





ज़ोनिसेप 100 कैप्सूल
लेखक डॉ. स्वाति मिश्रा, बीडीएस,
समीक्षक डॉ. सचिन गुप्ता, एमडी फैर्मकोलोगी, MBBS,
लास्ट अपडेटेड on 23 जन 2026 | 10:15 AM (Ist)

अतिरिक्त ऑफ़र के साथ अधिक बचत करें









सामान्य जानकारी
शामिल है
मार्केटर
स्टोरेज के निर्देश







परिचय
ज़ोनिसेप 100 कैप्सूल मस्तिष्क में असामान्य इलेक्ट्रिकल गतिविधि को संदमित करता है. आप इसे खाने के साथ या बिना खाए ले सकते हैं, लेकिन सबसे अधिक लाभ प्राप्त करने के लिए हर दिन इसे एक ही समय पर लेने की कोशिश करें. डोज़ आपकी कंडीशन और दवा के प्रति आपके रिसपॉन्स पर निर्भर करेगी. आपका डॉक्टर आपके लिए सही खुराक की सलाह देगा.
अगर आपको बेहतर महसूस होने लगा है तब भी डॉक्टर की सलाह अनुसार इसका सेवन जारी रखना चाहिए. अगर आप खुराक रोक देते हैं या लेना भूल जाते हैं, तो आपको और अधिक खराब दौरे आ सकते हैं. इसे सुरक्षित रूप से बंद करने में कई महीने लग सकते हैं. डॉक्टर से परामर्श लिए बिना दवा के ब्रांड को न बदलें और हमेशा अपने पास दवा का स्टॉक रखें.
इस दवा को लेने वाले बहुत कम लोगों में गंभीर समस्याएं देखने को मिलती है, लेकिन इसके सामान्य साइड इफेक्ट में चक्कर आना, भूख में कमी, याद्दाश्त कमजोर होना, सुस्ती, और ख़राब एकाग्रता शामिल हैं. आप बदली हुई चाल, मस्तिष्क और शारीरिक गतिविधियों के तालमेल में दिक्कत, और असामान्य गुस्सा का भी अनुभव कर सकते हैं. पहले कुछ सप्ताह के दौरान साइड इफेक्ट होना सामान्य है और आमतौर पर आपके शरीर को इसकी आदत लगने के बाद यह कम हो जाते हैं. इनमें से अधिकांश के लिए किसी भी प्रकार की चिकित्सकीय सहायता की आवश्यकता नहीं होती है, लेकिन इनमें से कुछ गंभीर हो सकते हैं. अगर आपको कोई लक्षण है तो डॉक्टर को बताएं क्योंकि उनकी रोकथाम या उनको कम करने के तरीके हो सकते हैं.
इस दवा से इलाज कराने वाले कुछ लोगों को खुद को नुकसान पहुंचाने या मारने के विचार आए हैं. अगर आपके मूड में खराब बदलाव आ रहा हो तो अपने डॉक्टर से बात करें. अगर आप सल्फा दवाओं के एलर्जिक हैं तो कृपया इस दवा का सेवन न करें.
इसे लेने से पहले, अगर आपको किडनी से संबंधित कोई समस्या, डिप्रेशन है या आत्महत्या के ख्याल आते हैं या आप गर्भवती हैं या गर्भ धारण करने की योजना बना रही हैं तो आपको अपने डॉक्टर को इसके बारे में बताना चाहिए. इस दवा का सेवन करते समय आपको स्तनपान नहीं कराना चाहिए. शराब या एल्कोहल से दौरे पड़ने का जोखिम बढ़ सकता है और सुस्ती और चक्कर आना जैसे साइड इफेक्ट और अधिक गंभीर हो सकते हैं. इस दवा को लेते समय शराब के सेवन से परहेज करें. सुस्ती और चक्कर आना आपकी गाड़ी चलाने या मशीनरी का संचालन करने की क्षमता प्रभावित कर सकते हैं. इस दवा का सेवन करते समय आपकी किडनी की कार्यक्षमता को अक्सर टेस्ट करना पड़ सकता है.
ज़ोनिसेप कैप्सूल के मुख्य इस्तेमाल
ज़ोनिसेप कैप्सूल के फायदे
ज़ोनिसेप 100 कैप्सूल मस्तिष्क में इलेक्ट्रिकल सिग्नल को धीमा करता है जो दौरे पड़ने (फिट) का कारण होता है. यह भ्रम, अनियंत्रित रूप से हिलने या झटके खाने जैसे मूवमेंट, जागरूकता की हानि और डर या एंग्जायटी जैसे लक्षणों को कम करने में भी मदद करता है. यह दवा लेने पर आपको कुछ ऐसे काम कर सकते हैं जो आप अन्यथा नहीं कर सकते या करने से डरते हों (जैसे स्विमिंग और ड्राइविंग). इस दवा को असर करने में कुछ सप्ताह लग सकते हैं (क्योंकि खुराक को धीरे-धीरे बढ़ाना होता है) और इस समय के दौरान आपको दौरे पड़ सकते हैं. जब तक आपका डॉक्टर नहीं कहता, तब तक इस दवा का इस्तेमाल बंद न करें चाहे आप बेहतर महसूस कर रहे हों. खुराक भूलने पर दौरे पड़ सकते हैं.
ज़ोनिसेप कैप्सूल के साइड इफेक्ट
- चक्कर आना
- भूख में कमी
- याददाश्त बिगड़ना
- सुस्ती
- ख़राब एकाग्रता
- बदली हुई चाल
- मस्तिष्क और शारीरिक गतिविधियों के तालमेल में दिक्कत
- गुस्सा
ज़ोनिसेप कैप्सूल का इस्तेमाल कैसे करें
ज़ोनिसेप कैप्सूल किस प्रकार काम करता है
All substitutes for Zonisep 100 Capsule
ख़ास टिप्स
- डॉक्टर की सलाह अनुसार अपनी दवाओं को नियमित रूप से लें क्योंकि पूरी खुराक न लेने पर दौरे पड़ सकते हैं.
- अपनी दवा की ब्रांड को न बदलें और यह सुनिश्चित करें कि आपके पास पर्याप्त मात्रा में दवा है.
- दौरे को रोकने के लिए कुछ हेल्दी टिप्स:
- नियमित व्यायाम के साथ उचित आहार लें.
- प्रतिदिन योगाभ्यास करें.
- रात में पर्याप्त नींद लें.
- मोबाइल/लैपटॉप जैसे स्क्रीन टाइम का इस्तेमाल सीमित करें.
- समय पर अपनी दवा लें.
- चलना, तैरना, योग और पिलेट भी उपयोगी हो सकते हैं.
- किडनी की पत्थरी और हीट स्ट्रोक के खतरे को कम करने के लिए ज़ोनिसेप 100 कैप्सूल लेते समय पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें. अपने डॉक्टर को सूचित करें यदि आपके पेट में अचानक दर्द हो, पेशाब करने पर दर्द हो, या यदि आपके मूत्र में रक्त मिला हुआ हो.
- यह भूख में कमी और वजन बढ़ने का कारण बन सकता है. नियमित रूप से अपना वजन चेक करते रहें.
- अगर आपके मूड या व्यवहार में कोई असामान्य बदलाव होता है, आपमें नए या बिगड़ते जा रहे अवसाद, या आत्मघाती विचार या व्यवहार के लक्षण दिखें तो अपने डॉक्टर को बताएं.
- अपने डॉक्टर से बात किए बिना दवा लेना अचानक बंद न करें क्योंकि इससे दौरे की आवृत्ति (फ्रीक्वेंसी) बढ़ सकती है.
- ज़ोनिसेप 100 कैप्सूल का इस्तेमाल अन्य दवाओं के साथ किया जाता है ताकि आपके दौरे को नियंत्रित कर सकें.
- चलना, तैरना, योग और पिलेट भी उपयोगी हो सकते हैं.
- गर्म जलवायु के दौरान हल्के कपड़े पहनें या व्यायाम करते समय और कम पसीना आना या गर्मी के स्ट्रोक के लक्षणों के लिए सावधानीपूर्वक चेक करें.
- किडनी की पत्थरी और हीट स्ट्रोक के खतरे को कम करने के लिए ज़ोनिसेप 100 कैप्सूल लेते समय पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें. अपने डॉक्टर को सूचित करें यदि आपके पेट में अचानक दर्द हो, पेशाब करने पर दर्द हो, या यदि आपके मूत्र में रक्त मिला हुआ हो.
- यह भूख में कमी और वजन बढ़ने का कारण बन सकता है. नियमित रूप से अपना वजन चेक करते रहें.
- अगर आपके मूड या व्यवहार में कोई असामान्य बदलाव होता है, आपमें नए या बिगड़ते जा रहे अवसाद, या आत्मघाती विचार या व्यवहार के लक्षण दिखें तो अपने डॉक्टर को बताएं.
- अपने डॉक्टर से बात किए बिना दवा लेना अचानक बंद न करें क्योंकि इससे दौरे की आवृत्ति (फ्रीक्वेंसी) बढ़ सकती है.
- डॉक्टर की सलाह अनुसार अपनी दवाओं को नियमित रूप से लें क्योंकि पूरी खुराक न लेने पर दौरे पड़ सकते हैं.
- अपनी दवा की ब्रांड को न बदलें और यह सुनिश्चित करें कि आपके पास पर्याप्त मात्रा में दवा है.
- दौरे को रोकने के लिए कुछ हेल्दी टिप्स:
- नियमित व्यायाम के साथ उचित आहार लें.
- प्रतिदिन योगाभ्यास करें.
- रात में पर्याप्त नींद लें.
- मोबाइल/लैपटॉप जैसे स्क्रीन टाइम का इस्तेमाल सीमित करें.
- समय पर अपनी दवा लें.
सुरक्षा संबंधी सलाह

अल्कोहल

गर्भावस्था

स्तनपान

ड्राइविंग
ज़ोनिसेप 100 कैप्सूल से इलाज की शुरुआत में या इसकी खुराक बढ़ाने के बाद आपकी एकाग्रता, रिएक्ट/रिस्पोंड करने की क्षमता प्रभावित हो सकती है, और इससे नींद आ सकती है.

किडनी

लिवर
गंभीर लिवर रोग वाले मरीजों में ज़ोनिसेप 100 कैप्सूल के उपयोग का सुझाव नहीं दिया जाता.
अन्य दवाओं के साथ दुष्प्रभाव
मेटफॉर्मिन (ओरल रूट)
ओर्लिस्टेट (ओरल रूट)
कार्बामेजेपाइन (ओरल रूट)
फोस्फीनाइटोइन (इंजेक्शन रूट)
फेनोबैरबिटोन (ओरल रूट)
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
फैक्ट बॉक्स
रासायनिक वर्ग
लत लगने की संभावना
चिकित्सीय वर्ग
एक्शन क्लास
संदर्भ
- Stahl SM, editor. Zonisamide. In: Stahl's Essential Pschopharmacology: Prescriber's Guide. 5th ed. New York, New York: Cambridge University Press; 2014. pp. 755-58.
- McNamara JO. Pharmacotherapy of the Epilepsies. In: Brunton LL, Chabner BA, Knollmann BC, editors. Goodman & Gilman’s: The Pharmacological Basis of Therapeutics. 12th ed. New York, New York: McGraw-Hill Medical; 2011. p. 602.
- Porters RJ, Meldrum BS. Antiseizure Drugs. In: Katzung BG, Masters SB, Trevor AJ, editors. Basic and Clinical Pharmacology. 11th ed. New Delhi, India: Tata McGraw Hill Education Private Limited; 2009. p. 412.
- Briggs GG, Freeman RK, editors. A Reference Guide to Fetal and Neonatal Risk: Drugs in Pregnancy and Lactation. 10th ed. Philadelphia, PA: Wolters Kluwer Health; 2015. pp. 1520-21.
- Zonisamide [FDA Label]. St. Michael, Barbados: Concordia Pharmaceuticals Inc.2015 [Revised April 2016]. [Accessed 19 Mar. 2019] (online) Available from:
- Zonisamide [Package Leaflet]. Hatfield, UK: Eisai Manufacturing Ltd.; 2018. [Accessed 17 Jun. 2019] (online) Available from:
- Drugs and Lactation Database (LactMed) [Internet]. Bethesda (MD): National Library of Medicine (US); 2006. Zonisamide. [Updated 2020 Jan 20]. [Accessed 20 Feb. 2020] (online) Available from:
- Central Drugs Standard Control Organisation (CDSCO). [Accessed 19 Mar. 2019] (online) Available from:
- Zonisamide [Product Information]. Ahmedabad, India: Zydus Lifesciences Ltd.; 2022. [Accessed 07 Aug. 2023]. (online) Available from:




यूजर का फीडबैक
और अधिक जानना चाहते हैं
हम आपको प्रमाणिक, भरोसेमंद और प्रासंगिक जानकारी प्रदान करते हैंक्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?
डिस्क्लेमर
मार्केटर की जानकारी
Address: प्लॉट नं. 107/108, नामली ब्लॉक, रानीपूल, ईस्ट सिक्किम 737135 || खसरा नं. 1335-1340, EPIP- I के पास, गांव - भटोली कलां, बड्डी, सोलन, हिमाचल प्रदेश, 173205
विक्रेता विवरण
A लाइसेंस वेंडर पार्टनरआपकी सबसे नज़दीकी लोकेशन से ज़ोनिसेप 100 कैप्सूल डिलीवर करेगा. जैसे ही फार्मेसी आपका ऑर्डर स्वीकार कर लेती है, फार्मेसी का विवरण आपके साथ शेयर किया जाएगा. आपके ऑर्डर की स्वीकृति आपके डॉक्टर की ℞ की वैधता और इस दवा की उपलब्धता पर आधारित है.
किसी भी समस्या के मामले में, हमसे संपर्क करें
ईमेल आईडी: [email protected]फोन नंबर: 0124-4166666
पता: 5th फ्लोर, प्रेसीडेंसी बिल्डिंग टावर-बी, 46/4 महरौली गुडगाँव रोड, सेक्टर-14, गुरुग्राम, हरियाणा -122001, भारत
हमारे पास उपलब्ध टेस्ट
- सीबीसी (कम्पलीट ब्लड काउंट)
- एफबीएस (फास्टिंग ब्लड शुगर)
- थायरॉइड प्रोफाइल टोटल (T3, T4 और TSH)
- HbA1c (ग्लायकोसिलेटेड हीमोग्लोबिन)
- पीपीबीएस (पोस्टप्रैन्डियल ब्लड शुगर)
- लिपिड प्रोफाइल
- विटामिन डी (25-हाइड्रॉक्सी)
- यूरिन आर/एम (यूरिन रूटीन और माइक्रोस्कोपी)
- कोरोनावायरस कोविड -19 टेस्ट- RT PCR
- एलएफटी (लिवर फंक्शन टेस्ट)
- केएफटी (किडनी फंक्शन टेस्ट)
- टीएसएच (थायरॉयड स्टिमुलेटिंग हार्मोन) अल्ट्रासेंसिटिव
- ईएसआर (एरिथ्रोसाइट सेडिमेंटेशन रेट)
- यूरिक एसिड, सीरम
- विटामिन B12
- सीआरपी (सी-रिएक्टिव प्रोटीन), क्वांटिटेटिव
- यूरिन सी/एस (यूरीन कल्चर और सेन्सिटिविटी)
- सीरम इलेक्ट्रोलाइट्स
- सीरम कैल्शियम
- सीरम क्रिएटिनिन
- डायबिटीज स्क्रीनिंग (HbA1C और फास्टिंग शुगर)
- इलेक्ट्रोलाइट्स के साथ केएफटी (इलेक्ट्रोलाइट्स के साथ किडनी फंक्शन टेस्ट)
- कोलेस्टेरॉल - टोटल
- एचबीए (हेमोग्लोबिन)
- कम्प्लीट हीमोग्राम (सीबीसी और ईएसआर)














