Sign in to your account
or
By signing in you agree to our
Terms & conditions
 and 
Privacy policy
sold out tag

यूटरोफ्लो टैबलेट

लेखक डॉ. साक्षी जैन, एमएस, बीडीएस
समीक्षक डॉ. राजीव शर्मा, एमबीए, एमबीबीएस
लास्ट अपडेटेड on 25 नवंबर 2025 | 11:27 पीएम (Ist)
यूटरोफ्लो टैबलेट का इस्तेमाल पुरुषों में इरेक्टाइल डिसफंक्शन का इलाज करने के लिए किया जाता है. यह पुरुषों को इरेक्शन प्राप्त करने में मदद करने के लिए शिश्न में रक्त प्रवाह बढ़ाता है. यह आपके लिंग की रक्त वाहिकाओं को आराम पहुँचाने में मदद करता है, जिससे जब आप यौन उत्तेजित हों तो पर्याप्त मात्रा में रक्त आपके लिंग में प्रवाहित हो.
असली
प्रामाणिकता सुनिश्चित
डॉक्टर की पर्ची
ज़रूरी है
₹156 एमआरपी₹177.1912% की छूट 
 
 
0
footer-icon
sku_image
यूटरोफ्लो टैबलेट वर्तमान में बिक चुके हैं
Same composition alternative:
सुहाग्रा 25 टैबलेट
₹110₹120.24
यहां से उपलब्ध विकल्प सिप्ला
बिक चुके हैं
यूटरोफ्लो टैबलेट
यूटरोफ्लो टैबलेट
10 टेबलेट्स की स्ट्रिप
₹156
₹177.19
tag icon
समान सॉल्ट कॉम्बिनेशन
सुहाग्रा 25 टैबलेट
सुहाग्रा 25 टैबलेट
4 टेबलेट्स की स्ट्रिप
by Cipla Ltd
डिलीवरी का समय 60 मिनट
₹110
₹23.38 प्रति टैबलेट

₹93.5

के लिए ऑर्डर
₹1200

अतिरिक्त ऑफ़र के साथ अधिक बचत करें

offer icon
पेटीएम UPI का उपयोग करके ₹300 तक का सुनिश्चित कैशबैक*
पेटीएम UPI का उपयोग करके ₹300 तक का सुनिश्चित कैशबैक*
chevron icon
offer icon
एयरटेल पेमेंट्स बैंक के पहली बार उपयोग करने वाले यूज़र के लिए न्यूनतम ₹1000 के ट्रांज़ैक्शन पर 200 तक का 10% कैशबैक.
एयरटेल पेमेंट्स बैंक के पहली बार उपयोग करने वाले यूज़र के लिए न्यूनतम ₹1000 के ट्रांज़ैक्शन पर 200 तक का 10% कैशबैक.
chevron icon
offer icon
₹500 तक का कैशबैक पाएं
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon

अतिरिक्त ऑफ़र के साथ अधिक बचत करें

offer icon
पेटीएम UPI का उपयोग करके ₹300 तक का सुनिश्चित कैशबैक*
पेटीएम UPI का उपयोग करके ₹300 तक का सुनिश्चित कैशबैक*
chevron icon
offer icon
एयरटेल पेमेंट्स बैंक के पहली बार उपयोग करने वाले यूज़र के लिए न्यूनतम ₹1000 के ट्रांज़ैक्शन पर 200 तक का 10% कैशबैक.
एयरटेल पेमेंट्स बैंक के पहली बार उपयोग करने वाले यूज़र के लिए न्यूनतम ₹1000 के ट्रांज़ैक्शन पर 200 तक का 10% कैशबैक.
chevron icon
offer icon
₹500 तक का कैशबैक पाएं
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
₹150 तक का कैशबैक पाएं
₹150 तक का कैशबैक पाएं
chevron icon

सामान्य जानकारी

शामिल है

Sildenafil (25mg)

मार्केटर

Agoc Care Pvt Ltd

स्टोरेज के निर्देश

25°c से कम तापमान पर स्टोर करें
अपनी भाषा चुनें हिंदी
यूटरोफ्लो टैबलेट image
यूटरोफ्लो टैबलेट image
यूटरोफ्लो टैबलेट image
यूटरोफ्लो टैबलेट image

परिचय

यूटरोफ्लो टैबलेट को खाली पेट या भोजन के साथ लिया जा सकता है. इसे डॉक्टर द्वारा दी गई सलाह के अनुसार ही लिया जाना चाहिए. आपको इसे सेक्स करने से एक घंटा पहले लेना चाहिए. इसका असर दिखने में हर व्यक्ति में अलग समय लग सकता है, लेकिन आमतौर पर 30 मिनट से एक घंटे के भीतर इसका असर हो जाता है. यह दवा, केवल आपके सेक्सुअली उत्तेजित होने पर ही इरेक्शन पाने में मदद करेगी. हालांकि, अगर आपको इरेक्टाइल डिसफंक्शन नहीं है, तो आपको यह दवा नहीं लेनी चाहिए. इसे दिन में एक बार से अधिक नहीं लिया जाना चाहिए.

इस दवा के सबसे आम साइड इफेक्ट्स फ्लशिंग, सिरदर्द, चक्कर आना, धुंधली नज़र, मांसपेशियों में दर्द, पेट खराब, और रैश हैं. अगर इनमें से कोई भी साइड इफेक्ट बना रहता है या इससे आपको परेशान होती है तो अपने डॉक्टर से बात करें. वे साइड इफेक्ट को मैनेज करने में आपकी मदद कर सकते हैं.

यह दवा महिलाओं के लिए नहीं है और पुरुषों को डॉक्टर से बात किए बिना नपुंसकता का इलाज करने के लिए, किसी अन्य दवा का उपयोग नहीं करना चाहिए. नाइट्रेट (अक्सर छाती में दर्द या एंजाइना के लिए दिया जाता है)नामक दवाओं के साथ इसे लेना खतरनाक हो सकता है. अगर आपको हार्ट या लिवर से जुड़ी कोई गंभीर समस्या है, हाल ही में स्ट्रोक या हार्ट अटैक हुआ है या आपका ब्लड प्रेशर कम है, तो इस दवा को न लें. अगर आप इन या किसी अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित हैं, तो इसे इस्तेमाल करने से पहले अपने डॉक्टर को बताएं. अगर इस दवा से आपको चक्कर आते हैं तो आपको ड्राइव नहीं करना चाहिए. यह दवा लेने के दौरान शराब लेने से बचें क्योंकि इससे साइड इफेक्ट होने की संभावना बढ़ जाती है.

यूटरोफ्लो टैबलेट के मुख्य इस्तेमाल

यूटरोफ्लो टैबलेट के फायदे

इरेक्टाइल डिसफंक्शन का इलाज
यूटरोफ्लो टैबलेट, पीडीई5 इनहिबिटर्स नामक दवाओं के समूह से संबंधित है. यह आपके पेनिस में रक्त वाहिकाओं को आराम देकर काम करता है. सेक्सुअल उत्तेजना होने पर यह पेनिस में खून का फ्लो बढ़ाता है, जिससे इरेक्शन आता है. यह दवा, केवल आपके सेक्जुअलि उत्तेजित होने पर ही इरेक्शन पाने में मदद करेगी. यह दवा काफी असरदार है, लेकिन इसे सेक्स करने से कम से कम 30 मिनट पहले लेना चाहिए.

अगर आप नाइट्रेट नामक दवाएं (जिन्हें अक्सर सीने में दर्द के लिए दिया जाता है) भी लेते हैं तो इस दवा को न लें.

यूटरोफ्लो टैबलेट के साइड इफेक्ट

इस दवा से होने वाले अधिकांश साइड इफेक्ट में डॉक्टर की सलाह लेने की ज़रूरत नहीं पड़ती है और नियमित रूप से दवा का सेवन करने से साइट इफेक्ट अपने आप समाप्त हो जाते हैं. अगर साइड इफ़ेक्ट बने रहते हैं या लक्षण बिगड़ने लगते हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह लें
यूटरोफ्लो के सामान्य साइड इफेक्ट
  • सिरदर्द
  • जकड़न
  • फ्लशिंग (चेहरे, कान, गर्दन और शरीर में गर्मी महसूस होना)
  • नाक से खून बहना
  • धुंधली नज़र
  • अपच
  • मांसपेशियों में दर्द
  • पेट ख़राब होना
  • रैश

यूटरोफ्लो टैबलेट का इस्तेमाल कैसे करें

इस दवा की सही खुराक और इसे कितने समय तक लेना है, यह जानने के लिए अपने डॉक्टर से सलाह लें. इसे साबुत निगल लें. इसे चबाएं, कुचलें या तोड़ें नहीं. यूटरोफ्लो टैबलेट खाने के साथ या बिना खाना खाए भी लिया जा सकता है.

यूटरोफ्लो टैबलेट किस प्रकार काम करता है

यूटरोफ्लो टैबलेट एक फॉस्फोडाईस्टेरेज (पीडीई-5) इनहिबिटर है. यह पेनिल रक्त वाहिकाओं में मांसपेशियों को आराम देकर पेनिस में रक्त प्रवाह बढ़ाकर काम करता है.

ख़ास टिप्स

  • आपको इरेक्टाइल डिसफंक्शन के इलाज के लिए यूटरोफ्लो टैबलेट लेने की सलाह दी गई है.
  • इसे सेक्जुअल इंटरकोर्स से एक घंटे पहले लेना सबसे बेहतर है. लेकिन आप इसे सेक्सुअल एक्टिविटी से 30 मिनट से लेकर 4 घंटे पहले कभी भी ले सकते हैं.
  • इसे दिन में एक बार से अधिक बार न लें.
  • अगर सेक्स के बाद 4 घंटे तक भी दवा का असर बना रहे, तो डॉक्टर से सलाह लें.
  • अगर आपने हाल ही में नाइट्रेट लिए हैं (एंजाइना या सीने के दर्द में इस्तेमाल होने वाली दवाएं) तो यूटरोफ्लो टैबलेट न लें.
  • अगर आपको पिछले 3 महीनों में हार्ट अटैक, या पिछले 6 महीनों में स्ट्रोक या हार्ट फेलियर हुआ है तो इसे न लें.

सुरक्षा संबंधी सलाह

अल्कोहल

अल्कोहल

सेफ
यूटरोफ्लो टैबलेट के साथ शराब का सेवन आमतौर पर कोई हानिकारक साइड इफेक्ट नहीं होता है.
गर्भावस्था

गर्भावस्था

डॉक्टर की सलाह लें
गर्भावस्था के दौरान यूटरोफ्लो टैबलेट का उपयोग कितना सुरक्षित है, यह अभी पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है. गर्भवती महिलाओं पर इस दवा के पर्याप्त और सटीक शोध उपलब्ध नहीं हैं, और जानवरों पर किए गए परीक्षणों के आंकड़े भी प्रजनन सुरक्षा (Reproductive toxicity) के बारे में जानकारी देने के लिए काफी नहीं हैं. आपके डॉक्टर इस दवा को पर्चे पर लिखने से पहले, इसके फायदों और इससे होने वाले संभावित खतरों की अच्छी तरह जाँच करेंगे.
स्तनपान

स्तनपान

डॉक्टर की सलाह लें
स्तनपान के दौरान यूटरोफ्लो टैबलेट के इस्तेमाल से संबंधित जानकारी उपलब्ध नहीं है. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
महिलाओं में यूटरोफ्लो टैबलेट के इस्तेमाल की सलाह नहीं दी जाती है.
ड्राइविंग

ड्राइविंग

डॉक्टर की सलाह लें
इसके बारे में जानकारी नहीं है कि यूटरोफ्लो टैबलेट का गाड़ी चलाने की क्षमता पर असर पड़ता है या नहीं. यदि ऐसा कुछ भी मसहूस होता है तो गाड़ी ना चलाएं. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
किडनी

किडनी

सावधानी बरतें
किडनी की गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों में यूटरोफ्लो टैबलेट का इस्तेमाल सावधानी के साथ किया जाना चाहिए. खुराक बदलने की ज़रूरत पड़ सकती है.
लिवर

लिवर

सावधानी बरतें
लिवर की बीमारियों से पीड़ित मरीजों में यूटरोफ्लो टैबलेट का इस्तेमाल सावधानी से किया जाना चाहिए. खुराक बदलने की ज़रूरत पड़ सकती है.

अन्य दवाओं के साथ दुष्प्रभाव

यूटरोफ्लो को निम्नलिखित में से किसी भी दवा के साथ लेने पर उनमें से किसी का प्रभाव बदल सकता है और इससे कुछ अनचाहे साइड इफेक्ट हो सकते हैं
जानलेवा

रैनोलेज़ाइन (ओरल रूट)

सिल्डेनाफिल के साथ रैनोलैज़िन का सेवन न करें.
जानलेवा

क्लोरप्रोमेजाइन (ओरल रूट)

सिल्डेनाफिल के साथ क्लोरप्रोमैज़ीन का सेवन न करें. साथ इस्तेमाल करने से हार्ट रिदम प्रभावित हो सकता है और घातक हो सकता है.
जानलेवा

एमियोडैरोन (ओरल रूट)

सिल्डेनाफिल के साथ अमीयोडेरोन का सेवन न करें.
जानलेवा

एससिटैलोप्राम ऑग्जेलेट (ओरल रूट)

सिल्डेनाफिल के साथ एस्सिटोप्रैम ऑक्सलेट का सेवन न करें.
जानलेवा

पिमोज़ाइड (ओरल रूट)

सिल्डेनाफिल के साथ पिमोज़ाइड का सेवन न करें.

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

नहीं, आपको यूटरोफ्लो टैबलेट लेने के लिए डॉक्टर के पर्चे की आवश्यकता है. आपके डॉक्टर इसे तभी देंगे जब उन्हें लगेगा कि यह आपके लिए फायदेमंद होगा.
नहीं, यूटरोफ्लो टैबलेट शीघ्रपतन के इलाज में कोई लाभकारी प्रभाव नहीं देता है. इसका इरेक्टाइल डिसफंक्शन के इलाज के लिए इस्तेमाल किया जाता है.
यूटरोफ्लो टैबलेट डॉक्टर के पर्चे से मिलने वाली दवा है और इसे आपके डॉक्टर द्वारा निर्धारित अवधि के लिए ही लिया जाना चाहिए.
यूटरोफ्लो टैबलेट को नाइट्रेट या ब्लड प्रेशर कम करने वाली दवाओं के साथ लेना खतरनाक हो सकता है, क्योंकि इससे ब्लड प्रेशर अचानक बहुत ज्यादा गिर सकता है और जान का खतरा भी हो सकता है. हालांकि, अगर ये दवाएं एक साथ लेनी होती हैं, तो यही सलाह दी जाती है कि पेनेग्रा और ब्लड प्रेशर कम करने वाली दवाओं के बीच 24 घंटों का अंतराल रखें.
यूटरोफ्लो टैबलेट में रक्त वाहिकाओं की नाज़ुक मांसपेशियों को आराम देने और उन्हें चौड़ा करने का गुण है जो ब्लड प्रेशर (हाइपोटेंशन) में गिरावट का कारण बन सकता है. इसलिए, जब ब्लड प्रेशर कम करने वाली दवाओं या नाइट्रेट के साथ इसका इस्तेमाल होता है, तो इससे ब्लड प्रेशर में गंभीर गिरावट हो सकती है, जो घातक हो सकता है. अगर आप छाती में दर्द के लिए नाइट्रेट ले रहे हैं या आपको पिछले 6 महीनों में हार्ट अटैक या स्ट्रोक हुआ है, तो यूटरोफ्लो टैबलेट नहीं लिया जाना चाहिए.
हां, यदि आप बीस से तीस साल के उम्र वर्ग में हैं और आपके डॉक्टर ने सलाह दी है तो आप यूटरोफ्लो टैबलेट ले सकते हैं.
नहीं, यूटरोफ्लो टैबलेट प्रजनन क्षमता को प्रभावित नहीं करता है, ना तो नकारात्मक रूप से और न ही सकारात्मक रूप से.
यूटरोफ्लो टैबलेट, शुक्राणुओं की संख्या या इसके स्वास्थ्य को प्रभावित नहीं करता है. यह एक दवा है जिसे इरेक्टाइल डिसफंक्शन का इलाज करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है.
नहीं, यूटरोफ्लो टैबलेट का ब्लड प्रेशर बढ़ने से कोई संबंध नहीं है. हालांकि, यह ब्लड प्रेशर में कमी का कारण बन सकता है खासकर अगर अन्य ब्लड प्रेशर कम करने वाली दवाओं के साथ लिया जाता है. यूटरोफ्लो टैबलेट को किसी अन्य दवा के साथ लेने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श करें.
हां, यदि डॉक्टर ने सलाह दी है, तो यूटरोफ्लो टैबलेट का इस्तेमाल डायबिटीज के मरीजों में करना सुरक्षित है.
नहीं, दिन में एक बार से ज्यादा यूटरोफ्लो टैबलेट न लें. अगर आप यूटरोफ्लो टैबलेट तय खुराक से ज्यादा लेते हैं, तो साइड इफेक्ट बढ़ सकते हैं और वे ज्यादा गंभीर भी हो सकते हैं. इन साइड इफेक्ट में फ्लशिंग, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द, पेट में परेशानी, एलर्जिक रिएक्शन और नज़र में परिवर्तन जैसे धुंधली नज़र शामिल हैं. अगर यूटरोफ्लो टैबलेट लेने के बाद इरेक्शन नहीं होता है, या इरेक्शन संभोग खत्म होने तक नहीं रहता, तो अपने डॉक्टर से संपर्क करें.
सेक्स करने से लगभग 1 घंटे पहले यूटरोफ्लो टैबलेट लें. एक गिलास पानी के साथ इस टैबलेट को निगल लें. अगर आपको लगता है कि यूटरोफ्लो टैबलेट का प्रभाव बहुत ज्यादा या बहुत कम है तो अपने डॉक्टर को सूचित करें.
शराब पीने से कुछ समय के लिए इरेक्शन पाने की क्षमता प्रभावित हो सकती है. यूटरोफ्लो टैबलेट का पूरा फायदा पाने के लिए, यूटरोफ्लो टैबलेट को लेने से पहले ज्यादा मात्रा में शराब पीने से बचें.

फैक्ट बॉक्स

रासायनिक वर्ग

बेनज़ेनेसुल्फोनैमाइड डेरिवैटाइव

लत लगने की संभावना

नहीं

चिकित्सीय वर्ग

सेक्स स्टिमुलान्ट्स रेजवेनैटोर्स

एक्शन क्लास

फोस्फोडीस्टेरेस-वी (पीडे-5) इन्हिबिटर्स

संदर्भ

  1. Michel T, Hoffman BB. Treatment of Myocardial Ischemia and Hypertension. In: Brunton LL, Chabner BA, Knollmann BC, editors. Goodman & Gilman’s: The Pharmacological Basis of Therapeutics. 12th ed. New York, New York: McGraw-Hill Medical; 2011. pp. 752-53.
  2. Katzung BG, Chatterjee K. Vasodilator & the Treatment of Angina Pectoris. In: Katzung BG, Masters SB, Trevor AJ, editors. Basic and Clinical Pharmacology. 11th ed. New Delhi, India: Tata McGraw Hill Education Private Limited; 2009. p. 197.
  3. Briggs GG, Freeman RK, editors. A Reference Guide to Fetal and Neonatal Risk: Drugs in Pregnancy and Lactation. 10th ed. Philadelphia, PA: Wolters Kluwer Health; 2015. pp. 1261-62.
  4. Sildenafil. New York, New York: Pfizer; 1998 [revised Mar. 2014]. [Accessed 04 Apr. 2019] (online) Available from:
  5. Sildenafil [Prescribing Inforamtion]. New York, NY: Evaric Pharmaceuticals Inc.; 2019. [Accessed 06 Aug. 2023] (online) Available from:
  6. Central Drugs Standard Control Organisation. Sildenafil. [Accessed 06 Aug. 2023]. (online) Available from:
100% असली प्रोडक्ट
100% असली प्रोडक्ट
सुरक्षित भुगतान
सुरक्षित भुगतान
संपर्क रहित डिलीवरी
संपर्क रहित डिलीवरी
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
<h3 class=titleMediumExtraBold>और अधिक जानना चाहते हैं</h3>

और अधिक जानना चाहते हैं

हम आपको प्रमाणिक, भरोसेमंद और प्रासंगिक जानकारी प्रदान करते हैं
<h3 class=titleMediumExtraBold>क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?</h3>

क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?

डिस्क्लेमर

टाटा 1mg's का एकमात्र उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उसके उपभोक्ताओं को एक्सपर्ट द्वारा जांच की गई, सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिले. हालांकि, यहां निहित जानकारी का उपयोग एक योग्य चिकित्सक की सलाह के लिए विकल्प के रूप में नहीं किया जाना चाहिए. यहां दिए गए विवरण सिर्फ़ आपकी जानकारी के लिए हैं. यह संभव है कि इसमें स्वास्थ्य संबधी किसी विशेष समस्या, लैब टेस्ट, दवाओं और उनके सभी संभावित दुष्प्रभावों, पारस्परिक प्रभाव और उनसे जुड़ी सावधानियां एवं चेतावनियों के बारे में सारी जानकारी सम्मिलित ना हो। किसी भी दवा या बीमारी से जुड़े अपने सभी सवालों के लिए डॉक्टर से संपर्क करें. हमारा उद्देश्य डॉक्टर और मरीज के बीच के संबंध को मजबूत बनाना है, उसका विकल्प बनना नहीं.

मार्केटर की जानकारी

Name: Agoc Care Pvt Ltd
Address: ब्लॉक नं. 110, जिग्नेश ऐप, NR, नंदिवली रोड, डोम्बिवली, मुंबई

विक्रेता विवरण

मूल देश: भारत

हमारे पास उपलब्ध टेस्ट

हमें डॉक्टर के पर्चे की आवश्यकता क्यों है?
Image of Step
सही दवाएं प्रदान करें
पर्चे (प्रिस्क्रिप्शन) काम्प्लेक्स डाक्यूमेंट्स होते हैं. हम आपको दवा की सही फॉर्म और डोज प्रदान करने के लिए विभिन्न चरणों में प्रूफ़ रीड करते हैं और जाँच करते हैं
Image of Step
कानून के अनुसार
औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 और नियम, 1945 के अनुसार अधिकांश दवाएँ वैध डॉक्टर के पर्चे के बिना नहीं बेची जा सकतीं हैं
close sheet