Sign in to your account
or
By signing in you agree to our
Terms & conditions
 and 
Privacy policy
People Icon
16 लोग
हाल ही में इसे खरीदा है
वैसोस्योर टैबलेट 1
वैसोस्योर टैबलेट 2
वैसोस्योर टैबलेट 3
वैसोस्योर टैबलेट 4
वैसोस्योर टैबलेट 5
वैसोस्योर टैबलेट 6
वैसोस्योर टैबलेट 7

वैसोस्योर टैबलेट

Sildenafil (20mg)
असली
प्रामाणिकता सुनिश्चित
डॉक्टर की पर्ची
ज़रूरी है
वैसोस्योर टैबलेट एक ऐसी दवा है जिसका इस्तेमाल फेफड़ों को रक्त की आपूर्ति करने वाली रक्त वाहिकाओं में उच्च ब्लड प्रेशर (पल्मोनरी आर्टीरियल हाइपरटेंशन) का इलाज करने के लिए किया जाता है. यह रक्त वाहिकाओं को आराम पहुंचाकर, रक्त प्रवाह में सुधार करके, हृदय पर दबाव कम करके और सांस फूलने जैसे लक्षणों को कम करके काम करता है.

लेखक डॉ. लिपिका खुराना, पीजीडीएचएचएम, बीडीएस,
समीक्षक डॉ. राजीव शर्मा, एमबीए, एमबीबीएस,
लास्ट अपडेटेड on 10 अक्टूबर 2026 | 01:01 एएम (Ist)
₹329
एमआरपी₹361.6
9% की छूट
(लागू टैक्स सहित)
Get for
₹280
right chevron icon
न्यूनतम शॉपिंग वैल्यू ₹1200
Use Code 1MGNEWPLUS
Get for
₹303
right chevron icon
न्यूनतम शॉपिंग वैल्यू ₹300
Use Code 1MGNEW
1/2
वेलकम गिफ्ट | पहले ऑर्डर के लिए
15% EXTRA OFF
divider
care plan
Get Extra 4% off + Free Delivery
at ₹165 (3 months)
Add Care Plan
Are you sure you want to remove Care Plan?
10 tablets
डिलीवरी का समय 2pm, आज
Delivery Icon
Location Icon
Gurgaon
 
 
0
footer-icon

भुगतान, रिटर्न और एक्सपायरी

कैश ऑन डिलीवरी उपलब्ध है

पहले अपना प्रोडक्ट प्राप्त करें, फिर अपने ऑर्डर से संतुष्ट होने के बाद ही भुगतान करें

7 दिन तक मुफ्त रिटर्न

अगर आपको प्रोडक्ट की ज़रूरत नहीं है, तो इसे आसानी से वापस करें

प्रोडक्ट की एक्सपायरी डेट अक्टूबर 2027 है

समाप्ति तिथि बैच के अनुसार अलग-अलग हो सकती है. सभी बैच में डिस्पैच की तिथि से 3-महीने की शेल्फ लाइफ होती है.

कीमत की जानकारी

MRP बैच के अनुसार अलग-अलग हो सकता है. पैकेजिंग, हैंडलिंग, शिपिंग या डिलीवरी शुल्क सहित कोई भी अतिरिक्त शुल्क खरीदने से पहले स्पष्ट रूप से प्रकट किया जाएगा.

अतिरिक्त ऑफ़र के साथ अधिक बचत करें

offer icon
Mobikwik UPI (@ikwik) के साथ न्यूनतम ₹.599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹.150 तक का कैशबैक पाएं.
Mobikwik UPI (@ikwik) के साथ न्यूनतम ₹.599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹.150 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
Mobikwik UPI (@ikwik) के साथ न्यूनतम ₹.599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹.150 तक का कैशबैक पाएं.
Mobikwik UPI (@ikwik) के साथ न्यूनतम ₹.599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹.150 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
₹300 तक का सुनिश्चित कैशबैक. शर्तें लागू*
₹300 तक का सुनिश्चित कैशबैक. शर्तें लागू*
chevron icon

सामान्य जानकारी

शामिल है

Sildenafil (20mg)

मार्केटर

Lupin Ltd

स्टोरेज के निर्देश

30°c से कम तापमान पर स्टोर करें
अपनी भाषा चुनें हिंदी
वैसोस्योर टैबलेट 1
वैसोस्योर टैबलेट 2
वैसोस्योर टैबलेट 3
वैसोस्योर टैबलेट 4
वैसोस्योर टैबलेट 5
वैसोस्योर टैबलेट 6
वैसोस्योर टैबलेट 7

परिचय

वैसोस्योर टैबलेट को खाली पेट या भोजन के साथ लिया जा सकता है, लेकिन इसे हर दिन एक निश्चित समय पर लिया जाना चाहिए. डोज़ और इलाज का समय आपके डॉक्टर द्वारा बताए जाएंगे ताकि आपको आपके लक्षणों को नियंत्रित करने के लिए सही मात्रा मिल सके. अपने डॉक्टर की सलाह का पालन करें. इस दवा को तब तक नियमित रूप से लेना आवश्यक है जब तक आपको इसकी सलाह दी जाती है, भले ही आपको बेहतर महसूस हो रहा है. खुराक भूलने पर आपकी स्थिति बहुत बिगड़ सकती है.


इस दवा के सबसे सामान्य साइड इफेक्ट में फ्लशिंग, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द, डायरिया, अंगों में दर्द, पीठ दर्द और धुंधली दृष्टि शामिल हैं. अगर इनसे आपको परेशानी हो रही है या आप किसी अन्य दुष्प्रभाव का अनुभव करते हैं, तो अपने डॉक्टर से बात करें. वे साइड इफेक्ट को कम करने या रोकने में आपकी मदद कर सकते हैं.


इस दवा को नाइट्रेट्स (अक्सर छाती के दर्द के लिए दी जाती है) नामक दवाओं के साथ लेना खतरनाक हो सकता है. अगर आपको हाल ही में स्ट्रोक या हार्ट अटैक हुआ है, या अगर आपका ब्लड प्रेशर कम है, तो इस दवा को न लें. अगर आप इन या किसी अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित हैं तो अपने डॉक्टर को बताएं. गर्भवती या स्तनपान कराने वाली महिलाओं को इसे लेने से पहले डॉक्टर से भी परामर्श करना चाहिए. इस दवा को लेते समय शराब पीने से बचें, क्योंकि इससे साइड इफेक्ट की संभावनाएं बढ़ जाती हैं.

वैसोस्योर टैबलेट के मुख्य इस्तेमाल

वैसोस्योर टैबलेट के फायदे

पल्मोनरी आर्टेरियल हाइपरटेंशन का इलाज
पल्मोनरी आर्टेरियल हाइपरटेंशन से सांस फूलना, थकान, चक्कर आना, सीने में दर्द और आपके टखनों और पैरों में सूजन हो सकती है. यह उन आर्टरीज़ की दीवारों के मोटे हो जाने के कारण होता है जो आपके फेफड़ों की आपूर्ति करती हैं, जिससे खून का पहुंचना मुश्किल हो जाता है. वैसोस्योर टैबलेट फेफड़ों में रक्त वाहिकाओं को रिलेक्स करता है और चौड़ा करता है. यह हृदय पर तनाव को कम करता है और रक्त प्रवाह में सुधार करता है, जिससे पल्मोनरी धमनियों में ब्लड प्रेशर कम होता है. हृदय पर वर्कलोड को कम करके और सर्कुलेशन को बढ़ाकर, वैसोस्योर टैबलेट व्यायाम क्षमता में सुधार कर सकता है, सांस फूलने और थकान जैसे लक्षणों को कम कर सकता है, और पीएएच वाले व्यक्तियों के लिए जीवन की समग्र गुणवत्ता को बढ़ा सकता है.

वैसोस्योर टैबलेट के साइड इफेक्ट

इस दवा से होने वाले अधिकांश साइड इफेक्ट में डॉक्टर की सलाह लेने की ज़रूरत नहीं पड़ती है और नियमित रूप से दवा का सेवन करने से साइट इफेक्ट अपने आप समाप्त हो जाते हैं. अगर साइड इफ़ेक्ट बने रहते हैं या लक्षण बिगड़ने लगते हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह लें
वैसोस्योर के सामान्य साइड इफेक्ट
  • फ्लशिंग (चेहरे, कान, गर्दन और शरीर में गर्मी महसूस होना)
  • सिरदर्द
  • मांसपेशियों में दर्द
  • डायरिया
  • अपच
  • हाथ पैर में दर्द

वैसोस्योर टैबलेट का इस्तेमाल कैसे करें

इस दवा की सही खुराक और इसे कितने समय तक लेना है, यह जानने के लिए अपने डॉक्टर से सलाह लें. इसे साबुत निगल लें. इसे चबाएं, कुचलें या तोड़ें नहीं. वैसोस्योर टैबलेट खाने के साथ या बिना खाना खाए भी लिया जा सकता है.

वैसोस्योर टैबलेट किस प्रकार काम करता है

वैसोस्योर टैबलेट एक फॉस्फोडाईस्टेरेज (पीडीई-5) इनहिबिटर है. यह आपके फेफड़ों में रक्त वाहिकाओं को आराम पहुंचाकर काम करता है, जिससे फेफड़ों में उच्च रक्तचाप कम हो जाता है. इससे आपका दिल अपने फेफड़ों में खून पंप करने के लिए कम मेहनत करता है.

ख़ास टिप्स

  • नियमित रूप से लेने पर, वैसोस्योर टैबलेट आपके जीवन की गुणवत्ता और व्यायाम क्षमता में सुधार करने में मदद कर सकता है.
  • वैसोस्योर टैबलेट लेते समय अन्य दवाओं (नाइट्रेट या नाइट्रोग्लिसरीन) का इस्तेमाल न करें, क्योंकि यह आपके ब्लड प्रेशर को खतरनाक स्तर पर डाल सकता है.
  • वैसोस्योर टैबलेट लेते समय शराब का सेवन न करें, क्योंकि इससे वैसोस्योर टैबलेट के ब्लड प्रेशर को कम करने वाले प्रभाव बढ़ सकते हैं.
  • अगर आपको एक या दोनों आँखों में दृष्टि कम होने या कान में अचानक सुनाई न देना और बजने जैसी समस्या महसूस हो, तो वैसोस्योर टैबलेट लेना बंद करें और तुरंत अपने डॉक्टर को सूचित करें.
  • इस दवा का सेवन डॉक्टर से बिना पूछे अचानक बंद न करें, क्योंकि ऐसा करने से आपके लक्षण और बिगड़ सकते हैं.

सुरक्षा संबंधी सलाह

अल्कोहल

अल्कोहल

असुरक्षित
इस दवा का सेवन करते समय शराब न पिएं. वैसोस्योर टैबलेट को एल्कोहल के साथ लेने पर बहुत ज्यादा सुस्ती आ सकती है, इसलिए दोनों को साथ में लेने से बचें.
गर्भावस्था

गर्भावस्था

डॉक्टर की सलाह लें
गर्भावस्था के दौरान वैसोस्योर टैबलेट का उपयोग कितना सुरक्षित है, यह अभी पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है. गर्भवती महिलाओं पर इस दवा के पर्याप्त और सटीक शोध उपलब्ध नहीं हैं, और जानवरों पर किए गए परीक्षणों के आंकड़े भी प्रजनन सुरक्षा (Reproductive toxicity) के बारे में जानकारी देने के लिए काफी नहीं हैं. आपके डॉक्टर इस दवा को पर्चे पर लिखने से पहले, इसके फायदों और इससे होने वाले संभावित खतरों की अच्छी तरह जाँच करेंगे.
महिलाओं में वैसोस्योर टैबलेट के इस्तेमाल की सलाह नहीं दी जाती है.
स्तनपान

स्तनपान

डॉक्टर की सलाह लें
स्तनपान के दौरान वैसोस्योर टैबलेट के इस्तेमाल से संबंधित जानकारी उपलब्ध नहीं है. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
महिलाओं में वैसोस्योर टैबलेट के इस्तेमाल की सलाह नहीं दी जाती है.
ड्राइविंग

ड्राइविंग

डॉक्टर की सलाह लें
इसके बारे में जानकारी नहीं है कि वैसोस्योर टैबलेट का ड्राइविंग की क्षमता पर असर पड़ता है या नहीं. अगर आपको ऐसे लक्षण महसूस हों जो आपका ध्यान या जल्दी प्रतिक्रिया देने की क्षमता को प्रभावित करते हों, तो गाड़ी न चलाएं. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
किडनी

किडनी

सावधानी बरतें
किडनी की गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों में वैसोस्योर टैबलेट का इस्तेमाल सावधानी के साथ किया जाना चाहिए. खुराक बदलने की ज़रूरत पड़ सकती है.
हालांकि, अगर आपको किडनी की कोई बीमारी है तो अपने डॉक्टर को सूचित करें. अगर आपको यह दवा सूट नहीं करती, तो इसकी खुराक बदलनी पड़ सकती है.
लिवर

लिवर

सावधानी बरतें
लिवर की बीमारियों से पीड़ित मरीजों में वैसोस्योर टैबलेट का इस्तेमाल सावधानी से किया जाना चाहिए. खुराक बदलने की ज़रूरत पड़ सकती है.

अन्य दवाओं के साथ पारस्परिक प्रभाव (इंटरैक्शन)

वैसोस्योर को निम्नलिखित में से किसी भी दवा के साथ लेने पर उनमें से किसी का प्रभाव बदल सकता है और इससे कुछ अनचाहे साइड इफेक्ट हो सकते हैं
जानलेवा

रैनोलेज़ाइन (ओरल रूट)

सिल्डेनाफिल के साथ रैनोलैज़िन का सेवन न करें.
जानलेवा

एमियोडैरोन (ओरल रूट)

सिल्डेनाफिल के साथ अमीयोडेरोन का सेवन न करें.
जानलेवा

एससिटैलोप्राम ऑग्जेलेट (ओरल रूट)

सिल्डेनाफिल के साथ एस्सिटोप्रैम ऑक्सलेट का सेवन न करें.
जानलेवा

पिमोज़ाइड (ओरल रूट)

सिल्डेनाफिल के साथ पिमोज़ाइड का सेवन न करें.
जानलेवा

हैलोपेरीडॉल (ओरल रूट)

सिल्डेनाफिल के साथ हैलोपेरिडोल का सेवन न करें.

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

वैसोस्योर टैबलेट डॉक्टर के पर्चे से मिलने वाली दवा है और इसे आपके डॉक्टर द्वारा निर्धारित अवधि के लिए ही लिया जाना चाहिए.
नाइट्रेट या ब्लड प्रेशर कम करने वाली दवाएं लेने वाले मरीजों के लिए वैसोस्योर टैबलेट का इस्तेमाल हानिकारक है, क्योंकि उनका संयुक्त उपयोग ब्लड प्रेशर में गंभीर गिरावट का कारण बन सकता है, जिससे मृत्यु भी हो सकती है.
वैसोस्योर टैबलेट में रक्त वाहिकाओं की मसल को आराम देने और उन्हें चौड़ा करने का गुण होता है, जिससे ब्लड प्रेशर (हाइपोटेंशन) में गिरावट हो सकती है. इसलिए, जब ब्लड प्रेशर कम करने वाली दवाओं या नाइट्रेट्स के साथ इस्तेमाल किया जाता है, तो इससे ब्लड प्रेशर में गंभीर गिरावट हो सकती है, जो घातक हो सकता है. अगर आप छाती में दर्द के लिए नाइट्रेट ले रहे हैं या आपको पिछले 6 महीनों में हार्ट अटैक या स्ट्रोक हुआ है, तो वैसोस्योर टैबलेट नहीं लिया जाना चाहिए.
हां, अगर आपके डॉक्टर द्वारा निर्धारित किया जाता है, तो वैसोस्योर टैबलेट डायबिटीज से पीड़ित मरीजों के लिए इस्तेमाल करना सुरक्षित है.

फैक्ट बॉक्स

रासायनिक वर्ग

बेनज़ेनेसुल्फोनैमाइड डेरिवैटाइव

लत लगने की संभावना

नहीं

चिकित्सीय वर्ग

कार्डिएक

एक्शन क्लास

फोस्फोडीस्टेरेस-वी (पीडे-5) इन्हिबिटर्स

संदर्भ

  1. Michel T, Hoffman BB. Treatment of Myocardial Ischemia and Hypertension. In: Brunton LL, Chabner BA, Knollmann BC, editors. Goodman & Gilman’s: The Pharmacological Basis of Therapeutics. 12th ed. New York, New York: McGraw-Hill Medical; 2011. pp. 752-53.
  2. Katzung BG, Chatterjee K. Vasodilator & the Treatment of Angina Pectoris. In: Katzung BG, Masters SB, Trevor AJ, editors. Basic and Clinical Pharmacology. 11th ed. New Delhi, India: Tata McGraw Hill Education Private Limited; 2009. p. 197.
  3. Briggs GG, Freeman RK, editors. A Reference Guide to Fetal and Neonatal Risk: Drugs in Pregnancy and Lactation. 10th ed. Philadelphia, PA: Wolters Kluwer Health; 2015. pp. 1261-62.
  4. Sildenafil [Prescribing Information]. New York, New York: Pfizer; 2014]. [Accessed 02 May 2025] (online) Available from:
  5. Sildenafil [Prescribing Information]. Piscataway, NJ: Hetero Labs Limited; 2024. [Accessed 17 Mar. 2025] (online) Available from:
100% असली प्रोडक्ट
100% असली प्रोडक्ट
सुरक्षित भुगतान
सुरक्षित भुगतान
संपर्क रहित डिलीवरी
संपर्क रहित डिलीवरी
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं

यूजर का फीडबैक

दिन में दो बार
40%
दिन में तीन बार
33%
दिन में एक बार
27%
इरेक्टाइल डिसफंक्शन
46%
अन्य
38%
पल्मोनरी आर्टेरियल हाइपरटेंशन
15%
बढ़िया
44%
खराब
28%
औसत
28%
सिरदर्द
20%
जकड़न
20%
आदत पड़ना
20%
धुंधली नज़र
20%
कोई दुष्प्रभाव नहीं
20%
खाने के साथ
67%
खाली पेट
33%
महंगा नहीं
56%
महंगा
33%
औसत
11%
<h3 class=titleMediumExtraBold>और अधिक जानना चाहते हैं</h3>

और अधिक जानना चाहते हैं

हम आपको प्रमाणिक, भरोसेमंद और प्रासंगिक जानकारी प्रदान करते हैं
<h3 class=titleMediumExtraBold>क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?</h3>

क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?

डिस्क्लेमर

टाटा 1mg's का एकमात्र उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उसके उपभोक्ताओं को एक्सपर्ट द्वारा जांच की गई, सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिले. हालांकि, यहां निहित जानकारी का उपयोग एक योग्य चिकित्सक की सलाह के लिए विकल्प के रूप में नहीं किया जाना चाहिए. यहां दिए गए विवरण सिर्फ़ आपकी जानकारी के लिए हैं. यह संभव है कि इसमें स्वास्थ्य संबधी किसी विशेष समस्या, लैब टेस्ट, दवाओं और उनके सभी संभावित दुष्प्रभावों, पारस्परिक प्रभाव और उनसे जुड़ी सावधानियां एवं चेतावनियों के बारे में सारी जानकारी सम्मिलित ना हो। किसी भी दवा या बीमारी से जुड़े अपने सभी सवालों के लिए डॉक्टर से संपर्क करें. हमारा उद्देश्य डॉक्टर और मरीज के बीच के संबंध को मजबूत बनाना है, उसका विकल्प बनना नहीं.

मार्केटर की जानकारी

Name: Lupin Ltd
Address: 3rd फ्लोर कल्पतरु इंस्पायर, ऑफ. डब्ल्यू ई हाईवे, सांताक्रूज़ (ईस्ट), मुंबई 400 055. भारत

विक्रेता विवरण

मूल देश: भारत
A लाइसेंस वेंडर पार्टनरआपकी सबसे नज़दीकी लोकेशन से वैसोस्योर टैबलेट डिलीवर करेगा. जैसे ही फार्मेसी आपका ऑर्डर स्वीकार कर लेती है, फार्मेसी का विवरण आपके साथ शेयर किया जाएगा. आपके ऑर्डर की स्वीकृति आपके डॉक्टर की ℞ की वैधता और इस दवा की उपलब्धता पर आधारित है.

किसी भी समस्या के मामले में, हमसे संपर्क करें

ईमेल आईडी: [email protected]
फोन नंबर: 0124-4166666
पता: 5th फ्लोर, प्रेसीडेंसी बिल्डिंग टावर-बी, 46/4 महरौली गुडगाँव रोड, सेक्टर-14, गुरुग्राम, हरियाणा -122001, भारत

हमारे पास उपलब्ध टेस्ट

हमें डॉक्टर के पर्चे की आवश्यकता क्यों है?
close sheet