Categories: घरेलू नुस्खे

दांत दर्द के लिए घरेलू इलाज (Home Remedies for Toothache)

और पढ़े – दांतों के रोग में चित्रक के फायदेजब भी दांतों में दर्द होता है तो व्यक्ति कुछ खा नहीं सकता। दांत के दर्द के कारण हमेशा परेशान रहता है। यह भी संभव नहीं है कि बार-बार होने वाले दांत दर्द के इलाज के लिए रोगी अपना काम-धंधा छोड़कर डॉक्टर के पास चला जाए। इसलिए घरेलू उपचार की जरूरत पड़ती है। अगर आप भी परेशान हैं, तो दांत दर्द के लिए घरेलू उपाय आजमा सकते हैं।

दांत में दर्द होना वैसे तो एक आम समस्या है, लेकिन ये बेहद असहनीय होता है। दांत दर्द की वजह से कई बार चेहरे पर सूजन भी आ जाती है। यहां तक कि सिर में दर्द भी हो सकता है। दांत का दर्द किसी भी उम्र में हो सकता है।

Contents

दांत का दर्द क्या है (What is Toothache?)

आयुर्वेद के अनुसार, दांत में दर्द वात दोष के कारण होता है। खानपान में सुधार, साफ-सफाई एवं घरेलू नुस्खों से दांत के दर्द से छुटकारा पाया जा सकता है।

दांत दर्द के प्रकार (Toothache Types in Hindi)

दांत दर्द (Teeth pain) दो तरह के होते हैंः-

  • इसमें दांतों में तेज दर्द होता है, जिसे Sharp Tooth Pain कहते हैं। यह कुछ खाते समय, या बात करते समऔर पढ़े – दांतों के रोग में चित्रक के फायदेय एकदम तेजी से होता है।
  • इसमें दर्द ज्यादा गरम या ठण्डा खाना खाने के कारण होता है। इस दर्द को Dull Tooth Pain भी कहते हैं। यह हल्का तथा ज्यादा लम्बे समय तक रहता है।

दांत दर्द के कारण (Causes of Toothache in Hindi)

दांत में दर्द होने के ये कारण हो सकते हैंः-

  • स्वस्थ दांतों के लिए दांतों का ध्यान रखना जरूरी होता है। दांतों का ख्याल नहीं रखा गया तो दांतों में कीड़े लगने का डर रहता है। इससे दांतों में कैविटी हो जाती है। यह दांत के दर्द का कारण बनता है।
  • दांतों की जड़ों का कमजोर होना। गलत तरीके से दांतों की सफाई करने से दांतों की जड़ें कमजोर हो जाती हैं। इससे दांतों में दर्द होता है।
  • दांतों के टूटने से भी दांतों में दर्द होता है।
  • अक्ल दाढ़ (Wisdom Tooth) निकलने के दौरान दांतों में असहनीय दर्द होता है।
  • अधिक मीठे खाने से भी दांत दर्द होता है। मीठा खाने के बाद, खाने के अंश दांतों और मसूड़ों में रह जाते हैं। यह कीटाणु अम्ल पैदा करते हैं, जो दांतों को नुकसान पहुंचाते हैं। यह संक्रमण दांतों की जड़ों तक पहुंच कर दांतों में दर्द पैदा करता है।
  • कैल्शियम की कमी के कारण दांत कमजोर पड़ जाते हैं, जिस कारण दांतों में दर्द होता है।
  • दांतों में बैक्टीरिया के इन्फेक्शन के कारण दर्द होने लगता है।

छोटे बच्चों में दांत दर्द के कारण (Causes of Dental Pain in Children in Hindi)

छोटे बच्चों में अक्सर दांत दर्द की समस्या देखी जाती है। बच्चों के ज्यादा मीठा खाने, तथा दांतों की साफ-सफाई सही से ना रखने के कारण बैक्टीरियल इन्फेक्शन होने का ज्यादा खतरा बना रहता है। इस कारण उनके दांतों में कैविटी बन जाती है। इससे दर्द होने लगता है।

और पढ़े: दांत दर्द में पेपरमिंट के फायदे

अक्ल दाढ़ क्या है? (What is Wisdom Tooth in Hindi?)

अक्ल दाढ़ (Wisdom Tooth) सामान्य रूप से 17 से 25 साल के बीच में आ जाती है। कई लोगों में यह 25 साल के बाद भी आती है। ये काफी मजबूत होते हैं। यह दांत सबसे आखिरी में आते हैं, इसलिए जब इन्हें जगह नहीं मिल पाती, तो यह मसूड़ों और दांतों पर दबाव बनाते हैं। इससे असहनीय पीड़ा होती है।अक्ल दाढ़ आने का दर्द लगभग एक-दो दिन, या कभी-कभी तीन दिन तक भी रहता है।

इसमें तेज दर्द के साथ-साथ सिर दर्द भी हो सकता है। व्यक्ति को भोजन चबाने में तकलीफ होती है। मसूड़ों में सूजन आ जाती है। अक्ल दाढ़ आने का दर्द कभी-कभी अचानक हो जाता है। कई बार यह दर्द धीरे-धीरे व आराम से होता है। इसलिए हर 6 महीने में दांतों के डॉक्टर के पास जाकर इस समस्या का पहले से ही पता लगाया जा सकता है।

और पढ़ेंदाढ़ के दर्द में आक के फायदे

दांतों के दर्द के लिए घरेलू उपचार (Home Remedies for Toothache in Hindi)

एलोपैथिक उपचार में केवल दांत के दर्द को कुछ समय के लिए दबाया जाता है, और इसके लिए Pain killers या Analgesics खाने को बोला जाता है। एलोपैथिक दवाओं से शरीर में side-effect होने का खतरा भी रहता है। इसलिए दांत के दर्द से छुटकारा पाने के लिए घरेलू उपचार करना फायदेमंद  होता है, जो ये हैंः-

लौंग का प्रयोग कर दांत दर्द का इलाज (Cloves: Home Remedies for Toothache in Hindi)

एक लौंग को दांत के नीचे दबाकर रखने से दांत दर्द में आराम मिलता है। लौंग का तेल भी दर्द को भगाने में प्रभावी होता है।

और पढ़ेंः लौंग के फायदे और नुकसान

लहसुन के प्रयोग से दांत दर्द का उपचार (Garlic : Home Remedies for Tooth Pain in Hindi)

दांत में दर्द होने पर लहसुन को चबा लें। इसके अन्दर मौजूद Allicin  प्राकृतिक जीवाणुरोधी एजेंट है। दांत दर्द को खत्म करता है।

और पढ़ेंः लहसुन के फायदे और नुकसान

हींग के सेवन से दांत दर्द से मुक्ति (Hing : Home Remedies to Treat Teeth

Pain in Hindi)

चुटकी भर हींग को मौसमी के रस में मिलाकर रूई में लगा लें। दर्द वाले दांत के पास रखें। यह दांत का दर्द दूर करने का सबसे अच्छा घरेलू उपचार है।

और पढ़ेंः हींग के फायदे और नुकसान

हल्दी के सेवन से दांतों के दर्द से आराम (Turmeric: Home Remedies for Toothache Treatment in Hindi)

हल्दी एक प्राकृतिक Antibiotics है। हल्दी, नमक और सरसों के तेल के पेस्ट को दर्द वाले दांत पर लगाना चाहिए।

और पढेंदांत के दर्द में चुकन्दर के फायदे

दांतों के दर्द से छुटकारा के  लिए आलू का इस्तेमाल (Potato: Home Remedies to Treat Dental Pain in Hindi)

आलु को छोटे टुकड़ों में काटकर कच्चा ही अच्छी तरह चबाएं।

और पढ़ेंः आलू के अनेक लाभ

दांत दर्द की परेशानी में प्याज से फायदा (Onion: Home Remedies for Dental Pain Treatment in Hindi)

प्याज अपने गुणों के कारण मुंह के जीवाणु एवं बैक्टीरिया को नष्ट कर देते हैं। दांत में दर्द होने पर प्याज के टुकड़े को दांत के पास रखें, या चबाएं।

और पढ़ेंः प्याज के फायदे और नुकसान

बेकिंग सोडा से दांत के दर्द का उपाय (Baking Soda: Home Remedies for Toothache in Hindi)

रूई को पानी में डालकर निचोड़ लें। इसमें बेकिंग सोडा छिड़कें, फिर इसे दर्द वाले दांत पर अच्छी तरह घुमाएं। इसके अलावा गुनगुने पानी में बेकिंग सोडा डालकर उससे कुल्ला करें।

और पढ़ेदांत के रोग में बाकुची के फायदे

काली मिर्च का पाउडर दांत के दर्द का इलाज (Black Pepper: Home Remedies to Treat Teeth Pain  in Hindi)

दांतों में ठण्डा एवं गरम लगने से होने वाले दर्द के लिए काली मिर्च पाउडर, और नमक को बराबर मात्रा में मिलाएं। इसमें कुछ बूंद पानी मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे दर्द वाली जगह पर लगाकर कुछ मिनट के लिए छोड़ दें। दर्द ठीक हो जाता है।

और पढ़ेदांत दर्द में कचनार के फायदे

अमरूद के सेवन से दांत दर्द का इलाज (Guava : Home Remedy for Toothache in Hindi)

  • अमरूद के पेड़ की ताजी पत्तियों को साफ करके मुंह में रख कर चबाएं।
  • अमरूद के पेड़ की ताजी पत्तियों को पानी में उबालकर ठण्डा कर लें। इसमें नमक मिलाएं और कुल्ला करें। अमरूद के पत्तों में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। इसके प्रयोग से दांत के दर्द में आराम मिलता है।

और पढ़ेंः अमरूद के फायदे

हाइड्रोजन पेरोक्साइड से दांत दर्द का उपचाार (Hydrogen Peroxide: Home Remedy for Tooth Pain Treatment in Hindi)

हाइड्रोजन पेरोक्साइड से कुल्ला करें। यह दर्द और सूजन को ठीक करता है। बैक्टीरिया को दूर करता है। इसके अलावा यह दांतों में लगे Plaque एवं मसूड़ों से निकलते खून की समस्या को भी दूर करता है।

और पढ़ेंदांत दर्द में काजू के फायदे

दांत दर्द में आपका खान-पान  (Your Diet for Toothache)

दांत के दर्द से परेशान लोगों को अपना खान-पान  ऐसा रखना चाहिएः-

  • मीठे और चिपचिपे पदार्थ का सेवन कम से कम करें।
  • बहुत ज्यादा ठण्डा और बहुत ज्यादा गरम चीजें ना खाएं।
  • कुछ भी खाने के बाद अच्छी प्रकार कुल्ला करें।

दांद दर्द में आपकी जीवनशैली (Your Lifestyle in Dental Pain)

दांत के दर्द के दौरान आपकी जीवनशैली ऐसी होनी चाहिएः-

  • नियमित रूप से सुबह और सोने से पहले ब्रश से दांतों की सफाई करें।
  • हर 6 महीने में अपने दन्त चिकित्सक से दांतों का चेकअप कराएं।

दांत दर्द होने पर डॉक्टर से कब सम्पर्क करें? (When to Contact in Dental Pain?)

ऊपर बताए गए टिप्स (teeth pain relief tips) आजमाने के बाद भी अगर दांत दर्द से आराम ना हो तो, तुरंत नजदीकी डॉक्टर से सम्पर्क करें। आप इन अवस्था में डॉक्टर से सम्पर्क कर सकते हैंः-

  • यदि दांत का दर्द एक दिन से ज्यादा बना रहे, और घरेलू उपचार करने से आराम न मिल रहा हो।
  • मसूड़ों से खून एवं बदबू आ रही हो।
  • अक्ल दाढ़ के कारण होने वाला दर्द यदि बहुत अधिक हो रहा हो।

और पढ़ेदांतों के रोग में चित्रक के फायदे

आचार्य श्री बालकृष्ण

आचार्य बालकृष्ण, आयुर्वेदिक विशेषज्ञ और पतंजलि योगपीठ के संस्थापक स्तंभ हैं। चार्य बालकृष्ण जी एक प्रसिद्ध विद्वान और एक महान गुरु है, जिनके मार्गदर्शन और नेतृत्व में आयुर्वेदिक उपचार और अनुसंधान ने नए आयामों को छूआ है।

Share
Published by
आचार्य श्री बालकृष्ण

Recent Posts

कब्ज से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं पतंजलि दिव्य त्रिफला चूर्ण

आयुर्वेदिक ग्रंथों के अनुसार, त्रिफला चूर्ण पेट से जुड़ी समस्याओं के लिए बेहद फायदेमंद है. जिन लोगों को अपच, बदहजमी…

1 year ago

डायबिटीज को नियंत्रित रखने में सहायक है पतंजलि दिव्य मधुनाशिनी वटी एक्स्ट्रा पावर

डायबिटीज की बात की जाए तो भारत में इस बीमारी के मरीजों की संख्या साल दर साल बढ़ती जा रही…

1 year ago

त्वचा से जुड़ी समस्याओं के इलाज में उपयोगी है पतंजलि दिव्य कायाकल्प वटी

मौसम बदलने पर या मानसून सीजन में त्वचा से संबंधित बीमारियाँ काफी बढ़ जाती हैं. आमतौर पर बढ़ते प्रदूषण और…

1 year ago

युवाओं के लिए अमृत है पतंजलि दिव्य यौवनामृत वटी, जानिए अन्य फायदे

यौन संबंधी समस्याओं के मामले में अक्सर लोग डॉक्टर के पास जाने में हिचकिचाते हैं और खुद से ही जानकारियां…

1 year ago

मोटापे से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं पतंजलि मेदोहर वटी

पिछले कुछ सालों से मोटापे की समस्या से परेशान लोगों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है. डॉक्टरों के…

1 year ago

पेट से जुड़े रोगों को ठीक करती है पतंजलि दिव्य गोधन अर्क, जानिए सेवन का तरीका

अधिकांश लोगों का मानना है कि गौमूत्र के नियमित सेवन से शरीर निरोग रहता है. आयुर्वेदिक विशेषज्ञ भी इस बात…

1 year ago