Sign in to your account
or
By signing in you agree to our
Terms & conditions
 and 
Privacy policy
People Icon
795 लोग
हाल ही में देखे गए
Sku Image
Sku Image
Sku Image
Sku Image
Sku Image
Sku Image
Sku Image
Sku Image
Sku Image

बायोट्रेक्सेट 50mg इन्जेक्शन

Methotrexate (25mg/ml)
असली
प्रामाणिकता सुनिश्चित
डॉक्टर की पर्ची
ज़रूरी है
NPPA द्वारा विनियमित
विवरण देखें
बायोट्रेक्सेट 50mg इन्जेक्शन एक दवा है जिसका उपयोग रुमेटाइड आर्थराइटिस के इलाज में किया जाता है, जहां यह आगे जोड़ों को खराब होने से रोकने में मदद करता है. इसका उपयोग सोरायसिस नामक त्वचा रोग की गंभीर स्थिति में इलाज के लिए, कई तरह के कैंसर के इलाज़ में और क्रोहन डिजीज के इलाज़ में भी किया जाता है.

लेखक डॉ. स्वाति मिश्रा, बीडीएस,
समीक्षक डॉ. सचिन गुप्ता, एमडी फैर्मकोलोगी, MBBS,
लास्ट अपडेटेड on 16 जन 2026 | 06:45 पीएम (Ist)
₹94.2
₹95
1% की छूट
Get for
₹86.7
right chevron icon
ऊपर वाले ऑर्डर्स पर ₹300
Use Code 1MGNEW
वेलकम गिफ्ट | पहले ऑर्डर के लिए
8% EXTRA OFF
2 ml Injection
डिलीवरी का समय 10pm, आज
Delivery Icon
Location Icon
Gurgaon
 
 
0
footer-icon
sales banner

अतिरिक्त ऑफ़र के साथ अधिक बचत करें

offer icon
अमेज़ॅन पे बैलेंस के साथ भुगतान करें और न्यूनतम कैशबैक 15 रु.के साथ 75 रुपये तक कैशबैक प्राप्त करें
अमेज़ॅन पे बैलेंस के साथ भुगतान करें और न्यूनतम कैशबैक 15 रु.के साथ 75 रुपये तक कैशबैक प्राप्त करें
chevron icon
offer icon
अमेज़न पे लेटर के साथ ₹75 तक का कैशबैक पाएं
अमेज़न पे लेटर के साथ ₹75 तक का कैशबैक पाएं
chevron icon
offer icon
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
अमेज़ॅन पे बैलेंस के साथ भुगतान करें और न्यूनतम कैशबैक 15 रु.के साथ 75 रुपये तक कैशबैक प्राप्त करें
अमेज़ॅन पे बैलेंस के साथ भुगतान करें और न्यूनतम कैशबैक 15 रु.के साथ 75 रुपये तक कैशबैक प्राप्त करें
chevron icon
offer icon
अमेज़न पे लेटर के साथ ₹75 तक का कैशबैक पाएं
अमेज़न पे लेटर के साथ ₹75 तक का कैशबैक पाएं
chevron icon
offer icon
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
Mobikwik UPI के साथ न्यूनतम ₹599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं.
Mobikwik UPI के साथ न्यूनतम ₹599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
न्यूनतम ₹1000 के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 का सीधा ट्रांज़ैक्शन.
न्यूनतम ₹1000 के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 का सीधा ट्रांज़ैक्शन.
chevron icon
offer icon
पेटीएम UPI का उपयोग करके न्यूनतम ₹300 के भुगतान पर ₹300 तक का सुनिश्चित कैशबैक*
पेटीएम UPI का उपयोग करके न्यूनतम ₹300 के भुगतान पर ₹300 तक का सुनिश्चित कैशबैक*
chevron icon

सामान्य जानकारी

शामिल है

Methotrexate (25mg/ml)

मार्केटर

Biochem Pharmaceutical Industries

स्टोरेज के निर्देश

25°c से कम तापमान पर स्टोर करें
अपनी भाषा चुनें हिंदी
बायोट्रेक्सेट 50mg इन्जेक्शन image
बायोट्रेक्सेट 50mg इन्जेक्शन image
बायोट्रेक्सेट 50mg इन्जेक्शन image
बायोट्रेक्सेट 50mg इन्जेक्शन image
बायोट्रेक्सेट 50mg इन्जेक्शन image
बायोट्रेक्सेट 50mg इन्जेक्शन image
बायोट्रेक्सेट 50mg इन्जेक्शन image
बायोट्रेक्सेट 50mg इन्जेक्शन image
बायोट्रेक्सेट 50mg इन्जेक्शन image

परिचय

बायोट्रेक्सेट 50mg इन्जेक्शन डॉक्टर या नर्स की देखरेख में दिया जाता है और इसे खुद नहीं लगाना चाहिए. इसका इस्‍तेमाल अकेले या अन्य दवाओं के साथ मिलाकर किया जा सकता है. आपका डॉक्टर निर्णय लेगा कि आवश्यक खुराक क्या है और आपको कितनी बार इसे लेने की जरूरत है. यह इस बात पर निर्भर करेगा कि आपका इलाज किस स्थिति के लिए चल रहा है और यह समय-समय पर बदल सकता है. आपको इसे ठीक वैसे लेना चाहिए जैसा आपके डॉक्टर ने बताया हो. इसे गलत तरीके से या अधिक मात्रा में लेने से बहुत गंभीर साइड इफेक्ट हो सकते हैं. आपको दवा के फायदे दिखने या महसूस होने में कई हफ्ते या महीने लग सकते हैं लेकिन जब तक आपका डॉक्टर न कहे इसे लेना बंद न करें. आपको शराब पीने से बचना चाहिए क्योंकि इससे आपके लिवर को नुकसान होने का खतरा बढ़ सकता है.

इस दवा के सबसे सामान्य साइड इफेक्ट्स में पेट में दर्द, अपच, भूख कम होना, मिचली आना, उल्टी, थकान, बाल झड़ना, और ब्लड प्लेटलेट्स कम होना शामिल हैं. आपका डॉक्टर आपको इनमें से कुछ को कम करने के लिए फोलिक एसिड लेने की सलाह दे सकता है. अगर वह ठीक नहीं होते हैं या स्थिति अधिक खराब हो जाती है, तो अपने डॉक्टर को बताएं. इन प्रभावों को रोकने या कम करने के तरीके हो सकते हैं. यह एक शक्तिशाली दवा है, और कुछ लोगों को इसे लेते समय गंभीर साइड इफेक्ट हो सकते हैं. यह दवा, इंफेक्शन से लड़ने की आपके शरीर की क्षमता को कम कर सकती है, और आपके खून, लिवर या किडनी से संबंधित समस्याओं का कारण बन सकती है. आपका डॉक्टर आपको इनकी जांच के लिए नियमित ब्लड टेस्ट की सलाह देगा.

इसे लेने से पहले, अगर आप गर्भवती हैं, आपको पेट, लिवर या किडनी से संबंधित कोई समस्या है या आप किसी इंफेक्शन के इलाज के लिए कोई दवा ले रही हैं तो अपने डॉक्टर को इसके बारे में बताएं. कई अन्य दवाएं इस दवा को प्रभावित कर सकती हैं, या इससे प्रभावित हो सकती हैं, इसलिए अपनी हेल्थकेयर टीम को उन सभी दवाओं के बारे में बताएं जो आप इस्‍तेमाल कर रहे हैं. गर्भावस्था या स्तनपान कराने के दौरान इस दवा को लेने का सुझाव नहीं दिया जाता है. यह आपके बच्चे को नुकसान पहुंचा सकता है. इलाज खत्म होने के बाद आपको और आपके पार्टनर को कुछ महीनों तक गर्भवती होने या पिता बनने से बचना चाहिए. इस दवा से इलाज के पहले और इलाज के दौरान, आपका डॉक्टर कई टेस्ट जैसे कि ब्लड टेस्ट, एक्स-रे और फिजिकल एग्जामिनेशन कर सकता है.

बायोट्रेक्सेट इन्जेक्शन के फायदे

सोरायसिस का इलाज
बायोट्रेक्सेट 50mg इन्जेक्शन एंटीमेटाबोलाइट्स नामक दवाओं के वर्ग से संबंधित है. जब अन्य इलाज काम नहीं करते हैं तो इसका इस्तेमाल गंभीर सोरायसिस के इलाज के लिए किया जा सकता है. सोरायसिस एक ऐसी स्थिति है जहां शरीर में त्वचा की कोशिकाएं बहुत तेज़ी से बढ़ती हैं. बायोट्रेक्सेट 50mg इन्जेक्शन इन तेजी से बढ़ने वाली कोशिकाओं को मारकर काम करता है. यह शक्तिशाली और बहुत जहरीली दवा है, अपने डॉक्टर से इसके जोखिम और फायदे के बारे में बात करें. अधिकतम लाभ प्राप्त करने के लिए इसे डॉक्टर द्वारा पर्ची में लिखी गए तरीके से और निर्धारित अवधि तक लें. जितनी मात्रा आपको लेनी चाहिए उससे अधिक न लें. पूरी तरह से असर होने में कई महीने लग सकते हैं. आपको इस उपचार के दौरान शराब पीने से बचना चाहिए और हाइड्रेटेड रहने के लिए बहुत सारा पानी पीना चाहिए.
रुमेटाइड आर्थराइटिस का इलाज
बायोट्रेक्सेट 50mg इन्जेक्शन एंटीमेटाबोलाइट्स नामक दवाओं के वर्ग से संबंधित है. अगर अन्य इलाज पहले ही आजमाए जा चुके हैं और वह काम नहीं किया है, तो इसका इस्तेमाल गंभीर रुमेटाइड आर्थराइटिस के इलाज के लिए भी किया जा सकता है. यह एक फर्स्ट लाइन इलाज नहीं है. यह शरीर के इम्यून सिस्टम को कम करके काम करता है, जिससे सूजन, दर्द, अकड़न कम होती है और शरीर के कार्यों में सुधार आता है. अधिकतम लाभ प्राप्त करने के लिए इसे डॉक्टर द्वारा पर्ची में लिखी गए तरीके से और निर्धारित अवधि तक लें. जितनी मात्रा आपको लेनी चाहिए उससे अधिक न लें. पूरी तरह से असर होने में कई महीने लग सकते हैं.

बायोट्रेक्सेट इन्जेक्शन के साइड इफेक्ट

इस दवा से होने वाले अधिकांश साइड इफेक्ट में डॉक्टर की सलाह लेने की ज़रूरत नहीं पड़ती है और नियमित रूप से दवा का सेवन करने से साइट इफेक्ट अपने आप समाप्त हो जाते हैं. अगर साइड इफ़ेक्ट बने रहते हैं या लक्षण बिगड़ने लगते हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह लें
बायोट्रेक्सेट के सामान्य साइड इफेक्ट
  • ब्लड प्लेटलेट्स कम होना
  • मुंह में घाव
  • पेट में दर्द
  • अपच
  • भूख में कमी
  • मिचली आना
  • उल्टी
  • थकान
  • बाल झड़ना

बायोट्रेक्सेट इन्जेक्शन का इस्तेमाल कैसे करें

आपका डॉक्टर या नर्स आपको यह दवा देगा. कृपया स्वयं उपयोग ना करें.

बायोट्रेक्सेट इन्जेक्शन किस प्रकार काम करता है

बायोट्रेक्सेट 50mg इन्जेक्शन एक इम्यूनोसप्रेसेंट (प्रतिरक्षा-दमनकारी) है. रुमेटाइड आर्थराइटिस और क्रोहन की बीमारी में, यह शरीर की इम्यून सिस्टम की गतिविधि को कम करके काम करता है. यह सूजन को घटाता है, दर्द और अकड़न को कम करता है, और शरीर के अंगों के कार्यों में सुधार लाता है. सोरायसिस में, यह त्वचा कोशिकाओं की तेज वृद्धि को धीमा करने का काम करता है. कैंसर में, यह नई कोशिकाओं को बनाने के लिए आवश्यक विशेष एंजाइम को ब्लॉक करके कैंसर कोशिकाओं को गुणन करने से रोकता है.

ख़ास टिप्स

  • इसे आमतौर पर ऊपरी जांघ या पेट की त्वचा के अंदर इन्जेक्शन के रूप में दिया जाता है,.
  • इसे हफ्ते में एक बार, हर हफ्ते एक ही समय पर लें.
  • इस दवा का सेवन करते समय हाइड्रेटेड रहने के लिए बहुत सारे तरल पदार्थ पीएं.
  • फोलिक एसिड हमेशा डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही लें. इससे इस दवा के साइड इफेक्ट कम करने में मदद मिलेगी.
  • बायोट्रेक्सेट 50mg इन्जेक्शन को काम करने में 6 से 8 सप्ताह लग सकते हैं. सलाह के अनुसार दवा को लेते रहें.
  • यह दवा लेने के दौरान शराब लेने से बचें क्योंकि इससे साइड इफेक्ट के जोखिम बढ़ सकते हैं.
  • यह अजन्मे शिशु के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है. अपनी अंतिम खुराक के बाद कम से कम 6 महीनों के लिए गर्भावस्था से बचें.

सुरक्षा संबंधी सलाह

अल्कोहल

अल्कोहल

असुरक्षित
बायोट्रेक्सेट 50mg इन्जेक्शन के साथ शराब पीना सुरक्षित नहीं है
गर्भावस्था

गर्भावस्था

असुरक्षित
गर्भावस्था के दौरान बायोट्रेक्सेट 50mg इन्जेक्शन बहुत असुरक्षित है. इससे जन्मजात दोष और गर्भावस्था के नुकसान सहित अजन्मे बच्चे को गंभीर नुकसान हो सकता है. अगर आप गर्भवती हैं या गर्भवती होने की योजना बना रही हैं तो इस दवा का इस्तेमाल न करें.
स्तनपान

स्तनपान

असुरक्षित
बायोट्रेक्सेट 50mg इन्जेक्शन का स्तनपान के दौरान इस्तेमाल असुरक्षित है. आंकड़ों से पता चलता है कि यह दवा बच्चे में टॉक्सिसिटी कर सकती है.
ड्राइविंग

ड्राइविंग

डॉक्टर की सलाह लें
इसके बारे में जानकारी नहीं है कि बायोट्रेक्सेट 50mg इन्जेक्शन का गाड़ी चलाने की क्षमता पर असर पड़ता है या नहीं. यदि ऐसा कुछ भी मसहूस होता है तो गाड़ी ना चलाएं. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
किडनी

किडनी

सावधानी बरतें
किडनी की बीमारियों से पीड़ित मरीजों में बायोट्रेक्सेट 50mg इन्जेक्शन का इस्तेमाल सावधानी के साथ किया जाना चाहिए. खुराक बदलने की ज़रूरत पड़ सकती है.
इस दवा का उपयोग करते समय किडनी फंक्शन टेस्ट की नियमित मॉनिटरिंग की सलाह दी जाती है.
लिवर

लिवर

असुरक्षित
लिवर की बीमारी से पीड़ित मरीजों के लिए बायोट्रेक्सेट 50mg इन्जेक्शन का इस्तेमाल करना असुरक्षित है और इससे बचना चाहिए.
गंभीर लिवर रोग वाले मरीजों में बायोट्रेक्सेट 50mg इन्जेक्शन के उपयोग का सुझाव नहीं दिया जाता.

अन्य दवाओं के साथ दुष्प्रभाव

बायोट्रेक्सेट को निम्नलिखित में से किसी भी दवा के साथ लेने पर उनमें से किसी का प्रभाव बदल सकता है और इससे कुछ अनचाहे साइड इफेक्ट हो सकते हैं
गंभीर

फिल्ग्रैस्टिम (इंजेक्शन रूट)

मेथोट्रेक्सेट लेने के 24 घंटे पहले या 24 घंटे बाद फिलग्रास्टिम का सेवन न करें. कृपया अपने डॉक्टर से परामर्श करें. मेथोट्रेक्सेट फिलग्रास्टिम की प्रभावशीलता को कम कर सकता है.
गंभीर

एसिक्लोफेनक (ओरल रूट)

कृपया अपने डॉक्टर से परामर्श करें. डॉक्टर लिवर फंक्शन और ब्लड सेल काउंट की निगरानी कर सकता है.
गंभीर

एसिक्लोफेनक (इंजेक्शन रूट)

कृपया अपने डॉक्टर से परामर्श करें. डॉक्टर लिवर फंक्शन और ब्लड सेल काउंट की निगरानी कर सकता है.
गंभीर

एसिक्लोफेनक (ओरल रूट)

कृपया अपने डॉक्टर से परामर्श करें. डॉक्टर लिवर फंक्शन और ब्लड सेल काउंट की निगरानी कर सकता है.
गंभीर

एसिट्रेटीन (ओरल रूट)

समय-समय पर उपयोग से बचें, कृपया अपने डॉक्टर से परामर्श करें.

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

हां, बायोट्रेक्सेट 50mg इन्जेक्शन से कुछ मामलों में साइड इफेक्ट के तौर पर मुंह के छाले और मुंह का अल्सर हो सकता है. इस दवा के साथ फोलिक एसिड लेने से अल्सर घटाने में मदद मिल सकती है. अपने डॉक्टर से पूछें कि क्या खुराक कम की जा सकती है क्योंकि खुराक कम करने से अल्सर कम करने में मदद मिल सकती है.
शरीर में नई कोशिकाएं बनाने के लिए फोलिक एसिड की आवश्यकता होती है और बायोट्रेक्सेट 50mg इन्जेक्शन शरीर में फोलिक एसिड के स्तर को कम करता है. फोलिक एसिड बायोट्रेक्सेट 50mg इन्जेक्शन के कुछ सामान्य साइड इफेक्ट जैसे मुंह के अल्सर, बाल झड़ना, मिचली आना, सीने में जलन, पेट में दर्द, थकान, एनीमिया और लिवर की समस्याओं को कम करने में मदद कर सकता है.
नियमित ब्लड टेस्ट से आपके डॉक्टर को बायोट्रेक्सेट 50mg इन्जेक्शन के प्रति आपकी प्रतिक्रिया की जांच करने और साइड इफेक्ट का पता लगाने में मदद मिलेगी. आपको नियमित रूप से अपने लिवर फंक्शन और अपनी ब्लड काउंट (सफेद रक्त कोशिकाएं, लाल रक्त कोशिकाएं और प्लेटलेट) की जांच करनी होगी. परिणामों के आधार पर आपका डॉक्टर अतिरिक्त टेस्ट भी ऑर्डर कर सकता है.
बायोट्रेक्सेट 50mg इन्जेक्शन आपके इम्यून सिस्टम की गतिविधि को कम कर सकता है. इसके परिणामस्वरूप, आपको गंभीर संक्रमण हो सकता है. बायोट्रेक्सेट 50mg इन्जेक्शन के इस्तेमाल से फेफड़ों के गंभीर संक्रमण होने के कम ही मामले सामने आए हैं. अगर आपको एक्टिव इन्फेक्शन है, तो बायोट्रेक्सेट 50mg इन्जेक्शन का इस्तेमाल बहुत सावधानी के साथ करना चाहिए.
हां, बायोट्रेक्सेट 50mg इन्जेक्शन पुरुषों और महिलाओं दोनों में प्रजनन क्षमता को प्रभावित कर सकता है. इससे महिलाओं में शुक्राणुओं की संख्या में कमी हो सकती है और मासिक धर्म में गड़बड़ी हो सकती है. चिंता करने की आवश्यकता नहीं है, थेरेपी बंद होने के बाद ये प्रभाव रिवर्सिबल होते हैं और गायब हो जाते हैं.
अगर आपके पति बायोट्रेक्सेट 50mg इन्जेक्शन ले रहे हैं, तो आपको गर्भावस्था से बचना चाहिए. इसके अलावा, यह सलाह दी जाती है कि चिकित्सा के कम से कम 3 महीनों के लिए गर्भावस्था से बचना चाहिए क्योंकि यह गंभीर भ्रूण असामान्यताओं का कारण बन सकती है.

फैक्ट बॉक्स

रासायनिक वर्ग

Glutamic acid derivative

लत लगने की संभावना

नहीं

चिकित्सीय वर्ग

एंटी निओप्लैस्टिक्स

एक्शन क्लास

Antimetabolite- Methotrexate

संदर्भ

  1. Chu E, Sartorelli AC. Cancer Chemotherapy. In: Katzung BG, Masters SB, Trevor AJ, editors. Basic and Clinical Pharmacology. 11th ed. New Delhi, India: Tata McGraw Hill Education Private Limited; 2009. pp. 944-46.
  2. Briggs GG, Freeman RK, editors. A Reference Guide to Fetal and Neonatal Risk: Drugs in Pregnancy and Lactation. 10th ed. Philadelphia, PA: Wolters Kluwer Health; 2015. pp. 887-90.
  3. Hanoodi M, Mittal M. Methotrexate. [Updated 2023 Jan 16]. In: StatPearls [Internet]. Treasure Island (FL): StatPearls Publishing; 2023 Jan. [Accessed 11 Jul. 2023]. (online) Available from:
  4. Rampton DS. Methotrexate in Crohn's disease. Gut. 2001 Jun;48(6):790-1. [Accessed 11 Jul. 2023]. (online) Available from:
  5. Central Drugs Standard Control Organisation. Manufacturing and Marketing permission issued from SND Division from 01.01.2018 to 28.09.2018. [Accessed 11 Jul. 2023]. (online) Available from:
संबंधित आयुर्वेदिक सामग्रियां
100% असली प्रोडक्ट
100% असली प्रोडक्ट
सुरक्षित भुगतान
सुरक्षित भुगतान
संपर्क रहित डिलीवरी
संपर्क रहित डिलीवरी
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं

यूजर का फीडबैक

सप्ताह में एक बार
60%
सप्ताह में दो बार
20%
महीने में एक बार
20%
अन्य
100%
बढ़िया
83%
औसत
17%
मिचली आना
25%
उल्टी
25%
पेट में दर्द
25%
भूख में कमी
25%
खाने के साथ
100%
महंगा
100%
<h3 class=titleMediumExtraBold>और अधिक जानना चाहते हैं</h3>

और अधिक जानना चाहते हैं

हम आपको प्रमाणिक, भरोसेमंद और प्रासंगिक जानकारी प्रदान करते हैं
<h3 class=titleMediumExtraBold>क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?</h3>

क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?

डिस्क्लेमर

टाटा 1mg's का एकमात्र उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उसके उपभोक्ताओं को एक्सपर्ट द्वारा जांच की गई, सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिले. हालांकि, यहां निहित जानकारी का उपयोग एक योग्य चिकित्सक की सलाह के लिए विकल्प के रूप में नहीं किया जाना चाहिए. यहां दिए गए विवरण सिर्फ़ आपकी जानकारी के लिए हैं. यह संभव है कि इसमें स्वास्थ्य संबधी किसी विशेष समस्या, लैब टेस्ट, दवाओं और उनके सभी संभावित दुष्प्रभावों, पारस्परिक प्रभाव और उनसे जुड़ी सावधानियां एवं चेतावनियों के बारे में सारी जानकारी सम्मिलित ना हो। किसी भी दवा या बीमारी से जुड़े अपने सभी सवालों के लिए डॉक्टर से संपर्क करें. हमारा उद्देश्य डॉक्टर और मरीज के बीच के संबंध को मजबूत बनाना है, उसका विकल्प बनना नहीं.

मार्केटर की जानकारी

Name: Biochem Pharmaceutical Industries
Address: बायोकेम फार्मा, एलजी 113 / a, xth सेंट्रल मॉल, महावीर नगर, 90 फीट रोड, डी मार्ट के बगल में, कांदिवली - पश्चिम, मुंबई - 400067.

विक्रेता विवरण

मूल देश: भारत
A लाइसेंस वेंडर पार्टनरआपकी सबसे नज़दीकी लोकेशन से बायोट्रेक्सेट 50mg इन्जेक्शन डिलीवर करेगा. जैसे ही फार्मेसी आपका ऑर्डर स्वीकार कर लेती है, फार्मेसी का विवरण आपके साथ शेयर किया जाएगा. आपके ऑर्डर की स्वीकृति आपके डॉक्टर की ℞ की वैधता और इस दवा की उपलब्धता पर आधारित है.

किसी भी समस्या के मामले में, हमसे संपर्क करें

ईमेल आईडी: [email protected]
फोन नंबर: 0124-4166666
पता: 5th फ्लोर, प्रेसीडेंसी बिल्डिंग टावर-बी, 46/4 महरौली गुडगाँव रोड, सेक्टर-14, गुरुग्राम, हरियाणा -122001, भारत

हमारे पास उपलब्ध टेस्ट

हमें डॉक्टर के पर्चे की आवश्यकता क्यों है?
close sheet