
मकर संक्रांति का त्यौंहार 13 से 15 जनवरी के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग नामों से मनाया जाता है। इस दिन एक विशेष खगोलीय घटना के तहत सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है और उत्तरायण हो जाता है। देश के कुछ भागों में यह फ़सल कटाई का पर्व भी है। इसे तमिलनाडु में पोंगल, उत्तर भारत में संक्रांति, उड़ीसा में मकर मेला, पंजाब में लोहड़ी और आसाम में भोगल बिहु के नाम से मनाया जाता है।








