



कार्विल 3.125 टैबलेट
लेखक डॉ. साक्षी जैन, एमएस, बीडीएस,
समीक्षक डॉ. राजीव शर्मा, एमबीए, एमबीबीएस,
लास्ट अपडेटेड on 25 नवंबर 2025 | 03:05 पीएम (Ist)



इसमें वही घटक (कॉम्पोजिशन) मौजूद हैं
अतिरिक्त ऑफ़र के साथ अधिक बचत करें









सामान्य जानकारी





परिचय
कार्विल 3.125 टैबलेट को भोजन के साथ लेना चाहिए. आपको इसे डॉक्टर द्वारा बताई गयी खुराक और अवधि के अनुसार लेना चाहिए. अगर आप स्वस्थ महसूस कर रहे हैं या आपका ब्लड सर्कुलेशन नियंत्रित है, तब भी इसे लेना महत्वपूर्ण है. डॉक्टर से बात किए बिना इस दवा को बंद न करें, क्योंकि आपकी स्थिति और भी खराब हो सकती है.
लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करने से आपको स्थिति में सुधार लाने में मदद मिलेगी. आप नियमित रूप से एक्सरसाइज़ करके, वजन कम करके, धूम्रपान बंद करके, शराब के सेवन में कमी करके और अपने डॉक्टर की सलाह के अनुसार, खाने में नमक की मात्रा को कम करके ब्लड प्रेशर पर नियंत्रण पा सकते हैं.
अधिकांश मरीज इस दवा को अच्छे से सहन कर लेते है, लेकिन इसके कुछ साइड इफ़ेक्टस भी हो सकते हैं. इनमें चक्कर आना, सिरदर्द, सांस फूलना, और थकावट शामिल हैं. अगर आपको ये साइड इफेक्ट महसूस होते हैं और आपको राहत नहीं मिलती है, तो अपने डॉक्टर को बताएं.
यदि आपको हृदय या किडनी की कोई बीमारी है तो इस दवा को लेने से पहले अपने डॉक्टर को बताएं. गर्भवती या स्तनपान कराने वाली माताओं को भी इस दवा को लेने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए.
कार्विल टैबलेट के मुख्य इस्तेमाल
कार्विल टैबलेट के फायदे
कार्विल 3.125 टैबलेट रक्त वाहिकाओं को रिलेक्स करता है ताकि आपके शरीर में रक्त का प्रवाह आसानी से हो सके, इस प्रकार यह सुनिश्चित करता है कि आपके हृदय को ऑक्सीजन की पर्याप्त मात्रा मिलती रहे. इससे आपमें एंजाइना के कारण छाती में दर्द होने की संभावनाएं कम हो जाती हैं. यह दवा आपके व्यायाम करने की क्षमता को बढ़ाने और एंजाइना अटैक की आवृत्ति को कम करके आपके दैनिक जीवन को आसान बनाने में मदद कर सकती है. इसे प्रभावी ढंग से काम करने के लिए आपको इसे नियमित रूप से और जब तक बताया गया हो तब तक लेना चाहिए.
कार्विल 3.125 टैबलेट आपके हृदय और रक्त वाहिकाओं पर कुछ केमिकल्स के प्रभाव को रोककर काम करता है. यह आपकी हृदय गति को धीमा कर देता है और हृदय को कम बल के साथ धड़कने में मदद करता है. यह आपके ब्लड प्रेशर को कम करता है और भविष्य में स्ट्रोक, हार्ट अटैक, अन्य हृदय संबंधी समस्याओं या किडनी की समस्याओं के जोखिम को कम करने में मदद करता है. इस दवा को असरदार होने के लिए इसे नियमित रूप से लिया जाना चाहिए, इसलिए आप इसे लेते रहें चाहे आपको बेहतर महसूस हो रहा हो. अपने डॉक्टर से बात किए बिना बंद न करें.
हार्ट फेल का अर्थ यह है कि आपका हृदय कमजोर है तथा यह आपके फेफड़ों में और बाकी शरीर में पर्याप्त मात्रा में रक्त पंप नहीं कर सकता है. सांस फूलना, थकान, और आपके पैरों, टखनों, पेट और शरीर के अन्य हिस्सों में सूजन होना इसके आम लक्षण हैं. कार्विल 3.125 टैबलेट ह्रदय के लिए आपके पूरे शरीर में रक्त पंप करना आसान बनाता है और इसलिए यह हार्ट फेल के इलाज में प्रभावी है.
यह दवा आपके लक्षणों को दूर करने में मदद करेगी, जिससे आप बेहतर और अधिक ऊर्जावान महसूस करेंगे. इस दवा को अधिक प्रभावी बनाने के लिए आपको अपनी जीवनशैली में उपयुक्त बदलाव करने होंगे (जैसे स्वस्थ आहार खाना और सक्रिय रहना). इसे नियमित रूप से लें और बेहतर महसूस होने पर भी इसका सेवन जारी रखें.
कार्विल टैबलेट के साइड इफेक्ट
- ब्लड प्रेशर घट जाना
- सिरदर्द
- थकान
- चक्कर आना
- सांस फूलना
- डायरिया
- खून में ग्लूकोज लेवल बढ़ जाना
- वजन बढ़ना
कार्विल टैबलेट का इस्तेमाल कैसे करें
कार्विल टैबलेट किस प्रकार काम करता है
All substitutes for Carvil 3.125 Tablet
Carveford 3.125mg Tablet
Carvenol 3.125mg Tablet
Carca 3.125 Tablet
Carzec 3.125 Tablet
Carloc 3.125 Tablet
ख़ास टिप्स
- कार्विल 3.125 टैबलेट को भोजन के साथ लें, ताकि आपको इसका सबसे अच्छा फायदा मिल सके.
- कार्विल 3.125 टैबलेट का सेवन शुरू करने के 1 सप्ताह के बाद, अपने ब्लड प्रेशर की जांच करें, और अगर इसमें सुधार नहीं हुआ है तो अपने डॉक्टर को बताएं.
- कार्विल 3.125 टैबलेट के कारण चक्कर आना या सुस्ती आ सकती है. जब तक आपको यह न पता हो कि यह दवा आप पर कैसे असर करती है, तब तक गाड़ी न चलाएं और ऐसा कोई काम न करें जिसमें ध्यान लगाने की जरूरत हो.
- कार्विल 3.125 टैबलेट लेने के दौरान शराब का सेवन न करें क्योंकि ऐसा करने से साइड इफेक्ट और ज्यादा नुकसानदायक हो सकते हैं.
- कार्विल 3.125 टैबलेट का सेवन अचानक बंद न करें, क्योंकि इससे आपका ब्लड प्रेशर अचानक बढ़ सकता है जिससे हार्ट अटैक व स्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है.
सुरक्षा संबंधी सलाह

अल्कोहल

गर्भावस्था

स्तनपान

ड्राइविंग

किडनी
अगर आपको पहले से किडनी की बीमारी है तो डॉक्टर को सूचित करें. खुराक बदलने के लिए ब्लड प्रेशर की नियमित निगरानी की सलाह दी जाती है.

लिवर
गंभीर लिवर रोग वाले मरीजों में कार्विल 3.125 टैबलेट के उपयोग का सुझाव नहीं दिया जाता.
अन्य दवाओं के साथ दुष्प्रभाव
थियोफाइलिइन (ओरल रूट)
थियोफाइलिइन (इंजेक्शन रूट)
एड्रेनलाइन (इंजेक्शन रूट)
डिल्टियाजेम (ओरल रूट)
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
फैक्ट बॉक्स
रासायनिक वर्ग
लत लगने की संभावना
चिकित्सीय वर्ग
एक्शन क्लास
संबंधित लैब टेस्ट
संदर्भ
- Maron BA, Rocco TP. Pharmacotherapy of Congestive Heart Failure. In: Brunton LL, Chabner BA, Knollmann BC, editors. Goodman & Gilman’s: The Pharmacological Basis of Therapeutics. 12th ed. New York, New York: McGraw-Hill Medical; 2011. pp. 801.
- Robertson D, Biaggioni I. Adrenoreceptor Antagonist Drugs. In: Katzung BG, Masters SB, Trevor AJ, editors. Basic and Clinical Pharmacology. 11th ed. New Delhi, India: Tata McGraw Hill Education Private Limited; 2009. pp. 159-177.
- Briggs GG, Freeman RK, editors. A Reference Guide to Fetal and Neonatal Risk: Drugs in Pregnancy and Lactation. 10th ed. Philadelphia, PA: Wolters Kluwer Health; 2015. pp. 214-15.
- Drugs and Lactation Database (LactMed) [Internet]. Bethesda (MD): National Library of Medicine (US); 2006. Carvedilol. [Updated 2018 Oct 31]. [Accessed 19 Feb. 2020] (online) Available from:
- Central Drugs Standard Control Organisation (CDSCO). Carvedilol. [Accessed 15 Mar. 2019] (online) Available from:
- Singh S, Preuss CV. Carvedilol. [Updated 2023 Mar 24]. In: StatPearls [Internet]. Treasure Island (FL): StatPearls Publishing; 2023. [Accessed 12 Jun, 2023] (online) Available from:
- Carvedilol [Prescribing Information]. Pennington, NJ: Zydus Pharm; 2023. [Accessed 12 Jun. 2023] (online) Available from:




यूजर का फीडबैक
और अधिक जानना चाहते हैं
हम आपको प्रमाणिक, भरोसेमंद और प्रासंगिक जानकारी प्रदान करते हैंक्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?
डिस्क्लेमर
मार्केटर की जानकारी
Address: जाइडस टावर, सैटेलाइट क्रॉस रोड,अहमदाबाद – 380015 गुजरात, इंडिया.
विक्रेता विवरण
A लाइसेंस वेंडर पार्टनरआपकी सबसे नज़दीकी लोकेशन से कार्विल 3.125 टैबलेट डिलीवर करेगा. जैसे ही फार्मेसी आपका ऑर्डर स्वीकार कर लेती है, फार्मेसी का विवरण आपके साथ शेयर किया जाएगा. आपके ऑर्डर की स्वीकृति आपके डॉक्टर की ℞ की वैधता और इस दवा की उपलब्धता पर आधारित है.
किसी भी समस्या के मामले में, हमसे संपर्क करें
ईमेल आईडी: [email protected]फोन नंबर: 0124-4166666
पता: 5th फ्लोर, प्रेसीडेंसी बिल्डिंग टावर-बी, 46/4 महरौली गुडगाँव रोड, सेक्टर-14, गुरुग्राम, हरियाणा -122001, भारत
हमारे पास उपलब्ध टेस्ट
- सीबीसी (कम्पलीट ब्लड काउंट)
- एफबीएस (फास्टिंग ब्लड शुगर)
- थायरॉइड प्रोफाइल टोटल (T3, T4 और TSH)
- HbA1c (ग्लायकोसिलेटेड हीमोग्लोबिन)
- पीपीबीएस (पोस्टप्रैन्डियल ब्लड शुगर)
- लिपिड प्रोफाइल
- विटामिन डी (25-हाइड्रॉक्सी)
- यूरिन आर/एम (यूरिन रूटीन और माइक्रोस्कोपी)
- कोरोनावायरस कोविड -19 टेस्ट- RT PCR
- एलएफटी (लिवर फंक्शन टेस्ट)
- केएफटी (किडनी फंक्शन टेस्ट)
- टीएसएच (थायरॉयड स्टिमुलेटिंग हार्मोन) अल्ट्रासेंसिटिव
- ईएसआर (एरिथ्रोसाइट सेडिमेंटेशन रेट)
- यूरिक एसिड, सीरम
- विटामिन B12
- सीआरपी (सी-रिएक्टिव प्रोटीन), क्वांटिटेटिव
- यूरिन सी/एस (यूरीन कल्चर और सेन्सिटिविटी)
- सीरम इलेक्ट्रोलाइट्स
- सीरम कैल्शियम
- सीरम क्रिएटिनिन
- डायबिटीज स्क्रीनिंग (HbA1C और फास्टिंग शुगर)
- इलेक्ट्रोलाइट्स के साथ केएफटी (इलेक्ट्रोलाइट्स के साथ किडनी फंक्शन टेस्ट)
- कोलेस्टेरॉल - टोटल
- एचबीए (हेमोग्लोबिन)
- कम्प्लीट हीमोग्राम (सीबीसी और ईएसआर)




















