


एर्लोजेस्ट 150 टैबलेट
लेखक डॉ. अनुज सैनी, एमएमएसटी, MBBS,
समीक्षक डॉ. राजीव शर्मा, एमबीए, एमबीबीएस,
लास्ट अपडेटेड on 12 Jul 2026 | 01:02 AM (IST)



₹8122
अतिरिक्त ऑफ़र के साथ अधिक बचत करें






सामान्य जानकारी



परिचय
एर्लोजेस्ट 150 टैबलेट को खाली पेट लेना चाहिए या भोजन के एक घंटे पहले या 2 घंटे बाद लिया जाना चाहिए. डॉक्टर द्वारा निर्धारित अवधि तक इसका सेवन जारी रखें. इलाज का समय, आपकी ज़रूरतों और इलाज के प्रति आपके रिस्पॉन्स के अनुसार अलग होता है. आपको इसे ठीक वैसे लेना चाहिए जैसा आपके डॉक्टर ने बताया हो. इसे गलत तरीके से या अधिक मात्रा में लेने से बहुत गंभीर साइड इफेक्ट हो सकते हैं. आपको दवा के फायदे दिखने या महसूस होने में कई हफ्ते या महीने लग सकते हैं लेकिन जब तक आपका डॉक्टर न कहे इसे लेना बंद न करें.
इस दवा के सबसे आम साइड इफेक्ट में मिचली आना, उल्टी, थकान, रैश, और वजन घटना शामिल हैं. यह गंभीर डायरिया पैदा कर सकता है इसलिए इससे आपको परेशानी होती है तो बहुत सारे तरल पदार्थ पीएं या अपने डॉक्टर से परामर्श करें. यह आपको सूरज की रोशनी के प्रति अधिक संवेदनशील बनाता है, इसलिए बाहर जाते समय सुरक्षात्मक कपड़े पहनें या सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें. अगर आपके मुंह में छाले हो जाते हैं, आपको दिखने या सांस लेने में कठिनाई होती है, तो बेहतर होगा कि डॉक्टर को सूचित करें. इस दवा का इस्तेमाल करने के दौरान आपके डॉक्टर आपको लिवर फंक्शन की नियमित निगरानी रखने की सलाह दे सकते हैं.
कई अन्य दवाएं इस दवा को प्रभावित कर सकती हैं, या इससे प्रभावित हो सकती हैं, इसलिए अपनी हेल्थकेयर टीम को उन सभी दवाओं के बारे में बताएं जो आप इस्तेमाल कर रहे हैं. गर्भावस्था या स्तनपान कराने के दौरान इस दवा को लेने का सुझाव नहीं दिया जाता है. प्रेगनेंसी से बचने के लिए इलाज के दौरान पुरुषों और महिलाओं दोनों द्वारा प्रभावी गर्भनिरोधक का इस्तेमाल करना ज़रूरी है. इस दवा को खाने को दौरान धूम्रपान छोड़ने की सलाह दी जाती है क्योंकि यह दवा के असर को प्रभावित कर सकता है. अगर आपको एंटासिड या कोई अन्य दवा लेनी हो, तो कैंसर की दवा लेने के कम से कम 2 घंटे के अंतराल पर लें.
एर्लोजेस्ट टैबलेट के मुख्य इस्तेमाल
एर्लोजेस्ट टैबलेट के फायदे
नॉन-स्माल सेल लंग कैंसर फेफड़ों के कैंसर के प्रमुख प्रकारों में से एक है और यह धूम्रपान करने वालों और धूम्रपान न करने वालों दोनों को प्रभावित करता है. एर्लोजेस्ट 150 टैबलेट नॉन-स्माल सेल लंग कैंसर का इलाज करने में मदद करता है और इसे अकेले या अन्य दवाओं के साथ दिया जा सकता है. यह एक बहुत ही असरदार और जहरीली दवा है और इसके जोखिमों और फायदों के बारे में आपको अपने डॉक्टर से बात करनी चाहिए. आपको इस उपचार के दौरान शराब पीने से बचना चाहिए और हाइड्रेटेड रहने के लिए बहुत सारा पानी पीना चाहिए.
एर्लोजेस्ट टैबलेट के साइड इफेक्ट
- पेट में दर्द
- हड्डी में दर्द
- सांस फूलना
- कब्ज
- खांसी
- डायरिया
- थकान
- बुखार
- संक्रमण
- मांसपेशियों में दर्द
- मिचली आना
- रैश
- स्टोमेटाइटिस (मुंह की सूजन)
- उल्टी
- वजन घटना
एर्लोजेस्ट टैबलेट का इस्तेमाल कैसे करें
एर्लोजेस्ट टैबलेट किस प्रकार काम करता है
All substitutes for Erlozest 150 Tablet
Erlonat 150 Tablet
Tarceva 150mg Tablet
Erleva 150mg Tablet
Erlokem 150mg Tablet
Zyceva 150 Tablet
ख़ास टिप्स
- एर्लोजेस्ट 150 टैबलेट, नॉन-स्माल सेल लंग कैंसर का इलाज करने में मदद करता है जो स्थानीय रूप से आगे बढ़ रहा है या शरीर के दूसरे हिस्सों में फैल गया है.
- इसे भोजन के 1 घंटे पहले या 2 घंटे बाद लिया जाना चाहिए.
- इस दवा को लेने से कभी-कभी पेट खराब या दस्त हो सकते हैं. बहुत सारे तरल पदार्थ पीएं और अगर यह नहीं रुकता है या आपको अपने मल में रक्त मिलता है तो अपने डॉक्टर को सूचित करें.
- इस दवा के सेवन के दौरान और सेवन बंद करने के बाद एक महीने तक प्रेगनेंसी को रोकने के लिए एक विश्वसनीय गर्भनिरोधक विधि का इस्तेमाल करें.
- यह आपकी त्वचा को सूरज की रोशनी के प्रति संवेदनशील बना देता है. बाहर जाते समय सनस्क्रीन लगाएं या सुरक्षात्मक कपड़े पहनें.
- इस दवा का सेवन करते समय धूम्रपान से बचने की सलाह दी जाती है, क्योंकि इससे दवा का असर नहीं होता है और खुराक बदलने की ज़रूरत पड़ती है.
- पेट के एसिड को कम करने वाली दवाओं के साथ न लें (जैसे कि एंटासिड, एच2 ब्लॉकर, रैनीटिडीन सहित), क्योंकि ऐसा करना दवा के काम पर असर डाल सकता है.
- अगर आपको इस दवा के सेवन के दौरान मुंह में अल्सर (छाले होना), दृष्टि में परिवर्तन या बढ़ती हुई खांसी, सांस फूलना या सांस लेने में कठिनाई का अनुभव होता है, तो अपने डॉक्टर को बताएं.
- इस दवा के साथ आपका इलाज करते समय आपकी लिवर कार्यक्षमता की निगरानी करने के लिए आपका डॉक्टर आपका नियमित ब्लड टेस्ट करवाना चाह सकता है.
- अगर आप गर्भवती हैं, गर्भवती बनने की योजना बना रही हैं या स्तनपान करवा रही हैं तो इस दवा को न लें.
सुरक्षा संबंधी सलाह

अल्कोहल

गर्भावस्था

स्तनपान

ड्राइविंग

किडनी
किडनी की गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों को इस दवा का इस्तेमाल नहीं करने की सलाह दी जाती है.

लिवर

अन्य दवाओं के साथ पारस्परिक प्रभाव (इंटरैक्शन)
विनब्लैसटाइन (इंजेक्शन रूट)
विंक्रीस्टाइन (इंजेक्शन रूट)
पेन्ट्रोप्रेजोल (ओरल रूट)
पेन्ट्रोप्रेजोल (इंजेक्शन रूट)
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
फैक्ट बॉक्स
रासायनिक वर्ग
लत लगने की संभावना
चिकित्सीय वर्ग
एक्शन क्लास
संबंधित लैब टेस्ट
संदर्भ
- Chabner BA, Barnes J, Neal J, et al. Targeted Therapies: Tyrosine Kinase Inhibitors, Monoclonal Antibodies, and Cytokines. In: Brunton LL, Chabner BA, Knollmann BC, editors. Goodman & Gilman’s: The Pharmacological Basis of Therapeutics. 12th ed. New York, New York: McGraw-Hill Medical; 2011. pp. 1735-36.
- Chu E, Sartorelli AC. Cancer Chemotherapy. In: Katzung BG, Masters SB, Trevor AJ, editors. Basic and Clinical Pharmacology. 11th ed. New Delhi, India: Tata McGraw Hill Education Private Limited; 2009. pp. 954-55.
- Briggs GG, Freeman RK, editors. A Reference Guide to Fetal and Neonatal Risk: Drugs in Pregnancy and Lactation. 10th ed. Philadelphia, PA: Wolters Kluwer Health; 2015. pp. 489-90.
- Erlotinib. Seymour, Indiana: Schwarz Pharma Manufacturing; 2014 [revised May 2010]. [Accessed 23 Jan. 2019] (online) Available from:
- Drugs and Lactation Database (LactMed) [Internet]. Bethesda (MD): National Library of Medicine (US); 2006. Erlotinib. [Updated 2018 Dec 3]. [Accessed 18 Feb. 2020] (online) Available from:
- Central Drugs Standard Control Organisation (CDSCO). [Accessed 27 Mar. 2019] (online) Available from:
- Erlotinib [Prescribing Information]. Seymour, IN: Schwarz Pharma Manufacturing; 2010. [Accessed 25 Jul. 2024] (online) Available from:




और अधिक जानना चाहते हैं
हम आपको प्रमाणिक, भरोसेमंद और प्रासंगिक जानकारी प्रदान करते हैंक्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?
डिस्क्लेमर
मार्केटर की जानकारी
Address: उचानी, जी.टी. रोड, करनाल-132001 हरियाणा (भारत)
विक्रेता विवरण
हमारे पास उपलब्ध टेस्ट
- सीबीसी (कम्पलीट ब्लड काउंट)
- एफबीएस (फास्टिंग ब्लड शुगर)
- थायरॉइड प्रोफाइल टोटल (T3, T4 और TSH)
- HbA1c (ग्लायकोसिलेटेड हीमोग्लोबिन)
- पीपीबीएस (पोस्टप्रैन्डियल ब्लड शुगर)
- लिपिड प्रोफाइल
- विटामिन डी (25-हाइड्रॉक्सी)
- यूरिन आर/एम (यूरिन रूटीन और माइक्रोस्कोपी)
- कोरोनावायरस कोविड -19 टेस्ट- RT PCR
- एलएफटी (लिवर फंक्शन टेस्ट)
- केएफटी (किडनी फंक्शन टेस्ट)
- टीएसएच (थायरॉयड स्टिमुलेटिंग हार्मोन) अल्ट्रासेंसिटिव
- ईएसआर (एरिथ्रोसाइट सेडिमेंटेशन रेट)
- यूरिक एसिड, सीरम
- विटामिन B12
- सीआरपी (सी-रिएक्टिव प्रोटीन), क्वांटिटेटिव
- यूरिन सी/एस (यूरीन कल्चर और सेन्सिटिविटी)
- सीरम इलेक्ट्रोलाइट्स
- सीरम कैल्शियम
- सीरम क्रिएटिनिन
- डायबिटीज स्क्रीनिंग (HbA1C और फास्टिंग शुगर)
- इलेक्ट्रोलाइट्स के साथ केएफटी (इलेक्ट्रोलाइट्स के साथ किडनी फंक्शन टेस्ट)
- कोलेस्टेरॉल - टोटल
- एचबीए (हेमोग्लोबिन)
- कम्प्लीट हीमोग्राम (सीबीसी और ईएसआर)















