Sign in to your account
or
By signing in you agree to our
Terms & conditions
 and 
Privacy policy
Sku Image
Sku Image
sold out tag

वियाग्रा 25mg टैबलेट

Sildenafil (25mg)
असली
प्रामाणिकता सुनिश्चित
डॉक्टर की पर्ची
ज़रूरी है
वियाग्रा 25mg टैबलेट का इस्तेमाल पुरुषों में इरेक्टाइल डिसफंक्शन का इलाज करने के लिए किया जाता है. यह पुरुषों को इरेक्शन प्राप्त करने में मदद करने के लिए शिश्न में रक्त प्रवाह बढ़ाता है. यह आपके लिंग की रक्त वाहिकाओं को आराम पहुँचाने में मदद करता है, जिससे जब आप यौन उत्तेजित हों तो पर्याप्त मात्रा में रक्त आपके लिंग में प्रवाहित हो.

लेखक डॉ. साक्षी जैन, एमएस, बीडीएस,
समीक्षक डॉ. राजीव शर्मा, एमबीए, एमबीबीएस,
लास्ट अपडेटेड on 22 May 2026 | 06:22 PM (IST)
₹197 एमआरपी₹21910% की छूट 
 
 
0
footer-icon
sku_image
वियाग्रा 25mg टैबलेट वर्तमान में बिक चुके हैं
Same composition alternative:
सुहाग्रा 25 टैबलेट
₹108₹120.24
यहां से उपलब्ध विकल्प सिप्ला
बिक चुके हैं
वियाग्रा 25mg टैबलेट
वियाग्रा 25mg टैबलेट
10 टेबलेट्स की स्ट्रिप
₹197
₹219
tag icon
समान सॉल्ट कॉम्बिनेशन
सुहाग्रा 25 टैबलेट
सुहाग्रा 25 टैबलेट
4 टेबलेट्स की स्ट्रिप
by Cipla Ltd
डिलीवरी का समय 30 मिनट
₹108
₹22.95 प्रति टैबलेट

₹91.8

के लिए ऑर्डर
₹1200

अतिरिक्त ऑफ़र के साथ अधिक बचत करें

offer icon
अमेज़ॅन पे बैलेंस के साथ भुगतान करें और न्यूनतम कैशबैक 15 रु.के साथ 75 रुपये तक कैशबैक प्राप्त करें
अमेज़ॅन पे बैलेंस के साथ भुगतान करें और न्यूनतम कैशबैक 15 रु.के साथ 75 रुपये तक कैशबैक प्राप्त करें
chevron icon
offer icon
अमेज़न पे लेटर के साथ ₹75 तक का कैशबैक पाएं
अमेज़न पे लेटर के साथ ₹75 तक का कैशबैक पाएं
chevron icon
offer icon
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
अमेज़ॅन पे बैलेंस के साथ भुगतान करें और न्यूनतम कैशबैक 15 रु.के साथ 75 रुपये तक कैशबैक प्राप्त करें
अमेज़ॅन पे बैलेंस के साथ भुगतान करें और न्यूनतम कैशबैक 15 रु.के साथ 75 रुपये तक कैशबैक प्राप्त करें
chevron icon
offer icon
अमेज़न पे लेटर के साथ ₹75 तक का कैशबैक पाएं
अमेज़न पे लेटर के साथ ₹75 तक का कैशबैक पाएं
chevron icon
offer icon
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
Mobikwik UPI के साथ न्यूनतम ₹599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं.
Mobikwik UPI के साथ न्यूनतम ₹599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
पेटीएम UPI का उपयोग करके न्यूनतम ₹300 के भुगतान पर ₹300 तक का सुनिश्चित कैशबैक*
पेटीएम UPI का उपयोग करके न्यूनतम ₹300 के भुगतान पर ₹300 तक का सुनिश्चित कैशबैक*
chevron icon

सामान्य जानकारी

शामिल है

Sildenafil (25mg)

मार्केटर

Viatris

स्टोरेज के निर्देश

30°c से कम तापमान पर स्टोर करें
अपनी भाषा चुनें हिंदी
वियाग्रा 25mg टैबलेट image
वियाग्रा 25mg टैबलेट image

परिचय

वियाग्रा 25mg टैबलेट को खाली पेट या भोजन के साथ लिया जा सकता है. इसे डॉक्टर द्वारा दी गई सलाह के अनुसार ही लिया जाना चाहिए. आपको इसे सेक्स करने से एक घंटा पहले लेना चाहिए. इसका असर दिखने में हर व्यक्ति में अलग समय लग सकता है, लेकिन आमतौर पर 30 मिनट से एक घंटे के भीतर इसका असर हो जाता है. यह दवा, केवल आपके सेक्सुअली उत्तेजित होने पर ही इरेक्शन पाने में मदद करेगी. हालांकि, अगर आपको इरेक्टाइल डिसफंक्शन नहीं है, तो आपको यह दवा नहीं लेनी चाहिए. इसे दिन में एक बार से अधिक नहीं लिया जाना चाहिए.

इस दवा के सबसे आम साइड इफेक्ट्स फ्लशिंग, सिरदर्द, चक्कर आना, धुंधली नज़र, मांसपेशियों में दर्द, पेट खराब, और रैश हैं. अगर इनमें से कोई भी साइड इफेक्ट बना रहता है या इससे आपको परेशान होती है तो अपने डॉक्टर से बात करें. वे साइड इफेक्ट को मैनेज करने में आपकी मदद कर सकते हैं.

यह दवा महिलाओं के लिए नहीं है और पुरुषों को डॉक्टर से बात किए बिना नपुंसकता का इलाज करने के लिए, किसी अन्य दवा का उपयोग नहीं करना चाहिए. नाइट्रेट (अक्सर छाती में दर्द या एंजाइना के लिए दिया जाता है)नामक दवाओं के साथ इसे लेना खतरनाक हो सकता है. अगर आपको हार्ट या लिवर से जुड़ी कोई गंभीर समस्या है, हाल ही में स्ट्रोक या हार्ट अटैक हुआ है या आपका ब्लड प्रेशर कम है, तो इस दवा को न लें. अगर आप इन या किसी अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित हैं, तो इसे इस्तेमाल करने से पहले अपने डॉक्टर को बताएं. अगर इस दवा से आपको चक्कर आते हैं तो आपको ड्राइव नहीं करना चाहिए. यह दवा लेने के दौरान शराब लेने से बचें क्योंकि इससे साइड इफेक्ट होने की संभावना बढ़ जाती है.

वियाग्रा टैबलेट के मुख्य इस्तेमाल

वियाग्रा टैबलेट के फायदे

इरेक्टाइल डिसफंक्शन का इलाज
वियाग्रा 25mg टैबलेट, पीडीई5 इनहिबिटर्स नामक दवाओं के समूह से संबंधित है. यह आपके पेनिस में रक्त वाहिकाओं को आराम देकर काम करता है. सेक्सुअल उत्तेजना होने पर यह पेनिस में खून का फ्लो बढ़ाता है, जिससे इरेक्शन आता है. यह दवा, केवल आपके सेक्जुअलि उत्तेजित होने पर ही इरेक्शन पाने में मदद करेगी. यह दवा काफी असरदार है, लेकिन इसे सेक्स करने से कम से कम 30 मिनट पहले लेना चाहिए.

अगर आप नाइट्रेट नामक दवाएं (जिन्हें अक्सर सीने में दर्द के लिए दिया जाता है) भी लेते हैं तो इस दवा को न लें.

वियाग्रा टैबलेट के साइड इफेक्ट

इस दवा से होने वाले अधिकांश साइड इफेक्ट में डॉक्टर की सलाह लेने की ज़रूरत नहीं पड़ती है और नियमित रूप से दवा का सेवन करने से साइट इफेक्ट अपने आप समाप्त हो जाते हैं. अगर साइड इफ़ेक्ट बने रहते हैं या लक्षण बिगड़ने लगते हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह लें
वियाग्रा के सामान्य साइड इफेक्ट
  • सिरदर्द
  • जकड़न
  • फ्लशिंग (चेहरे, कान, गर्दन और शरीर में गर्मी महसूस होना)
  • नाक से खून बहना
  • धुंधली नज़र
  • अपच
  • मांसपेशियों में दर्द
  • पेट ख़राब होना
  • रैश

वियाग्रा टैबलेट का इस्तेमाल कैसे करें

इस दवा की सही खुराक और इसे कितने समय तक लेना है, यह जानने के लिए अपने डॉक्टर से सलाह लें. इसे साबुत निगल लें. इसे चबाएं, कुचलें या तोड़ें नहीं. वियाग्रा 25mg टैबलेट खाने के साथ या बिना खाना खाए भी लिया जा सकता है.

वियाग्रा टैबलेट किस प्रकार काम करता है

वियाग्रा 25mg टैबलेट एक फॉस्फोडाईस्टेरेज (पीडीई-5) इनहिबिटर है. यह पेनिल रक्त वाहिकाओं में मांसपेशियों को आराम देकर पेनिस में रक्त प्रवाह बढ़ाकर काम करता है.

ख़ास टिप्स

  • आपको इरेक्टाइल डिसफंक्शन के इलाज के लिए वियाग्रा 25mg टैबलेट लेने की सलाह दी गई है.
  • इसे सेक्जुअल इंटरकोर्स से एक घंटे पहले लेना सबसे बेहतर है. लेकिन आप इसे सेक्सुअल एक्टिविटी से 30 मिनट से लेकर 4 घंटे पहले कभी भी ले सकते हैं.
  • इसे दिन में एक बार से अधिक बार न लें.
  • अगर सेक्स के बाद 4 घंटे तक भी दवा का असर बना रहे, तो डॉक्टर से सलाह लें.
  • अगर आपने हाल ही में नाइट्रेट लिए हैं (एंजाइना या सीने के दर्द में इस्तेमाल होने वाली दवाएं) तो वियाग्रा 25mg टैबलेट न लें.
  • अगर आपको पिछले 3 महीनों में हार्ट अटैक, या पिछले 6 महीनों में स्ट्रोक या हार्ट फेलियर हुआ है तो इसे न लें.

सुरक्षा संबंधी सलाह

अल्कोहल

अल्कोहल

असुरक्षित
इस दवा का सेवन करते समय शराब न पिएं. वियाग्रा 25mg टैबलेट को एल्कोहल के साथ लेने पर बहुत ज्यादा सुस्ती आ सकती है, इसलिए दोनों को साथ में लेने से बचें.
गर्भावस्था

गर्भावस्था

डॉक्टर की सलाह लें
गर्भावस्था के दौरान वियाग्रा 25mg टैबलेट का उपयोग कितना सुरक्षित है, यह अभी पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है. गर्भवती महिलाओं पर इस दवा के पर्याप्त और सटीक शोध उपलब्ध नहीं हैं, और जानवरों पर किए गए परीक्षणों के आंकड़े भी प्रजनन सुरक्षा (Reproductive toxicity) के बारे में जानकारी देने के लिए काफी नहीं हैं. आपके डॉक्टर इस दवा को पर्चे पर लिखने से पहले, इसके फायदों और इससे होने वाले संभावित खतरों की अच्छी तरह जाँच करेंगे.
स्तनपान

स्तनपान

डॉक्टर की सलाह लें
स्तनपान के दौरान वियाग्रा 25mg टैबलेट के इस्तेमाल से संबंधित जानकारी उपलब्ध नहीं है. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
महिलाओं में वियाग्रा 25mg टैबलेट के इस्तेमाल की सलाह नहीं दी जाती है.
ड्राइविंग

ड्राइविंग

डॉक्टर की सलाह लें
इसके बारे में जानकारी नहीं है कि वियाग्रा 25mg टैबलेट का गाड़ी चलाने की क्षमता पर असर पड़ता है या नहीं. यदि ऐसा कुछ भी मसहूस होता है तो गाड़ी ना चलाएं. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
किडनी

किडनी

सावधानी बरतें
किडनी की गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों में वियाग्रा 25mg टैबलेट का इस्तेमाल सावधानी के साथ किया जाना चाहिए. खुराक बदलने की ज़रूरत पड़ सकती है.
लिवर

लिवर

सावधानी बरतें
लिवर की बीमारियों से पीड़ित मरीजों में वियाग्रा 25mg टैबलेट का इस्तेमाल सावधानी से किया जाना चाहिए. खुराक बदलने की ज़रूरत पड़ सकती है.

अन्य दवाओं के साथ दुष्प्रभाव

वियाग्रा को निम्नलिखित में से किसी भी दवा के साथ लेने पर उनमें से किसी का प्रभाव बदल सकता है और इससे कुछ अनचाहे साइड इफेक्ट हो सकते हैं
जानलेवा

रैनोलेज़ाइन (ओरल रूट)

सिल्डेनाफिल के साथ रैनोलैज़िन का सेवन न करें.
जानलेवा

क्लोरप्रोमेजाइन (ओरल रूट)

सिल्डेनाफिल के साथ क्लोरप्रोमैज़ीन का सेवन न करें. साथ इस्तेमाल करने से हार्ट रिदम प्रभावित हो सकता है और घातक हो सकता है.
जानलेवा

एमियोडैरोन (ओरल रूट)

सिल्डेनाफिल के साथ अमीयोडेरोन का सेवन न करें.
जानलेवा

एससिटैलोप्राम ऑग्जेलेट (ओरल रूट)

सिल्डेनाफिल के साथ एस्सिटोप्रैम ऑक्सलेट का सेवन न करें.
जानलेवा

पिमोज़ाइड (ओरल रूट)

सिल्डेनाफिल के साथ पिमोज़ाइड का सेवन न करें.

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

नहीं, आपको वियाग्रा 25mg टैबलेट लेने के लिए डॉक्टर के पर्चे की आवश्यकता है. आपके डॉक्टर इसे तभी देंगे जब उन्हें लगेगा कि यह आपके लिए फायदेमंद होगा.
नहीं, वियाग्रा 25mg टैबलेट शीघ्रपतन के इलाज में कोई लाभकारी प्रभाव नहीं देता है. इसका इरेक्टाइल डिसफंक्शन के इलाज के लिए इस्तेमाल किया जाता है.
वियाग्रा 25mg टैबलेट डॉक्टर के पर्चे से मिलने वाली दवा है और इसे आपके डॉक्टर द्वारा निर्धारित अवधि के लिए ही लिया जाना चाहिए.
वियाग्रा 25mg टैबलेट को नाइट्रेट या ब्लड प्रेशर कम करने वाली दवाओं के साथ लेना खतरनाक हो सकता है, क्योंकि इससे ब्लड प्रेशर अचानक बहुत ज्यादा गिर सकता है और जान का खतरा भी हो सकता है. हालांकि, अगर ये दवाएं एक साथ लेनी होती हैं, तो यही सलाह दी जाती है कि पेनेग्रा और ब्लड प्रेशर कम करने वाली दवाओं के बीच 24 घंटों का अंतराल रखें.
वियाग्रा 25mg टैबलेट में रक्त वाहिकाओं की नाज़ुक मांसपेशियों को आराम देने और उन्हें चौड़ा करने का गुण है जो ब्लड प्रेशर (हाइपोटेंशन) में गिरावट का कारण बन सकता है. इसलिए, जब ब्लड प्रेशर कम करने वाली दवाओं या नाइट्रेट के साथ इसका इस्तेमाल होता है, तो इससे ब्लड प्रेशर में गंभीर गिरावट हो सकती है, जो घातक हो सकता है. अगर आप छाती में दर्द के लिए नाइट्रेट ले रहे हैं या आपको पिछले 6 महीनों में हार्ट अटैक या स्ट्रोक हुआ है, तो वियाग्रा 25mg टैबलेट नहीं लिया जाना चाहिए.
हां, यदि आप बीस से तीस साल के उम्र वर्ग में हैं और आपके डॉक्टर ने सलाह दी है तो आप वियाग्रा 25mg टैबलेट ले सकते हैं.
नहीं, वियाग्रा 25mg टैबलेट प्रजनन क्षमता को प्रभावित नहीं करता है, ना तो नकारात्मक रूप से और न ही सकारात्मक रूप से.
वियाग्रा 25mg टैबलेट, शुक्राणुओं की संख्या या इसके स्वास्थ्य को प्रभावित नहीं करता है. यह एक दवा है जिसे इरेक्टाइल डिसफंक्शन का इलाज करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है.
नहीं, वियाग्रा 25mg टैबलेट का ब्लड प्रेशर बढ़ने से कोई संबंध नहीं है. हालांकि, यह ब्लड प्रेशर में कमी का कारण बन सकता है खासकर अगर अन्य ब्लड प्रेशर कम करने वाली दवाओं के साथ लिया जाता है. वियाग्रा 25mg टैबलेट को किसी अन्य दवा के साथ लेने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श करें.
हां, यदि डॉक्टर ने सलाह दी है, तो वियाग्रा 25mg टैबलेट का इस्तेमाल डायबिटीज के मरीजों में करना सुरक्षित है.
नहीं, दिन में एक बार से ज्यादा वियाग्रा 25mg टैबलेट न लें. अगर आप वियाग्रा 25mg टैबलेट तय खुराक से ज्यादा लेते हैं, तो साइड इफेक्ट बढ़ सकते हैं और वे ज्यादा गंभीर भी हो सकते हैं. इन साइड इफेक्ट में फ्लशिंग, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द, पेट में परेशानी, एलर्जिक रिएक्शन और नज़र में परिवर्तन जैसे धुंधली नज़र शामिल हैं. अगर वियाग्रा 25mg टैबलेट लेने के बाद इरेक्शन नहीं होता है, या इरेक्शन संभोग खत्म होने तक नहीं रहता, तो अपने डॉक्टर से संपर्क करें.
सेक्स करने से लगभग 1 घंटे पहले वियाग्रा 25mg टैबलेट लें. एक गिलास पानी के साथ इस टैबलेट को निगल लें. अगर आपको लगता है कि वियाग्रा 25mg टैबलेट का प्रभाव बहुत ज्यादा या बहुत कम है तो अपने डॉक्टर को सूचित करें.
शराब पीने से कुछ समय के लिए इरेक्शन पाने की क्षमता प्रभावित हो सकती है. वियाग्रा 25mg टैबलेट का पूरा फायदा पाने के लिए, वियाग्रा 25mg टैबलेट को लेने से पहले ज्यादा मात्रा में शराब पीने से बचें.

फैक्ट बॉक्स

रासायनिक वर्ग

बेनज़ेनेसुल्फोनैमाइड डेरिवैटाइव

लत लगने की संभावना

नहीं

चिकित्सीय वर्ग

सेक्स स्टिमुलान्ट्स रेजवेनैटोर्स

एक्शन क्लास

फोस्फोडीस्टेरेस-वी (पीडे-5) इन्हिबिटर्स

संदर्भ

  1. Michel T, Hoffman BB. Treatment of Myocardial Ischemia and Hypertension. In: Brunton LL, Chabner BA, Knollmann BC, editors. Goodman & Gilman’s: The Pharmacological Basis of Therapeutics. 12th ed. New York, New York: McGraw-Hill Medical; 2011. pp. 752-53.
  2. Katzung BG, Chatterjee K. Vasodilator & the Treatment of Angina Pectoris. In: Katzung BG, Masters SB, Trevor AJ, editors. Basic and Clinical Pharmacology. 11th ed. New Delhi, India: Tata McGraw Hill Education Private Limited; 2009. p. 197.
  3. Briggs GG, Freeman RK, editors. A Reference Guide to Fetal and Neonatal Risk: Drugs in Pregnancy and Lactation. 10th ed. Philadelphia, PA: Wolters Kluwer Health; 2015. pp. 1261-62.
  4. Sildenafil. New York, New York: Pfizer; 1998 [revised Mar. 2014]. [Accessed 04 Apr. 2019] (online) Available from:
  5. Sildenafil [Prescribing Inforamtion]. New York, NY: Evaric Pharmaceuticals Inc.; 2019. [Accessed 06 Aug. 2023] (online) Available from:
  6. Central Drugs Standard Control Organisation. Sildenafil. [Accessed 06 Aug. 2023]. (online) Available from:
100% असली प्रोडक्ट
100% असली प्रोडक्ट
सुरक्षित भुगतान
सुरक्षित भुगतान
संपर्क रहित डिलीवरी
संपर्क रहित डिलीवरी
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
<h3 class=titleMediumExtraBold>और अधिक जानना चाहते हैं</h3>

और अधिक जानना चाहते हैं

हम आपको प्रमाणिक, भरोसेमंद और प्रासंगिक जानकारी प्रदान करते हैं
<h3 class=titleMediumExtraBold>क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?</h3>

क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?

डिस्क्लेमर

टाटा 1mg's का एकमात्र उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उसके उपभोक्ताओं को एक्सपर्ट द्वारा जांच की गई, सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिले. हालांकि, यहां निहित जानकारी का उपयोग एक योग्य चिकित्सक की सलाह के लिए विकल्प के रूप में नहीं किया जाना चाहिए. यहां दिए गए विवरण सिर्फ़ आपकी जानकारी के लिए हैं. यह संभव है कि इसमें स्वास्थ्य संबधी किसी विशेष समस्या, लैब टेस्ट, दवाओं और उनके सभी संभावित दुष्प्रभावों, पारस्परिक प्रभाव और उनसे जुड़ी सावधानियां एवं चेतावनियों के बारे में सारी जानकारी सम्मिलित ना हो। किसी भी दवा या बीमारी से जुड़े अपने सभी सवालों के लिए डॉक्टर से संपर्क करें. हमारा उद्देश्य डॉक्टर और मरीज के बीच के संबंध को मजबूत बनाना है, उसका विकल्प बनना नहीं.

मार्केटर की जानकारी

Name: Viatris
Address: बिल्डिंग नं. 16, रूम नं. 1&2, सर्वे नं. 99/1, विलेज निमजी, कलामेश्वर-441501

विक्रेता विवरण

मूल देश: भारत

हमारे पास उपलब्ध टेस्ट

हमें डॉक्टर के पर्चे की आवश्यकता क्यों है?
close sheet