Sign in to your account
or
By signing in you agree to our
Terms & conditions
 and 
Privacy policy
Sku Image
Sku Image
sold out tag

सैलेटोप 200mg कैप्सूल

Celecoxib (200mg)
असली
प्रामाणिकता सुनिश्चित
डॉक्टर की पर्ची
ज़रूरी है
सैलेटोप 200mg कैप्सूल एक दर्द निवारक दवा है. यह रुमेटाइड आर्थराइटिसऔर ऑस्टियोआर्थराइटिस जैसी स्थितियों में दर्द, लालिमा और सूजन को कम करता है. यह दर्द और सूजन का कारण बनने वाले कुछ रसायनों के स्राव को अवरुद्ध करके काम करता है.

लेखक डॉ. अनुज सैनी, एमएमएसटी, MBBS,
समीक्षक डॉ. राजीव शर्मा, एमबीए, एमबीबीएस,
लास्ट अपडेटेड on 21 Aug 2026 | 01:03 AM (IST)
₹67.5 एमआरपी₹73.388% की छूट 
वर्तमान में हम इस प्रोडक्ट की बिक्री की सुविधा नहीं दे रहे हैं
 
 
0
footer-icon
sku_image
सैलेटोप 200mg कैप्सूल वर्तमान में बिक चुके हैं
Same composition alternative:
कोबिक्स 200 कैप्सूल
₹97.4₹159.72
यहां से उपलब्ध विकल्प सिप्ला
बिक चुके हैं
सैलेटोप 200mg कैप्सूल
सैलेटोप 200mg कैप्सूल
10 कैप्सूल्स की स्ट्रिप
₹67.5
₹73.38
tag icon
समान सॉल्ट कॉम्बिनेशन
कोबिक्स 200 कैप्सूल
कोबिक्स 200 कैप्सूल
10 कैप्सूल्स की स्ट्रिप
by Cipla Ltd
9pm तक पाएं
₹97.4
₹8.28 प्रति कैप्सूल

₹82.8

के लिए ऑर्डर
₹1200

अतिरिक्त ऑफ़र के साथ अधिक बचत करें

offer icon
₹300 तक का सुनिश्चित कैशबैक. शर्तें लागू*
₹300 तक का सुनिश्चित कैशबैक. शर्तें लागू*
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
₹300 तक का सुनिश्चित कैशबैक. शर्तें लागू*
₹300 तक का सुनिश्चित कैशबैक. शर्तें लागू*
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
Mobikwik UPI के साथ न्यूनतम ₹599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं.
Mobikwik UPI के साथ न्यूनतम ₹599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon

सामान्य जानकारी

शामिल है

Celecoxib (200mg)

मार्केटर

Abbott

स्टोरेज के निर्देश

30°c से कम तापमान पर स्टोर करें
अपनी भाषा चुनें हिंदी
सैलेटोप 200mg कैप्सूल image
सैलेटोप 200mg कैप्सूल image

परिचय

सैलेटोप 200mg कैप्सूल को भोजन के साथ या भोजन के बिना लिया जा सकता है. आपको इसे नियमित रूप से अपने डॉक्टर द्वारा सलाह के अनुसार लेना चाहिए. आपके दर्द के लेवल और आपकी ज़रूरतों के अनुसार आपका डॉक्टर आपकी डोज़ और डोज़ के बीच समय के अंतर को बदल सकता है. डॉक्टर द्वारा बताए गए डोज़ से अधिक मात्रा में या अधिक समय के लिए इसका इस्तेमाल न करें.

इस दवा के सामान्य साइड इफेक्ट में पेट में दर्द, डायरिया, अपच, पेट की गैस, पेरिफेरल एडीमा, चक्कर आना, और श्वसन तंत्र के उपरी हिस्से में संक्रमण शामिल हैं. अगर इनमें से कोई भी साइड इफेक्ट आपको परेशान करते हैं या ठीक नहीं हो रहे हैं, तो आपको डॉक्टर को बताना चाहिए. आपको कोई अन्य दवा देकर या डोज़ को एडजस्ट करके आपका डॉक्टर इन लक्षणों की रोकथाम के या उनको कम करने के तरीकों से आपकी मदद कर सकता है.

हो सकता है यह दवा हर किसी के लिए उचित न हो. इसे लेने से पहले, अगर आपको हृदय, किडनी या लिवर संबंधी कोई समस्या है, तो डॉक्टर को बताएं. यह दवा लेते समय आपको शराब का सेवन नहीं करना चाहिए. डॉक्टर को आपके द्वारा ली जाने वाली अन्य सभी दवाओं के बारे में बता दें क्योंकि इनमें से कुछ इस दवा को प्रभावित कर सकती हैं या इस दवा का प्रभाव उन पर पड़ सकता है. गर्भवती और स्तनपान करने वाली माताओं को इस दवा का इस्तेमाल करने से पहले अपने डॉक्टरों से परामर्श करना चाहिए क्योंकि इससे विकासशील शिशु पर हानिकारक प्रभाव पड़ सकता है.

सैलेटोप कैप्सूल के फायदे

ऑस्टियोआर्थराइटिस का इलाज
ऑस्टियोआर्थराइटिस एक ऐसी स्थिति है जो जोड़ों में दर्द और कठोरता का कारण बनती है. सैलेटोप 200mg कैप्सूल दर्द से राहत दिलाता है और इस स्थिति के कारण आपके जोड़ों में सूजन और जलन को कम करता है. इससे यह सुनिश्चित होगा कि आपका जीवन बेहतर, अधिक सक्रिय और अधिक गुणवत्ता वाला हो.

इसके अलावा, आप लाइफस्टाइल में आसान बदलाव, जैसे नियमित व्यायाम, वज़न घटाना, विभिन्न दैनिक गतिविधियों के दौरान अच्छी मुद्रा बनाए रखना और आरामदायक जूते पहनने पर विचार कर सकते हैं. इससे आपको लंबे समय में ऑस्टियोआर्थराइटिस के हल्के लक्षणों का असरदार ढंग से प्रबंधन करने में मदद मिलेगी.
रुमेटाइड आर्थराइटिस का इलाज
सैलेटोप 200mg कैप्सूल इन्फ्लेमेशन या सूजन पैदा करने वाले कुछ केमिकल्स की क्रियाविधि को ब्लॉक करके काम करता है. यह आपके जोड़ों में दर्द, परेशानी और सूजन को कम करने में और हड्डियों और जोड़ों के नुकसान को धीमा करने में मदद कर सकता है. इससे आपको रोजमर्रा के कामों को आसानी से करने में मदद मिलेगी और इस प्रकार आपके जीवन की गुणवत्ता में सुधार होगा. अधिकतम लाभ पाने के लिए, इस दवा को हर दिन एक ही समय पर लिया जाना चाहिए. अगर आपको बेहतर महसूस होता है, तब भी इसे लेते रहें, क्योंकि यह भविष्य के नुकसान को रोकता है और लक्षणों में सुधार करता है.

सैलेटोप कैप्सूल के साइड इफेक्ट

इस दवा से होने वाले अधिकांश साइड इफेक्ट में डॉक्टर की सलाह लेने की ज़रूरत नहीं पड़ती है और नियमित रूप से दवा का सेवन करने से साइट इफेक्ट अपने आप समाप्त हो जाते हैं. अगर साइड इफ़ेक्ट बने रहते हैं या लक्षण बिगड़ने लगते हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह लें
सैलेटोप के सामान्य साइड इफेक्ट
  • श्वसन तंत्र के उपरी हिस्से में संक्रमण
  • अपच
  • पेट में दर्द
  • डायरिया
  • पेट की गैस
  • पेरिफेरल एडीमा
  • चक्कर आना
  • गले में खराश
  • नाक में इन्फ्लेमेशन
  • साइनस के कारण सूजन
  • एक्सीडेंट में चोट लगना
  • रैश

सैलेटोप कैप्सूल का इस्तेमाल कैसे करें

इस दवा की सही खुराक और इसे कितने समय तक लेना है, यह जानने के लिए अपने डॉक्टर से सलाह लें. सैलेटोप 200mg कैप्सूल खाने के साथ या बिना खाना खाए भी लिया जा सकता है.

सैलेटोप कैप्सूल किस प्रकार काम करता है

सैलेटोप 200mg कैप्सूल एक नॉन-स्टेरॉयडल सूजन रोधी ड्रग (एनएसएआईडी) है जिसे कॉक्स-2 इन्हिबिटर कहा जाता है. यह दर्द और सूजन (लालीपन) का कारण बनने वाले कुछ रासायनिक मैसेंजर के स्राव को अवरुद्ध करके काम करता है.

ख़ास टिप्स

  • सैलेटोप 200mg कैप्सूल, दर्द और सूजन से राहत देने में मदद करता है.
  • अन्य nsaids जैसे कि आईबुप्रोफेन या नैप्रोक्सेन की तुलना में इस दवा से पेट से जुड़ी कुछ समस्याएं हो सकती हैं.
  • इसके कारण चक्कर और थकान हो सकती है. जब तक आपको यह न पता हो कि यह दवा आप पर कैसे असर करती है, तब तक गाड़ी न चलाएं और ऐसा कोई काम न करें जिसमें ध्यान लगाने की जरूरत हो.
  • इस दवा से इलाज के दौरान शराब न पिएं क्योंकि ऐसा करने से बहुत अधिक सुस्ती आ सकती है.
  • इस दवा को लेते समय नियमित रूप से अपने ब्लड प्रेशर की निगरानी करें, विशेष रूप से इलाज शुरू करने के बाद पहले दो सप्ताह में.
  • अगर आपको पहले कभी पेट में अल्सर, दिल की बीमारी, हाई ब्लड प्रेशर या लिवर/किडनी की समस्या रही है, तो अपने डॉक्टर को जरूर बताएं.
  • दीर्घकालिक उपचार के दौरान, आपकी लिवर कार्यक्षमता की निगरानी करने के लिए आपके डॉक्टर नियमित ब्लड टेस्ट लेना चाह सकते हैं.
  • अगर आप गर्भवती हैं, गर्भ धारण की योजना बना रही हैं या स्तनपान कराती हैं तो सैलेटोप 200mg कैप्सूल का इस्तेमाल न करें.

सुरक्षा संबंधी सलाह

अल्कोहल

अल्कोहल

सावधानी बरतें
सैलेटोप 200mg कैप्सूल लेते समय शराब का इस्तेमाल सावधानी के साथ करना चाहिए.
गर्भावस्था

गर्भावस्था

असुरक्षित
गर्भावस्था के दौरान सैलेटोप 200mg कैप्सूल बहुत असुरक्षित है. इससे गर्भ में पल रहे बच्चे को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है और बच्चे में जन्म से जुड़ी समस्याएं या गर्भपात का खतरा बढ़ सकता है. अगर आप गर्भवती हैं या गर्भधारण करने की योजना बना रही हैं, तो इस दवा का इस्तेमाल न करें.
स्तनपान

स्तनपान

डॉक्टर की सलाह लें
स्तनपान के दौरान सैलेटोप 200mg कैप्सूल का इस्तेमाल करना असुरक्षित हो सकता है. मानवो पर किए गए अध्ययनों से पता चलता है कि इस दवा का असर मां के दूध में आ सकता है, जिससे बच्चे को नुकसान पहुंच सकता है. इसे तभी इस्तेमाल करना चाहिए जब इसका फायदा संभावित जोखिम से ज्यादा हो. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
ड्राइविंग

ड्राइविंग

असुरक्षित
सैलेटोप 200mg कैप्सूल के कारण सतर्कता या एकाग्रता में कमी आ सकती है, नजर धुंधली हो सकती है और आपको नींद या चक्कर आ सकते हैं. इन लक्षणों के महसूस होने पर वाहन न चलाएं.
किडनी

किडनी

सावधानी बरतें
किडनी की बीमारियों से पीड़ित मरीजों में सैलेटोप 200mg कैप्सूल का इस्तेमाल सावधानी के साथ किया जाना चाहिए. खुराक बदलने की ज़रूरत पड़ सकती है.
लिवर

लिवर

सावधानी बरतें
लिवर की बीमारियों से पीड़ित मरीजों में सैलेटोप 200mg कैप्सूल का इस्तेमाल सावधानी से किया जाना चाहिए. खुराक बदलने की ज़रूरत पड़ सकती है.
All

अन्य दवाओं के साथ पारस्परिक प्रभाव (इंटरैक्शन)

सैलेटोप को निम्नलिखित में से किसी भी दवा के साथ लेने पर उनमें से किसी का प्रभाव बदल सकता है और इससे कुछ अनचाहे साइड इफेक्ट हो सकते हैं
गंभीर

टैक्रोलिमस (ओरल रूट)

अगर समय पर इस्तेमाल करना आवश्यक है, तो आपका डॉक्टर आपके टैक्रोलिमस लेवल, पोटेशियम लेवल और किडनी फंक्शन की बारीकी से निगरानी कर सकता है. वे ऑब्जर्वेशन के अनुसार खुराक को एडजस्ट कर सकते हैं.
गंभीर

हेपारिन (इंजेक्शन रूट)

हेपरिन के साथ सेलेकोक्सिब का सेवन न करें. अगर इन दोनों दवाओं का साथ में इस्तेमाल करना जरूरी हो, तो डॉक्टर आपके ट्रीटमेंट की निगरानी कर सकते हैं और जरूरत के अनुसार खुराक में बदलाव कर सकते हैं. सेलेकोक्सिब हेपेरिन का प्रभाव बढ़ा सकता है.
गंभीर

मेथोट्रेक्सेट (इंजेक्शन रूट)

कृपया अपने डॉक्टर से परामर्श करें. डॉक्टर लिवर फंक्शन और ब्लड सेल काउंट की निगरानी कर सकता है.
गंभीर

मेथोट्रेक्सेट (इंजेक्शन रूट)

कृपया अपने डॉक्टर से परामर्श करें. डॉक्टर लिवर फंक्शन और ब्लड सेल काउंट की निगरानी कर सकता है.
गंभीर

मेथोट्रेक्सेट (इंजेक्शन रूट)

कृपया अपने डॉक्टर से परामर्श करें. डॉक्टर लिवर फंक्शन और ब्लड सेल काउंट की निगरानी कर सकता है.

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

नं. सैलेटोप 200mg कैप्सूल भारत में प्रतिबंधित नहीं है. यह कानूनी रूप से प्रिस्क्रिप्शन पर उपलब्ध है
हां. सैलेटोप 200mg कैप्सूल ग्लूटेन फ्री है. हालांकि, कृपया उपयोग से पहले निर्धारित ब्रांड के पैकेज इंसर्ट को देखें
हां. यदि सैलेटोप 200mg कैप्सूल का इस्तेमाल दी गई सलाह के अनुसार किया जाता है तो यह अपेक्षाकृत सुरक्षित है. किसी भी साइड इफेक्ट के मामले में, अपने डॉक्टर से परामर्श करें
नहीं. सैलेटोप 200mg कैप्सूल नशीली या व्यसनीय दवा नहीं है
सैलेटोप 200mg कैप्सूल से सुस्ती, वजन बढ़ना या कब्ज हो सकता है. अगर आपको ऐसे किसी भी लक्षण का अनुभव होता है, तो कृपया अपने डॉक्टर से परामर्श करें
नहीं. सेलेकोक्सिब खुद एक प्रकार का मेडिसिनल कंपाउंड है. इसमें एस्पिरिन, कोडीन या सल्फा नहीं है
सैलेटोप 200mg कैप्सूल शरीर में प्रोस्टाग्लैंडिन नामक रसायनों के निर्माण को रोककर काम करता है जो दर्द और सूजन का कारण बनता है, जिससे दर्द और सूजन के लक्षण कम होते हैं.

फैक्ट बॉक्स

रासायनिक वर्ग

Phenylpyrazoles

लत लगने की संभावना

नहीं

चिकित्सीय वर्ग

पेन ऐनैल्गेसिक्स

एक्शन क्लास

नसेड'स -सेलेक्टिव कॉक्स-2 इन्हिबिटर्स

संदर्भ

  1. Grosser T, Smyth E, FitzGerald GA. Anti-Inflammatory, Antipyretic, and Analgesic Agents; Pharmacotherapy of Gout. In: Brunton LL, Chabner BA, Knollmann BC, editors. Goodman & Gilman’s: The Pharmacological Basis of Therapeutics. 12th ed. New York, New York: McGraw-Hill Medical; 2011. p. 991.
  2. Briggs GG, Freeman RK, editors. A Reference Guide to Fetal and Neonatal Risk: Drugs in Pregnancy and Lactation. 10th ed. Philadelphia, PA: Wolters Kluwer Health; 2015. pp. 233-34.
  3. Chaves RG, Lamounier JA. Breastfeeding and maternal medications. J Pediatr (Rio J). 2004;80(5 Suppl):S189-S198. [Accessed 02 Apr. 2019] (online) Available from:
  4. Central Drugs Standard Control Organisation (CDSCO). [Accessed 02 Apr. 2019] (online) Available from:
  5. Celecoxib [Prescribing Information]. Mahaboob Nagar (Dt), AP: Aurobindo Pharma Limited; 2015. [Accessed 25 Jul. 2024] (online) Available from:
Related products
Products related to Celetop 200mg Capsule
संबंधित आयुर्वेदिक सामग्रियां
100% असली प्रोडक्ट
100% असली प्रोडक्ट
सुरक्षित भुगतान
सुरक्षित भुगतान
संपर्क रहित डिलीवरी
संपर्क रहित डिलीवरी
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं

यूजर का फीडबैक

एंकायलूजि़ग स्‍पांडेलाइटिस
100%
<h3 class=titleMediumExtraBold>और अधिक जानना चाहते हैं</h3>

और अधिक जानना चाहते हैं

हम आपको प्रमाणिक, भरोसेमंद और प्रासंगिक जानकारी प्रदान करते हैं
<h3 class=titleMediumExtraBold>क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?</h3>

क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?

डिस्क्लेमर

टाटा 1mg's का एकमात्र उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उसके उपभोक्ताओं को एक्सपर्ट द्वारा जांच की गई, सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिले. हालांकि, यहां निहित जानकारी का उपयोग एक योग्य चिकित्सक की सलाह के लिए विकल्प के रूप में नहीं किया जाना चाहिए. यहां दिए गए विवरण सिर्फ़ आपकी जानकारी के लिए हैं. यह संभव है कि इसमें स्वास्थ्य संबधी किसी विशेष समस्या, लैब टेस्ट, दवाओं और उनके सभी संभावित दुष्प्रभावों, पारस्परिक प्रभाव और उनसे जुड़ी सावधानियां एवं चेतावनियों के बारे में सारी जानकारी सम्मिलित ना हो। किसी भी दवा या बीमारी से जुड़े अपने सभी सवालों के लिए डॉक्टर से संपर्क करें. हमारा उद्देश्य डॉक्टर और मरीज के बीच के संबंध को मजबूत बनाना है, उसका विकल्प बनना नहीं.

मार्केटर की जानकारी

Name: Abbott
Address: 16th फ्लोर, गोदरेज बीकेसी, प्लॉट – सी, “g” ब्लॉक, बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स, बांद्रा (ईस्ट), मुंबई – 400 051, इंडिया

विक्रेता विवरण

मूल देश: भारत

हमारे पास उपलब्ध टेस्ट

हमें डॉक्टर के पर्चे की आवश्यकता क्यों है?
close sheet