कब्ज के कारण रोगी को बार-बार दस्त जाना पड़ता है। पेट साफ ना होने के कारण पूरे दिन आलस्य बना रहता है। किसी काम में मन नहीं लगता। कब्ज की परेशानी के कारण मल त्यागने के लिए ज्यादा जोर लगाना पड़ता है, घण्टों बैठे रहना पड़ता है। इतना ही नहीं व्यक्ति को बहुत सोच-समझकर खाना-पीना पड़ता है। क्या आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, क्या आप भी कब्ज से परेशान हैं, और कब्ज का घरेलू उपचार चाहते हैं?
आयुर्वेद में कब्ज की समस्या के लिए अनेक घरेलू उपाय बताए गए हैं। आप इन असरदार उपायों से आसानी से कब्ज का घरेलू उपचार कर सकते हैं।
Contents
आयुर्वेद के अनुसार, शरीर का संतुलन वात, पित्त, कफ दोषों पर निर्भर करता है। इनमें हुए असंतुलन के कारण शरीर रोगों से घिर जाता है। खान-पान एवं जीवनशैली में लापरवाही के कारण जब जठराग्नि मन्द हो जाती है, तथा आहार सही समय पर ठीक प्रकार से नहीं पचता। इससे शरीर के दोष असंतुलित तथा दूषित होकर रोग उत्पन्न करते हैं। कब्ज में मुख्यतः वात दोष की दुष्टि होती है, जिस कारण मल सूखा एवं कठोर हो जाता है। सही समय पर मलत्याग नहीं हो पाता।
कब्ज की बीमारी होने के कई कारण होते हैं, जो ये हैंः-
और पढ़े: कब्ज में नागफनी के फायदे
कब्ज की पहचान ये हैः-
आप कब्ज के लिए ये घरेलू उपचार आजमा सकते हैंः-
लगभग 8-10 ग्राम मुनक्के रात को पानी में भिगा दें। सुबह इसके बीज निकालकर दूध में उबाल कर खाएं, और दूध पी लें।
और पढ़ें: कब्ज में टिंडा के फायदे
रात में सोते समय एक गिलास गर्म दूध में 1-2 चम्मच एरण्ड का तेल डालकर पिएं। यह उपाय बहुत लाभ पहुंचाता है।
बेल का फल कब्ज की समस्या के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आधा कप बेल का गूदा, और एक चम्मच गुड़ का सेवन, शाम को भोजन से पहले से करें। बेल का शरबत भी कब्ज में फायदा करता है।
और पढ़े – कब्ज में टमाटर के फायदे
जीरे और अजवायन को धीमी आंच पर भून कर पीस लें। इसमें काला नमक डालकर तीनों को समान मात्रा में मिला कर डब्बे में रख लें। रोज आधा चम्मच की मात्रा में गुनगुने पानी के साथ पिएं।
और पढ़ें : भूख बढ़ाने के लिए करें जीरा का उपयोग
एक गिलास पानी में एक चम्मच मुलेठी का चूर्ण और एक चम्मच गुड़ मिलाकर सेवन करें। यह कब्ज की समस्या को ठीक करने में मदद करता है।
और पढ़ें: मुलेठी औषधीय गुण
रात में सोने से पहले एक चम्मच भुनी हुई सौंफ गरम पानी के साथ पिएं। सौंफ में पाए जाने वाले उड़नशील तेल पाचन क्रिया को दुरुस्त करते हैं, तथा Gastric enzymes के उत्पादन को बढ़ाते हैं।
और पढ़े – कब्ज में रामदाना के फायदे
और पढ़ें – कब्ज में चिचिंडा के फायदे
अलसी के बीजों को पीसकर एक चम्मच की मात्रा में रात को सोने से पहले लें। आपको इसे पानी के साथ लेना है।
और पढ़ें – कब्ज में मंडुआ के फायदे
और पढ़ें – अलसी के औषधीय गुण
ये घरेलू उपाय भी कब्ज की परेशानी में बहुत फायदा पहुंचाते हैंः-
कब्ज से राहत पाने के लिए आपका खान-पान ऐसा होना चाहिएः-
कब्ज से राहत पाने के लिए आपकी जीवनशैली ऐसी होनी चाहिएः-
आप योग की सहायता से भी कब्ज का उपचार कर सकते हैं। कब्ज में लाभ पहुंचाने वाले योग ये हैंः-
एक बार कब्ज की समस्या ठीक हो जाने पर दोबारा क्यों हो जाती है?
आयुर्वेदीय उपचार में परहेज एवं जीवनशैली का विशेष ध्यान रखना चाहिए। ऐसा नहीं करने पर पूरा लाभ नहीं मिल पाता। यह एक प्राकृतिक चिकित्सा है। यह घटे हुए दोष को बढ़ाकर तथा बढ़े हुए दोष को घटाकर शरीर को स्वस्थ बनाने में मदद करता है। आयुर्वेदिक चिकित्सा रोगों के लक्षणें को ना दबाकर रोग को पूरा समाप्त करता है। इसलिए अगर आप आयुर्वेदिक चिकित्सका से कब्ज का इलाज कर रहे हैं तो सभी निर्देशों का ध्यान से पालन करें।
कब्ज के कारण कौन-कौन-सी बीमारी हो सकती हैं?
लंबे समय तक कब्ज रहने से व्यक्ति को अनेक रोग हो हैं। कब्ज के कारण बवासीर या भगन्दर की बीमारी हो सकती है। बवासीर में गुदा नलिका में मस्से हो जाते हैं। रोगी को खूनी तथा बादी दोनों प्रकार हो सकता है। इसलिए व्यक्ति को कब्ज का सही समय पर उचित उपचार करना चाहिए और उचित आहार-विहार का पालन करना चाहिए।
कब्ज होने पर डॉक्टर से कब सम्पर्क करना चाहिए?
आमतौर पर अनुचित खान-पान के कारण सभी को कभी न कभी कब्ज की समस्या हो सकती है, जो घरेलू उपचार या सही खान-पान से कुछ ही दिन में ठीक हो जाती है। यदि कब्ज लंबे समय तक चलती है, या घरेलू उपचार करने से भी कब्ज से राहत ना मिल रही हो, तो यह बवासीर का कारण बन सकती है। ऐसी अवस्था में तुरंत चिकित्सक से सम्पर्क करें।
आयुर्वेदिक ग्रंथों के अनुसार, त्रिफला चूर्ण पेट से जुड़ी समस्याओं के लिए बेहद फायदेमंद है. जिन लोगों को अपच, बदहजमी…
डायबिटीज की बात की जाए तो भारत में इस बीमारी के मरीजों की संख्या साल दर साल बढ़ती जा रही…
मौसम बदलने पर या मानसून सीजन में त्वचा से संबंधित बीमारियाँ काफी बढ़ जाती हैं. आमतौर पर बढ़ते प्रदूषण और…
यौन संबंधी समस्याओं के मामले में अक्सर लोग डॉक्टर के पास जाने में हिचकिचाते हैं और खुद से ही जानकारियां…
पिछले कुछ सालों से मोटापे की समस्या से परेशान लोगों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है. डॉक्टरों के…
अधिकांश लोगों का मानना है कि गौमूत्र के नियमित सेवन से शरीर निरोग रहता है. आयुर्वेदिक विशेषज्ञ भी इस बात…