


ग्लुनासे 5mg टैबलेट
लेखक डॉ. लिपिका खुराना, पीजीडीएचएचएम, बीडीएस,
समीक्षक डॉ. राजीव शर्मा, एमबीए, एमबीबीएस,
लास्ट अपडेटेड on 28 Apr 2026 | 05:43 PM (IST)



₹5.6

अतिरिक्त ऑफ़र के साथ अधिक बचत करें









सामान्य जानकारी
शामिल है
मार्केटर
स्टोरेज के निर्देश



परिचय
ग्लुनासे 5mg टैबलेट को स्वयं या अन्य दवाओं के साथ उपयोग किया जा सकता है. इसे खाली पेट लेना चाहिए. अधिकतम लाभ प्राप्त करने के लिए इसे हर रोज एक नियमित रूप से एक ही समय पर लें. आपका डॉक्टर यह निर्णय लेगा कि आपके लिए कौन सी खुराक सबसे अच्छी है और यह कैसे काम कर रही है इसके अनुसार समय-समय पर बदल सकती है.
अगर आप अच्छा महसूस कर रहे हैं या आपके ब्लड शुगर का स्तर नियंत्रित है, तो भी इस दवा का सेवन करते रहें. अगर आप इसे डॉक्टर से परामर्श किए बिना लेना बंद करते हैं, तो आपके ब्लड शुगर का स्तर बढ़ सकता है और आपको किडनी का नुकसान, अंधापन, नसों से संबंधित समस्याएं और अंगों को खोने का जोखिम रहता है. याद रखें कि यह दवा, इलाज का केवल एक हिस्सा है जिसमें आपके डॉक्टर द्वारा दी गई सलाह के अनुसार स्वस्थ आहार और नियमित व्यायाम भी शामिल होना चाहिए. आपकी जीवनशैली डायबिटीज को नियंत्रित करने में एक बड़ी भूमिका निभाती है.
इस दवा को लेने के सबसे सामान्य साइड इफेक्ट्स में हाइपोग्लाइसीमिया, मिचली आना, डायरिया, पेट दर्द, चक्कर आना, घबराहट, कंपन, और पेट की गैस शामिल हैं. सुनिश्चित करें कि आप लो ब्लड ग्लूकोज लेवल के लक्षणों जैसे कि पसीना आना, चक्कर आना, सिरदर्द और कंपकंपी को पहचानते हैं, और इससे निपटना जानते हैं. इसकी रोकथाम के लिए, हमेशा नियमित रूप से भोजन करना और ग्लूकोज का तेज़ी से काम करने वाला स्रोत जैसे कि शुगर वाले खाद्य पदार्थ या फलों का जूस अपने साथ रखना जरूरी है. शराब पीने से आपका ब्लड शुगर के स्तर में कमी का जोखिम भी बढ़ सकता है और इसलिए इससे बचना चाहिए. इस दवा से कुछ लोगों का वजन बढ़ सकता है.
अगर आपको टाइप 1 डायबिटीज मेलाईटस, डायबिटीज कीटोएसिडोसिस (आपके रक्त में एसिड का उच्च स्तर) है, या किडनी या लिवर की गंभीर बीमारी है, तो आपको इसे नहीं लेना चाहिए. इस दवा को लेने से पहले, अगर आपको कभी हृदय रोग, थायरॉइड रोग या कुछ हार्मोनल बीमारियां थी तो अपने डॉक्टर को बताएं. यह उपयुक्त नहीं हो सकता है. गर्भवती या स्तनपान कराने वाली महिलाओं को इसे लेने से पहले डॉक्टर से भी परामर्श करना चाहिए. आपके ब्लड शुगर लेवल की नियमित रूप से जांच होनी चाहिए और आपके डॉक्टर आपके ब्लड सेल काउंट और लिवर फंक्शन की निगरानी के लिए ब्लड टेस्ट की सलाह भी दे सकते हैं.
ग्लुनासे टैबलेट के मुख्य इस्तेमाल
ग्लुनासे टैबलेट के फायदे
ग्लुनासे 5mg टैबलेट आपके शरीर (अग्न्याशय में) द्वारा उत्पादित इंसुलिन की मात्रा को बढ़ाकर काम करता है. इसके बाद इंसुलिन आपके ब्लड ग्लूकोज़ लेवल को कम करने के लिए काम करता है. आमतौर पर इसे दिन में एक बार लिया जाता है. निर्धारित अवधि तक इसका सेवन जारी रखें
ब्लड ग्लूकोज के लेवल को कम करना डायबिटीज को नियंत्रित करने का प्रमुख हिस्सा है. अगर आप इन स्तरों को नियंत्रित कर सकते हैं, तो आपमें डायबिटीज के कारण होने वाली गंभीर जटिलताओं जैसे कि किडनी का नुकसान, आंखों में नुकसान, तंत्रिका संबंधी समस्याएं, हाथ-पैरों का नुकसान आदि जैसे जोखिमों की संभावनाएं कम हो जाएगी. उचित आहार और व्यायाम के साथ इस दवा का नियमित सेवन आपको स्वस्थ और सामान्य जीवन जीने में मदद करेगा.
ग्लुनासे टैबलेट के साइड इफेक्ट
- हाइपोग्लाइसीमिया (लो ब्लड ग्लूकोज लेवल)
- मिचली आना
- डायरिया
- चक्कर आना
- पेट की गैस
- पेट में परेशानी
- घबराहट
- कंपकंपी (शरीर या हाथों का अनियंत्रित रूप से कांपना)
ग्लुनासे टैबलेट का इस्तेमाल कैसे करें
ग्लुनासे टैबलेट किस प्रकार काम करता है
All substitutes for Glunase 5mg Tablet
GlyNASE Tablet
Glide Tablet
Glez 5mg Tablet
Godde 5mg Tablet
Glipicontin 5mg Tablet
ख़ास टिप्स
- इसे दिन के पहले भोजन या पहले मुख्य मुख्य भोजन (आमतौर पर नाश्ता) के थोड़ी देर बाद लें. आहार छोड़ने से बचें.
- जब तक यह पता न चल जाए कि ग्लुनासे 5mg टैबलेट आप पर किस प्रकार असर डालता है तब तक गाड़ी चलाते समय या मशीन ऑपरेट करते समय सावधान रहें.
- यदि आप इसे अन्य एंटीडायबिटीज दवाओं, शराब के साथ इस्तेमाल करते हैं या अगर आप भोजन में देरी करते हैं या नहीं खाते हैं तो इसके कारण आपको हाइपोग्लाइसीमिया (लो ब्लड शुगर लेवल) हो सकता है.
- हमेशा अपने साथ कुछ शुगर वाले खाद्य पदार्थ या फ्रूट जूस रखें ताकि जब आपको हाइपोग्लाइसीमिया के लक्षण जैसे ठंडा पसीना, त्वचा का पीला होना, कंपन और एंग्जायटी का अनुभव हो तो आप इन्हें ले सकें.
- आपका डॉक्टर नियमित रूप से आपका लिवर फंक्शन चेक कर सकता है. अगर आपको पेट दर्द, भूख न लगना, या आंख या त्वचा का पीला (पीलिया) होना जैसे लक्षण दिखें तो अपने डॉक्टर को बताएं.
सुरक्षा संबंधी सलाह

अल्कोहल

गर्भावस्था

स्तनपान

ड्राइविंग

किडनी
ये रोगी इस दवा के साथ खून में बहुत कम शुगर लेवल का अनुभव कर सकते हैं, जिसमें सामान्य होने में बहुत समय लग सकता है

लिवर
अन्य दवाओं के साथ दुष्प्रभाव
डिसोपायरामाइड (ओरल रूट)
लिनाग्लिपटिन (ओरल रूट)
ऐस्पैरागिनेज (इंजेक्शन रूट)
सेक्साग्लिपटिन (ओरल रूट)
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
फैक्ट बॉक्स
रासायनिक वर्ग
लत लगने की संभावना
चिकित्सीय वर्ग
एक्शन क्लास
संदर्भ
- Powers AC, D’Alessio D. Endocrine Pancreas and Pharmacotherapy of Diabetes Mellitus and Hypoglycemia. In: Brunton LL, Chabner BA, Knollmann BC, editors. Goodman & Gilman’s: The Pharmacological Basis of Therapeutics. 12th ed. New York, New York: McGraw-Hill Medical; 2011. pp. 1255-1257.
- Nolte MS. Pancreatic hormones and antidiabetic drugs. In: Katzung BG, Masters SB, Trevor AJ, editors. Basic and Clinical Pharmacology. 11th ed. New Delhi, India: Tata McGraw Hill Education Private Limited; 2009. pp. 740.
- Briggs GG, Freeman RK, editors. A Reference Guide to Fetal and Neonatal Risk: Drugs in Pregnancy and Lactation. 10th ed. Philadelphia, PA: Wolters Kluwer Health; 2015. pp. 630-31.
- Glipizide. Ascoli Piceno, Italy: Pharmacia Italia S.p.a.; 2018. [Accessed 13 Mar. 2019] (online) Available from:
- Glipizide. New York, New York: Roerig; 2010. [Accessed 13 Mar. 2019] (online) Available from:
- Glipizide (Extended Release Tablets) [FDA Prescription Information]. New York, NY: Pfizer; 2015. [Accessed 28 Sept. 2021] (online) Available from:
- Glipizide (Tablets) [FDA Prescription Information]. New York, NY: Pfizer; 2011. [Accessed 28 Sept. 2021] (online) Available from:
- Glipizide (Extended Release Tablets) [FDA Prescription Information]. New York, NY: Pfizer; 2009. [Accessed 28 Sept. 2021] (online) Available from:




और अधिक जानना चाहते हैं
हम आपको प्रमाणिक, भरोसेमंद और प्रासंगिक जानकारी प्रदान करते हैंक्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?
डिस्क्लेमर
मार्केटर की जानकारी
Address: 7/11, कैलिको नगर, नारोल अहमदाबाद, गुजरात
विक्रेता विवरण
हमारे पास उपलब्ध टेस्ट
- सीबीसी (कम्पलीट ब्लड काउंट)
- एफबीएस (फास्टिंग ब्लड शुगर)
- थायरॉइड प्रोफाइल टोटल (T3, T4 और TSH)
- HbA1c (ग्लायकोसिलेटेड हीमोग्लोबिन)
- पीपीबीएस (पोस्टप्रैन्डियल ब्लड शुगर)
- लिपिड प्रोफाइल
- विटामिन डी (25-हाइड्रॉक्सी)
- यूरिन आर/एम (यूरिन रूटीन और माइक्रोस्कोपी)
- कोरोनावायरस कोविड -19 टेस्ट- RT PCR
- एलएफटी (लिवर फंक्शन टेस्ट)
- केएफटी (किडनी फंक्शन टेस्ट)
- टीएसएच (थायरॉयड स्टिमुलेटिंग हार्मोन) अल्ट्रासेंसिटिव
- ईएसआर (एरिथ्रोसाइट सेडिमेंटेशन रेट)
- यूरिक एसिड, सीरम
- विटामिन B12
- सीआरपी (सी-रिएक्टिव प्रोटीन), क्वांटिटेटिव
- यूरिन सी/एस (यूरीन कल्चर और सेन्सिटिविटी)
- सीरम इलेक्ट्रोलाइट्स
- सीरम कैल्शियम
- सीरम क्रिएटिनिन
- डायबिटीज स्क्रीनिंग (HbA1C और फास्टिंग शुगर)
- इलेक्ट्रोलाइट्स के साथ केएफटी (इलेक्ट्रोलाइट्स के साथ किडनी फंक्शन टेस्ट)
- कोलेस्टेरॉल - टोटल
- एचबीए (हेमोग्लोबिन)
- कम्प्लीट हीमोग्राम (सीबीसी और ईएसआर)














