Sign in to your account
or
By signing in you agree to our
Terms & conditions
 and 
Privacy policy
Sku Image
Sku Image
sold out tag

इपामाइड 2gm इंजेक्शन

Ifosfamide (2gm)
असली
प्रामाणिकता सुनिश्चित
डॉक्टर की पर्ची
ज़रूरी है
NPPA द्वारा विनियमित
विवरण देखें
शीत भंडारित
2-8°C के बीच स्टोर किया गया
इपामाइड 2gm इंजेक्शन का इस्तेमाल विभिन्न प्रकार के कैंसर के इलाज में किया जाता है. इसे अकेले या अन्य कीमोथेरेपी दवाओं, रेडियोथेरेपी और सर्जरी के साथ रक्त, स्तन, फेफड़ों, अंडाशय, अग्न्याशय, वृषण और लिम्फ नोड्स के कैंसर के इलाज के लिए दिया जाता है.

लेखक डॉ. लिपिका खुराना, पीजीडीएचएचएम, बीडीएस,
समीक्षक डॉ. राजीव शर्मा, एमबीए, एमबीबीएस,
लास्ट अपडेटेड on 29 Apr 2026 | 01:02 PM (IST)
₹575 एमआरपी₹644.3911% की छूट 
 
 
0
footer-icon

अतिरिक्त ऑफ़र के साथ अधिक बचत करें

offer icon
न्यूनतम ₹1000 के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 का सीधा ट्रांज़ैक्शन.
न्यूनतम ₹1000 के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 का सीधा ट्रांज़ैक्शन.
chevron icon
offer icon
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
Mobikwik UPI के साथ न्यूनतम ₹599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं.
Mobikwik UPI के साथ न्यूनतम ₹599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
न्यूनतम ₹1000 के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 का सीधा ट्रांज़ैक्शन.
न्यूनतम ₹1000 के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 का सीधा ट्रांज़ैक्शन.
chevron icon
offer icon
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
Mobikwik UPI के साथ न्यूनतम ₹599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं.
Mobikwik UPI के साथ न्यूनतम ₹599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
₹30 का सीधा कैशबैक. शर्तें लागू*
₹30 का सीधा कैशबैक. शर्तें लागू*
chevron icon

सामान्य जानकारी

शामिल है

Ifosfamide (2gm)

मार्केटर

Fresenius Kabi India Pvt Ltd

स्टोरेज के निर्देश

रेफ्रिजरेटर (2 - 8डिग्री सेल्सियस) में स्टोर करें. फ्रीज़ न करें.
अपनी भाषा चुनें हिंदी
इपामाइड 2gm इंजेक्शन image
इपामाइड 2gm इंजेक्शन image

परिचय

इपामाइड 2gm इंजेक्शन को आमतौर पर कई घंटों की अवधि में नस के माध्यम से (इन्ट्रावीनस) धीमे इन्फ्यूजन (ड्रिप) के रूप में दिया जाता है. आपका डॉक्टर निर्णय लेगा कि आवश्यक खुराक क्या है और आपको कितनी बार इसे लेने की जरूरत है. यह इस बात पर निर्भर करेगा कि आपका इलाज किस स्थिति के लिए चल रहा है और यह समय-समय पर बदल सकता है. आपको इसे ठीक वैसे लेना चाहिए जैसा आपके डॉक्टर ने बताया हो. इसे गलत तरीके से या अधिक मात्रा में लेने से बहुत गंभीर साइड इफेक्ट हो सकते हैं. आपको दवा के फायदे दिखने या महसूस होने में कई हफ्ते या महीने लग सकते हैं लेकिन जब तक आपका डॉक्टर न कहे इसे लेना बंद न करें. आपको अतिरिक्त तरल पीने की सलाह दी जाती है, ताकि आप अधिक यूरीन पास कर सकें. इससे ब्लैडर और किडनी की समस्याओं की रोकथाम करने और आपकी किडनी को अच्छी तरह से काम करने में मदद मिलेगी.

इस दवा के सबसे सामान्य साइड इफेक्ट में मिचली आना, उल्टी, एनीमिया (लाल रक्त कोशिकाओं की संख्या में कमी), बाल झड़ना, श्वेत रक्त कोशिकाओं की संख्या में कमी आदि शामिल हैं. अगर आप इनसे परेशान हैं या स्थिति गंभीर होती जा रही है, तो अपने डॉक्टर को बताएं. आपके डॉक्टर के पास इन्हें कम करने या रोकने के कुछ उपाय हो सकते हैं. यह बहुत ही स्ट्रांग दवा है, कुछ लोगों द्वारा इसे लेने के दौरान गंभीर साइड इफेक्ट विकसित हो सकते हैं. यह दवा, इंफेक्शन से लड़ने की आपके शरीर की क्षमता को कम कर सकती है, और आपके खून, लिवर या किडनी से संबंधित समस्याओं का कारण बन सकती है.

इसे लेने से पहले, अगर आपको लिवर या किडनी से संबंधित कोई समस्या है या आप किसी इंफेक्शन के इलाज के लिए कोई दवा ले रहे हैं तो अपने डॉक्टर को इसके बारे में बताएं. कई अन्य दवाएं इस दवा को प्रभावित कर सकती हैं, या इससे प्रभावित हो सकती हैं, इसलिए अपने डॉक्टर को उन सभी अन्य दवाओं के बारे में बताएं जो आप इस्‍तेमाल कर रहे हैं. गर्भावस्था या स्तनपान कराने के दौरान इस दवा को लेने का सुझाव नहीं दिया जाता है. यह आपके बच्चे को नुकसान पहुंचा सकता है. इलाज खत्म होने के बाद आपको और आपके पार्टनर को कुछ महीनों तक गर्भवती होने या पिता बनने से बचना चाहिए.

इपामाइड इंजेक्शन के फायदे

स्तन कैंसर
इपामाइड 2gm इंजेक्शन, स्तन कैंसर का इलाज करने में मदद करता है और इसका इस्तेमाल शरीर के विभिन्न भागों में कैंसर का इलाज करने के लिए अकेले या अन्य दवाओं के साथ या कीमोथेरेपी जैसे इलाज के तरीकों के साथ किया जा सकता है. यह स्तन कैंसर के लक्षणों से राहत देता है जैसे स्तन की गांठ, निपल से ब्लडी डीस्चार्ज या स्तन के आकार या टेक्सचर में बदलाव. इपामाइड 2gm इंजेक्शन कैंसर कोशिकाओं को मारने और उन्हें बढ़ने से रोकने का काम करता है और कैंसर कोशिकाओं के फैलने से रोकता है. अगर आपको किसी साइड इफेक्ट से परेशानी है तो अपने डॉक्टर से बात करें.
पैन्क्रीऐटिक कैंसर (अग्नाशय का कैंसर)
आप जो भी खाते हैं उसके पाचन के लिए पैनक्रिया बहुत ज़रूरी है और ब्लड शुगर लेवल के मेटाबोलिज्म के लिए भी क्योंकि वे शरीर के प्राकृतिक इंसुलिन का उत्पादन करते हैं. यह दवा पैन्क्रीऐटिक कैंसर (अग्नाशय का कैंसर) को नियंत्रित करने में मदद करेगी, और इससे भूख कम लगने या बिना कारण वजन घटने जैसे लक्षणों से राहत मिलेगी. इपामाइड 2gm इंजेक्शन से उन रसायनों की क्रिया को रोकने में मदद मिलती है जिनसे पैन्क्रीऐटिक कैंसर (अग्नाशय का कैंसर) बढ़ता और फैलता है. इससे आपको लम्बा और स्वस्थ जीवन जीने में मदद मिलेगी.
ओवेरियन कैंसर
ओवेरियन कैंसर एक प्रकार का कैंसर है जो अंडे उत्पन्न करने वाले महिला जननांग (अंडाशय) में शुरू होता है. इस प्रकार के कैंसर का आमतौर पर बहुत देर से पता लगता है और वह घातक भी हो सकता है. यह आमतौर पर पेल्विस और पेट में फैलता है. इपामाइड 2gm इंजेक्शन कैंसर कोशिकाओं को मारने और उन्हें बढ़ने से रोकने का काम करता है और कैंसर कोशिकाओं के फैलने से रोकता है. यह एक असरदार दवा है लेकिन इसके कुछ साइड इफेक्ट हो सकते हैं जो परेशान कर सकते हैं. इसलिए, आपको अपने डॉक्टर से जोखिम और लाभ के बारे में बात करनी चाहिए. आपको इस उपचार के दौरान शराब पीने से बचना चाहिए और हाइड्रेटेड रहने के लिए बहुत सारा पानी पीना चाहिए.
नॉन-स्माल सेल लंग कैंसर
नॉन-स्माल सेल लंग कैंसर फेफड़ों के कैंसर के प्रमुख प्रकारों में से एक है और यह धूम्रपान करने वालों और धूम्रपान न करने वालों दोनों को प्रभावित करता है. इपामाइड 2gm इंजेक्शन नॉन-स्माल सेल लंग कैंसर का इलाज करने में मदद करता है और इसे अकेले या अन्य दवाओं के साथ दिया जा सकता है. यह एक बहुत ही असरदार और जहरीली दवा है और इसके जोखिमों और फायदों के बारे में आपको अपने डॉक्टर से बात करनी चाहिए. आपको इस उपचार के दौरान शराब पीने से बचना चाहिए और हाइड्रेटेड रहने के लिए बहुत सारा पानी पीना चाहिए.
अंडकोष का कैंसर
अंडकोष का कैंसर वृषण नामक पुरुष जननांगों का कैंसर है, वृषण पुरुष हार्मोन तथा शुक्राणुओं का निर्माण करते हैं. अंडकोश लिंग के नीचे त्वचा के छोटे बैग (अंडकोश की थैली) के अंदर स्थित होते हैं. इपामाइड 2gm इंजेक्शन कैंसर कोशिकाओं को मारने और उन्हें बढ़ने से रोकने का काम करता है और पुरुषों में कैंसर कोशिकाओं को फैलने से रोकता है. इसे डॉक्टर या नर्स द्वारा इन्जेक्शन के रूप में दिया जाता है और खुद नहीं लगाना चाहिए.

इपामाइड इंजेक्शन के साइड इफेक्ट

इस दवा से होने वाले अधिकांश साइड इफेक्ट में डॉक्टर की सलाह लेने की ज़रूरत नहीं पड़ती है और नियमित रूप से दवा का सेवन करने से साइट इफेक्ट अपने आप समाप्त हो जाते हैं. अगर साइड इफ़ेक्ट बने रहते हैं या लक्षण बिगड़ने लगते हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह लें
इपामाइड के सामान्य साइड इफेक्ट
  • मिचली आना
  • उल्टी
  • एनीमिया (लाल रक्त कोशिकाओं की संख्या में कमी)
  • बाल झड़ना
  • सफेद रक्त कोशिकाओं ( वाइट ब्लड सेल्स ) की संख्या में कमी
  • संक्रमण
  • पेशाब में खून निकलना
  • सीएनएस टॉक्सिसिटी

इपामाइड इंजेक्शन का इस्तेमाल कैसे करें

आपका डॉक्टर या नर्स आपको यह दवा देगा. कृपया स्वयं उपयोग ना करें.

इपामाइड इंजेक्शन किस प्रकार काम करता है

इपामाइड 2gm इंजेक्शन एक एंटी-कैंसर (कैंसर रोधी) दवा है. यह कैंसर कोशिकाओं के आनुवंशिक पदार्थ (डीएनए और आरएनए) को नष्ट करके काम करता है. यह उनके विकार और संख्या बढ़ाने की प्रक्रिया को रोकता है.

ख़ास टिप्स

  • इपामाइड 2gm इंजेक्शन का इस्तेमाल रक्त, स्तन, फेफड़ों, अंडाशय, अग्न्याशय, टेस्ट और लिम्फ नोड्स के कैंसर के इलाज के लिए अन्य कीमोथेरेपी दवाओं, रेडियोथेरेपी और सर्जरी के साथ किया जाता है.
  • इसे आमतौर पर कई घंटों के दौरान धीमे-धीमे इन्फ्यूजन (धीमी ड्रिप) के रूप में लगया जाता है.
  • अपने ब्लैडर और किडनी के नुकसान कम करने के लिए यह दवा लेते समय बहुत सारे तरल पदार्थ पीएं.
  • इससे चक्कर और नींद आ सकती है. गाड़ी चलाना या ऐसा कोई काम न करें जिसमें दिमागी एकाग्रता की ज़रूरत होती है जब तक आप ये न जान लें कि यह आप पर कैसे असर डालता है.
  • इस दवा के साथ इलाज के दौरान और अपनी अंतिम खुराक के कम से कम 6 महीने बाद तक प्रेगनेंसी को रोकने के लिए प्रभावी गर्भनिरोधक विधि का इस्तेमाल करें, क्योंकि यह किसी अजन्मे शिशु के लिए हानिकारक हो सकता है. 
  • आपके किडनी, लिवर फंक्शन और आपके खून में ब्लड सेल के लेवल की निगरानी करने के लिए आपका डॉक्टर नियमित रूप से ब्लड टेस्ट करवा सकता है.

सुरक्षा संबंधी सलाह

अल्कोहल

अल्कोहल

सावधानी बरतें
इपामाइड 2gm इंजेक्शन लेते समय शराब का इस्तेमाल सावधानी के साथ करना चाहिए.
गर्भावस्था

गर्भावस्था

डॉक्टर की सलाह लें
गर्भावस्था के दौरान इपामाइड 2gm इंजेक्शन लेने की सलाह नहीं दी जाती , क्योंकि जानवरों पर किए गए अध्ययनों में यह गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए नुकसानदायक पाया गया है. हालांकि, कुछ गंभीर स्थितियों में डॉक्टर इसे तब दे सकते हैं जब इसके फायदे संभावित जोखिमों से ज्यादा हों.
स्तनपान

स्तनपान

असुरक्षित
इपामाइड 2gm इंजेक्शन का स्तनपान के दौरान इस्तेमाल असुरक्षित है. स्टडीज़ से पता चलता है कि यह दवा बच्चे के लिए नुकसानदायक हो सकती है.
ड्राइविंग

ड्राइविंग

असुरक्षित
इपामाइड 2gm इंजेक्शन लेने से कुछ लोगों में ड्राइविंग की क्षमता प्रभावित हो सकती है.
किडनी

किडनी

सावधानी बरतें
किडनी की बीमारियों से पीड़ित मरीजों में इपामाइड 2gm इंजेक्शन का इस्तेमाल सावधानी के साथ किया जाना चाहिए. खुराक बदलने की ज़रूरत पड़ सकती है.
लिवर

लिवर

सावधानी बरतें
लिवर की बीमारियों से पीड़ित मरीजों में इपामाइड 2gm इंजेक्शन का इस्तेमाल सावधानी से किया जाना चाहिए. खुराक बदलने की ज़रूरत पड़ सकती है.
All

अन्य दवाओं के साथ पारस्परिक प्रभाव (इंटरैक्शन)

इपामाइड को निम्नलिखित में से किसी भी दवा के साथ लेने पर उनमें से किसी का प्रभाव बदल सकता है और इससे कुछ अनचाहे साइड इफेक्ट हो सकते हैं
जानलेवा

नैटैलिज़मैब (इंजेक्शन रूट)

इफोसफामाइड के साथ नैटालिजुमैब का सेवन न करें.
जानलेवा

पेग्फिलग्रास्टिम (इंजेक्शन रूट)

इफोसफामाइड पेगफिलग्रास्टिम की प्रभावशीलता को कम कर सकता है. इफोसफामाइड पेगफिलग्रास्टिम की प्रभावशीलता को कम कर सकता है.
जानलेवा

सैर्ग्रामोस्टिम (इंजेक्शन रूट)

इफोसफामाइड सरग्रैमोस्टिम की प्रभावशीलता को कम कर सकता है. इफोसफामाइड सरग्रैमोस्टिम की प्रभावशीलता को कम कर सकता है.
जानलेवा

लेनोग्रेसटिम (इंजेक्शन रूट)

इफोसफामाइड लेनोग्रास्टिम की प्रभावशीलता को कम कर सकता है. इफोसफामाइड लेनोग्रास्टिम की प्रभावशीलता को कम कर सकता है.
जानलेवा

मोल्ग्रेमोस्टिम (इंजेक्शन रूट)

इफोसफामाइड मॉल्ग्रामोस्टिम की प्रभावशीलता को कम कर सकता है. इफोसफामाइड मॉल्ग्रामोस्टिम की प्रभावशीलता को कम कर सकता है.

फैक्ट बॉक्स

रासायनिक वर्ग

Isofamides

लत लगने की संभावना

नहीं

चिकित्सीय वर्ग

एंटी निओप्लैस्टिक्स

एक्शन क्लास

Alkylating Agents

संदर्भ

  1. Chabner BA, Bertino J, Cleary J, et al. Cytotoxic Agents. In: Brunton LL, Chabner BA, Knollmann BC, editors. Goodman & Gilman’s: The Pharmacological Basis of Therapeutics. 12th ed. New York, New York: McGraw-Hill Medical; 2011. p. 1683-84.
  2. Briggs GG, Freeman RK, editors. A Reference Guide to Fetal and Neonatal Risk: Drugs in Pregnancy and Lactation. 10th ed. Philadelphia, PA: Wolters Kluwer Health; 2015. pp. 688-90.
  3. Ifosfamide. Deerfield, Illinois: Baxter Healthcare Corporation; 1988 [revised Mar. 2012]. [Accessed 29 Jan. 2019] (online) Available from:
  4. Ifosfamide. Deerfield, Illinois: Baxter Healthcare Corporation. [Accessed 26 Mar. 2019] (online) Available from:
Related products
Products related to Ipamide 2gm Injection
संबंधित आयुर्वेदिक सामग्रियां
100% असली प्रोडक्ट
100% असली प्रोडक्ट
सुरक्षित भुगतान
सुरक्षित भुगतान
संपर्क रहित डिलीवरी
संपर्क रहित डिलीवरी
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
<h3 class=titleMediumExtraBold>और अधिक जानना चाहते हैं</h3>

और अधिक जानना चाहते हैं

हम आपको प्रमाणिक, भरोसेमंद और प्रासंगिक जानकारी प्रदान करते हैं
<h3 class=titleMediumExtraBold>क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?</h3>

क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?

डिस्क्लेमर

टाटा 1mg's का एकमात्र उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उसके उपभोक्ताओं को एक्सपर्ट द्वारा जांच की गई, सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिले. हालांकि, यहां निहित जानकारी का उपयोग एक योग्य चिकित्सक की सलाह के लिए विकल्प के रूप में नहीं किया जाना चाहिए. यहां दिए गए विवरण सिर्फ़ आपकी जानकारी के लिए हैं. यह संभव है कि इसमें स्वास्थ्य संबधी किसी विशेष समस्या, लैब टेस्ट, दवाओं और उनके सभी संभावित दुष्प्रभावों, पारस्परिक प्रभाव और उनसे जुड़ी सावधानियां एवं चेतावनियों के बारे में सारी जानकारी सम्मिलित ना हो। किसी भी दवा या बीमारी से जुड़े अपने सभी सवालों के लिए डॉक्टर से संपर्क करें. हमारा उद्देश्य डॉक्टर और मरीज के बीच के संबंध को मजबूत बनाना है, उसका विकल्प बनना नहीं.

मार्केटर की जानकारी

Name: Fresenius Kabi India Pvt Ltd
Address: फ्रेसेनियस कबी एजी, अन्य-क्रोनर-स्ट्रास 1, 61352 बैड होम्बर्ग, जर्मनी

विक्रेता विवरण

हमारे पास उपलब्ध टेस्ट

हमें डॉक्टर के पर्चे की आवश्यकता क्यों है?
Cold chain description image
close sheet