भारत में 43% महिलाएं माहवारी के दौरान नहीं करती हैं सेनेटरी पैड का इस्तेमाल : सर्वे

भारत में 43% महिलाएं माहवारी के दौरान नहीं करती हैं सेनेटरी पैड का इस्तेमाल

महिलाओं में माहवारी या पीरियड आना एक आम समस्या है लेकिन आज भी हमारे समाज की अधिकतर महिलाएं इस बारे में बात करने से हिचकती हैं। इस दौरान शरीर को साफ़ सुथरा रखना बहुत ज़रूरी होता है। शहरों में तो महिलाएं सेनेटरी पैड का इस्तेमाल करती हैं लेकिन गावों कस्बों में अभी भी लड़कियां और महिलाएं कपड़े का ही इस्तेमाल करती हैं जो कि गलत है। हाल ही में वीमेन हेल्थ आर्गेनाईजेशन ने माहवारी के दौरान साफ़-सफाई को लेकर एक सर्वे किया और इस बारे में अलग अलग शहरों की महिलाओं से पूछताछ की गयी।

सर्वे के अनुसार भारत में लगभग 43% महिलाएं माहवारी के दौरान सेनेटरी पेड का इस्तेमाल नहीं करती हैं वहीं 36% महिलाएं ने माना कि उन्हें ऐसे मेडिकल स्टोर से पैड खरीदने में हिचक होती है जहां आस पास लोग खड़े हों। लगभग 67% महिलाएं ऐसी हैं जो माहवारी के दौरान अपने किसी दोस्त या रिश्तेदार से पैड उधार लेती हैं।

वेट ड्राई पर्सनल केयर और पीरियड से जुड़े प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी एवरटीन के सीइओ हरिओम त्यागी ने बताया कि, ‘ यह काफी चिंता की बात है कि अपने देश में हर तीन में से एक महिला भीडभाड वाले स्टोर से पैड खरीदने में हिचकती है।’ वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाईजेशन ने अक्टूबर 2017 में यह सर्वे किया और इसमें बैंगलोर, चेन्नई, कटक, दिल्ली, इंदौर, जयपुर, कानपुर, कोलकाता, लुधियाना, मुंबई, रांची, सूरत समेत भारत के 35 प्रमुख शहरों की महिलाओं को शामिल किया गया। सर्वे में भाग लेने वाली 45% महिलाओं ने यह माना कि वे साल में एक या दो बार सेनेटरी पैड उधार मांग कर ही काम चलाती हैं।

नेशनल फॅमिली हेल्थ सर्वे (2015-16) के अनुसार 57.6% महिलाएं सेनेटरी पैड का इस्तेमाल करती हैं और 15-24 साल के बीच की 62% लड़कियां माहवारी के दौरान सिर्फ कपड़ों का ही इस्तेमाल करती हैं। इन सब समस्याओं से निजात दिलाने के लिए एवरटीन ब्रांड ने भारतीय महिलाओं को ध्यान में रखते हुए एक ख़ास पीरियड बॉक्स लांच किया है। इस बॉक्स को स्टोर से खरीदने की बजाय आप सीधे अपने घर पर मंगवा सकती है। आप एवरटीन की वेबसाइट पर जाकर अपनी ज़रूरत और पसंद के हिसाब से चीजें चुन सकती हैं और उन्हें ऑनलाइन आर्डर कर सकती हैं।
साभार : ANI

Facebook Comments

Related Articles