Sign in to your account
or
By signing in you agree to our
Terms & conditions
 and 
Privacy policy
आईयूजीआर प्लस 25mg टैबलेट 1
आईयूजीआर प्लस 25mg टैबलेट 2

आईयूजीआर प्लस 25mg टैबलेट

Sildenafil (25mg)
असली
प्रामाणिकता सुनिश्चित
डॉक्टर की पर्ची
ज़रूरी है
आईयूजीआर प्लस 25mg टैबलेट का इस्तेमाल पुरुषों में इरेक्टाइल डिसफंक्शन का इलाज करने के लिए किया जाता है. यह पुरुषों को इरेक्शन प्राप्त करने में मदद करने के लिए शिश्न में रक्त प्रवाह बढ़ाता है. यह आपके लिंग की रक्त वाहिकाओं को आराम पहुँचाने में मदद करता है, जिससे जब आप यौन उत्तेजित हों तो पर्याप्त मात्रा में रक्त आपके लिंग में प्रवाहित हो.

लेखक डॉ. साक्षी जैन, एमएस, बीडीएस,
समीक्षक डॉ. राजीव शर्मा, एमबीए, एमबीबीएस,
लास्ट अपडेटेड on 08 नवंबर 2026 | 01:02 AM (Ist)
₹185
एमआरपी₹200.63
8% की छूट
(लागू टैक्स सहित)
Get for
₹157
right chevron icon
न्यूनतम शॉपिंग वैल्यू ₹1200
Use Code 1MGNEWPLUS
Get for
₹170
right chevron icon
न्यूनतम शॉपिंग वैल्यू ₹300
Use Code 1MGNEW
1/2
वेलकम गिफ्ट | पहले ऑर्डर के लिए
15% EXTRA OFF
divider
care plan
Get Extra 4% off + Free Delivery
at ₹165 (3 months)
Add Care Plan
Are you sure you want to remove Care Plan?
10 tablets
डिलीवरी का समय गुरुवार, 12 नवंबर
Delivery Icon
Location Icon
Gurgaon
 
 
0
footer-icon

भुगतान, रिटर्न और एक्सपायरी

कैश ऑन डिलीवरी उपलब्ध है

पहले अपना प्रोडक्ट प्राप्त करें, फिर अपने ऑर्डर से संतुष्ट होने के बाद ही भुगतान करें

7 दिन तक मुफ्त रिटर्न

अगर आपको प्रोडक्ट की ज़रूरत नहीं है, तो इसे आसानी से वापस करें

प्रोडक्ट की एक्सपायरी डेट अक्टूबर 2027 है

समाप्ति तिथि बैच के अनुसार अलग-अलग हो सकती है. सभी बैच में डिस्पैच की तिथि से 3-महीने की शेल्फ लाइफ होती है.

कीमत की जानकारी

MRP बैच के अनुसार अलग-अलग हो सकता है. पैकेजिंग, हैंडलिंग, शिपिंग या डिलीवरी शुल्क सहित कोई भी अतिरिक्त शुल्क खरीदने से पहले स्पष्ट रूप से प्रकट किया जाएगा.

अतिरिक्त ऑफ़र के साथ अधिक बचत करें

offer icon
₹50 का सीधा कैशबैक. शर्तें लागू*
₹50 का सीधा कैशबैक. शर्तें लागू*
chevron icon
offer icon
Mobikwik UPI (@ikwik) के साथ न्यूनतम ₹.599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹.150 तक का कैशबैक पाएं.
Mobikwik UPI (@ikwik) के साथ न्यूनतम ₹.599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹.150 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
₹50 का सीधा कैशबैक. शर्तें लागू*
₹50 का सीधा कैशबैक. शर्तें लागू*
chevron icon
offer icon
Mobikwik UPI (@ikwik) के साथ न्यूनतम ₹.599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹.150 तक का कैशबैक पाएं.
Mobikwik UPI (@ikwik) के साथ न्यूनतम ₹.599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹.150 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon

सामान्य जानकारी

शामिल है

Sildenafil (25mg)

मार्केटर

Zerico Lifesciences Pvt Ltd

स्टोरेज के निर्देश

30°c से कम तापमान पर स्टोर करें
अपनी भाषा चुनें हिंदी
आईयूजीआर प्लस 25mg टैबलेट 1
आईयूजीआर प्लस 25mg टैबलेट 2

परिचय

आईयूजीआर प्लस 25mg टैबलेट को खाली पेट या भोजन के साथ लिया जा सकता है. इसे डॉक्टर द्वारा दी गई सलाह के अनुसार ही लिया जाना चाहिए. आपको इसे सेक्स करने से एक घंटा पहले लेना चाहिए. इसका असर दिखने में हर व्यक्ति में अलग समय लग सकता है, लेकिन आमतौर पर 30 मिनट से एक घंटे के भीतर इसका असर हो जाता है. यह दवा, केवल आपके सेक्सुअली उत्तेजित होने पर ही इरेक्शन पाने में मदद करेगी. हालांकि, अगर आपको इरेक्टाइल डिसफंक्शन नहीं है, तो आपको यह दवा नहीं लेनी चाहिए. इसे दिन में एक बार से अधिक नहीं लिया जाना चाहिए.

इस दवा के सबसे सामान्य साइड इफेक्ट फ्लशिंग, सिरदर्द, चक्कर आना, धुंधली नज़र, मांसपेशियों में दर्द, पेट में गड़बड़ी और रैशेज हैं. अगर इनमें से कोई भी साइड इफेक्ट बना रहता है या आपको परेशान करता है, तो अपने डॉक्टर से बात करें . वे साइड इफेक्ट को मैनेज करने में आपकी मदद कर सकते हैं.

यह दवा महिलाओं के लिए नहीं है और पुरुषों को डॉक्टर से बात किए बिना नपुंसकता का इलाज करने के लिए, किसी अन्य दवा का उपयोग नहीं करना चाहिए. नाइट्रेट (अक्सर छाती में दर्द या एंजाइना के लिए दिया जाता है)नामक दवाओं के साथ इसे लेना खतरनाक हो सकता है. अगर आपको हार्ट या लिवर से जुड़ी कोई गंभीर समस्या है, हाल ही में स्ट्रोक या हार्ट अटैक हुआ है या आपका ब्लड प्रेशर कम है, तो इस दवा को न लें. अगर आप इन या किसी अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित हैं, तो इसे इस्तेमाल करने से पहले अपने डॉक्टर को बताएं. अगर इस दवा से आपको चक्कर आते हैं तो आपको ड्राइव नहीं करना चाहिए. यह दवा लेने के दौरान शराब लेने से बचें क्योंकि इससे साइड इफेक्ट होने की संभावना बढ़ जाती है.

आईयूजीआर प्लस टैबलेट के मुख्य इस्तेमाल

आईयूजीआर प्लस टैबलेट के फायदे

इरेक्टाइल डिसफंक्शन का इलाज
आईयूजीआर प्लस 25mg टैबलेट, पीडीई5 इनहिबिटर्स नामक दवाओं के समूह से संबंधित है. यह आपके पेनिस में रक्त वाहिकाओं को आराम देकर काम करता है. सेक्सुअल उत्तेजना होने पर यह पेनिस में खून का फ्लो बढ़ाता है, जिससे इरेक्शन आता है. यह दवा, केवल आपके सेक्जुअलि उत्तेजित होने पर ही इरेक्शन पाने में मदद करेगी. यह दवा काफी असरदार है, लेकिन इसे सेक्स करने से कम से कम 30 मिनट पहले लेना चाहिए.

अगर आप नाइट्रेट नामक दवाएं (जिन्हें अक्सर सीने में दर्द के लिए दिया जाता है) भी लेते हैं तो इस दवा को न लें.

आईयूजीआर प्लस टैबलेट के साइड इफेक्ट

इस दवा से होने वाले अधिकांश साइड इफेक्ट के लिए डॉक्टर की सलाह लेने की जरूरत नहीं पड़ती और जैसे-जैसे शरीर दवा के अनुसार एडजस्ट होता है, ये अपने आप ठीक हो जाते हैं. अगर साइड इफेक्ट बने रहते हैं या आपको उनकी चिंता है, तो डॉक्टर से सलाह लें
आईयूजीआर प्लस के सामान्य साइड इफेक्ट
  • सिरदर्द
  • फ्लशिंग (चेहरे, कान, गर्दन और शरीर में गर्मी महसूस होना)
  • धुंधली नज़र
  • विजुअल डिस्टर्बेंस

आईयूजीआर प्लस टैबलेट का इस्तेमाल कैसे करें

इस दवा को डॉक्टर द्वारा बताई गई खुराक और अवधि के अनुसार लें . इसे साबुत निगल लें. इसे चबाएं, कुचलें या तोड़ें नहीं. आईयूजीआर प्लस 25mg टैबलेट खाने के साथ या बिना खाना खाए भी ली जा सकती है.

आईयूजीआर प्लस टैबलेट किस प्रकार काम करता है

आईयूजीआर प्लस 25mg टैबलेट एक फॉस्फोडाईस्टेरेज (पीडीई-5) इनहिबिटर है. यह पेनिल रक्त वाहिकाओं में मांसपेशियों को आराम देकर पेनिस में रक्त प्रवाह बढ़ाकर काम करता है.

ख़ास टिप्स

  • आपको इरेक्टाइल डिसफंक्शन के इलाज के लिए आईयूजीआर प्लस 25mg टैबलेट लेने की सलाह दी गई है.
  • इसे सेक्शुअल इंटरकोर्स से एक घंटे पहले लेना सबसे बेहतर है. हालांकि, इसे सेक्सुअल एक्टिविटी से 30 मिनट से 4 घंटे पहले तक कभी भी लिया जा सकता है.
  • इसे दिन में एक बार से अधिक बार न लें.
  • अगर सेक्स के बाद इरेक्शन 4 घंटे से अधिक समय तक बना रहे, तो तुरंत मेडिकल सहायता लें.
  • अगर आपने हाल ही में नाइट्रेट लिए हैं (एंजाइना या सीने के दर्द में इस्तेमाल होने वाली दवाएं) तो आईयूजीआर प्लस 25mg टैबलेट न लें.
  • अगर आपको पिछले 3 महीनों में हार्ट अटैक, या पिछले 6 महीनों में स्ट्रोक या हार्ट फेलियर हुआ है तो इसे न लें.

सुरक्षा संबंधी सलाह

अल्कोहल

अल्कोहल

असुरक्षित
इस दवा का सेवन करते समय शराब न पिएं. आईयूजीआर प्लस 25mg टैबलेट को एल्कोहल के साथ लेने पर बहुत ज्यादा सुस्ती आ सकती है, इसलिए दोनों को साथ में लेने से बचें.
गर्भावस्था

गर्भावस्था

डॉक्टर की सलाह लें
गर्भावस्था के दौरान आईयूजीआर प्लस 25mg टैबलेट का उपयोग कितना सुरक्षित है, यह अभी पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है. गर्भवती महिलाओं पर इस दवा के पर्याप्त और अच्छी तरह नियंत्रित अध्ययन उपलब्ध नहीं हैं साथ ही, जानवरों पर किए गए अध्ययनों में प्रजनन संबंधी टॉक्सिसिटी के आंकड़े भी पर्याप्त नहीं हैं . आपके डॉक्टर इस दवा को पर्चे पर लिखने से पहले, इसके फायदों और इससे होने वाले संभावित खतरों की अच्छी तरह जाँच करेंगे.
स्तनपान

स्तनपान

डॉक्टर की सलाह लें
स्तनपान के दौरान आईयूजीआर प्लस 25mg टैबलेट के इस्तेमाल से संबंधित जानकारी उपलब्ध नहीं है. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
महिलाओं में आईयूजीआर प्लस 25mg टैबलेट के इस्तेमाल की सलाह नहीं दी जाती है.
ड्राइविंग

ड्राइविंग

डॉक्टर की सलाह लें
इसके बारे में जानकारी नहीं है कि आईयूजीआर प्लस 25mg टैबलेट का ड्राइविंग की क्षमता पर असर पड़ता है या नहीं. अगर आपको ऐसे लक्षण महसूस हों जो आपके ध्यान लगाने या जल्दी प्रतिक्रिया देने की क्षमता को प्रभावित करते हों, तो गाड़ी न चलाएं. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
किडनी

किडनी

सावधानी बरतें
किडनी की गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों में आईयूजीआर प्लस 25mg टैबलेट का इस्तेमाल सावधानी के साथ किया जाना चाहिए. खुराक बदलने की ज़रूरत पड़ सकती है.
लिवर

लिवर

सावधानी बरतें
लिवर की बीमारियों से पीड़ित मरीजों में आईयूजीआर प्लस 25mg टैबलेट का इस्तेमाल सावधानी से किया जाना चाहिए. खुराक बदलने की ज़रूरत पड़ सकती है.

अन्य दवाओं के साथ पारस्परिक प्रभाव (इंटरैक्शन)

आईयूजीआर प्लस को निम्नलिखित में से किसी भी दवा के साथ लेने पर दोनों में से किसी एक दवा का प्रभाव बदल सकता है और कुछ अनचाहे साइड इफेक्ट हो सकते हैं
जानलेवा

रैनोलेज़ाइन (ओरल रूट)

सिल्डेनाफिल के साथ रैनोलैज़िन का सेवन न करें.
जानलेवा

एमियोडैरोन (ओरल रूट)

सिल्डेनाफिल के साथ अमीयोडेरोन का सेवन न करें.
जानलेवा

एससिटैलोप्राम ऑग्जेलेट (ओरल रूट)

सिल्डेनाफिल के साथ एस्किटालोप्राम ऑक्सलेट का सेवन न करें.
जानलेवा

पिमोज़ाइड (ओरल रूट)

सिल्डेनाफिल के साथ पिमोज़ाइड का सेवन न करें.
जानलेवा

हैलोपेरीडॉल (ओरल रूट)

सिल्डेनाफिल के साथ हैलोपेरिडोल का सेवन न करें.

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

नहीं, आपको आईयूजीआर प्लस 25mg टैबलेट लेने के लिए डॉक्टर के पर्चे की आवश्यकता है. आपके डॉक्टर इसे तभी देंगे जब उन्हें लगेगा कि यह आपके लिए फायदेमंद होगा.
नहीं, आईयूजीआर प्लस 25mg टैबलेट शीघ्रपतन के इलाज में कोई लाभकारी प्रभाव नहीं देता है. इसका इरेक्टाइल डिसफंक्शन के इलाज के लिए इस्तेमाल किया जाता है.
आईयूजीआर प्लस 25mg टैबलेट डॉक्टर के पर्चे से मिलने वाली दवा है और इसे आपके डॉक्टर द्वारा निर्धारित अवधि के लिए ही लिया जाना चाहिए.
आईयूजीआर प्लस 25mg टैबलेट को नाइट्रेट या ब्लड प्रेशर कम करने वाली दवाओं के साथ लेना खतरनाक हो सकता है, क्योंकि इससे ब्लड प्रेशर अचानक बहुत ज्यादा गिर सकता है और जान का खतरा भी हो सकता है. हालांकि, अगर ये दवाएं एक साथ लेनी होती हैं, तो यही सलाह दी जाती है कि पेनेग्रा और ब्लड प्रेशर कम करने वाली दवाओं के बीच 24 घंटों का अंतराल रखें.
आईयूजीआर प्लस 25mg टैबलेट रक्त वाहिकाओं की चिकनी मांसपेशियों को आराम देकर उन्हें चौड़ा कर सकती है, जिससे ब्लड प्रेशर (हाइपोटेंशन) में गिरावट आ सकती है. इसलिए, जब ब्लड प्रेशर कम करने वाली दवाओं या नाइट्रेट के साथ इसका इस्तेमाल होता है, तो इससे ब्लड प्रेशर में गंभीर गिरावट हो सकती है, जो घातक हो सकता है. अगर आप छाती में दर्द के लिए नाइट्रेट ले रहे हैं या आपको पिछले 6 महीनों में हार्ट अटैक या स्ट्रोक हुआ है, तो आईयूजीआर प्लस 25mg टैबलेट नहीं लिया जाना चाहिए.
हां, अगर आपके डॉक्टर ने सलाह दी है, तो आप बीस से उन्तीस साल की उम्र में आईयूजीआर प्लस 25mg टैबलेट ले सकते हैं.
नहीं, आईयूजीआर प्लस 25mg टैबलेट प्रजनन क्षमता को न तो नकारात्मक और न ही सकारात्मक रूप से प्रभावित करती है.
आईयूजीआर प्लस 25mg टैबलेट, शुक्राणुओं की संख्या या इसके स्वास्थ्य को प्रभावित नहीं करता है. यह एक दवा है जिसे इरेक्टाइल डिसफंक्शन का इलाज करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है.
नहीं, आईयूजीआर प्लस 25mg टैबलेट का ब्लड प्रेशर बढ़ने से कोई संबंध नहीं है. हालांकि, यह ब्लड प्रेशर में कमी का कारण बन सकती है, खासकर अगर इसे ब्लड प्रेशर कम करने वाली अन्य दवाओं के साथ लिया जाए . आईयूजीआर प्लस 25mg टैबलेट को किसी अन्य दवा के साथ लेने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श करें.
हां, यदि डॉक्टर ने सलाह दी है, तो आईयूजीआर प्लस 25mg टैबलेट का इस्तेमाल डायबिटीज के मरीजों में करना सुरक्षित है.
नहीं, दिन में एक बार से ज्यादा आईयूजीआर प्लस 25mg टैबलेट न लें. अगर आप आईयूजीआर प्लस 25mg टैबलेट तय खुराक से ज्यादा लेते हैं, तो साइड इफेक्ट बढ़ सकते हैं और वे ज्यादा गंभीर भी हो सकते हैं. इन साइड इफेक्ट में फ्लशिंग, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द, पेट में गड़बड़ी, एलर्जिक रिएक्शन और दृष्टि में बदलाव जैसे धुंधलापन शामिल हैं. अगर आईयूजीआर प्लस 25mg टैबलेट लेने के बाद इरेक्शन नहीं होता है, या इरेक्शन संभोग खत्म होने तक नहीं रहता, तो अपने डॉक्टर से संपर्क करें.
सेक्स करने से लगभग 1 घंटे पहले आईयूजीआर प्लस 25mg टैबलेट लें. एक गिलास पानी के साथ इस टैबलेट को निगल लें. अगर आपको लगता है कि आईयूजीआर प्लस 25mg टैबलेट का प्रभाव बहुत ज्यादा या बहुत कम है तो अपने डॉक्टर को सूचित करें.
शराब पीने से कुछ समय के लिए इरेक्शन पाने की क्षमता प्रभावित हो सकती है. आईयूजीआर प्लस 25mg टैबलेट का पूरा फायदा पाने के लिए, आईयूजीआर प्लस 25mg टैबलेट को लेने से पहले ज्यादा मात्रा में शराब पीने से बचें.

फैक्ट बॉक्स

रासायनिक वर्ग

बेंज़ीनसल्फोनामाइड डेरिवेटिव

लत लगने की संभावना

नहीं

चिकित्सीय वर्ग

सेक्स स्टिमुलेंट्स और रिजुवेनेटर्स

एक्शन क्लास

फॉस्फोडिएस्टरेज़-V (PDE-5) इन्हिबिटर्स

संदर्भ

  1. Michel T, Hoffman BB. Treatment of Myocardial Ischemia and Hypertension. In: Brunton LL, Chabner BA, Knollmann BC, editors. Goodman & Gilman’s: The Pharmacological Basis of Therapeutics. 12th ed. New York, New York: McGraw-Hill Medical; 2011. pp. 752-53.
  2. Katzung BG, Chatterjee K. Vasodilator & the Treatment of Angina Pectoris. In: Katzung BG, Masters SB, Trevor AJ, editors. Basic and Clinical Pharmacology. 11th ed. New Delhi, India: Tata McGraw Hill Education Private Limited; 2009. p. 197.
  3. Briggs GG, Freeman RK, editors. A Reference Guide to Fetal and Neonatal Risk: Drugs in Pregnancy and Lactation. 10th ed. Philadelphia, PA: Wolters Kluwer Health; 2015. pp. 1261-62.
  4. Sildenafil. New York, New York: Pfizer; 1998 [revised Mar. 2014]. [Accessed 04 Apr. 2019] (online) Available from:
  5. Sildenafil [Prescribing Inforamtion]. New York, NY: Evaric Pharmaceuticals Inc.; 2019. [Accessed 06 Aug. 2023] (online) Available from:
  6. Central Drugs Standard Control Organisation. Sildenafil. [Accessed 06 Aug. 2023]. (online) Available from:
100% असली प्रोडक्ट
100% असली प्रोडक्ट
सुरक्षित भुगतान
सुरक्षित भुगतान
संपर्क रहित डिलीवरी
संपर्क रहित डिलीवरी
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
<h3 class=titleMediumExtraBold>और अधिक जानना चाहते हैं</h3>

और अधिक जानना चाहते हैं

हम आपको प्रमाणिक, भरोसेमंद और प्रासंगिक जानकारी प्रदान करते हैं
<h3 class=titleMediumExtraBold>क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?</h3>

क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?

डिस्क्लेमर

टाटा 1mg's का एकमात्र उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उसके उपभोक्ताओं को एक्सपर्ट द्वारा जांच की गई, सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिले. हालांकि, यहां निहित जानकारी का उपयोग एक योग्य चिकित्सक की सलाह के लिए विकल्प के रूप में नहीं किया जाना चाहिए. यहां दिए गए विवरण सिर्फ़ आपकी जानकारी के लिए हैं. यह संभव है कि इसमें स्वास्थ्य संबधी किसी विशेष समस्या, लैब टेस्ट, दवाओं और उनके सभी संभावित दुष्प्रभावों, पारस्परिक प्रभाव और उनसे जुड़ी सावधानियां एवं चेतावनियों के बारे में सारी जानकारी सम्मिलित ना हो। किसी भी दवा या बीमारी से जुड़े अपने सभी सवालों के लिए डॉक्टर से संपर्क करें. हमारा उद्देश्य डॉक्टर और मरीज के बीच के संबंध को मजबूत बनाना है, उसका विकल्प बनना नहीं.

मार्केटर की जानकारी

Name: Zerico Lifesciences Pvt Ltd
Address: ज़ीरो लाइफसाइंसेज प्राइवेट लिमिटेड, 8, सॉलिटेयर II, पूनम गार्डन, मीरा रोड ईस्ट, मुंबई. , महाराष्ट्र., पिन 401107.

विक्रेता विवरण

मूल देश: भारत
A लाइसेंस वेंडर पार्टनरआपकी सबसे नज़दीकी लोकेशन से आईयूजीआर प्लस 25mg टैबलेट डिलीवर करेगा. जैसे ही फार्मेसी आपका ऑर्डर स्वीकार कर लेती है, फार्मेसी का विवरण आपके साथ शेयर किया जाएगा. आपके ऑर्डर की स्वीकृति आपके डॉक्टर की ℞ की वैधता और इस दवा की उपलब्धता पर आधारित है.

किसी भी समस्या के मामले में, हमसे संपर्क करें

ईमेल आईडी: [email protected]
फोन नंबर: 0124-4166666
पता: 5th फ्लोर, प्रेसीडेंसी बिल्डिंग टावर-बी, 46/4 महरौली गुडगाँव रोड, सेक्टर-14, गुरुग्राम, हरियाणा -122001, भारत

हमारे पास उपलब्ध टेस्ट

हमें डॉक्टर के पर्चे की आवश्यकता क्यों है?
close sheet