Sign in to your account
or
By signing in you agree to our
Terms & conditions
 and 
Privacy policy
अज़ोना 80mg कैप्सूल 1
अज़ोना 80mg कैप्सूल 2
Not for sale, We do not facilitate sale of this product in this state

अज़ोना 80mg कैप्सूल

Ziprasidone (80mg)
असली
प्रामाणिकता सुनिश्चित
डॉक्टर की पर्ची
ज़रूरी है
अज़ोना 80mg कैप्सूल का इस्तेमाल स्किजोफ्रेनिया (एक मानसिक विकार जिसके परिणामस्वरूप भ्रम या मतिभ्रम हो सकता है और यह व्यक्ति की सोच और व्यवहार करने की क्षमता को भी प्रतिकूल रूप से प्रभावित करता है) और मेनिया के इलाज में किया जाता है.

लेखक डॉ. सायेडा आफिया, एमबीए, बीडीएस,
समीक्षक डॉ. सचिन गुप्ता, एमडी फैर्मकोलोगी, MBBS,
लास्ट अपडेटेड on 19 Aug 2026 | 01:03 AM (IST)
₹103 एमआरपी₹111.738% की छूट 
वर्तमान में हम इस प्रोडक्ट की बिक्री की सुविधा नहीं दे रहे हैं
(लागू टैक्स सहित)
 
 
0
footer-icon

अतिरिक्त ऑफ़र के साथ अधिक बचत करें

offer icon
Mobikwik UPI (@ikwik) के साथ न्यूनतम ₹.599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹.150 तक का कैशबैक पाएं.
Mobikwik UPI (@ikwik) के साथ न्यूनतम ₹.599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹.150 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
Mobikwik UPI (@ikwik) के साथ न्यूनतम ₹.599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹.150 तक का कैशबैक पाएं.
Mobikwik UPI (@ikwik) के साथ न्यूनतम ₹.599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹.150 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
₹300 तक का सुनिश्चित कैशबैक. शर्तें लागू*
₹300 तक का सुनिश्चित कैशबैक. शर्तें लागू*
chevron icon

सामान्य जानकारी

शामिल है

Ziprasidone (80mg)

मार्केटर

Torrent Pharmaceuticals Ltd

स्टोरेज के निर्देश

30°c से कम तापमान पर स्टोर करें
अपनी भाषा चुनें हिंदी
अज़ोना 80mg कैप्सूल 1
अज़ोना 80mg कैप्सूल 2

परिचय

अज़ोना 80mg कैप्सूल को खाने के साथ लिया जाना चाहिए, बेहतर होगा कि हर दिन, एक ही समय पर लें. इसे अपने डॉक्टर द्वारा बताई गई खुराक और अवधि के अनुसार लें और अगर आप कोई खुराक लेना भूल जाते हैं, तो जैसे ही याद आये तुरंत लें. यह आवश्यक है कि डॉक्टर से बात किए बिना इस दवा को अचानक बंद न किया जाए क्योंकि इससे आपके लक्षणों की अवस्था और भी खराब हो सकती है. हालांकि, यदि आपको न्यूरोलेप्टिक मैलिग्नेंट सिंड्रोम (एन.एम.एस.), जिसे बुखार, मांसपेशी में अकड़न, और बदली हुई कॉन्शियसनेस या दौरों द्वारा पहचाना जाता है, का अनुभव हो तो इस दवा को तुरंत बंद कर दें.

इस दवा के कुछ सामान्य साइड इफेक्ट में सिरदर्द, मिचली, उल्टी, असामान्य दृष्टि, और डिस्टोनिया (अवैच्छिक मांसपेशियों में संकुचन) शामिल हैं. शुरुआत में, जब आप पोजीशन बदलते हैं तो यह दवा ब्लड प्रेशर में अचानक कमी ला सकती है, इसलिए अगर आप बैठे या लेटे रहे हैं तो धीरे-धीरे उठना बेहतर होता है. इससे चक्कर आने और नींद आने की समस्‍या भी होती है, इसलिए जब तक आप यह न जान लें कि यह दवा आपको कैसे प्रभावित करती है, तब तक ड्राइव न करें या कुछ भी ऐसा न करें जिसमें दिमाग को एकाग्र रखने की आवश्यकता हो. इस दवा से आपका वजन बढ़ सकता है, लेकिन एक स्वस्थ डाइट लेकर और नियमित रूप से व्यायाम करके अपनी लाइफस्टाइल को बदलना इस साइड इफेक्ट को कम कर सकता है.

अगर आप इस दवा का उपयोग कर रहे हैं तो आपको सावधानी बरतनी चाहिए क्योंकि इससे डायबिटीज विकसित होने का खतरा बढ़ सकता है, इसलिए ग्लूकोज की नियमित रूप से निगरानी करना बेहतर होता है. इस दवा का सेवन करते समय अगर आपके मूड या व्यवहार में कोई असामान्‍य बदलाव होता है, आपमें नए या बिगड़ते जा रहे अवसाद, या आत्मघाती विचार के लक्षण दिखें तो अपने डॉक्टर को बताएं.

अज़ोना कैप्सूल के मुख्य इस्तेमाल

अज़ोना कैप्सूल के फायदे

मेनिया
मेनिया का अर्थ है बेहद उत्तेजित होना या मूड का बहुत अच्छा होना. अज़ोना 80mg कैप्सूल मूड को शांत रखने और तंत्रिकाओं को आराम देने में मदद करता है. यह मूड को स्थिर करता है और मेनिया के लक्षणों को दोबारा होने से रोकता है. अज़ोना 80mg कैप्सूल लेने से यह सुनिश्चित होगा कि आपका सामाजिक जीवन बेहतर रहे और आप अपनी दैनिक गतिविधियों को अधिक आसानी से पूरा कर सकें.
स्किजोफ्रेनिया
स्किजोफ्रेनिया एक मानसिक विकार है जिसमें व्यक्ति की सोचने की क्षमता, भावनाओं और व्यवहार में असामान्यता आ जाती है. अज़ोना 80mg कैप्सूल मस्तिष्क में केमिकल्स के असंतुलन को ठीक करने में मदद करता है जो ऐसे बदलाव के लिए जिम्मेदार हैं. यह विचार, व्यवहार में सुधार करता है और जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाता है.

अज़ोना कैप्सूल के साइड इफेक्ट

इस दवा से होने वाले अधिकांश साइड इफेक्ट में डॉक्टर की सलाह लेने की ज़रूरत नहीं पड़ती है और नियमित रूप से दवा का सेवन करने से साइट इफेक्ट अपने आप समाप्त हो जाते हैं. अगर साइड इफ़ेक्ट बने रहते हैं या लक्षण बिगड़ने लगते हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह लें
अज़ोना के सामान्य साइड इफेक्ट
  • उल्टी
  • नींद आना
  • असामान्य दृष्टि
  • एक्थिसिया (एक जगह स्थिर रहने में असमर्थ)
  • कमजोरी
  • चक्कर आना
  • श्वास नली में संक्रमण
  • दवाओं के साइड इफ़ेक्ट से मूवमेंट डिसऑर्डर

अज़ोना कैप्सूल का इस्तेमाल कैसे करें

इस दवा की सही खुराक और इसे कितने समय तक लेना है, यह जानने के लिए अपने डॉक्टर से सलाह लें. आमतौर पर अज़ोना 80mg कैप्सूल को खाने के साथ या खाने के बाद लेना चाहिए.

अज़ोना कैप्सूल किस प्रकार काम करता है

अज़ोना 80mg कैप्सूल एक एटिपिकल एंटीसाइकोटिक है. यह मस्तिष्क में कुछ केमिकल मैसेंजर की कार्रवाई को बदलकर काम करता है जो विचारों को प्रभावित करते हैं.

ख़ास टिप्स

  • इसे भोजन के साथ लिया जाना चाहिए.
  • ड्राइव करते समय या कोई ऐसा काम करते समय जिसमें बहुत ध्यान देने की जरूरत हो, सावधानी बरतें क्योंकि अज़ोना 80mg कैप्सूल से चक्कर आना और नींद आना हो सकता है.
  • दवा लेते समय शराब का सेवन न करें क्योंकि इससे बहुत अधिक सुस्ती आ सकती है.
  • अगर आपके मूड या व्यवहार में कोई असामान्‍य बदलाव होता है, आपमें नए या बिगड़ते जा रहे अवसाद, या आत्मघाती विचार या व्यवहार के लक्षण दिखें तो अपने डॉक्टर को बताएं.
  • अपने डॉक्टर से बात किए बिना अज़ोना 80mg कैप्सूल लेना बंद न करें क्योंकि इससे लक्षण और अधिक बिगड़ सकते हैं.
     

सुरक्षा संबंधी सलाह

अल्कोहल

अल्कोहल

सावधानी बरतें
अज़ोना 80mg कैप्सूल लेते समय शराब का इस्तेमाल सावधानी के साथ करना चाहिए.
गर्भावस्था

गर्भावस्था

डॉक्टर की सलाह लें
गर्भावस्था के दौरान अज़ोना 80mg कैप्सूल का उपयोग कितना सुरक्षित है, यह अभी पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है. गर्भवती महिलाओं पर इस दवा के पर्याप्त और सटीक शोध उपलब्ध नहीं हैं, और जानवरों पर किए गए परीक्षणों के आंकड़े भी प्रजनन सुरक्षा (Reproductive toxicity) के बारे में जानकारी देने के लिए काफी नहीं हैं. आपके डॉक्टर इस दवा को पर्चे पर लिखने से पहले, इसके फायदों और इससे होने वाले संभावित खतरों की अच्छी तरह जाँच करेंगे.
स्तनपान

स्तनपान

डॉक्टर की सलाह लें
स्तनपान के दौरान अज़ोना 80mg कैप्सूल का इस्तेमाल करना असुरक्षित हो सकता है. मानवो पर किए गए अध्ययनों से पता चलता है कि इस दवा का असर मां के दूध में आ सकता है, जिससे बच्चे को नुकसान पहुंच सकता है. इसे तभी इस्तेमाल करना चाहिए जब इसका फायदा संभावित जोखिम से ज्यादा हो. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
ड्राइविंग

ड्राइविंग

असुरक्षित
अज़ोना 80mg कैप्सूल के कारण सतर्कता या एकाग्रता में कमी आ सकती है, नजर धुंधली हो सकती है और आपको नींद या चक्कर आ सकते हैं. इन लक्षणों के महसूस होने पर वाहन न चलाएं.
वाहन या मशीनरी चलाते समय सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है.
किडनी

किडनी

डॉक्टर की सलाह पर सुरक्षित
किडनी के मरीजों के लिए अज़ोना 80mg कैप्सूल का इस्तेमाल पूरी तरह सुरक्षित है. खुराक में बदलाव न करें.
लिवर

लिवर

सावधानी बरतें
लिवर की बीमारियों से पीड़ित मरीजों में अज़ोना 80mg कैप्सूल का इस्तेमाल सावधानी से किया जाना चाहिए. खुराक बदलने की ज़रूरत पड़ सकती है.
All

अन्य दवाओं के साथ पारस्परिक प्रभाव (इंटरैक्शन)

अज़ोना को निम्नलिखित में से किसी भी दवा के साथ लेने पर उनमें से किसी का प्रभाव बदल सकता है और इससे कुछ अनचाहे साइड इफेक्ट हो सकते हैं
जानलेवा

स्पारफ्लॉक्सासिन (ओरल रूट)

जिप्रासिडोन के साथ स्पारफ्लोक्सासिन का सेवन न करें.
जानलेवा

रैनोलेज़ाइन (ओरल रूट)

जिप्रासिडोन के साथ रैनोलैज़िन का सेवन न करें.
जानलेवा

थियोरिडेजाइन (ओरल रूट)

जिप्रासिडोन के साथ थियोरिडाज़िन का सेवन न करें.
जानलेवा

सिल्डेनाफिल (ओरल रूट)

जिप्रासिडोन के साथ सिल्डेनाफिल का सेवन न करें.
जानलेवा

एमियोडैरोन (ओरल रूट)

जिप्रासिडोन के साथ अमीयोडेरोन का सेवन न करें.

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अज़ोना 80mg कैप्सूल एक एंटीसाइकोटिक दवा है जिसका इस्तेमाल स्किजोफ्रेनिया और बाइपोलर विकार के इलाज के लिए किया जाता है. यह हैल्यूसिनेशन, मूड स्विंग और असंगठित सोच जैसे लक्षणों को मैनेज करने में मदद करता है.
डिमेंशिया से संबंधित साइकोसिस वाले बुजुर्ग मरीजों के लिए अज़ोना 80mg कैप्सूल की सलाह नहीं दी जाती है, क्योंकि इससे इस ग्रुप में मृत्यु या स्ट्रोक का जोखिम बढ़ सकता है.
अज़ोना 80mg कैप्सूल के गंभीर साइड इफेक्ट में अनियमित हार्ट रिदम (क्यूटी प्लोंगेशन), दौरे, सेरोटोनिन सिंड्रोम (एक दुर्लभ लेकिन खतरनाक स्थिति), और गंभीर त्वचा रिएक्शन (जैसे ड्रेस, या स्टीवन्स-जॉनसन सिंड्रोम) शामिल हैं. अगर आपको असामान्य मूवमेंट, बुखार, रैश, भ्रम या हार्टबीट में बदलाव दिखाई देते हैं, तो तुरंत मेडिकल सहायता प्राप्त करें.
अगर व्यक्तियों को हार्ट रिदम की समस्या (क्यूटी लंबाई) है, हाल ही में हार्ट अटैक हुआ है, या हार्ट फेलियर, मोनोअमाइन ऑक्सीडेज़ इंहिबिटर (एमएओआई) का उपयोग कर रहा है, या जिप्रासिडोन या अज़ोना 80mg कैप्सूल में मौजूद किसी अन्य घटक से एलर्जी है, तो उन्हें अज़ोना 80mg कैप्सूल नहीं लेना चाहिए.
हां, अज़ोना 80mg कैप्सूल से कुछ लोगों में वजन बढ़ सकता है. इलाज के दौरान आपका डॉक्टर वजन, ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल की नियमित निगरानी की सलाह दे सकता है.
हां, अज़ोना 80mg कैप्सूल के कारण क्यूटी प्लोंगेशन नामक हार्ट रिदम की समस्या हो सकती है, जो खतरनाक हो सकती है. इसे अन्य दवाओं के साथ लेने से बचें जो हार्ट रिदम को भी प्रभावित करते हैं.

फैक्ट बॉक्स

रासायनिक वर्ग

N- arylpiperazines

लत लगने की संभावना

नहीं

चिकित्सीय वर्ग

न्यूरो सीएनएस

एक्शन क्लास

एटिपिकल ऐनटिप्साय्‌चोटिक्स
संबंधित आयुर्वेदिक सामग्रियां
100% असली प्रोडक्ट
100% असली प्रोडक्ट
सुरक्षित भुगतान
सुरक्षित भुगतान
संपर्क रहित डिलीवरी
संपर्क रहित डिलीवरी
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
<h3 class=titleMediumExtraBold>और अधिक जानना चाहते हैं</h3>

और अधिक जानना चाहते हैं

हम आपको प्रमाणिक, भरोसेमंद और प्रासंगिक जानकारी प्रदान करते हैं
<h3 class=titleMediumExtraBold>क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?</h3>

क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?

डिस्क्लेमर

टाटा 1mg's का एकमात्र उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उसके उपभोक्ताओं को एक्सपर्ट द्वारा जांच की गई, सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिले. हालांकि, यहां निहित जानकारी का उपयोग एक योग्य चिकित्सक की सलाह के लिए विकल्प के रूप में नहीं किया जाना चाहिए. यहां दिए गए विवरण सिर्फ़ आपकी जानकारी के लिए हैं. यह संभव है कि इसमें स्वास्थ्य संबधी किसी विशेष समस्या, लैब टेस्ट, दवाओं और उनके सभी संभावित दुष्प्रभावों, पारस्परिक प्रभाव और उनसे जुड़ी सावधानियां एवं चेतावनियों के बारे में सारी जानकारी सम्मिलित ना हो। किसी भी दवा या बीमारी से जुड़े अपने सभी सवालों के लिए डॉक्टर से संपर्क करें. हमारा उद्देश्य डॉक्टर और मरीज के बीच के संबंध को मजबूत बनाना है, उसका विकल्प बनना नहीं.

मार्केटर की जानकारी

Name: Torrent Pharmaceuticals Ltd
Address: ऑफ. आश्रम रोड, अहमदाबाद - 380 009, गुजरात, इंडिया

विक्रेता विवरण

मूल देश: भारत

हमारे पास उपलब्ध टेस्ट

हमें डॉक्टर के पर्चे की आवश्यकता क्यों है?
close sheet