Sign in to your account
or
By signing in you agree to our
Terms & conditions
 and 
Privacy policy
Sku Image
Sku Image
sold out tag

इफाविर 200mg कैप्सूल

Efavirenz (200mg)
असली
प्रामाणिकता सुनिश्चित
डॉक्टर की पर्ची
ज़रूरी है
NPPA द्वारा विनियमित
विवरण देखें
इफाविर 200mg कैप्सूल एंटीरेट्रोवायरल्स नामक दवाओं के समूह से संबंधित है. इसका उपयोग एचआईवी (ह्यूमन इम्युनोडेफिशिएंसी वायरस) के इलाज के लिए किया जाता है, यह वायरस एड्स (एक्वायर्ड इम्युनोडेफिशिएंसी सिंड्रोम) का कारण बन सकता है. यह एचआईवी संक्रमण को नियंत्रित करने में मदद करता है ताकि आपका इम्यून सिस्टम (प्रतिरक्षा तंत्र) बेहतर तरीके से काम कर सके.

लेखक डॉ. साक्षी जैन, एमएस, बीडीएस,
समीक्षक डॉ. सचिन गुप्ता, एमडी फैर्मकोलोगी, MBBS,
लास्ट अपडेटेड on 25 May 2026 | 05:59 PM (IST)
₹624 एमआरपी₹698.2211% की छूट 
वर्तमान में हम इस प्रोडक्ट की बिक्री की सुविधा नहीं दे रहे हैं
 
 
0
footer-icon

अतिरिक्त ऑफ़र के साथ अधिक बचत करें

offer icon
₹30 का सीधा कैशबैक. शर्तें लागू*
₹30 का सीधा कैशबैक. शर्तें लागू*
chevron icon
offer icon
Mobikwik UPI के साथ न्यूनतम ₹599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं.
Mobikwik UPI के साथ न्यूनतम ₹599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
न्यूनतम ₹1000 के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 का सीधा ट्रांज़ैक्शन.
न्यूनतम ₹1000 के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 का सीधा ट्रांज़ैक्शन.
chevron icon
offer icon
₹30 का सीधा कैशबैक. शर्तें लागू*
₹30 का सीधा कैशबैक. शर्तें लागू*
chevron icon
offer icon
Mobikwik UPI के साथ न्यूनतम ₹599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं.
Mobikwik UPI के साथ न्यूनतम ₹599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
न्यूनतम ₹1000 के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 का सीधा ट्रांज़ैक्शन.
न्यूनतम ₹1000 के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 का सीधा ट्रांज़ैक्शन.
chevron icon

सामान्य जानकारी

शामिल है

Efavirenz (200mg)

मार्केटर

Cipla Ltd

स्टोरेज के निर्देश

30°c से कम तापमान पर स्टोर करें
अपनी भाषा चुनें हिंदी
इफाविर 200mg कैप्सूल image
इफाविर 200mg कैप्सूल image

परिचय

इफाविर 200mg कैप्सूल एचआईवी से संबंधित जटिलताओं की संभावनाओं को कम करता है और आपके जीवनकाल में बढ़ोत्तरी करता है. इसे खाली पेट या खाने के साथ लिया जा सकता है और इसे अन्य एचआईवी दवाओं के साथ मिलाकर डॉक्टर की पर्ची पर लिखा जा सकता है. इन सभी दवाओं को नियमित रूप से सही समय पर लेने से उनकी प्रभावशीलता बढ़ती है और उनके लिए एचआईवी प्रतिरोधक होने की संभावना कम हो जाती है. जब तक आपका डॉक्टर आपको नहीं बताता है कि दवा को रोकना सुरक्षित है, तब तक दवा को नियमित रूप से लेते रहना आवश्यक है.

इस दवा के सामान्य साइड इफेक्ट में सिरदर्द, मिचली आना, उल्टी, पेट दर्द, थकान, डायरिया, और रैश शामिल हैं. ये आमतौर पर गंभीर नहीं होते हैं, लेकिन अगर वे आपको परेशान करते हैं या नहीं जाते हैं तो अपने डॉक्टर को बताएं. अगर आप त्वचा पर किसी रिएक्शन या लिवर को नुकसान का अनुभव करते हैं तो तुरंत अपने डॉक्टर से बात करें.

इसे लेने से पहले, अगर आपको त्वचा, लिवर या किडनी से संबंधित कोई समस्या है तो अपने डॉक्टर को इसके बारे में बताएं. इसका इस्तेमाल करते समय, आपको अपने ब्लड सेल काउंट और लिवर फंक्शन चेक करने के लिए नियमित ब्लड टेस्ट की आवश्यकता पड़ सकती है. शराब पीने से बचें क्योंकि इससे लिवर को नुकसान होने का जोखिम बढ़ सकता है. गर्भवती या स्तनपान कराने वाली माताओं को इस दवा का इस्तेमाल करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए. जब तक आपके बच्चे के डॉक्टर ने कोई विशेष सलाह नहीं दी है, तब तक भूली हुई खुराक को याद आते ही दे दें. सेक्स के दौरान एचआईवी संक्रमण को रोकने के लिए कंडोम जैसे सुरक्षित तरीकों के बारे में अपने डॉक्टर से बात करें.

एफवीर कैप्सूल के मुख्य इस्तेमाल

एफवीर कैप्सूल के फायदे

एचआईवी संक्रमण
इफाविर 200mg कैप्सूल का इस्तेमाल एचआईवी संक्रमण को मैनेज करने के लिए एंटीरेट्रोवायरल थेरेपी के हिस्से के रूप में किया जाता है. यह शरीर में वायरस की कम मात्रा में मदद करता है, इम्यून सिस्टम को सपोर्ट करता है, और एचआईवी से संबंधित जटिलताओं के जोखिम को कम करता है. लगातार लिए जाने पर, यह लॉन्ग-टर्म हेल्थ में सुधार कर सकता है और दूसरों को वायरस फैलने की संभावनाओं को कम कर सकता है.

एफवीर कैप्सूल के साइड इफेक्ट

इस दवा से होने वाले अधिकांश साइड इफेक्ट में डॉक्टर की सलाह लेने की ज़रूरत नहीं पड़ती है और नियमित रूप से दवा का सेवन करने से साइट इफेक्ट अपने आप समाप्त हो जाते हैं. अगर साइड इफ़ेक्ट बने रहते हैं या लक्षण बिगड़ने लगते हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह लें
एफवीर के सामान्य साइड इफेक्ट
  • थकान
  • दर्द
  • भूख में कमी
  • सिरदर्द
  • मिचली आना
  • चक्कर आना
  • उल्टी
  • लिवर एंजाइम्स का बढ़ जाना
  • अनिद्रा (नींद में कठिनाई)
  • नींद आना
  • असामान्य सपने
  • चिंता
  • खुजली
  • ध्यान देने में कठिनाई
  • रैश
  • पेट में दर्द
  • डायरिया
  • डिप्रेशन

एफवीर कैप्सूल का इस्तेमाल कैसे करें

इस दवा की सही खुराक और इसे कितने समय तक लेना है, यह जानने के लिए अपने डॉक्टर से सलाह लें. इफाविर 200mg कैप्सूल को खाली पेट लेना है.

एफवीर कैप्सूल किस प्रकार काम करता है

इफाविर 200mg कैप्सूल मानव कोशिकाओं में एचआईवी वायरस के गुणन को रोकता है, इस प्रकार एचआईवी वायरस को नए वायरस बनाने से रोकता है.

ख़ास टिप्स

  • इफाविर 200mg कैप्सूल को एचआईवी (ह्यूमन इम्यूनोडेफिशिएंसी वायरस) के इलाज के लिए अन्य दवाओं के साथ इस्तेमाल किया जाता है.
  • साइड इफेक्ट को कम करने के लिए, इसे खाली पेट लें, अच्छा होगा कि सोते समय.
  • बेहतर महसूस होने के बावजूद भी दवा की कोई खुराक ना छोड़ें और इलाज का कोर्स पूरा खत्म करें.
  • आपके कारण दूसरों को HIV या HBV हो सकता है. कभी भी सुइयों या व्यक्तिगत चीजों को शेयर न करें जिन पर रक्त या शरीर के तरल पदार्थ हो सकते हैं.
  • आपका डॉक्टर नियमित रूप से आपका लिवर फंक्शन चेक कर सकता है. अगर आपको आंखों या त्वचा में पीलापन, गहरे रंग का पेशाब या पेट में दर्द महसूस हो, तो अपने डॉक्टर को तुरंत बताएं.
  • आपको इलाज के शुरुआती दिनों के दौरान चक्कर आना या असामान्य सपने का अनुभव हो सकता है. अगर ये आपको परेशान करते हैं या नहीं जाते हैं, तो डॉक्टर से परामर्श करें. 
  • इस दवा का सेवन करने के दौरान प्रेगनेंसी को रोकने के लिए एक विश्वसनीय गर्भनिरोधक विधि का इस्तेमाल करें.

सुरक्षा संबंधी सलाह

अल्कोहल

अल्कोहल

डॉक्टर की सलाह लें
इसकी जानकारी नहीं है कि इफाविर 200mg कैप्सूल के साथ एल्‍कोहल का सेवन करना सुरक्षित है या नहीं. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
गर्भावस्था

गर्भावस्था

डॉक्टर की सलाह लें
गर्भावस्था के दौरान इफाविर 200mg कैप्सूल लेने की सलाह नहीं दी जाती , क्योंकि जानवरों पर किए गए अध्ययनों में यह गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए नुकसानदायक पाया गया है. हालांकि, कुछ गंभीर स्थितियों में डॉक्टर इसे तब दे सकते हैं जब इसके फायदे संभावित जोखिमों से ज्यादा हों.
स्तनपान

स्तनपान

डॉक्टर की सलाह लें
स्तनपान के दौरान इफाविर 200mg कैप्सूल का इस्तेमाल करना असुरक्षित हो सकता है. मानवो पर किए गए अध्ययनों से पता चलता है कि इस दवा का असर मां के दूध में आ सकता है, जिससे बच्चे को नुकसान पहुंच सकता है. इसे तभी इस्तेमाल करना चाहिए जब इसका फायदा संभावित जोखिम से ज्यादा हो. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
ड्राइविंग

ड्राइविंग

असुरक्षित
इफाविर 200mg कैप्सूल के कारण सतर्कता या एकाग्रता में कमी आ सकती है, नजर धुंधली हो सकती है और आपको नींद या चक्कर आ सकते हैं. इन लक्षणों के महसूस होने पर वाहन न चलाएं.
किडनी

किडनी

डॉक्टर की सलाह पर सुरक्षित
इफाविर 200mg कैप्सूल किडनी से जुड़ी बीमारी वाले मरीजों में इस्तेमाल के लिए संभवतः सुरक्षित है. अभी जो जानकारी उपलब्ध है उसके अनुसार दवा की खुराक बदलने की जरूरत नहीं लगती.
लिवर

लिवर

असुरक्षित
लिवर की बीमारी वाले मरीजों को इफाविर 200mg कैप्सूल का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह उनके लिए नुकसानदायक हो सकती है.
मध्यम और गंभीर लिवर की बीमारी वाले मरीजों को इफाविर 200mg कैप्सूल का इस्तेमाल करने की सलाह नहीं दी जाती है.

अन्य दवाओं के साथ दुष्प्रभाव

एफवीर को निम्नलिखित में से किसी भी दवा के साथ लेने पर उनमें से किसी का प्रभाव बदल सकता है और इससे कुछ अनचाहे साइड इफेक्ट हो सकते हैं
जानलेवा

रैनोलेज़ाइन (ओरल रूट)

एफेविरेंज के साथ रैनोलैज़िन का सेवन न करें.
जानलेवा

एरिपिप्रैजोल (ओरल रूट)

एफेविरेंज के साथ एरिपिप्राजोल का सेवन न करें.
जानलेवा

पिमोज़ाइड (ओरल रूट)

एफेविरेंज के साथ पिमोज़ाइड का सेवन न करें.
जानलेवा

एमियोडैरोन (ओरल रूट)

एमियोडेरोन के साथ एफेविरेंज का सेवन न करें.
जानलेवा

एमियोडैरोन (इंजेक्शन रूट)

एमियोडेरोन के साथ एफेविरेंज का सेवन न करें.

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इफाविर 200mg कैप्सूल एंटीरेट्रोवायरल्स नामक दवाओं के समूह से संबंधित है. इसका इस्तेमाल ह्यूमन इम्यूनोडेफिशिएंसी वायरस (एचआईवी) के इलाज के लिए किया जाता है, जो नियंत्रित न होने पर एड्स (अक्वायर्ड इम्यूनोडेफिशिएंसी सिंड्रोम) हो सकता है. यह एचआईवी संक्रमण को नियंत्रित करने में मदद करता है ताकि आपका इम्यून सिस्टम (प्रतिरक्षा तंत्र) बेहतर तरीके से काम कर सके.
डॉक्टर द्वारा निर्धारित खुराक और अवधि में इफाविर 200mg कैप्सूल का इस्तेमाल सुरक्षित है. इसे ठीक वैसे लें जैसा डॉक्टर ने बताया हो और कोई भी खुराक न छोड़ें. अपने डॉक्टर के निर्देशों का ध्यान से पालन करें और अगर आपको कोई साइड इफेक्ट महसूस हो या उससे परेशानी हो तो डॉक्टर को बताएं.
इफाविर 200mg कैप्सूल रिवर्स ट्रांसक्रिप्टेज़ नामक एक एंजाइम के कार्य को ब्लॉक करके काम करता है, यह एंजाइम एचआईवी के गुणन की प्रक्रिया के लिए जिम्मेदार होता है. यह रक्त में एचआईवी के स्तर को कम करने में मदद करता है.
इफाविर 200mg कैप्सूल को डॉक्टर द्वारा निर्धारित खुराक और अवधि में लेने से यह प्रभावकारी होता है. अगर आप अपनी स्थिति में सुधार देखते हैं तो भी इसे लेना बंद न करें. अगर आप इफाविर 200mg कैप्सूल का इस्तेमाल करना बंद करते हैं, तो लक्षण वापस आ सकते हैं या बिगड़ सकते हैं.
अगर आप इफाविर 200mg कैप्सूल की खुराक लेना भूल जाते हैं, तो याद आते ही इसे ले लें. हालांकि, अगर आपकी अगली खुराक का समय लग गया है, तो छूटी हुई खुराक को छोड़ दें और निर्धारित समय में अगली निर्धारित खुराक लें. कोई खुराक छूट जाने पर, उसकी भरपाई के लिए डबल खुराक ना लें क्योंकि इससे साइड इफेक्ट होने की संभावना बढ़ सकती है.
नहीं, गर्भावस्था में इफाविर 200mg कैप्सूल लेना सुरक्षित नहीं है. कुछ पशु अध्ययनों से पता चला है कि इफाविर 200mg कैप्सूल अगर गर्भवती माताओं को दिया जाता है तो जन्म दोष हो सकते हैं. इसलिए, यह सलाह दी जाती है कि अगर आप गर्भवती हैं, गर्भधारण करने की योजना बना रहीं हैं या स्तनपान कराती हैं, तो इफाविर 200mg कैप्सूल न लें.

फैक्ट बॉक्स

रासायनिक वर्ग

Benzoxazines

लत लगने की संभावना

नहीं

चिकित्सीय वर्ग

एंटी इनफेक्टाइव्स

एक्शन क्लास

Non-Nucleoside Reverse Transcriptase Inhibitors (NNRTIs)

संदर्भ

  1. Flexner C. Antiretroviral Agents and Treatment of HIV Infection. In: Brunton LL, Chabner BA, Knollmann BC, editors. Goodman & Gilman’s: The Pharmacological Basis of Therapeutics. New York, New York: McGraw-Hill Medical; 2011. pp. 1643-644.
  2. Safrin S. Antiviral Agents. In: Katzung BG, Masters SB, Trevor AJ, editors. Basic and Clinical Pharmacology. 11th ed. New Delhi, India: Tata McGraw Hill Education Private Limited; 2009. pp. 861-62..
  3. Briggs GG, Freeman RK, editors. A Reference Guide to Fetal and Neonatal Risk: Drugs in Pregnancy and Lactation. 10th ed. Philadelphia, PA: Wolters Kluwer Health; 2015. pp. 455-56.
  4. Efavirenz. South Ruislip, Middlesex: Aurobindo Pharma - Milpharm Ltd.; 2014 [revised 10 Dec. 2018]. [Accessed 25 Jan. 2019] (online) Available from:
  5. Efavirenz. Princeton, New Jersey: Bristol-Myers Squibb Company; 1998 [revised Sep. 2011]. [Accessed 31 Mar. 2019] (online) Available from:
  6. Central Drugs Standard Control Organisation (CDSCO). [Accessed 31 Mar. 2019] (online) Available from:
100% असली प्रोडक्ट
100% असली प्रोडक्ट
सुरक्षित भुगतान
सुरक्षित भुगतान
संपर्क रहित डिलीवरी
संपर्क रहित डिलीवरी
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं

यूजर का फीडबैक

दिन में एक बार
67%
दिन में दो बार
33%
<h3 class=titleMediumExtraBold>और अधिक जानना चाहते हैं</h3>

और अधिक जानना चाहते हैं

हम आपको प्रमाणिक, भरोसेमंद और प्रासंगिक जानकारी प्रदान करते हैं
<h3 class=titleMediumExtraBold>क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?</h3>

क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?

डिस्क्लेमर

टाटा 1mg's का एकमात्र उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उसके उपभोक्ताओं को एक्सपर्ट द्वारा जांच की गई, सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिले. हालांकि, यहां निहित जानकारी का उपयोग एक योग्य चिकित्सक की सलाह के लिए विकल्प के रूप में नहीं किया जाना चाहिए. यहां दिए गए विवरण सिर्फ़ आपकी जानकारी के लिए हैं. यह संभव है कि इसमें स्वास्थ्य संबधी किसी विशेष समस्या, लैब टेस्ट, दवाओं और उनके सभी संभावित दुष्प्रभावों, पारस्परिक प्रभाव और उनसे जुड़ी सावधानियां एवं चेतावनियों के बारे में सारी जानकारी सम्मिलित ना हो। किसी भी दवा या बीमारी से जुड़े अपने सभी सवालों के लिए डॉक्टर से संपर्क करें. हमारा उद्देश्य डॉक्टर और मरीज के बीच के संबंध को मजबूत बनाना है, उसका विकल्प बनना नहीं.

मार्केटर की जानकारी

Name: Cipla Ltd
Address: सिपला हाउस, पेनिन्सुला बिज़नेस पार्क, गणपतराव कदम मार्ग, लोअर परेल, मुंबई-400013

विक्रेता विवरण

मूल देश: भारत

हमारे पास उपलब्ध टेस्ट

हमें डॉक्टर के पर्चे की आवश्यकता क्यों है?
close sheet