


ओलगाबा 300mg टैबलेट
लेखक डॉ. अनुज सैनी, एमएमएसटी, MBBS,
समीक्षक डॉ. मेखला चंद्रा, MD, MBBS,
लास्ट अपडेटेड on 24 Aug 2026 | 01:03 AM (IST)



₹104
अतिरिक्त ऑफ़र के साथ अधिक बचत करें







सामान्य जानकारी
शामिल है
मार्केटर
स्टोरेज के निर्देश



परिचय
ओलगाबा 300mg टैबलेट दवाओं के एंटी-एपिलेप्टिक समूह से संबंधित है. आप इसे खाने के साथ ले सकते हैं, लेकिन अधिक लाभ प्राप्त करने के लिए हर दिन एक ही समय पर इस दवा को लेना महत्वपूर्ण है. सटीक डोज़ और इलाज का समय, आपकी कंडीशन और इलाज के प्रति आपके रिस्पॉन्स पर निर्भर करेगा. आपका डॉक्टर शायद इस दवा को कम खुराक पर शुरू करेगा और धीरे-धीरे इसे बढ़ाएगा. दवा के असर सही तरीके दिखने में कुछ सप्ताह लग सकते हैं. अपने डॉक्टर के निर्देशों का पालन करें और जब तक आपका डॉक्टर आपको इसे बंद करने की सलाह नहीं देता है तब तक इसे नियमित रूप से लेना जारी रखें. किसी खुराक को न छोड़ें, अन्यथा, आपकी स्थिति और भी खराब हो सकती है.
ओलगाबा 300mg टैबलेट लेने वाले अधिकतर लोगों को कोई साइड इफेक्ट अनुभव नहीं होते हैं. सबसे आम हैं नींद आना, चक्कर आना या थकान महसूस करना (फैटीग). ये आमतौर पर हल्के होते हैं और खुद ही दूर हो जाते हैं क्योंकि आपके शरीर को दवा की आदत हो जाती है. अधिकांश साइड इफेक्ट गंभीर नहीं होते हैं और इनके लिए किसी भी चिकित्सकीय सहायता की आवश्यकता नहीं होती है. अगर ऐसा कोई भी साइड इफेक्ट होता है तो अपने डॉक्टर को बताएं.
आपको इस दवा के साथ शराब पीने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे अधिक नींद आना और चक्कर आना हो सकते हैं. अगर आप कोई असामान्य मूड परिवर्तन जैसे एंग्जायटी, व्याकुलता, अवसाद, या खुद को नुक्सान पहुँचाने वाले विचार विकसित करते हैं तो तुरंत अपने डॉक्टर को बता दें.
ओलगाबा 300mg टैबलेट लेने से पहले, अगर आपको किडनी से संबंधित कोई समस्या है या आप 65 वर्ष से अधिक उम्र के हैं, तो अपने डॉक्टर को बताएं. आपका डॉक्टर ऐसे लोगों के लिए एक अलग डोज़ दे सकता है. गर्भवती, स्तनपान कराने या गर्भवती होने की योजना कर रही महिलाओं को इस दवा का इस्तेमाल करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए.
ओलगाबा टैबलेट के मुख्य इस्तेमाल
ओलगाबा टैबलेट के फायदे
ओलगाबा 300mg टैबलेट का इस्तेमाल मधुमेह, शिंगल्स या स्पाइनल कॉर्ड की चोट के कारण तंत्रिका में हुए नुकसान के कारण लंबे समय तक चलने वाले (क्रोनिक) दर्द का इलाज करने के लिए किया जाता है. यह दर्द और उससे जुड़े लक्षणों जैसे कि मूड में बदलावों, नींद की समस्याओं और थकान को कम करता है. यह माना जाता है कि यह डैमेज नसों और मस्तिष्क के माध्यम से यात्रा करने वाले दर्द के सिग्नल को इंटरफेयर करके काम करता है. इस दवा के नियमित इस्तेमाल से आपकी शारीरिक और सामाजिक कार्यक्षमता और जीवन की गुणवत्ता में सुधार होता है. इसे काम करने में कुछ सप्ताह लगते हैं इसलिए आपको इसे नियमित रूप से इसे लेना होगा भले ही आपको लगे कि इससे कोई फायदा नहीं हो रहा है. आपके लक्षण समाप्त हो जाने के बाद भी आपको तब तक दवा लेना जारी रखना चाहिए जब तक कि आपका डॉक्टर इसे रोकने की सलाह नहीं दे देता है.
ओलगाबा 300mg टैबलेट एंटीकॉन्वल्सेंट नामक दवाओं के एक समूह से संबंधित है जिसका इस्तेमाल वयस्कों में कुछ प्रकार की एपिलेप्सी का इलाज करने के लिए किया जाता है. यह माना जाता है कि यह मस्तिष्क में उन नसों को धीमा करके काम करता है जिनसे दौरे (फिट) होते हैं. यह भ्रम, अनियंत्रित रूप से हिलने या झटके खाने जैसे मूवमेंट, जागरूकता की हानि और डर या एंग्जायटी जैसे लक्षणों को कम करने में मदद करता है. इससे आप अपने रोजमर्रा के कामों को बेहतर तरीके से कर सकेंगे और आप उन कामों को भी कर पाएंगे, जिन्हें आप पहले करने से मना कर देते थे या उन्हें करने से डरते थे (जैसे स्विमिंग और ड्राइविंग). इस दवा को असर करने में कुछ सप्ताह लग सकते हैं इस समय के दौरान आपको दौरे पड़ सकते हैं. जब तक आपका डॉक्टर नहीं कहता, तब तक इस दवा का इस्तेमाल बंद न करें चाहे आप बेहतर महसूस कर रहे हों. खुराक भूलने पर दौरे पड़ सकते हैं.
ओलगाबा टैबलेट के साइड इफेक्ट
- नींद आना
- चक्कर आना
- पेरिफेरल एडीमा
- आंखों का फड़फड़ाना
ओलगाबा टैबलेट का इस्तेमाल कैसे करें
ओलगाबा टैबलेट किस प्रकार काम करता है
All substitutes for Olgaba 300mg Tablet
Gabadon 300mg Tablet
Pentanerv 300 Tablet
Gabator 300 Tablet
proGaba 300mg Tablet
Arigaba 300 Tablet
ख़ास टिप्स
- इसे रोजाना नियत समय पर लें, दिन के समय चक्कर आना और उंघाई से बचने के लिए इसे सोते समय लें.
- ओलगाबा 300mg टैबलेट लेने के 2 घंटे पहले या उसके बाद, एंटासिड लेने से बचें क्योंकि एंटासिड के कारण दवा का आपके शरीर में अवशोषण कठिन हो जाता है.
- इससे नींद आ सकती है. जब तक आपको यह न पता हो कि यह दवा आप पर कैसे असर करती है, तब तक गाड़ी न चलाएं और ऐसा कोई काम न करें जिसमें ध्यान लगाने की जरूरत हो.
- अगर आपके मूड या व्यवहार में कोई असामान्य बदलाव होता है, आपमें नए या बिगड़ते जा रहे अवसाद, या आत्मघाती विचार या व्यवहार के लक्षण दिखें तो अपने डॉक्टर को बताएं.
- अपने डॉक्टर से बात किए बिना अचानक ओलगाबा 300mg टैबलेट लेना बंद न करें क्योंकि इससे दौरे पड़ने की आवृत्ति बढ़ सकती है.
सुरक्षा संबंधी सलाह

अल्कोहल

गर्भावस्था

स्तनपान

ड्राइविंग

किडनी

लिवर

अन्य दवाओं के साथ पारस्परिक प्रभाव (इंटरैक्शन)
ट्रामाडॉल (इंजेक्शन रूट)
सेवेलेमर (ओरल रूट)
ट्रामाडॉल (ओरल रूट)
फोस्फीनाइटोइन (इंजेक्शन रूट)
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
फैक्ट बॉक्स
रासायनिक वर्ग
लत लगने की संभावना
चिकित्सीय वर्ग
एक्शन क्लास
संदर्भ
- Stahl SM, editor. Gabapentin. In: Stahl's Essential Pschopharmacology: Prescriber's Guide. 5th ed. New York, New York: Cambridge University Press; 2014. pp. 275-77.
- McNamara JO. Pharmacotherapy of the Epilepsies. In: Brunton LL, Chabner BA, Knollmann BC, editors. Goodman & Gilman’s: The Pharmacological Basis of Therapeutics. 12th ed. New York, New York: McGraw-Hill Medical; 2011. p. 599.
- Porters RJ, Meldrum BS. Antiseizure Drugs. In: Katzung BG, Masters SB, Trevor AJ, editors. Basic and Clinical Pharmacology. 11th ed. New Delhi, India: Tata McGraw Hill Education Private Limited; 2009. p. 410.
- Gabapentin. Menlo Park: Depomed; 1993 [revised date]. [Accessed 25 Mar. 2019] (online) Available from:
- Drugs and Lactation Database (LactMed) [Internet]. Bethesda (MD): National Library of Medicine (US); 2006. Gabapentin. [Updated 2018 Oct 31]. [Accessed 20 Feb. 2020] (online) Available from:
- Central Drugs Standard Control Organisation (CDSCO). [Accessed 25 Mar. 2019] (online) Available from:
- Texas Vendor Drug Program. Drug Use Criteria: Gabapentin. [Accessed 28 June 2023]. (online) Available from:
- National Health Service. Pregnancy, breastfeeding and fertility while taking gabapentin. [Last Revised: 18 Jan. 2022]. [Accessed 28 June 2023]. (online) Available from:
- Gabapentin. Ahmedabad, Gujarat: Zydus Pharmaceuticals USA Inc.; 2025 [Accessed 19 Jan 2026].




और अधिक जानना चाहते हैं
हम आपको प्रमाणिक, भरोसेमंद और प्रासंगिक जानकारी प्रदान करते हैंक्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?
डिस्क्लेमर
मार्केटर की जानकारी
Address: 504/A, 505/A, G.I.D.C. एस्टेट, वाधवान - 363 035, जिला. सुरेंद्रनगर. गुजरात.
विक्रेता विवरण
हमारे पास उपलब्ध टेस्ट
- सीबीसी (कम्पलीट ब्लड काउंट)
- एफबीएस (फास्टिंग ब्लड शुगर)
- थायरॉइड प्रोफाइल टोटल (T3, T4 और TSH)
- HbA1c (ग्लायकोसिलेटेड हीमोग्लोबिन)
- पीपीबीएस (पोस्टप्रैन्डियल ब्लड शुगर)
- लिपिड प्रोफाइल
- विटामिन डी (25-हाइड्रॉक्सी)
- यूरिन आर/एम (यूरिन रूटीन और माइक्रोस्कोपी)
- कोरोनावायरस कोविड -19 टेस्ट- RT PCR
- एलएफटी (लिवर फंक्शन टेस्ट)
- केएफटी (किडनी फंक्शन टेस्ट)
- टीएसएच (थायरॉयड स्टिमुलेटिंग हार्मोन) अल्ट्रासेंसिटिव
- ईएसआर (एरिथ्रोसाइट सेडिमेंटेशन रेट)
- यूरिक एसिड, सीरम
- विटामिन B12
- सीआरपी (सी-रिएक्टिव प्रोटीन), क्वांटिटेटिव
- यूरिन सी/एस (यूरीन कल्चर और सेन्सिटिविटी)
- सीरम इलेक्ट्रोलाइट्स
- सीरम कैल्शियम
- सीरम क्रिएटिनिन
- डायबिटीज स्क्रीनिंग (HbA1C और फास्टिंग शुगर)
- इलेक्ट्रोलाइट्स के साथ केएफटी (इलेक्ट्रोलाइट्स के साथ किडनी फंक्शन टेस्ट)
- कोलेस्टेरॉल - टोटल
- एचबीए (हेमोग्लोबिन)
- कम्प्लीट हीमोग्राम (सीबीसी और ईएसआर)














