Sign in to your account
or
By signing in you agree to our
Terms & conditions
 and 
Privacy policy
Sku Image
Sku Image
sold out tag

एटोमोडैक्स 18mg टैबलेट

Atomoxetine (18mg)
असली
प्रामाणिकता सुनिश्चित
डॉक्टर की पर्ची
ज़रूरी है
एटोमोडैक्स 18mg टैबलेट एक ऐसी दवा है जिसका इस्तेमाल अटेंशन डेफिसिट हाइपरऐक्टिविटी विकार (बच्चों में व्यवहार संबंधी विकार जिसमें एकाग्रता में कमी, हाइपरऐक्टिविटी और सीखने में कठिनाई होती है) के इलाज में किया जाता है. यह ध्यान की अवधि तथा एकाग्रता में सुधार करने में और आवेगी व्यवहार को कम करने में मदद करता है.

लेखक डॉ. लिपिका खुराना, पीजीडीएचएचएम, बीडीएस,
समीक्षक डॉ. सचिन गुप्ता, एमडी फैर्मकोलोगी, MBBS,
लास्ट अपडेटेड on 31 Mar 2026 | 02:32 PM (IST)
₹123 एमआरपी₹142.514% की छूट 
वर्तमान में हम इस प्रोडक्ट की बिक्री की सुविधा नहीं दे रहे हैं
 
 
0
footer-icon

अतिरिक्त ऑफ़र के साथ अधिक बचत करें

offer icon
₹30 का सीधा कैशबैक. शर्तें लागू*
₹30 का सीधा कैशबैक. शर्तें लागू*
chevron icon
offer icon
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
अमेज़न पे लेटर के साथ ₹75 तक का कैशबैक पाएं
अमेज़न पे लेटर के साथ ₹75 तक का कैशबैक पाएं
chevron icon
offer icon
₹30 का सीधा कैशबैक. शर्तें लागू*
₹30 का सीधा कैशबैक. शर्तें लागू*
chevron icon
offer icon
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
अमेज़न पे लेटर के साथ ₹75 तक का कैशबैक पाएं
अमेज़न पे लेटर के साथ ₹75 तक का कैशबैक पाएं
chevron icon
offer icon
अमेज़ॅन पे बैलेंस के साथ भुगतान करें और न्यूनतम कैशबैक 15 रु.के साथ 75 रुपये तक कैशबैक प्राप्त करें
अमेज़ॅन पे बैलेंस के साथ भुगतान करें और न्यूनतम कैशबैक 15 रु.के साथ 75 रुपये तक कैशबैक प्राप्त करें
chevron icon
offer icon
Mobikwik UPI के साथ न्यूनतम ₹599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं.
Mobikwik UPI के साथ न्यूनतम ₹599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon

सामान्य जानकारी

शामिल है

Atomoxetine (18mg)

मार्केटर

Daxia Healthcare

स्टोरेज के निर्देश

30°c से कम तापमान पर स्टोर करें
अपनी भाषा चुनें हिंदी
एटोमोडैक्स 18mg टैबलेट image
एटोमोडैक्स 18mg टैबलेट image

परिचय

एटोमोडैक्स 18mg टैबलेट खाने के साथ या बिना खाना खाए भी लिया जा सकता है. ब्लड में दवा के समान स्तर को बनाए रखने के लिए इसे प्रतिदिन एक निश्चित समय पर लेने की सलाह दी जाती है. अगर आप किसी भी खुराक को लेना भूल गए हैं, तो जैसे ही आपको याद आए, उसे ले लें. बेहतर महसूस होने के बावजूद भी दवा की कोई खुराक ना छोड़ें और इलाज का कोर्स पूरा खत्म करें. इस दवा का सेवन अचानक बंद नहीं किया जाना चाहिए क्योंकि इससे आपके लक्षण और अधिक खराब हो सकते हैं.

इस दवा के कुछ सामान्य साइड इफ़ेक्ट में सिरदर्द, मिचली आना, उल्टी, भूख में कमी,पेट में दर्द, ह्रदय गति बढ़ना और हाई ब्लड प्रेशर शामिल हैं. हालांकि, ये साइड इफेक्ट अस्थायी होते हैं और आमतौर पर कुछ समय में अपने आप ठीक हो जाते हैं. अगर ये कम नहीं होते हैं या आपको परेशान करते हैं, तो कृपया अपने डॉक्टर से परामर्श लें. इस दवा से आपको चक्कर या नींद आ सकती है, इसलिए जब तक आप यह ना जान लें कि यह दवा आपको कैसे प्रभावित करती है तब तक ड्राइव या ऐसा कोई काम न करें जिसमें मानसिक फोकस की आवश्यकता होती है.

यदि आपको किडनी, हृदय, लिवर की कोई समस्या है या दौरे (एपिलेप्सी या फिट) का इतिहास है, तो एटोमोडैक्स 18mg टैबलेट लेने से पहले अपने डॉक्टर को सूचित करें. अगर आपके मूड या व्यवहार में कोई असामान्‍य बदलाव होता है, आपमें नए या बिगड़ते जा रहे अवसाद, या आत्मघाती विचार आने के लक्षण दिखें तो अपने डॉक्टर को बताएं. यह दवा आपके ब्लड प्रेशर को बढ़ा सकती है, इसलिए इसकी नियमित रूप से निगरानी करना बेहतर होता है और अगर आपको इससे परेशानी हो रही तो अपने डॉक्टर से बात करें.

एटोमोडैक्स टैबलेट के मुख्य इस्तेमाल

एटोमोडैक्स टैबलेट के फायदे

अटेंशन डेफिसिट हाइपरएक्टिविटी डिसऑर्डर (एडीएचडी)
अटेंशन डेफिसिट हाइपरएक्टिविटी डिसऑर्डर (एडीएचडी) एक डिसऑर्डर है जो एक व्यक्ति को आवेगी, बेचैन बनाता है, ध्यान केंद्रित करने या एकाग्रता में कठिनाई पैदा करता है, और व्यवहार संबंधी समस्याएं पैदा करता है. एटोमोडैक्स 18mg टैबलेट आपको इन लक्षणों को सुधारने में मदद करता है साथ ही आपको अधिक सतर्क और ऊर्जावान बनाता है. यह ए.डी.एच.डी. के इलाज के लिए सबसे असरदार दवा है. यह व्यवहार में सुधार करता है और जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाता है.

एटोमोडैक्स टैबलेट के साइड इफेक्ट

इस दवा से होने वाले अधिकांश साइड इफेक्ट में डॉक्टर की सलाह लेने की ज़रूरत नहीं पड़ती है और नियमित रूप से दवा का सेवन करने से साइट इफेक्ट अपने आप समाप्त हो जाते हैं. अगर साइड इफ़ेक्ट बने रहते हैं या लक्षण बिगड़ने लगते हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह लें
एटोमोडैक्स के सामान्य साइड इफेक्ट
  • सिरदर्द
  • मिचली आना
  • उल्टी
  • नींद आना
  • भूख में कमी
  • पेट में दर्द
  • ह्रदय गति बढ़ना
  • हाई ब्लड प्रेशर

एटोमोडैक्स टैबलेट का इस्तेमाल कैसे करें

इस दवा की सही खुराक और इसे कितने समय तक लेना है, यह जानने के लिए अपने डॉक्टर से सलाह लें. इसे साबुत निगल लें. इसे चबाएं, कुचलें या तोड़ें नहीं. एटोमोडैक्स 18mg टैबलेट खाने के साथ या बिना खाना खाए भी लिया जा सकता है.

एटोमोडैक्स टैबलेट किस प्रकार काम करता है

एटोमोडैक्स 18mg टैबलेट दिमाग में कुछ विशेष केमिकल मैसेंजर के कार्यों को नियंत्रित करता है, जिससे सजगता बढ़ती है और बेचैनी कम होती है. यह एक नॉन-स्टिमुलेंट दवा है.

ख़ास टिप्स

  • एटोमोडैक्स 18mg टैबलेट को रोज एक ही समय पर लें ताकि आपको इसे लेना याद रहे.
  • आपका डॉक्टर दवा लेते समय नियमित रूप से आपकी दिल की गति और ब्लड प्रेशर की निगरानी करेगा.
  • इसके कारण चक्कर और नींद आ सकती है. जब तक आप यह न जान लें कि यह दवा आप पर कैसा असर डाल रही है तब तक गाड़ी न चलाएं और ऐसा कोई काम न करें जिसमें कंसन्ट्रेशन की ज़रूरत हो.
  • अगर आपके मूड या व्यवहार में कोई असामान्य परिवर्तन आता है या आत्महत्या के विचार आते हैं तो अपने डॉक्टर को सूचित करें.
  • पहले अपने डॉक्टर से बात किए बिना दवा लेना बंद न करें.

सुरक्षा संबंधी सलाह

अल्कोहल

अल्कोहल

डॉक्टर की सलाह लें
इसकी जानकारी नहीं है कि एटोमोडैक्स 18mg टैबलेट के साथ एल्‍कोहल का सेवन करना सुरक्षित है या नहीं. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
गर्भावस्था

गर्भावस्था

डॉक्टर की सलाह लें
गर्भावस्था के दौरान एटोमोडैक्स 18mg टैबलेट लेने की सलाह नहीं दी जाती , क्योंकि जानवरों पर किए गए अध्ययनों में यह गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए नुकसानदायक पाया गया है. हालांकि, कुछ गंभीर स्थितियों में डॉक्टर इसे तब दे सकते हैं जब इसके फायदे संभावित जोखिमों से ज्यादा हों.
स्तनपान

स्तनपान

डॉक्टर की सलाह लें
स्तनपान के दौरान एटोमोडैक्स 18mg टैबलेट का इस्तेमाल करना असुरक्षित हो सकता है. मानवो पर किए गए अध्ययनों से पता चलता है कि इस दवा का असर मां के दूध में आ सकता है, जिससे बच्चे को नुकसान पहुंच सकता है. इसे तभी इस्तेमाल करना चाहिए जब इसका फायदा संभावित जोखिम से ज्यादा हो. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
ड्राइविंग

ड्राइविंग

असुरक्षित
एटोमोडैक्स 18mg टैबलेट के कारण सतर्कता या एकाग्रता में कमी आ सकती है, नजर धुंधली हो सकती है और आपको नींद या चक्कर आ सकते हैं. इन लक्षणों के महसूस होने पर वाहन न चलाएं.
किडनी

किडनी

सावधानी बरतें
किडनी की गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों में एटोमोडैक्स 18mg टैबलेट का इस्तेमाल सावधानी के साथ किया जाना चाहिए. खुराक बदलने की ज़रूरत पड़ सकती है.
लिवर

लिवर

सावधानी बरतें
लिवर की बीमारियों से पीड़ित मरीजों में एटोमोडैक्स 18mg टैबलेट का इस्तेमाल सावधानी से किया जाना चाहिए. खुराक बदलने की ज़रूरत पड़ सकती है.

अन्य दवाओं के साथ दुष्प्रभाव

एटोमोडैक्स को निम्नलिखित में से किसी भी दवा के साथ लेने पर उनमें से किसी का प्रभाव बदल सकता है और इससे कुछ अनचाहे साइड इफेक्ट हो सकते हैं
जानलेवा

डोम्पेरिडन (ओरल रूट)

एटोमॉक्सीटाइन के साथ डोम्पेरिडोन का सेवन न करें.
जानलेवा

ट्रैनीलसीप्रोमिन (ओरल रूट)

एटोमॉक्सीटाइन के साथ ट्रैनील्सीप्रोमिन का सेवन न करें. अगर ट्रैनील्सीप्रोमाइन आवश्यक है, तो एटोमॉक्सीटाइन बंद करने के कम से कम 2 सप्ताह का अंतर सुनिश्चित करें. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
गंभीर

थियोरिडेजाइन (ओरल रूट)

वृद्धावस्था, क्रॉनिक हार्ट समस्या या कम पोटैशियम लेवल जैसे कारक अक्सर हार्ट रिदम में गड़बड़ी का कारण बन सकते हैं, और आपका डॉक्टर उनकी मौजूदगी में ईसीजी मॉनिटरिंग पर विचार कर सकता है.
गंभीर

एमियोडैरोन (ओरल रूट)

वृद्धावस्था, क्रॉनिक हार्ट समस्या या कम पोटैशियम लेवल जैसे कारक अक्सर हार्ट रिदम में गड़बड़ी का कारण बन सकते हैं, और आपका डॉक्टर उनकी मौजूदगी में ईसीजी मॉनिटरिंग पर विचार कर सकता है.
गंभीर

पिमोज़ाइड (ओरल रूट)

वृद्धावस्था, क्रॉनिक हार्ट समस्या या कम पोटैशियम लेवल जैसे कारक अक्सर हार्ट रिदम में गड़बड़ी का कारण बन सकते हैं, और आपका डॉक्टर उनकी मौजूदगी में ईसीजी मॉनिटरिंग पर विचार कर सकता है.

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आमतौर पर, आप एटोमोडैक्स 18mg टैबलेट लेने के पहले महीने के दौरान सकारात्मक बदलाव देखने की उम्मीद कर सकते हैं. दवा लेने के पहले महीने के बाद, अगर आप इससे पर्याप्त लाभ नहीं उठा रहे हैं, तो आपकी खुराक बढ़ाई जा सकती है.
मिचली आना इस दवा का एक सामान्य साइड इफेक्ट है. मिचली की भावना को कम करने के लिए छोटे, अधिक बार भोजन करें. इसके अलावा, नमक, मसालेदार, फ्राइड या फैटी वाले भोजन से बचें.
अगर आपको आत्महत्या के विचार, छाती में दर्द या पेट में गंभीर दर्द, मिचली आना, उल्टी, गहरे रंग का पेशाब, पीला मल या आपकी त्वचा या आंखों में पीला पड़ रहा है तो तुरंत मेडिकल सहायता प्राप्त करें.
अपने डॉक्टर से परामर्श किए बिना एटोमोडैक्स 18mg टैबलेट के साथ किसी अन्य एंटी-डिप्रेसेंट को लेने से बचें. ऐसा इसलिए है क्योंकि कॉम्बिनेशन के कारण शैकिंग (ट्रीमर), कंपकंपी, मांसपेशियों में अकड़न, बुखार, तेज पल्स, सांस लेना या भ्रम जैसे साइड इफेक्ट हो सकते हैं.
नहीं एटोमोडैक्स 18mg टैबलेट का इस्तेमाल केवल 6 वर्ष या उससे अधिक आयु के बच्चों में किया जाना चाहिए.
इस दवा को आमतौर पर दिन में एक या दो बार लिया जाता है (सुबह और देर बाद दोपहर/प्रारंभिक शाम). अगर आपको लगता है कि दिन में नींद आ रही है, तो अपनी दवा लेने के लिए सबसे अच्छा समय के बारे में अपने डॉक्टर से बात करें.

फैक्ट बॉक्स

रासायनिक वर्ग

Phenol ethers

लत लगने की संभावना

नहीं

चिकित्सीय वर्ग

न्यूरो सीएनएस

एक्शन क्लास

Sympthatomimmetics-ADHD (Non stimulant)

संदर्भ

  1. Stahl SM, editor. Atomoxetine. In: Stahl's Essential Pschopharmacology: Prescriber's Guide. 5th ed. New York, New York: Cambridge University Press; 2014. pp. 71-75.
  2. Biaggioni I, Robertson D. Adrenoreceptor Agonists & Sympathomimetic Drugs. In: Katzung BG, Masters SB, Trevor AJ, editors. Basic and Clinical Pharmacology. 11th ed. New Delhi, India: Tata McGraw Hill Education Private Limited; 2009. p. 142.
  3. Briggs GG, Freeman RK, editors. A Reference Guide to Fetal and Neonatal Risk: Drugs in Pregnancy and Lactation. 10th ed. Philadelphia, PA: Wolters Kluwer Health; 2015. pp. 103-104.
  4. Atomoxetine hydrochloride. Basingstoke, Hampshire: Eli Lilly and Company Limited; 2004 [revised 07 May 2015]. [Accessed 232 Jan. 2019] (online) Available from:
  5. Atomoxetine hydrochloride. Indianapolis, Indiana: Lilly USA; 2002. [Accessed on 19 Mar. 2019] (online) Available from:
  6. Central Drugs Standard Control Organisation (CDSCO). [Accessed 19 Mar. 2019] (online) Available from:
संबंधित आयुर्वेदिक सामग्रियां
100% असली प्रोडक्ट
100% असली प्रोडक्ट
सुरक्षित भुगतान
सुरक्षित भुगतान
संपर्क रहित डिलीवरी
संपर्क रहित डिलीवरी
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
<h3 class=titleMediumExtraBold>और अधिक जानना चाहते हैं</h3>

और अधिक जानना चाहते हैं

हम आपको प्रमाणिक, भरोसेमंद और प्रासंगिक जानकारी प्रदान करते हैं
<h3 class=titleMediumExtraBold>क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?</h3>

क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?

डिस्क्लेमर

टाटा 1mg's का एकमात्र उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उसके उपभोक्ताओं को एक्सपर्ट द्वारा जांच की गई, सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिले. हालांकि, यहां निहित जानकारी का उपयोग एक योग्य चिकित्सक की सलाह के लिए विकल्प के रूप में नहीं किया जाना चाहिए. यहां दिए गए विवरण सिर्फ़ आपकी जानकारी के लिए हैं. यह संभव है कि इसमें स्वास्थ्य संबधी किसी विशेष समस्या, लैब टेस्ट, दवाओं और उनके सभी संभावित दुष्प्रभावों, पारस्परिक प्रभाव और उनसे जुड़ी सावधानियां एवं चेतावनियों के बारे में सारी जानकारी सम्मिलित ना हो। किसी भी दवा या बीमारी से जुड़े अपने सभी सवालों के लिए डॉक्टर से संपर्क करें. हमारा उद्देश्य डॉक्टर और मरीज के बीच के संबंध को मजबूत बनाना है, उसका विकल्प बनना नहीं.

मार्केटर की जानकारी

Name: Daxia Healthcare
Address: ए, बी, सी-111, साकर कॉम्प्लेक्स, संस्था वसहत, रावपुरा, वडोदरा-390001, गुजरात, इंडिया

विक्रेता विवरण

मूल देश: भारत

हमारे पास उपलब्ध टेस्ट

हमें डॉक्टर के पर्चे की आवश्यकता क्यों है?
close sheet