स्ट्रेस कम करने और इम्युनिटी पॉवर बढ़ाने में मदद करती है डार्क चॉकलेट : रिसर्च

स्ट्रेस कम करने और इम्युनिटी पॉवर बढ़ाने में मदद करती है डार्क चॉकलेट

चॉकलेट खाने के कई फायदों के बारे में आपने पहले भी पढ़ा होगा लेकिन अगर आप चॉकलेट खाने के शौकीन है तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है। हाल में में हुए एस रिसर्च में खुलासा हुआ है कि डार्क चॉकलेट खाने से मूड अच्छा होता है याददाश्त बढ़ती है और साथ ही साथ यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्युनिटी पावर) को भी मजबूत करती है।

विशेषज्ञों के अनुसार कोको फ्लेवोनॉयड का एक अच्छा स्रोत है और पहली बार वैज्ञानिकों ने यह जानने की कोशिश की है कि फ्लेवोनॉयड का इंसानों के मस्तिष्क, ह्रदय और तंत्रिका तंत्र पर क्या प्रभाव पड़ता है और किन मायनों में यह इंसानों के लिए फायदेमंद है। फ्लेवोनॉयड एक पोषक तत्व है जो आमतौर पर फलों, हरी सब्जियों और अनाजों में प्राकृतिक रुप से पाया जाता है। सेब और चेरी जैसे फलों में फ्लेवोनॉयड की मात्रा काफी ज्यादा पायी जाती है।

अमेरिका की लोमा लिंडा यूनिवर्सिटी के ली एस बर्क ने कहा कि, “ हम सबने मिलकर कई सालों तक यह रिसर्च किया कि डार्क चॉकलेट में मौजूद शुगर का इंसान के तंत्रिका संबंधी कार्यों पर क्या असर पड़ता है? हमने पाया कि शुगर की अधिक मात्रा से लोग ज्यादा खुश होते हैं और यह स्ट्रेस कम होता है। उन्होंने बताया कि हमने लम्बे समय और कम समय के लिए इंसानों में एक नियमित आकार के चॉकलेट बार में कोको की अधिक मात्रा के प्रभाव का आंकलन किया और इससे मिलने वाले नतीजों से हम बहुत उत्साहित हैं।

रिसर्च से पता चला कि चॉकलेट में कोको की अधिक मात्रा का आपकी याददाश्त और मूड पर बहुत ही सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। फ्लेवोनॉयड में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं और यह शरीर की इम्युनिटी पावर बढ़ाने में बहुत ही मददगार है। जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है वे बहुत जल्दी संक्रामक बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं। ऐसे लोगों को फ्लेवोनॉयड युक्त चीजों का सेवन अधिक करना चाहिए।  इसके अलावा फ्लेवोनॉयड दिल, मस्तिष्क और अन्य अंगों के लिए भी बहुत फायदेमंद है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि डार्क चॉकलेट का सीमित मात्रा में सेवन करने से और भी कई फायदे होते हैं। यह वजन कम करने में भी सहायक है साथ ही इसके सेवन से खराब कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होती है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ती है। डार्क चॉकलेट खाने से आपको लम्बे समय तक भूख नहीं लगती है इससे आप फालतू की चीजें खाने से भी बच जाते हैं।

साभार : PTI

Facebook Comments

Related Articles