
नारियल तेल कई मायनों में हमारी सेहत के लिए फायदेमंद है। आप जाड़ों के मौसम में इसका इस्तेमाल माश्चराइजर के रूप में कर सकते हैं, इसे बालों में लगा सकते हैं और इसे कुकिंग ऑयल के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में हुए एक रिसर्च से यह बात सामने आई है कि सिर्फ चार हफ़्तों तक नारियल तेल का सेवन करने से दिल से जुड़ी बीमारियां और स्ट्रोक का खतरा काफी कम हो जाता है।








