
बेहतर स्वास्थ्य के लिए अच्छे खानपान का होना बहुत ज़रूरी है। आप जितना अच्छा और पौष्टिक खाना खायेंगे उतना ही आप बीमारियों से दूर रहेंगे। हाल में हुए एक शोध में यह बताया गया कि मीट ,रिफाइंड अनाज और अधिक कैलोरी वाले पेय पदार्थ पीना हमारी सेहत के लिए बहुत ही हानिकारक है, इन चीजों के सेवन से पुरुषों और महिलाओं दोनों में कैंसर का खतरा बढ़ता है।








