गर्भधारण करने में हो रही है मुश्किल? आपकी गलत खानपान की आदतें हो सकती हैं इसकी वजह !!

गर्भधारण करने में हो रही है मुश्किल? आपकी गलत खानपान की आदतें हो सकती हैं इसकी वजह !!

गर्भावस्था के दौरान हर महिला को अपने खानपान और स्वास्थ्य को लेकर विशेष ख्याल रखना चाहिए। इस दौरान आपकी छोटी सी गलती, गर्भ में पल रहे शिशु पर बुरा असर डाल सकती है। सिर्फ गर्भावस्था ही नहीं बल्कि अगर आप गर्भधारण के बारे में प्लानिंग कर रही हैं तो भी आपको अपने खानपान पर विशेष ध्यान देना होगा। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में हुए एक रिसर्च में यह बात सामने आयी कि जो महिलायें बहुत कम मात्रा में फल और अधिक मात्रा में जंक फ़ूड खाती हैं उन्हें गर्भधारण में देरी हो सकती है।

इस शोध में 5600 ऐसी महिलाओं को शामिल किया गया जो पहली बार मां बनी हैं। इन सभी महिलाओं से उनके खानपान के बारे में विस्तार से जानकारी ली गई। महिलाओं के जवाबों के आधार पर यह निष्कर्ष निकला कि जिन महिलाओं ने दिन में तीन या इससे अधिक बार फल खाया, उनकी तुलना में दिन में सिर्फ एक या दो बार फल खाने वाली महिलाओं को गर्भधारण करने में लगभग आधा महीने ज्यादा का समय लगा।  

1mg पर उचित दामों में अच्छी क्वालिटी वाले विटामिन और मिनरल सप्लीमेंट खरीदें. यहां क्लिक करें.

फलों के अलावा फ़ास्ट फ़ूड या जंक फ़ूड के सेवन और इससे गर्भधारण पर पड़ने वाले प्रभाव की जांच की गयी। शोध के अनुसार जिन महिलाओं ने कभी भी जंक फ़ूड का सेवन नहीं किया या जो बहुत कम मात्रा में जंक फ़ूड का सेवन करती हैं, उनकी तुलना में हफ्ते में चार या उससे अधिक बार जंक फ़ूड खाने वाली महिलाओं को गर्भधारण करने में एक महीने अधिक समय लगा। इसी शोध में महिलाओं के खानपान का बांझपन पर पड़ने वाले असर की भी जांच की गयी और पाया गया कि कम मात्रा में फल खाने वाली महिलाओं में बांझपन का खतरा 8 से 12% तक बढ़ सकता है। वहीं अगर जंक फ़ूड की बात की जाए तो अधिक मात्रा में जंक फ़ूड के सेवन से बांझपन का खतरा 8 से 16% तक बढ़ सकता है।

रिसर्च फेलो जेसिका ग्रीगर ने बताया कि इस शोध से साफ़ साफ़ पता चलता है कि खराब खानपान से गर्भधारण में देरी हो सकती है या कुछ मामलों में इस वजह से बांझपन जैसी गंभीर समस्या भी हो सकती है। इसलिए हर महिला को यही सलाह दी जाती है कि अगर आप गर्भधारण के बारे में विचार कर रही हैं तो अपनी डाइट में अधिक से अधिक फल और पौष्टिक चीजों को शामिल करें साथ ही फ़ास्ट फ़ूड, ज्यादा मसालेदार तेल युक्त चीजें इत्यादि का सेवन बिल्कुल ना करें।

इस शोध को ह्यूमन रिप्रोडक्शन (Human Reproduction) में प्रकाशित किया गया है।

साभार : एजेंसी

Facebook Comments

Related Articles