Sign in to your account
or
By signing in you agree to our
Terms & conditions
 and 
Privacy policy
एडेमेन्टा 10mg टैबलेट एमडी 1
एडेमेन्टा 10mg टैबलेट एमडी 2
एडेमेन्टा 10mg टैबलेट एमडी 3
Not for sale, We do not facilitate sale of this product in this state

एडेमेन्टा 10mg टैबलेट एमडी

Memantine (10mg)
असली
प्रामाणिकता सुनिश्चित
डॉक्टर की पर्ची
ज़रूरी है
एडेमेन्टा 10mg टैबलेट एमडी, अल्जाइमर रोग के इलाज में इस्तेमाल की जाने वाली दवा है. यह मेमोरी और सोच में सुधार करके मध्यम से गंभीर अल्जाइमर रोग की प्रगति को धीमा करने में मदद करता है. यह दवा नर्व सिग्नल के ट्रांसमिशन में शामिल केमिकल मैसेंजर को ब्लॉक करके काम करती है.

लेखक डॉ. सुबिता अलघ, बीडीएस,
समीक्षक डॉ. मेखला चंद्रा, MD, MBBS,
लास्ट अपडेटेड on 27 अक्टूबर 2026 | 01:02 एएम (Ist)
₹127 एमआरपी₹133.135% की छूट 
निर्माता ने इस प्रोडक्ट को बंद कर दिया है
(लागू टैक्स सहित)
 
 
0
footer-icon

अतिरिक्त ऑफ़र के साथ अधिक बचत करें

offer icon
Mobikwik UPI (@ikwik) के साथ न्यूनतम ₹.599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹.150 तक का कैशबैक पाएं.
Mobikwik UPI (@ikwik) के साथ न्यूनतम ₹.599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹.150 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
Mobikwik UPI (@ikwik) के साथ न्यूनतम ₹.599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹.150 तक का कैशबैक पाएं.
Mobikwik UPI (@ikwik) के साथ न्यूनतम ₹.599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹.150 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
₹300 तक का सुनिश्चित कैशबैक. शर्तें लागू*
₹300 तक का सुनिश्चित कैशबैक. शर्तें लागू*
chevron icon

सामान्य जानकारी

शामिल है

Memantine (10mg)

मार्केटर

Sun Pharmaceutical Industries Ltd

स्टोरेज के निर्देश

30°c से कम तापमान पर स्टोर करें
अपनी भाषा चुनें हिंदी
एडेमेन्टा 10mg टैबलेट एमडी 1
एडेमेन्टा 10mg टैबलेट एमडी 2
एडेमेन्टा 10mg टैबलेट एमडी 3

परिचय

एडेमेन्टा 10mg टैबलेट एमडी को भोजन के साथ या भोजन के बिना लिया जा सकता है. हालांकि, ब्लड में इस दवा के समान लेवल को बनाए रखने के लिए इसे हर दिन एक ही समय पर लेने की सलाह दी जाती है. अगर आप कोई खुराक लेना भूल गए हैं, तो जैसे ही आपको याद आए, इसे ले लें. बेहतर महसूस होने के बावजूद भी दवा की कोई खुराक ना छोड़ें और इलाज का कोर्स पूरा खत्म करें. यह आवश्यक है कि अपने डॉक्टर से बात किए बिना इस दवा को अचानक बंद न किया जाए.


इस दवा के सबसे सामान्य साइड इफेक्ट चक्कर आना, सिरदर्द, सुस्ती और कब्ज हैं. इससे चक्कर आने और नींद आने जैसी समस्याएं आ सकती हैं, इसलिए जब तक आपको यह पता न चल जाए कि दवा आपको किस प्रकार से प्रभावित करती है, तब तक ड्राइविंग या मानसिक एकाग्रता की आवश्यकता वाली कोई भी गतिविधि न करें.


अगर आपका दौरे आने, किडनी की बीमारी, हृदय रोग या लिवर की बीमारी का इतिहास रहा है तो इस दवा को लेने से पहले डॉक्टर को सूचित करें. अगर आप किसी भी स्वास्थ्य समस्या के लिए कोई दवा ले रहे हैं तो इसके बारे में अपने डॉक्टर को बताएं. गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को यह दवा लेने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए.

एडेमेन्टा टैबलेट एमडी के मुख्य इस्तेमाल

एडेमेन्टा टैबलेट एमडी के फायदे

अल्जाइमर रोग
एडेमेन्टा 10mg टैबलेट एमडी मेमोरी, ध्यान और दैनिक गतिविधियों को करने की क्षमता में सुधार करके अल्ज़ाइमर रोग के लक्षणों को मैनेज करने में मदद करता है. यह कॉग्निटिव डिक्लाइन की प्रगति को धीमा कर सकता है, जिससे रोगियों को लंबे समय तक स्वतंत्रता बनाए रखने में मदद मिल सकती है.

एडेमेन्टा टैबलेट एमडी के साइड इफेक्ट

इस दवा से होने वाले अधिकांश साइड इफेक्ट के लिए डॉक्टर की सलाह लेने की जरूरत नहीं पड़ती और जैसे-जैसे शरीर दवा के अनुसार एडजस्ट होता है, ये अपने आप ठीक हो जाते हैं. अगर साइड इफेक्ट बने रहते हैं या आपको उनकी चिंता है, तो डॉक्टर से सलाह लें
एडमेन्टा के सामान्य साइड इफेक्ट
  • चक्कर आना
  • कब्ज
  • सिरदर्द
  • हाई ब्लड प्रेशर
  • नींद आना
  • बैलेंस डिसऑर्डर (बैलेंस ना बनना )
  • सांस फूलना
  • अतिसंवेदनशील रिएक्शन
  • लिवर एंजाइम्स का बढ़ जाना

एडेमेन्टा टैबलेट एमडी का इस्तेमाल कैसे करें

इस दवा को डॉक्टर द्वारा बताई गई खुराक और अवधि के अनुसार लें . गीले हाथों से टैबलेट को न पकड़ें. इसे अपने मुंह में रखें लेकिन इसे निगलें नहीं. एडेमेन्टा 10mg टैबलेट एमडी खाने के साथ या बिना खाना खाए भी लिया जा सकता है.

एडेमेन्टा टैबलेट एमडी किस प्रकार काम करता है

एडेमेन्टा 10mg टैबलेट एमडी एक N-methyl-D-aspartate (एनएमडीए) रिसेप्टर विरोधी है. मस्तिष्क में ग्लूटामेट (केमिकल मैसेंजर) के अत्यधिक उत्पादन के कारण अल्जाइमर रोग में याददाश्त की कमी (मेमोरी लॉस) होती है जिसकी मध्यस्थता एनएमडीए रिसेप्टर्स करते है. एडेमेन्टा 10mg टैबलेट एमडी एनएमडीए रिसेप्टर की कार्रवाई को रोककर काम करता है और ग्लूटामेट के उत्पादन को नियंत्रित करता है. नर्व सिग्नल के ट्रांसमिशन में शामिल. इस प्रकार से यह अल्ज़ाइमर की बीमारी में याद्दाश्त कम होने से सुरक्षा करता है.

ख़ास टिप्स

  • आपको एडेमेन्टा 10mg टैबलेट एमडी अल्जाइमर रोग वाले रोगियों में डिमेंशिया (याददाश्त की कमी) का इलाज करने के लिए दी गई है.
  • यह अच्छी तरह सहनशील है और अन्य दवाओं की तुलना में इसमें कम साइड इफेक्ट होते हैं.
  • जब तक आपको यह पता न चल जाए कि एडेमेन्टा 10mg टैबलेट एमडी आपको किस प्रकार प्रभावित करता है तब तक ड्राइविंग करते समय या कंसंट्रेशन की आवश्‍यकता वाला कोई भी काम करते समय सावधानी बरतें.
  • अगर आपका दौरे पड़ने, किडनी की बीमारियों, हृदय रोग या लिवर की बीमारियों का इतिहास है तो अपने डॉक्टर को सूचित करें.
  • अगर आप गर्भवती हैं, गर्भधारण की योजना बना रही हैं या स्तनपान कराती हैं, तो डॉक्टर को बताएं.

सुरक्षा संबंधी सलाह

अल्कोहल

अल्कोहल

डॉक्टर की सलाह लें
यह ज्ञात नहीं है कि यह एडेमेन्टा 10mg टैबलेट एमडी के साथ शराब का सेवन करने के लिए सुरक्षित है या नहीं कृपया अपने डॉक्टर से परामर्श करें.
गर्भावस्था

गर्भावस्था

डॉक्टर की सलाह लें
गर्भावस्था के दौरान एडेमेन्टा 10mg टैबलेट एमडी का उपयोग कितना सुरक्षित है, यह अभी पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है. गर्भवती महिलाओं पर इस दवा के पर्याप्त और अच्छी तरह नियंत्रित अध्ययन उपलब्ध नहीं हैं साथ ही, जानवरों पर किए गए अध्ययनों में प्रजनन संबंधी टॉक्सिसिटी के आंकड़े भी पर्याप्त नहीं हैं . आपके डॉक्टर इस दवा को पर्चे पर लिखने से पहले, इसके फायदों और इससे होने वाले संभावित खतरों की अच्छी तरह जाँच करेंगे.
स्तनपान

स्तनपान

डॉक्टर की सलाह लें
स्तनपान के दौरान एडेमेन्टा 10mg टैबलेट एमडी के इस्तेमाल से संबंधित जानकारी उपलब्ध नहीं है. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
ड्राइविंग

ड्राइविंग

असुरक्षित
एडेमेन्टा 10mg टैबलेट एमडी से ऐसे साइड इफेक्ट हो सकते हैं, जो आपकी गाड़ी चलाने की क्षमता को प्रभावित कर सकते हैं.
किडनी

किडनी

सावधानी बरतें
किडनी की बीमारियों से पीड़ित मरीजों में एडेमेन्टा 10mg टैबलेट एमडी का इस्तेमाल सावधानी के साथ किया जाना चाहिए. खुराक बदलने की ज़रूरत पड़ सकती है.
लिवर

लिवर

डॉक्टर की सलाह पर सुरक्षित
लिवर के मरीजों के लिए एडेमेन्टा 10mg टैबलेट एमडी का इस्तेमाल पूरी तरह सुरक्षित है. खुराक में बदलाव न करें.
लिवर की गंभीर क्षति में, इसे नहीं दिया जाना चाहिए.

अन्य दवाओं के साथ पारस्परिक प्रभाव (इंटरैक्शन)

एडमेन्टा को निम्नलिखित में से किसी भी दवा के साथ लेने पर उनमें से किसी का प्रभाव बदल सकता है और इससे कुछ अनचाहे साइड इफेक्ट हो सकते हैं
मध्यम

एमेनटाडाइन (ओरल रूट)

एमंटाडाइन के साथ मेमैंटाइन का सेवन न करें. अगर इन दोनों दवाओं का साथ में इस्तेमाल करना जरूरी हो, तो डॉक्टर आपके ट्रीटमेंट की निगरानी कर सकते हैं और जरूरत के अनुसार खुराक में बदलाव कर सकते हैं.
मध्यम

सिमेटिडाइन (ओरल रूट)

अगर आपको कोई असामान्य लक्षण दिखाई देते हैं तो अपने डॉक्टर से बात करें.
मध्यम

डेक्स्ट्रोमेथॉर्फन हाय्ड्रोब्रोमाइड (ओरल रूट)

डेक्सट्रोमेथोर्फन हाइड्रोब्रोमाइड के साथ मेमैंटाइन का सेवन न करें. अगर इन दोनों दवाओं का साथ में इस्तेमाल करना जरूरी हो, तो डॉक्टर आपके ट्रीटमेंट की निगरानी कर सकते हैं और जरूरत के अनुसार खुराक में बदलाव कर सकते हैं.
मध्यम

केटामाइन (इंजेक्शन रूट)

केटामाइन के साथ मेमैंटाइन का सेवन न करें. अगर इन दोनों दवाओं का साथ में इस्तेमाल करना जरूरी हो, तो डॉक्टर आपके ट्रीटमेंट की निगरानी कर सकते हैं और जरूरत के अनुसार खुराक में बदलाव कर सकते हैं. कीटामाइन मेमैंटाइन के ब्लड लेवल को कम कर सकता है.
मध्यम

निकोटीन (ओरल रूट)

अगर आपको कोई असामान्य लक्षण दिखाई देते हैं तो अपने डॉक्टर से बात करें.

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

नहीं, एडेमेन्टा 10mg टैबलेट एमडी के दुरुपयोग की संभावना नहीं है. इसके विपरीत, यह मॉर्फिन या इथेनॉल जैसी व्यसनीय दवाओं के अतिरिक्त उपयोग को रोक सकता है.
एडेमेन्टा 10mg टैबलेट एमडी को दिन में एक बार मुंह के माध्यम से लिया जाना चाहिए. अपनी दवा का लाभ उठाने के लिए आपको इसे दिन के एक ही समय पर हर दिन नियमित रूप से लेना चाहिए. टैबलेट को कुछ पानी के साथ निगलना चाहिए. टैबलेट भोजन के साथ या भोजन के बिना लिया जा सकता है.
एडेमेन्टा 10mg टैबलेट एमडी को अपना काम शुरू करने और अपना पूरा असर दिखाने में 3 से 8 घंटों तक का समय लग सकता है. पहले असेसमेंट के बाद 4 सप्ताह और फिर 6 महीनों के बाद प्रोग्रेस चेक करने के लिए डॉक्टर को फॉलो-अप क्लीनिकल असेसमेंट की आवश्यकता पड़ सकती है.
एडेमेन्टा 10mg टैबलेट एमडी की ओवरडोज के कारण देखे जा सकने वाले लक्षणों में थकान, कमजोरी, उनींदापन, भ्रम, मतिभ्रम और/या उल्टी शामिल हैं. कुछ लोगों को दस्त, वर्टिगो, उत्तेजना, आक्रामकता और चलने में कठिनाई का भी अनुभव हो सकता है.
एडेमेन्टा 10mg टैबलेट एमडी एन-मिथाइल-डी-एस्पारटेट (एनएमडीए) रिसेप्टर एंटागोनिस्ट नामक दवाओं के एक वर्ग से संबंधित है. यह मस्तिष्क में असामान्य गतिविधि को कम करके काम करता है. एडेमेन्टा 10mg टैबलेट एमडी सोचने और याद रखने की क्षमता को बेहतर बना सकता है. यह अल्जाइमर रोग वाले लोगों में इन क्षमताओं की खराबी को भी कम कर सकता है. हालांकि, समय के साथ-साथ इस दवा की प्रभावशीलता कम हो जाएगी और यह अल्जाइमर रोग का इलाज नहीं कर पाएगी या इन क्षमताओं के नुकसान की रोकथाम नहीं पाएगी.
डिमेंशिया एक सिंड्रोम है जिसमें मेमोरी, सोच, व्यवहार और रोजमर्रा की गतिविधियों को करने की क्षमता में कमी होती है. डिमेंशिया दुनिया भर में बुजुर्गों के बीच विकलांगता और निर्भरता के प्रमुख कारणों में से एक है. अल्ज़ाइमर रोग डिमेंशिया का सबसे आम रूप है जो लगभग 60 से 70% मामलों में योगदान देता है.
नहीं, अगर आपको बेहतर महसूस होने लगा है तो भी एडेमेन्टा 10mg टैबलेट एमडी का सेवन बंद नहीं करना चाहिए. यह दवा केवल अल्जाइमर रोग के लक्षणों को नियंत्रित करने में मदद करती है लेकिन इसका इलाज नहीं करती है. अगर आपको दवा बंद करने की आवश्यकता है, तो पहले डॉक्टर से परामर्श किया जाना चाहिए.
हां, एडेमेन्टा 10mg टैबलेट एमडी के कारण आपको नींद आ सकती है. एडेमेन्टा 10mg टैबलेट एमडी में मशीनों के ड्राइव और उपयोग की क्षमता पर मामूली प्रभाव पड़ता है. ऐसे मामलों में, आउटपेशेंट को विशेष देखभाल करने के लिए चेतावनी दी जानी चाहिए.
हां, एडेमेन्टा 10mg टैबलेट एमडी को डोनपेजिल के साथ दिया जा सकता है, क्योंकि इससे कोई भी हानिकारक प्रभाव नहीं होगा. हालांकि, यह कॉम्बिनेशन अल्ज़ाइमर का इलाज नहीं करेगा, लेकिन यह केवल सोचने की क्षमता, शॉर्ट टर्म मेमोरी और अन्य संबंधित लक्षणों में सुधार कर सकता है.
एडेमेन्टा 10mg टैबलेट एमडी, कई दवाओं के साथ प्रतिक्रिया कर सकती है. एडेमेन्टा 10mg टैबलेट एमडी के साथ अन्य दवाओं को लेने से एडेमेन्टा 10mg टैबलेट एमडी कम प्रभाव कर सकता है या इसके साइड इफेक्ट को बढ़ा सकता है. अपने डॉक्टर से बात किए बिना कोई दवा न लें.
हां, एडेमेन्टा 10mg टैबलेट एमडी हाइड्रोक्लोरोथियाज़ाइड (एचसीटी) के कार्य में हस्तक्षेप कर सकता है. यह HCT के स्तर को कम करता है जो HCT की प्रभावशीलता को कम करेगा. इसके अलावा, प्रोकेनामाइड और क्विनिडीन जैसी दवाएं एडेमेन्टा 10mg टैबलेट एमडी के स्तर में वृद्धि कर सकती हैं जिसके कारण विषाक्तता बढ़ सकती है.
नहीं, बेहतर महसूस करने के बावजूद भी अपने डॉक्टर द्वारा दी गई सलाह अनुसार एडेमेन्टा 10mg टैबलेट एमडी का इस्तेमाल करते रहें. एडेमेन्टा 10mg टैबलेट एमडी का सेवन बंद करने से आपके डिमेंशिया के लक्षण वापस आ सकते हैं.

फैक्ट बॉक्स

रासायनिक वर्ग

मोनोकीलैमाइनस

लत लगने की संभावना

नहीं

चिकित्सीय वर्ग

न्यूरो सीएनएस

एक्शन क्लास

एनएमडीए (N-मिथाइल-डी-एस्पारटेट) रिसेप्टर ऐनटैगोनिस्ट्स

संदर्भ

  1. Katzung BG. Special Aspect of Geriatric Pharmacology. In: Katzung BG, Masters SB, Trevor AJ, editors. Basic and Clinical Pharmacology. 11th ed. New Delhi, India: Tata McGraw Hill Education Private Limited; 2009. pp. 1141-42.
  2. Standaert DG, Roberson ED. Treatment of Central Nervous System Degenerative Disorders. In: Brunton LL, Chabner BA, Knollmann BC, editors. Goodman & Gilman’s: The Pharmacological Basis of Therapeutics. 12th ed. New York, New York: McGraw-Hill Medical; 2011. p. 622.
  3. Stahl SM, editor. Memantine. In: Stahl's Essential Pschopharmacology: Prescriber's Guide. 5th ed. New York, New York: Cambridge University Press; 2014. pp. 397-400.
  4. Memantine HCl. Dublin, Ireland: Forest Laboratories Ireland Ltd.; 2003 [revised Oct 2013]. [Accessed 25 Jan. 2019] (online) Available from:
  5. Memantine hydrochloride [EMC SmPC]. Hatfield, Hertfordshire: Generics UK T/A Mylan; 2013 [revised Jun. 2015]. [Accessed 25 Mar 2019] (online) Available from:
  6. Central Drugs Standard Control Organisation (CDSCO). [Accessed 25 Mar. 2019] (online) Available from:
  7. Central Drugs Standard Control Organisation. Memantine. [Accessed 11 Jul. 2023]. (online) Available from:
  8. Memantine Hydrochloride [Patient Information Leaflet]. Bachupally, India: Dr. Reddy’s Laboratories Limited. [Accessed 11 Jul. 2023]. (online) Available from:
  9. Memantine hydrochloride [Prescribing Information]. Panchmahal, Gujarat: Alembic Pharmaceuticals Limited (Formulation Division); 2023. [Accessed 11 Jul. 2023]. (online) Available from:
  10. Memantine hydrochloride [Prescribing Information]. Schimatari, Greece: Accord Healthcare Single Member S.A.; [Accessed 11 Feb. 2026]. (online). Available from:
  11. Memantine hydrochloride. Tipperary, Ireland 2021 [Accessed 11 Feb. 2026]. (online). Available from:
संबंधित आयुर्वेदिक सामग्रियां
100% असली प्रोडक्ट
100% असली प्रोडक्ट
सुरक्षित भुगतान
सुरक्षित भुगतान
संपर्क रहित डिलीवरी
संपर्क रहित डिलीवरी
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं

यूजर का फीडबैक

अल्जाइमर रोग
100%
<h3 class=titleMediumExtraBold>और अधिक जानना चाहते हैं</h3>

और अधिक जानना चाहते हैं

हम आपको प्रमाणिक, भरोसेमंद और प्रासंगिक जानकारी प्रदान करते हैं
<h3 class=titleMediumExtraBold>क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?</h3>

क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?

डिस्क्लेमर

टाटा 1mg's का एकमात्र उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उसके उपभोक्ताओं को एक्सपर्ट द्वारा जांच की गई, सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिले. हालांकि, यहां निहित जानकारी का उपयोग एक योग्य चिकित्सक की सलाह के लिए विकल्प के रूप में नहीं किया जाना चाहिए. यहां दिए गए विवरण सिर्फ़ आपकी जानकारी के लिए हैं. यह संभव है कि इसमें स्वास्थ्य संबधी किसी विशेष समस्या, लैब टेस्ट, दवाओं और उनके सभी संभावित दुष्प्रभावों, पारस्परिक प्रभाव और उनसे जुड़ी सावधानियां एवं चेतावनियों के बारे में सारी जानकारी सम्मिलित ना हो। किसी भी दवा या बीमारी से जुड़े अपने सभी सवालों के लिए डॉक्टर से संपर्क करें. हमारा उद्देश्य डॉक्टर और मरीज के बीच के संबंध को मजबूत बनाना है, उसका विकल्प बनना नहीं.

मार्केटर की जानकारी

Name: Sun Pharmaceutical Industries Ltd
Address: खसरा नं. 1335-1340, EPIP- I के पास, गांव - भटोली कलां, बड्डी, सोलन, हिमाचल प्रदेश, 173205 || प्लॉट नं. 107/108, नामली ब्लॉक, रानीपूल, ईस्ट सिक्किम 737135 || एक्मे प्लाजा, अंधेरी-कुर्ला रोड, अंधेरी (पूर्व), मुंबई, महाराष्ट्र -400059

विक्रेता विवरण

मूल देश: भारत

हमारे पास उपलब्ध टेस्ट

हमें डॉक्टर के पर्चे की आवश्यकता क्यों है?
close sheet