


एचडॉन 2mg टैबलेट
लेखक डॉ. स्वाति मिश्रा, बीडीएस,
समीक्षक डॉ. राजीव शर्मा, एमबीए, एमबीबीएस,
लास्ट अपडेटेड on 15 सितंबर 2026 | 01:01 AM (Ist)



₹30.3
अतिरिक्त ऑफ़र के साथ अधिक बचत करें







सामान्य जानकारी
शामिल है
मार्केटर
स्टोरेज के निर्देश



परिचय
एचडॉन 2mg टैबलेट को भोजन के साथ या बिना भोजन के, हो सके तो रात में लिया जाता है. हालांकि, इसे हर दिन एक तय समय पर लेने की सलाह दी जाती है क्योंकि इससे शरीर में दवा के समान लेवल को बनाए रखने में मदद मिलती है. इसे अपने डॉक्टर द्वारा बताई गई खुराक और अवधि के अनुसार लें और अगर आप कोई खुराक लेना भूल जाते हैं, तो जैसे ही याद आये तुरंत लें. यह आवश्यक है कि डॉक्टर से बात किए बिना इस दवा को अचानक बंद न किया जाए क्योंकि इससे आपके लक्षणों की अवस्था और भी खराब हो सकती है. हालांकि, यदि आपको न्यूरोलेप्टिक मैलिग्नेंट सिंड्रोम (एन.एम.एस.), जिसे बुखार, मांसपेशी में अकड़न, और बदली हुई कॉन्शियसनेस या दौरों द्वारा पहचाना जाता है, का अनुभव हो तो इस दवा को तुरंत बंद कर दें.
इस दवा के कुछ सामान्य साइड इफेक्ट में अनिद्रा, दवा खाने के बाद आने वाली नींद, सोमनोलेंस, उल्टी, खांसी, पार्किंसनिज़्म, सिरदर्द, और बुखार शामिल हैं. शुरुआत में, जब आप पोजीशन बदलते हैं तो यह दवा ब्लड प्रेशर में अचानक कमी ला सकती है, इसलिए अगर आप बैठे या लेटे रहे हैं तो धीरे-धीरे उठना बेहतर होता है. इससे चक्कर आने और नींद आने की समस्या भी होती है, इसलिए जब तक आप यह न जान लें कि यह दवा आपको कैसे प्रभावित करती है, तब तक ड्राइव न करें या कुछ भी ऐसा न करें जिसमें दिमाग को एकाग्र रखने की आवश्यकता हो. इस दवा से आपका वजन बढ़ सकता है, लेकिन एक स्वस्थ डाइट लेकर और नियमित रूप से व्यायाम करके अपनी लाइफस्टाइल को बदलना इस साइड इफेक्ट को कम कर सकता है.
अगर आप इस दवा का उपयोग कर रहे हैं तो आपको सावधानी बरतनी चाहिए क्योंकि इससे डायबिटीज विकसित होने का खतरा बढ़ सकता है, इसलिए ग्लूकोज की नियमित रूप से निगरानी करना बेहतर होता है. इस दवा का सेवन करते समय अगर आपके मूड या व्यवहार में कोई असामान्य बदलाव होता है, आपमें नए या बिगड़ते जा रहे अवसाद, या आत्मघाती विचार के लक्षण दिखें तो अपने डॉक्टर को बताएं.
एचडॉन टैबलेट के मुख्य इस्तेमाल
एचडॉन टैबलेट के फायदे
मेनिया का अर्थ है बेहद उत्तेजित होना या मूड का बहुत अच्छा होना. एचडॉन 2mg टैबलेट मूड को शांत रखने और तंत्रिकाओं को आराम देने में मदद करता है. यह मूड को स्थिर करता है और मेनिया के लक्षणों को दोबारा होने से रोकता है. एचडॉन 2mg टैबलेट लेने से यह सुनिश्चित होगा कि आपका सामाजिक जीवन बेहतर रहे और आप अपनी दैनिक गतिविधियों को अधिक आसानी से पूरा कर सकें.
स्किजोफ्रेनिया एक मानसिक विकार है जिसमें व्यक्ति की सोचने की क्षमता, भावनाओं और व्यवहार में असामान्यता आ जाती है. एचडॉन 2mg टैबलेट मस्तिष्क में केमिकल्स के असंतुलन को ठीक करने में मदद करता है जो ऐसे बदलाव के लिए जिम्मेदार हैं. यह विचार, व्यवहार में सुधार करता है और जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाता है.
एचडॉन टैबलेट के साइड इफेक्ट
- अनिद्रा (नींद में कठिनाई)
- पार्किंसनिज़्म
- दवा खाने के बाद आने वाली नींद
- सिरदर्द
- नींद आना
एचडॉन टैबलेट का इस्तेमाल कैसे करें
एचडॉन टैबलेट किस प्रकार काम करता है
All substitutes for Hdon 2mg Tablet
Sizodon 2 Tablet
RISDone 2 Tablet
Respidon 2 Tablet
Risperdal 2mg Tablet
Risdone MT 2mg Tablet
ख़ास टिप्स
- एचडॉन 2mg टैबलेट, स्किजोफ्रेनिया और मेनिया के इलाज में मदद करता है.
- ऐसी ही अन्य दवाओं की तुलना में इससे वजन बढ़ने, बेहोशी और हृदय की समस्याओं की संभावनाएं कम होती हैं.
- किसी भी दवा के असर पर ध्यान जाने में 4-6 सप्ताह का समय लग सकता है. डॉक्टर ने जैसा लेने के लिए कहा है वैसा ही लेते रहें.
- ड्राइविंग करते समय या एकाग्रता की आवश्यकता वाली कोई भी गतिविधि करते समय सावधानी रखें, क्योंकि एचडॉन 2mg टैबलेट, चक्कर आने और नींद आना का कारण बन सकता है.
- इससे वजन, ब्लड शुगर, कोलेस्ट्रॉल और वसा में वृद्धि हो सकती है. पौष्टिक खाएं, व्यायाम करें और नियमित रूप से अपने स्तर पर नज़र रखें.
- अगर आप किसी असामान्य मूवमेंट या बेचैनी का अनुभव करते हैं तो अपने डॉक्टर को बताएं.
- अगर आपका हृदय की बीमारियों का इतिहास है तो इसे बारे में अपने डॉक्टर को सूचित करें क्योंकि एचडॉन 2mg टैबलेट आपमें अनियमित हृदय दर का खतरा बढ़ा सकता है.
- अपने डॉक्टर से बात किए बिना एचडॉन 2mg टैबलेट लेना बंद न करें, क्योंकि इससे लक्षण और बिगड़ सकते हैं.
सुरक्षा संबंधी सलाह

अल्कोहल

गर्भावस्था

स्तनपान

ड्राइविंग

किडनी

लिवर

अन्य दवाओं के साथ पारस्परिक प्रभाव (इंटरैक्शन)
एमियोडैरोन (ओरल रूट)
पिमोज़ाइड (ओरल रूट)
हैलोपेरीडॉल (ओरल रूट)
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
फैक्ट बॉक्स
रासायनिक वर्ग
लत लगने की संभावना
चिकित्सीय वर्ग
एक्शन क्लास
संदर्भ
- Stahl SM, editor. Risperidone. In: Stahl's Essential Pschopharmacology: Prescriber's Guide. 5th ed. New York, New York: Cambridge University Press; 2014. pp. 593-601.
- Briggs GG, Freeman RK, editors. A Reference Guide to Fetal and Neonatal Risk: Drugs in Pregnancy and Lactation. 10th ed. Philadelphia, PA: Wolters Kluwer Health; 2015. pp. 1220-22.
- Risperidone. County Cork, Ireland: Janssen Pharmaceutical; 1993. [Accessed 22 Mar. 2019] (online) Available from:
- Drugs and Lactation Database (LactMed) [Internet]. Bethesda (MD): National Library of Medicine (US); 2006. Risperidone. [Updated 2019 Oct 23]. [Accessed 20 Feb. 2020] (online) Available from:
- Risperidone [Prescribing Information]. Wilmington, Ohio: Alkermes, Inc.; 2009. [Accessed 25 Jul. 2024] (online) Available from:




और अधिक जानना चाहते हैं
हम आपको प्रमाणिक, भरोसेमंद और प्रासंगिक जानकारी प्रदान करते हैंक्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?
डिस्क्लेमर
मार्केटर की जानकारी
Address: खसरा नं. 1317-20, हनुकेम रोड, विलेज मानपुरा, बद्दी के पास, तहसील. नालागढ़, जिला सोलन (हिमाचल प्रदेश).
विक्रेता विवरण
हमारे पास उपलब्ध टेस्ट
- सीबीसी (कम्पलीट ब्लड काउंट)
- एफबीएस (फास्टिंग ब्लड शुगर)
- थायरॉइड प्रोफाइल टोटल (T3, T4 और TSH)
- HbA1c (ग्लायकोसिलेटेड हीमोग्लोबिन)
- पीपीबीएस (पोस्टप्रैन्डियल ब्लड शुगर)
- लिपिड प्रोफाइल
- विटामिन डी (25-हाइड्रॉक्सी)
- यूरिन आर/एम (यूरिन रूटीन और माइक्रोस्कोपी)
- कोरोनावायरस कोविड -19 टेस्ट- RT PCR
- एलएफटी (लिवर फंक्शन टेस्ट)
- केएफटी (किडनी फंक्शन टेस्ट)
- टीएसएच (थायरॉयड स्टिमुलेटिंग हार्मोन) अल्ट्रासेंसिटिव
- ईएसआर (एरिथ्रोसाइट सेडिमेंटेशन रेट)
- यूरिक एसिड, सीरम
- विटामिन B12
- सीआरपी (सी-रिएक्टिव प्रोटीन), क्वांटिटेटिव
- यूरिन सी/एस (यूरीन कल्चर और सेन्सिटिविटी)
- सीरम इलेक्ट्रोलाइट्स
- सीरम कैल्शियम
- सीरम क्रिएटिनिन
- डायबिटीज स्क्रीनिंग (HbA1C और फास्टिंग शुगर)
- इलेक्ट्रोलाइट्स के साथ केएफटी (इलेक्ट्रोलाइट्स के साथ किडनी फंक्शन टेस्ट)
- कोलेस्टेरॉल - टोटल
- एचबीए (हेमोग्लोबिन)
- कम्प्लीट हीमोग्राम (सीबीसी और ईएसआर)
















