Sign in to your account
or
By signing in you agree to our
Terms & conditions
 and 
Privacy policy
ऐरोल क्रीम 1
ऐरोल क्रीम 2
sold out tag

ऐरोल क्रीम

Tretinoin (0.05% w/w)
असली
प्रामाणिकता सुनिश्चित
डॉक्टर की पर्ची
ज़रूरी है
ऐरोल क्रीम विटामिन ए का एक रूप है जिसका इस्तेमाल मुहांसे के इलाज के लिए किया जाता है, जो आपके चेहरे, छाती या पीठ पर धब्बे या पिंपल के रूप में दिखाई देता है. यह चेहरे की त्वचा को मुलायम बनाने और झुर्रियों को कम करने में भी मदद करता है.

लेखक डॉ. स्वाति मिश्रा, बीडीएस,
समीक्षक डॉ. सचिन गुप्ता, एमडी फैर्मकोलोगी, MBBS,
लास्ट अपडेटेड on 25 नवंबर 2025 | 03:05 पीएम (Ist)
एमआरपी₹113
वर्तमान में हम इस प्रोडक्ट की बिक्री की सुविधा नहीं दे रहे हैं
(लागू टैक्स सहित)
 
 
0
footer-icon

अतिरिक्त ऑफ़र के साथ अधिक बचत करें

offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
न्यूनतम ₹1000 के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 का सीधा ट्रांज़ैक्शन.
न्यूनतम ₹1000 के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 का सीधा ट्रांज़ैक्शन.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
न्यूनतम ₹1000 के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 का सीधा ट्रांज़ैक्शन.
न्यूनतम ₹1000 के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 का सीधा ट्रांज़ैक्शन.
chevron icon
offer icon
₹300 तक का सुनिश्चित कैशबैक. शर्तें लागू*
₹300 तक का सुनिश्चित कैशबैक. शर्तें लागू*
chevron icon

सामान्य जानकारी

शामिल है

Tretinoin (0.05% w/w)

मार्केटर

Win-Medicare Pvt Ltd

स्टोरेज के निर्देश

30°c से कम तापमान पर स्टोर करें
अपनी भाषा चुनें हिंदी
ऐरोल क्रीम 1
ऐरोल क्रीम 2

परिचय

ऐरोल क्रीम त्वचा के अत्यधिक तेल उत्पादन को कम करता है. आदर्श रूप से, डॉक्टर द्वारा निर्धारित अवधि के लिए रात को कम मात्रा में लगाने की सलाह दी जाती है. आपको कितनी मात्रा की ज़रूरत है और आपको कितने समय तक इसे लेना है यह इस बात पर निर्भर करेगी कि आपका इलाज किस लिए किया जा रहा है. आपको आमतौर पर दवा की पतली परत लगाने से पहले प्रभावित क्षेत्र को धोना और सुखाना चाहिए. अपने डॉक्टर के निर्देशों का पालन करें.


खराब या टूटी त्वचा पर ऐरोल क्रीम न लगाएं, और अपने मुंह, आंखों और नाक के संपर्क से बचें. आपके लक्षणों में सुधार होने में कई हफ्ते लग सकते हैं, लेकिन ज्यादा फायदे के लिए इसका नियमित उपयोग करते रहें. अगर आप कुछ सप्ताह बाद कोई सुधार नहीं होता है, तो अपने डॉक्टर से दोबारा परामर्श करें. निर्धारित मात्रा या अवधि से अधिक लगाने पर यह तेजी से काम नहीं करने लगेगी बल्कि ऐसा करने से इसके साइड इफेक्ट बढ़ सकते हैं.


सबसे सामान्य साइड इफेक्ट में त्वचा में इरिटेशन, सूखापन और लालिमा शामिल हैं. ये आमतौर पर हल्के होते और जैसे आपके शरीर को दवा की आदत होती है ठीक हो जाते हैं. बहुत सारा पानी पीएं और मॉइस्चराइज़र का उपयोग करें, क्योंकि इससे मुंह, होंठों और आंखों में सूखापन हो सकता है. अगर आपको ये साइड इफेक्ट महसूस होते हैं और आपको राहत नहीं मिलती है, तो अपने डॉक्टर को बताएं. इस दवा से गंभीर साइड इफेक्ट होने की सम्भावना बहुत कम होती है.


ऐरोल क्रीम आपको धूप के प्रति अधिक संवेदनशील बना सकता है, इसलिए अगर संभव हो तो आपको धूप के संपर्क को सीमित करना चाहिए. यह आपकी त्वचा को और अधिक नाजुक बना सकता है. इलाज़ के दौरान किसी भी प्रकार की वैक्सिंग (बालों को हटाना) या लेजर ट्रीटमेंट न कराने की सलाह दी जाती है।. गर्भवती महिलाएं या जो महिलाएं गर्भधारण की योजना बना रही हैं, उन्हें यह दवा नहीं लेनी चाहिए, क्योंकि इससे शिशु में जन्मजात दोष (बर्थ डिफेक्ट्स) होने का खतरा हो सकता है.

ऐरोल क्रीम के मुख्य इस्तेमाल

ऐरोल क्रीम के फायदे

मुहांसे का इलाज
ऐरोल क्रीम विटामिन ए का एक रूप है. यह त्वचा के छिद्रों को साफ करके मुहांसे का इलाज करने में मदद करता है और धब्बे या पिंपल निकलने से रोकता है. आमतौर पर इस दवा का असर होने में कई सप्ताह लगते हैं, इसलिए आपको इसे लेते रहना होगा भले ही आपको लगे कि यह असर नहीं कर रही है. कभी-कभी मुहांसे ठीक होने से पहले और अधिक खराब हो सकता है, हालांकि, इसके उचित इस्तेमाल से आपकी त्वचा साफ हो जाएगी. जितना जल्दी आप इसे लेना शुरू करते हैं, दाग बनने की उतनी ही कम संभावना होती है. यह दवा आपके मूड को बेहतर बनाने और आत्मविश्वास को बढ़ाने में मदद करती है क्योंकि आपकी त्वचा मुहांसे से मुक्त हो जाती है. अगर आपको एक्जिमा है या त्वचा सनबर्न से प्रभावित है, तो इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए.

ऐरोल क्रीम के साइड इफेक्ट

इस दवा से होने वाले अधिकांश साइड इफेक्ट में डॉक्टर की सलाह लेने की ज़रूरत नहीं पड़ती है और नियमित रूप से दवा का सेवन करने से साइट इफेक्ट अपने आप समाप्त हो जाते हैं. अगर साइड इफ़ेक्ट बने रहते हैं या लक्षण बिगड़ने लगते हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह लें
ऐरोल के सामान्य साइड इफेक्ट
  • एरीथेमा (त्वचा लाल होना)
  • प्रकाश के प्रति संवेदनशीलता बढ़ना
  • त्वचा में जलन
  • रूखी त्वचा

ऐरोल क्रीम का इस्तेमाल कैसे करें

यह दवाई केवल बाहरी इस्तेमाल के लिए है. इसे डॉक्टर द्वारा बताई गई खुराक और अवधि के अनुसार लें. इस्तेमाल करने के पहले लेवल की जांच कर लें. प्रभावित हिस्से को साफ़ करें और सूखने के बाद वहां क्रीम लगाएं. इसे लगाने के बाद अपने हाथों को धो लें, अगर प्रभावित हिस्सा हाथ पर ही हो तो हाथ ना धोएं.

ऐरोल क्रीम किस प्रकार काम करता है

ऐरोल क्रीम विटामिन ए का एक रूप है जब त्वचा पर लगाया जाता है, तो यह त्वचा में तेल के उत्पादन को कम करता है, मुहांसे वाली त्वचा में नयापन लाता है और रोम छिद्रों को खुला रखने में मदद करता है.

All substitutes for Airol Cream

For information purposes only. Consult a doctor before taking any medicine.

ख़ास टिप्स

  • प्रभावित क्षेत्र को पानी और नॉन-मेडिकेटेड साबुन से साफ करें. ऐरोल क्रीम को लगाने से पहले 20-30 मिनट तक सुखा लें.
  • ऐरोल क्रीम के इस्तेमाल के पहले कुछ हफ्तों में धब्बे या पिंपल की गंभीरता बढ़ सकती है. डॉक्टर द्वारा निर्धारित खुराक के अनुसार इसका उपयोग जारी रखें.
  • जब आप पहली बार इसका इस्‍तेमाल करना शुरू करते हैं तो इससे चुभने वाली सनसनी या गर्मी महसूस हो सकती है. अगर यह समस्या बनी रहती है तो अपने डॉक्टर को सूचित करें.
  • ऐरोल क्रीम का इस्तेमाल करते समय सूर्य के प्रकाश के संपर्क में आने से बचें क्योंकि यह आपकी त्वचा की संवेदनशीलता को बढ़ाता है. सुरक्षात्मक उपायों जैसे सनस्क्रीन या सुरक्षात्मक कपड़ों का इस्तेमाल करें.
  • इस दवा का उपयोग करते समय फेस वैक्सिंग और लेज़र ट्रीटमेंट से बचें, क्योंकि यह आपकी त्वचा को अधिक नाजुक बनाता है.
  • टेट्रासाइक्लिन (जैसे, डॉक्सीसाइक्लिन) लेने से बचें क्योंकि यह ऐरोल क्रीम गतिविधि को कम कर सकता है.
  • अगर त्वचा में अत्यधिक सूखापन या त्वचा की संवेदनशीलता होती है तो अपने डॉक्टर को सूचित करें.

सुरक्षा संबंधी सलाह

अल्कोहल

अल्कोहल

किसी प्रभाव की जानकारी प्राप्त/उपलब्ध नहीं है
गर्भावस्था

गर्भावस्था

असुरक्षित
गर्भावस्था के दौरान ऐरोल क्रीम बहुत असुरक्षित है. इससे गर्भ में पल रहे बच्चे को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है और बच्चे में जन्म से जुड़ी समस्याएं या गर्भपात का खतरा बढ़ सकता है. अगर आप गर्भवती हैं या गर्भधारण करने की योजना बना रही हैं, तो इस दवा का इस्तेमाल न करें.
स्तनपान

स्तनपान

डॉक्टर की सलाह पर सुरक्षित
स्तनपान के दौरान ऐरोल क्रीम का इस्तेमाल सुरक्षित हो सकता है. जानवरों पर किए अध्ययनों में पाया गया कि विकसित हो रहे शिशु पर इसका कम या कोई प्रभाव नहीं पड़ता है ; हालाँकि इससे संबंधित अध्ययन सीमित हैं.
ड्राइविंग

ड्राइविंग

किसी प्रभाव की जानकारी प्राप्त/उपलब्ध नहीं है
किडनी

किडनी

किसी प्रभाव की जानकारी प्राप्त/उपलब्ध नहीं है
लिवर

लिवर

किसी प्रभाव की जानकारी प्राप्त/उपलब्ध नहीं है
All

अन्य दवाओं के साथ पारस्परिक प्रभाव (इंटरैक्शन)

ऐरोल को निम्नलिखित में से किसी भी दवा के साथ लेने पर उनमें से किसी का प्रभाव बदल सकता है और इससे कुछ अनचाहे साइड इफेक्ट हो सकते हैं
मध्यम

माइनोसाइक्लिन (त्वचा मार्ग)

कृपया दोनों दवाओं के बीच उपयुक्त समय अंतर के बारे में अपने डॉक्टर से परामर्श करें.
मध्यम

विटामिन ए (इंजेक्शन रूट)

कृपया अपने डॉक्टर से परामर्श करें.
मध्यम

विटामिन ए (ओरल रूट)

कृपया अपने डॉक्टर से परामर्श करें.
मध्यम

फ्लूकोनाजोल (त्वचा मार्ग)

कृपया दोनों दवाओं के बीच उपयुक्त समय अंतर के बारे में अपने डॉक्टर से परामर्श करें.
मध्यम

कीटोकोनाजोल (त्वचा मार्ग)

कृपया दोनों दवाओं के बीच उपयुक्त समय अंतर के बारे में अपने डॉक्टर से परामर्श करें.

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आपका डॉक्टर यह तय करेगा कि आप कॉस्मेटिक प्रक्रियाओं से पहले ऐरोल क्रीम लेना जारी रख सकते हैं या बंद कर सकते हैं. हालांकि, ऐरोल क्रीम का इस्तेमाल करते समय बाल हटाने या लेज़र ट्रीटमेंट न करने की सलाह दी जाती है. कृपया इस दवा से इलाज शुरू करने से पहले आपके द्वारा ली जाने वाली सभी दवाओं के बारे में अपने डॉक्टर को सूचित करें. इसके अलावा, किसी भी कॉस्मेटिक प्रक्रिया को शुरू करने से पहले डॉक्टर से परामर्श करें.
हां, डॉक्टर की सलाह के अनुसार लेने पर ऐरोल क्रीम का इस्तेमाल सुरक्षित है. हालांकि, सभी दवाओं की तरह, इस दवा के कुछ साइड इफेक्ट भी होते हैं, लेकिन यह आवश्यक नहीं है कि इस दवा को लेने वाले किसी भी व्यक्ति को ये साइड इफेक्ट मिलेंगे. अगर आपको इस दवा को लेते समय कोई अप्रिय प्रभाव पड़ता है, तो कृपया अपने डॉक्टर से बात करें.
आपका डॉक्टर आपकी बीमारी की गंभीरता और आपके लैब टेस्ट के परिणामों के आधार पर आपके इलाज की अवधि तय करेगा. आमतौर पर, ऐरोल क्रीम के साथ इलाज में लगभग 4-5 महीने लगते हैं.
अगर आप ऐरोल क्रीम का इस्तेमाल करते समय गर्भवती होने की योजना बना रहे हैं, तो अपने डॉक्टर से परामर्श करना महत्वपूर्ण है. आदर्श रूप से, गर्भावस्था की सलाह नहीं दी जाती है क्योंकि यह दवा आपके बच्चे को नुकसान पहुंचा सकती है. हालांकि, अगर आप ऐरोल क्रीम से इलाज के दौरान गर्भवती हैं, तो अपने डॉक्टर से परामर्श करें.
ऐरोल क्रीम के सबसे सामान्य साइड इफेक्ट में त्वचा, नाक और होंठों की सूखापन शामिल है. ऐरोल क्रीम तेल के स्राव को कम करता है, जिससे त्वचा में सूखापन होता है. ऐरोल क्रीम के कारण सूखापन को मॉइस्चराइज़र या वेसलाइन जैसे लुब्रिकेंट लगाकर मैनेज किया जा सकता है. आप लिप बाम को भी क्रैक और सूखे होंठों से राहत देने के लिए लगा सकते हैं. अपने शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए पर्याप्त पानी पीएं.

फैक्ट बॉक्स

रासायनिक वर्ग

रेटिनोइड्स

लत लगने की संभावना

नहीं

चिकित्सीय वर्ग

डर्मा

एक्शन क्लास

फर्स्ट-जनरेशन रेटिनोइड्स

संदर्भ

  1. Briggs GG, Freeman RK, editors. A Reference Guide to Fetal and Neonatal Risk: Drugs in Pregnancy and Lactation. 10th ed. Philadelphia, PA: Wolters Kluwer Health; 2015. pp. 1395-98.
  2. Tretinoin [Prescribing Information]. Mumbai, Maharashtra: Johnson & Johnson Private Limited; 2012. [Accessed 24 Mar. 2024] (online) Available from:
संबंधित आयुर्वेदिक सामग्रियां
100% असली प्रोडक्ट
100% असली प्रोडक्ट
सुरक्षित भुगतान
सुरक्षित भुगतान
संपर्क रहित डिलीवरी
संपर्क रहित डिलीवरी
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं

यूजर का फीडबैक

दिन में एक बार
83%
हफ्ते में तीन बार
17%
मुहांसे
86%
अन्य
14%
औसत
44%
बढ़िया
44%
खराब
11%
सूखापन
50%
कोई दुष्प्रभाव नहीं
25%
त्वचा में जलन
25%
भोजन के साथ या उसके बिना
100%
महंगा नहीं
44%
औसत
33%
महंगा
22%
<h3 class=titleMediumExtraBold>और अधिक जानना चाहते हैं</h3>

और अधिक जानना चाहते हैं

हम आपको प्रमाणिक, भरोसेमंद और प्रासंगिक जानकारी प्रदान करते हैं
<h3 class=titleMediumExtraBold>क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?</h3>

क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?

डिस्क्लेमर

टाटा 1mg's का एकमात्र उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उसके उपभोक्ताओं को एक्सपर्ट द्वारा जांच की गई, सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिले. हालांकि, यहां निहित जानकारी का उपयोग एक योग्य चिकित्सक की सलाह के लिए विकल्प के रूप में नहीं किया जाना चाहिए. यहां दिए गए विवरण सिर्फ़ आपकी जानकारी के लिए हैं. यह संभव है कि इसमें स्वास्थ्य संबधी किसी विशेष समस्या, लैब टेस्ट, दवाओं और उनके सभी संभावित दुष्प्रभावों, पारस्परिक प्रभाव और उनसे जुड़ी सावधानियां एवं चेतावनियों के बारे में सारी जानकारी सम्मिलित ना हो। किसी भी दवा या बीमारी से जुड़े अपने सभी सवालों के लिए डॉक्टर से संपर्क करें. हमारा उद्देश्य डॉक्टर और मरीज के बीच के संबंध को मजबूत बनाना है, उसका विकल्प बनना नहीं.

मार्केटर की जानकारी

Name: Win-Medicare Pvt Ltd
Address: 1309, 14th फ्लोर, मादी टावर, 98, नेहरू प्लेस, नई दिल्ली, दिल्ली 110019

विक्रेता विवरण

मूल देश: भारत

हमारे पास उपलब्ध टेस्ट

हमें डॉक्टर के पर्चे की आवश्यकता क्यों है?
close sheet