Sign in to your account
or
By signing in you agree to our
Terms & conditions
 and 
Privacy policy
Sku Image
Sku Image
sold out tag

फ्रेशअप 5mg टैबलेट

Zolpidem (5mg)
असली
प्रामाणिकता सुनिश्चित
डॉक्टर की पर्ची
ज़रूरी है
NPPA द्वारा विनियमित
विवरण देखें
फ्रेशअप 5mg टैबलेट का इस्तेमाल अनिद्रा के अल्पकालिक इलाज के लिए किया जाता है. यह नींद आने के समय और रात में बार-बार उठने को कम करता है. यह दवा निद्रा चक्र में सुधार करती है जिससे अच्छी नींद आती है.

लेखक डॉ. स्वाति मिश्रा, बीडीएस,
समीक्षक डॉ. राजीव शर्मा, एमबीए, एमबीबीएस,
लास्ट अपडेटेड on 29 Apr 2026 | 01:02 PM (IST)
₹36.2 एमआरपी₹40.2510% की छूट 
वर्तमान में हम इस प्रोडक्ट की बिक्री की सुविधा नहीं दे रहे हैं
 
 
0
footer-icon

अतिरिक्त ऑफ़र के साथ अधिक बचत करें

offer icon
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
Mobikwik UPI के साथ न्यूनतम ₹599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं.
Mobikwik UPI के साथ न्यूनतम ₹599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
₹30 का सीधा कैशबैक. शर्तें लागू*
₹30 का सीधा कैशबैक. शर्तें लागू*
chevron icon
offer icon
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
Mobikwik UPI के साथ न्यूनतम ₹599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं.
Mobikwik UPI के साथ न्यूनतम ₹599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
₹30 का सीधा कैशबैक. शर्तें लागू*
₹30 का सीधा कैशबैक. शर्तें लागू*
chevron icon

सामान्य जानकारी

शामिल है

Zolpidem (5mg)

मार्केटर

Syncom Formulations India Limited

स्टोरेज के निर्देश

30°c से कम तापमान पर स्टोर करें
अपनी भाषा चुनें हिंदी
फ्रेशअप 5mg टैबलेट image
फ्रेशअप 5mg टैबलेट image

परिचय

फ्रेशअप 5mg टैबलेट को खाली पेट लिया जाना चाहिए, बेहतर होगा यदि इसे सोने से तुरंत पहले लिया जाए. हालांकि, इसे हर दिन एक तय समय पर लेने की सलाह दी जाती है क्योंकि इससे शरीर में दवा के समान लेवल को बनाए रखने में मदद मिलती है. इस दवा को केवल डॉक्टर द्वारा बताई गई खुराक और अवधि तक ही लें, क्योंकि इसकी आदत पड़ सकती है. अपने डॉक्टर से बात किए बिना अचानक से इसे लेना बंद न करें क्योंकि इससे आपके लक्षण और भी बिगड़ सकते हैं.

यह दवा लेने पर कुछ आम दुष्प्रभाव हो सकते हैं, जिनमें याददाश्त कमजोर होना, भ्रम (हॉलुसिनेशन), बेचैनी, सिरदर्द, चक्कर आना (वर्टिगो), डायरिया, मतली, उल्टी, और पीठ दर्द शामिल हैं. इससे आपको थकान , पेट में दर्द, आंखों में दोहरी दृष्टि, और डिप्रेशन जैसी समस्याएँ भी हो सकती हैं. हालांकि, ये अस्थायी हैं और कुछ समय बाद अपने आप ठीक हो जाते हैं. अगर ये आपको परेशान करते हैं या दूर नहीं होते हैं तो कृपया अपने डॉक्टर से परामर्श लें.

फ्रेशअप 5mg टैबलेट से चक्कर आना और नींद आना हो सकता है, इसलिए जब तक आप यह नहीं जानते कि यह दवा आपको कैसे प्रभावित करती है, तब तक गाड़ी न चलाएं या ऐसा कुछ भी न करें जिसमें मानसिक ध्यान देने की आवश्यकता हो, और इसके साथ शराब का सेवन ना करें क्योंकि इससे चक्कर आना को और बिगाड़ सकता है. इस दवा को लेते समय अगर आपके मूड या व्यवहार में कोई असामान्‍य बदलाव होता है, आपमें नए या बिगड़ते जा रहे अवसाद, मतिभ्रम या आत्मघाती विचार के लक्षण दिखें तो अपने डॉक्टर को बताएं.

फ्रेशअप 5mg टैबलेट लेने से पहले, आप जो भी दूसरी दवाईयां ले रहे हैं उनके बारे में अपने डॉक्टर को सूचित करें, ताकि आपका डॉक्टर यह बता सके कि यह दवा आपके लिए उपयुक्त है या नहीं. अगर आपको लिवर या किडनी संबंधी कोई समस्या है तो यह दवा लेने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श करें. इस दवा को लेने के दौरान आपको धूम्रपान और शराब से बचना चाहिए. गर्भवती और स्तनपान करने वाली माताओं को इस दवा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. हालांकि, अगर ज़रूरत होती है, तो कृपया इसका इस्तेमाल करने से पहले अपने डॉक्टर से बात कर लें.

फ्रेशअप टैबलेट के मुख्य इस्तेमाल

फ्रेशअप टैबलेट के फायदे

अनिद्रा
फ्रेशअप 5mg टैबलेट का इस्तेमाल रात के दौरान सोने में कठिनाई या जागने जैसी शॉर्ट-टर्म नींद की समस्याओं को मैनेज करने के लिए किया जाता है. यह जल्दी नींद आने और लंबे समय तक अच्छी नींद लेने में मदद करता है, जिससे आप ज्यादा तरोताज़ा महसूस कर सकते हैं. इससे दिन के दौरान आपकी ऊर्जा, मूड और फोकस बेहतर हो सकते हैं.

फ्रेशअप टैबलेट के साइड इफेक्ट

इस दवा से होने वाले अधिकांश साइड इफेक्ट में डॉक्टर की सलाह लेने की ज़रूरत नहीं पड़ती है और नियमित रूप से दवा का सेवन करने से साइट इफेक्ट अपने आप समाप्त हो जाते हैं. अगर साइड इफ़ेक्ट बने रहते हैं या लक्षण बिगड़ने लगते हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह लें
फ्रेशप के सामान्य साइड इफेक्ट
  • चक्कर आना
  • नींद आना
  • डायरिया
  • सुस्ती

फ्रेशअप टैबलेट का इस्तेमाल कैसे करें

इस दवा की सही खुराक और इसे कितने समय तक लेना है, यह जानने के लिए अपने डॉक्टर से सलाह लें. इसे साबुत निगल लें. इसे चबाएं, कुचलें या तोड़ें नहीं. फ्रेशअप 5mg टैबलेट को खाली पेट लेना है.

फ्रेशअप टैबलेट किस प्रकार काम करता है

फ्रेशअप 5mg टैबलेट नॉन-बेंजोडाइजपाइन हिप्नोटिक्स नामक दवाओं के समूह से संबंधित है. इसमें हिपनोटिक, सेडेटिव और एंटीकनवल्सेंट (दौरे ठीक करना) गुण हैं. यह दवा गाबा रिसेप्टर क्लोराइड चैनल मैक्रोमोलिक्यूलर कॉम्प्लेक्स (एक केमिकल मैसेंजर) को ब्लॉक करने का काम करती है, जो मस्तिष्क में नर्व सेल के एक्शन को धीमा करता है और सोने में मदद करता है.

ख़ास टिप्स

  • आपके डॉक्टर ने फ्रेशअप 5mg टैबलेट लेने की सलाह आपको जल्दी और देर तक सुलाने के लिए दी है.
  • इसे खाली पेट लेना बेहतर होता है, क्योंकि हाई-फैट भोजन इसके अवशोषण और असर को कम कर सकता है.
  • इसे सोने के समय से 30 से 45 मिनट पहले लें और तब लें जब आपके पास सोने के लिए कम से कम 7 घंटों तक का समय हो.
  • इससे आपको अगली सुबह चक्कर आते हैं. जब तक आप यह न जान लें कि यह आपको कैसे प्रभावित करता है तब तक गाड़ी न चलाएं या एकाग्रता की आवश्यकता वाला कोई काम न करें.
  • इससे नींद पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है. हालांकि, यह रात में नींद आने में लगने वाले समय और बार-बार जागने की समस्या को कम करने में मदद करता है.
  • नींद की समस्या वाले किसी अन्य व्यक्ति के साथ अपनी दवा कभी भी साझा न करें.
  • अगर इलाज के 7 से 10 दिनों के बाद आपकी नींद में सुधार नहीं होता है, तो अपने डॉक्टर को सूचित करें.
  • अगर आपको नींद या मेमोरी से जुड़ी समस्या हो रही है तो दवा लेना बंद कर दें और अपने डॉक्टर को यह बताएं.
  • अचानक से दवा लेना बंद न करें क्योंकि इससे एंग्जायटी, मूड में बदलाव और बेचैनी हो सकती है. 

सुरक्षा संबंधी सलाह

अल्कोहल

अल्कोहल

असुरक्षित
फ्रेशअप 5mg टैबलेट के साथ शराब पीना सुरक्षित नहीं है
गर्भावस्था

गर्भावस्था

डॉक्टर की सलाह लें
गर्भावस्था के दौरान फ्रेशअप 5mg टैबलेट लेने की सलाह नहीं दी जाती , क्योंकि जानवरों पर किए गए अध्ययनों में यह गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए नुकसानदायक पाया गया है. हालांकि, कुछ गंभीर स्थितियों में डॉक्टर इसे तब दे सकते हैं जब इसके फायदे संभावित जोखिमों से ज्यादा हों.
स्तनपान

स्तनपान

सावधानी बरतें
यदि आप स्तनपान करवाती हैं तो आपको फ्रेशअप 5mg टैबलेट का इस्तेमाल सावधानी से करना चाहिए. मां का इलाज पूरा होने और दवा के शरीर से पूरी तरह निकल जाने तक स्तनपान रोक देना चाहिए.
ड्राइविंग

ड्राइविंग

असुरक्षित
फ्रेशअप 5mg टैबलेट के कारण सतर्कता या एकाग्रता में कमी आ सकती है, नजर धुंधली हो सकती है और आपको नींद या चक्कर आ सकते हैं. इन लक्षणों के महसूस होने पर वाहन न चलाएं.
किडनी

किडनी

सावधानी बरतें
किडनी की बीमारियों से पीड़ित मरीजों में फ्रेशअप 5mg टैबलेट का इस्तेमाल सावधानी के साथ किया जाना चाहिए. खुराक बदलने की ज़रूरत पड़ सकती है.
हालांकि, अगर आपको किडनी से जुड़ी कोई बीमारी है तो अपने डॉक्टर को यह बात बताएं.
लिवर

लिवर

सावधानी बरतें
लिवर की बीमारियों से पीड़ित मरीजों में फ्रेशअप 5mg टैबलेट का इस्तेमाल सावधानी से किया जाना चाहिए. खुराक बदलने की ज़रूरत पड़ सकती है.
लिवर की साधारण से माध्यम बिमारी वाले मरीजों को आमतौर पर शुरुआत में फ्रेशअप 5mg टैबलेट की कम खुराक दी जाती है और यह दवा लिवर की गंभीर बिमारी वाले मरीजों को नहीं दी जाती है.
All

अन्य दवाओं के साथ पारस्परिक प्रभाव (इंटरैक्शन)

फ्रेशप को निम्नलिखित में से किसी भी दवा के साथ लेने पर उनमें से किसी का प्रभाव बदल सकता है और इससे कुछ अनचाहे साइड इफेक्ट हो सकते हैं
गंभीर

ट्रामाडॉल (इंजेक्शन रूट)

अगर समय पर इस्तेमाल करना आवश्यक है, तो जोलपिडेम के साइड इफेक्ट जैसे सुस्ती, अत्यधिक सेडेशन, थकान, चक्कर आना या स्लर्ड स्पीच के लक्षणों पर ध्यान दें और अगर आप उन्हें अनुभव करते हैं तो अपने डॉक्टर से परामर्श करें. वे ऑब्जर्वेशन के अनुसार जोलपिडेम की खुराक को एडजस्ट कर सकते हैं. गाड़ी चलाने या ऐसे अन्य काम करने से बचें जिनमें पूरी सतर्कता और ध्यान की जरूरत होती है.
गंभीर

ट्रामाडॉल (ओरल रूट)

अगर समय पर इस्तेमाल करना आवश्यक है, तो जोलपिडेम के साइड इफेक्ट जैसे सुस्ती, अत्यधिक सेडेशन, थकान, चक्कर आना या स्लर्ड स्पीच के लक्षणों पर ध्यान दें और अगर आप उन्हें अनुभव करते हैं तो अपने डॉक्टर से परामर्श करें. वे ऑब्जर्वेशन के अनुसार जोलपिडेम की खुराक को एडजस्ट कर सकते हैं. गाड़ी चलाने या ऐसे अन्य काम करने से बचें जिनमें पूरी सतर्कता और ध्यान की जरूरत होती है.
गंभीर

मॉर्फिन (ओरल रूट)

अगर समय पर इस्तेमाल करना आवश्यक है, तो जोलपिडेम के साइड इफेक्ट जैसे सुस्ती, अत्यधिक सेडेशन, थकान, चक्कर आना या स्लर्ड स्पीच के लक्षणों पर ध्यान दें और अगर आप उन्हें अनुभव करते हैं तो अपने डॉक्टर से परामर्श करें. वे ऑब्जर्वेशन के अनुसार जोलपिडेम की खुराक को एडजस्ट कर सकते हैं. गाड़ी चलाने या ऐसे अन्य काम करने से बचें जिनमें पूरी सतर्कता और ध्यान की जरूरत होती है.
गंभीर

कोडेइन (ओरल रूट)

अगर समय पर इस्तेमाल करना आवश्यक है, तो जोलपिडेम के साइड इफेक्ट जैसे सुस्ती, अत्यधिक सेडेशन, थकान, चक्कर आना या स्लर्ड स्पीच के लक्षणों पर ध्यान दें और अगर आप उन्हें अनुभव करते हैं तो अपने डॉक्टर से परामर्श करें. वे ऑब्जर्वेशन के अनुसार जोलपिडेम की खुराक को एडजस्ट कर सकते हैं. गाड़ी चलाने या ऐसे अन्य काम करने से बचें जिनमें पूरी सतर्कता और ध्यान की जरूरत होती है.
गंभीर

ब्यूप्रीनोर्फीन (इंजेक्शन रूट)

अगर समय पर इस्तेमाल करना आवश्यक है, तो जोलपिडेम के साइड इफेक्ट जैसे सुस्ती, अत्यधिक सेडेशन, थकान, चक्कर आना या स्लर्ड स्पीच के लक्षणों पर ध्यान दें और अगर आप उन्हें अनुभव करते हैं तो अपने डॉक्टर से परामर्श करें. वे ऑब्जर्वेशन के अनुसार जोलपिडेम की खुराक को एडजस्ट कर सकते हैं. गाड़ी चलाने या ऐसे अन्य काम करने से बचें जिनमें पूरी सतर्कता और ध्यान की जरूरत होती है.

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

फ्रेशअप 5mg टैबलेट मस्तिष्क पर शांतिदायक असर डालकर नींद लाने में मदद करती है. कुछ लोगों को इसका यह असर सुखद महसूस हो सकता है. लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर फ्रेशअप 5mg टैबलेट की आदत पड़ सकती है, जिससे व्यक्ति को इसके बिना सोने या सामान्य रूप से काम करने में कठिनाई हो सकती है.
नहीं, फ्रेशअप 5mg टैबलेट में पैरासिटामोल (एसिटामिनोफेन) या एस्पिरिन नहीं है.
फ्रेशअप 5mg टैबलेट को प्रेडनिसोन के साथ लेने से दोनों की आपस में कोई क्रिया नहीं होती है. हालांकि इन दवाओं को एक साथ लेने से पहले हमेशा अपने डॉक्टर से परामर्श करें.
फ्रेशअप 5mg टैबलेट का इस्तेमाल अनिद्रा के इलाज के लिए किया जाता है, जो कुछ मरीजों में एंग्जायटी को कम करने में मदद कर सकता है, हालांकि डॉक्टर केवल एंग्जायटी के लिए फ्रेशअप 5mg टैबलेट की सलाह नहीं देते हैं क्योंकि यह अन्य सिडेटिव एंटी एंग्जायटी दवा की तरह काम नहीं करता है
हां, फ्रेशअप 5mg टैबलेट का दुरुपयोग किया जा सकता है. हालांकि, यह समस्या आमतौर पर उन लोगों में ज्यादा देखी जाती है जिनका ड्रग्स के दुरुपयोग, एल्कोहल के सेवन या दवा की लत रही हो. इसलिए, डॉक्टर को मरीज से यह सावधानीपूर्वक पूछना चाहिए कि क्या उसे पहले कभी ड्रग्स के दुरुपयोग की समस्या रही है. इसके अलावा, जिन मरीजों को दवाओं के दुरुपयोग या लत की समस्या रही हो, उन्हें फ्रेशअप 5mg टैबलेट के इलाज के दौरान डॉक्टर की निगरानी में रहना चाहिए.
फ्रेशअप 5mg टैबलेट की अधिक मात्रा लेने के लक्षणों में सुस्ती, भ्रम, शरीर का संतुलन बनाए रखने में परेशानी, मांसपेशियों का ढीला पड़ना, सांस धीमी होना या सांस लेने में कठिनाई, और गंभीर मामलों में कोमा (बेहोशी की स्थिति) शामिल हो सकते हैं.
फ्रेशअप 5mg टैबलेट के कारण दिन में नींद आ सकती है और आपकी मानसिक सतर्कता भी कम हो सकती है. इसलिए, जब तक आपको यह नहीं पता कि फ्रेशअप 5mg टैबलेट आपको कैसे प्रभावित करता है तब तक आपको ड्राइव या भारी मशीनरी संचालित नहीं करनी चाहिए. फ्रेशअप 5mg टैबलेट लेते समय शराब का सेवन न करें. शराब फ्रेशअप 5mg टैबलेट के साइड इफेक्ट को और अधिक बिगाड़ सकती है.
अगर आप फ्रेशअप 5mg टैबलेट या उसकी किसी भी सामग्री के लिए एलर्जिक हैं, तो इसका सेवन नहीं करना चाहिए. अगर आपको डिप्रेशन, मानसिक बीमारी या आत्महत्या के विचारों का इतिहास है, तो आपको फ्रेशअप 5mg टैबलेट से बचना चाहिए. ड्रग्स, शराब या अन्य किसी नशे की लत के इतिहास वाले व्यक्ति, किडनी और लिवर की बीमारी से पीड़ित व्यक्ति और फेफड़ों या सांस की बीमारी से पीड़ित व्यक्ति को फ्रेशअप 5mg टैबलेट नहीं लेना चाहिए. इसके अलावा, अगर आप गर्भवती हैं, गर्भवती होने की योजना बना रही हैं या स्तनपान करा रही हैं, तो इसका सेवन करने की सलाह नहीं दी जाती है.
नहीं, भारी और उच्च वसायुक्त भोजन के तुरंत बाद या साथ में फ्रेशअप 5mg टैबलेट न लें. अगर फ्रेशअप 5mg टैबलेट को हाई-फैट भोजन के साथ लिया जाए, तो इसका असर कम हो सकता है.
फ्रेशअप 5mg टैबलेट का इस्तेमाल अनिद्रा (सोने में कठिनाई) के अल्पकालिक (2-4 सप्ताह) के इलाज के लिए किया जाता है. इसे डॉक्टर द्वारा निर्धारित अनुसार ही लिया जाना चाहिए. इलाज की खुराक और अवधि से अधिक नहीं होनी चाहिए अन्यथा इससे निर्भरता (दवा के प्रति व्यसन) हो सकती है.
हां, मुंह सूखना फ्रेशअप 5mg टैबलेट का एक सामान्य साइड इफेक्ट है, जबकि फ्रेशअप 5mg टैबलेट लेने पर वजन बढ़ना कम सामान्य है. अगर आपको वजन बढ़ने का अनुभव होता है, तो यह भूख बढ़ने के कारण हो सकता है.
जैसे ही आप फ्रेशअप 5mg टैबलेट लेते हैं यह काम करना शुरू कर देता है और इसके कारण आपको बहुत अधिक नींद आ सकती है. दवा लेने के बाद आपको कुछ समय तक नींद आ सकती है. फ्रेशअप 5mg टैबलेट लेने के तुरंत बाद सोने जाएं और 7 से 8 घंटों तक नींद लें. अगर आप दवा लेने के बाद तुरंत बिस्तर पर नहीं जा पा रहे हैं और 7 से 8 घंटों तक सो रहे हैं तो फ्रेशअप 5mg टैबलेट न लें.
अपने डॉक्टर से बात किए बिना फ्रेशअप 5mg टैबलेट लेना बंद न करें. अगर आप अचानक फ्रेशअप 5mg टैबलेट लेना बंद कर देते हैं, तो आपको दवा बंद करने पर होने वाले लक्षणों का अनुभव हो सकता है, जैसे बेचैनी, पेट और मांसपेशियों में ऐंठन, उल्टी, पसीना आना, कंपकंपी और कभी-कभी दौरे पड़ना.
आप कैफीन और निकोटीन से बचकर, खासकर दिन के बाद के समय में, अपनी नींद को बेहतर बना सकते हैं. सोने से चार घंटे पहले एक्सरसाइज़ करने से बचें, नियमित एक्सरसाइज़ अच्छी नींद के लिए फायदेमंद होती है, लेकिन सोने के समय के बहुत करीब करने पर यह नींद में बाधा डाल सकती है. शाम को भारी भोजन करने से बचें. दिन में झपकी लेने से बचें. हर दिन एक ही समय पर सोने और जागने की आदत बनाएं. बेडरूम को जितना हो सके अंधेरा रखें और आरामदायक तापमान बनाए रखें. सोने से पहले आराम करने और रिलैक्सेशन तकनीकों का अभ्यास करने के लिए कुछ समय निकालें.
अनिद्रा नींद से संबंधित एक सामान्य विकार है. अनिद्रा से पीड़ित लोगों को सोने में, सोए रहने में या दोनों में परेशानी होती है. इसके कारण उन्हें पर्याप्त नींद नहीं मिल पाती या उनकी नींद की गुणवत्ता खराब हो सकती है, और जागने के बाद वे तरोताजा महसूस नहीं करते.
अनिद्रा दो प्रकार का हो सकता है- प्राइमरी या सेकेंडरी. प्राथमिक अनिद्रा में, कारण ज्ञात नहीं है. इसे लंबे समय तक चलने वाले तनाव और भावनात्मक गड़बड़ी सहित लाइफ-स्टाइल में बदलाव से ट्रिगर किया जा सकता है. जबकि, सेकेंडरी अनिद्रा कुछ मेडिकल कंडीशन (डिप्रेशन, एंग्जायटी, पोस्ट-ट्रॉमेटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर, अल्ज़ाइमर रोग और पार्किंसन रोग), दवाएं, नींद संबंधी विकार और पदार्थ (कैफीन और अन्य स्टिमुलेंट, तंबाकू और अन्य निकोटीन प्रोडक्ट और शराब) जैसे विभिन्न कारणों से हो सकता है.

फैक्ट बॉक्स

रासायनिक वर्ग

Phenylimidazoles

लत लगने की संभावना

येस

चिकित्सीय वर्ग

न्यूरो सीएनएस

एक्शन क्लास

Non-Benzodiazepine Hypnotics (Z-Drugs)

संदर्भ

  1. Mihic SJ, Harris RA. Hypnotics and Sedatives. In: Brunton LL, Chabner BA, Knollmann BC, editors. Goodman & Gilman’s: The Pharmacological Basis of Therapeutics. 12th ed. New York, New York: McGraw-Hill Medical; 2011. pp. 467-68.
  2. Stahl SM, editor. Zolpidem. In: Stahl's Essential Pschopharmacology: Prescriber's Guide. 5th ed. New York, New York: Cambridge University Press; 2014. pp. 751-54.
  3. Briggs GG, Freeman RK, editors. A Reference Guide to Fetal and Neonatal Risk: Drugs in Pregnancy and Lactation. 10th ed. Philadelphia, PA: Wolters Kluwer Health; 2015. pp. 1519-20.
  4. Chaves RG, Lamounier JA, et al. Breastfeeding and maternal medications. J Pediatr (Rio J). 2004;80(5 Suppl):S189-S198. [Accessed 19 Mar. 2019] (online) Available from:
संबंधित आयुर्वेदिक सामग्रियां
100% असली प्रोडक्ट
100% असली प्रोडक्ट
सुरक्षित भुगतान
सुरक्षित भुगतान
संपर्क रहित डिलीवरी
संपर्क रहित डिलीवरी
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
<h3 class=titleMediumExtraBold>और अधिक जानना चाहते हैं</h3>

और अधिक जानना चाहते हैं

हम आपको प्रमाणिक, भरोसेमंद और प्रासंगिक जानकारी प्रदान करते हैं
<h3 class=titleMediumExtraBold>क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?</h3>

क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?

डिस्क्लेमर

टाटा 1mg's का एकमात्र उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उसके उपभोक्ताओं को एक्सपर्ट द्वारा जांच की गई, सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिले. हालांकि, यहां निहित जानकारी का उपयोग एक योग्य चिकित्सक की सलाह के लिए विकल्प के रूप में नहीं किया जाना चाहिए. यहां दिए गए विवरण सिर्फ़ आपकी जानकारी के लिए हैं. यह संभव है कि इसमें स्वास्थ्य संबधी किसी विशेष समस्या, लैब टेस्ट, दवाओं और उनके सभी संभावित दुष्प्रभावों, पारस्परिक प्रभाव और उनसे जुड़ी सावधानियां एवं चेतावनियों के बारे में सारी जानकारी सम्मिलित ना हो। किसी भी दवा या बीमारी से जुड़े अपने सभी सवालों के लिए डॉक्टर से संपर्क करें. हमारा उद्देश्य डॉक्टर और मरीज के बीच के संबंध को मजबूत बनाना है, उसका विकल्प बनना नहीं.

मार्केटर की जानकारी

Name: Syncom Formulations India Limited
Address: 7, नीरज इंडस्ट्रियल एस्टेट, ऑफ महाकाली केव्स रोड, अंधेरी (ईस्ट), मुंबई - 400 093, इंडिया

विक्रेता विवरण

मूल देश: भारत

हमारे पास उपलब्ध टेस्ट

हमें डॉक्टर के पर्चे की आवश्यकता क्यों है?
close sheet