Sign in to your account
or
By signing in you agree to our
Terms & conditions
 and 
Privacy policy
Sku Image
Sku Image
sold out tag

रिनिसेफ 300mg कैप्सूल

सेफडिनिर (300mg)
असली
प्रामाणिकता सुनिश्चित
डॉक्टर की पर्ची
ज़रूरी है
रिनिसेफ 300mg कैप्सूल एक एंटीबायोटिक दवा है जिसे अनेक बैक्टीरिया से होने वाले संक्रमण का इलाज करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. यह रेस्पिरेट्री ट्रैक्ट (जैसे, निमोनिया), मूत्र मार्ग, कान, नेज़ल साइनस, गले और कुछ सेक्जुअलि ट्रासंमिटिड रोगों के इन्फेक्शंस में असरदार है.

लेखक डॉ. सायेडा आफिया, एमबीए, बीडीएस,
समीक्षक डॉ. मेखला चंद्रा, एमडी, एमबीबीएस,
लास्ट अपडेटेड on 22 सितंबर 2025 | 02:46 AM (Ist)
₹268 एमआरपी₹292.788% की छूट 
 
 
0
footer-icon
sku_image
रिनिसेफ 300mg कैप्सूल वर्तमान में बिक चुके हैं
Same composition alternative:
सेफ्डिन कैप्सूल
₹569₹616.1
यहां से उपलब्ध विकल्प टॉप ब्रांड
बिक चुके हैं
रिनिसेफ 300mg कैप्सूल
रिनिसेफ 300mg कैप्सूल
10 कैप्सूल्स की स्ट्रिप
₹268
₹292.78
tag icon
समान सॉल्ट कॉम्बिनेशन
सेफ्डिन कैप्सूल
सेफ्डिन कैप्सूल
10 कैप्सूल्स की स्ट्रिप
by Torrent Pharmaceuticals Ltd
डिलीवरी का समय 30 मिनट
₹569
₹48.4 प्रति कैप्सूल

₹484

के लिए ऑर्डर
₹1200

अतिरिक्त ऑफ़र के साथ अधिक बचत करें

offer icon
अमेज़ॅन पे बैलेंस के साथ भुगतान करें और न्यूनतम कैशबैक 15 रु.के साथ 75 रुपये तक कैशबैक प्राप्त करें
अमेज़ॅन पे बैलेंस के साथ भुगतान करें और न्यूनतम कैशबैक 15 रु.के साथ 75 रुपये तक कैशबैक प्राप्त करें
chevron icon
offer icon
अमेज़न पे लेटर के साथ ₹75 तक का कैशबैक पाएं
अमेज़न पे लेटर के साथ ₹75 तक का कैशबैक पाएं
chevron icon
offer icon
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
अमेज़ॅन पे बैलेंस के साथ भुगतान करें और न्यूनतम कैशबैक 15 रु.के साथ 75 रुपये तक कैशबैक प्राप्त करें
अमेज़ॅन पे बैलेंस के साथ भुगतान करें और न्यूनतम कैशबैक 15 रु.के साथ 75 रुपये तक कैशबैक प्राप्त करें
chevron icon
offer icon
अमेज़न पे लेटर के साथ ₹75 तक का कैशबैक पाएं
अमेज़न पे लेटर के साथ ₹75 तक का कैशबैक पाएं
chevron icon
offer icon
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
Mobikwik UPI के साथ न्यूनतम ₹599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं.
Mobikwik UPI के साथ न्यूनतम ₹599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
पेटीएम UPI का उपयोग करके न्यूनतम ₹300 के भुगतान पर ₹300 तक का सुनिश्चित कैशबैक*
पेटीएम UPI का उपयोग करके न्यूनतम ₹300 के भुगतान पर ₹300 तक का सुनिश्चित कैशबैक*
chevron icon

सामान्य जानकारी

शामिल है

सेफडिनिर (300mg)

मार्केटर

Assure Pharma

स्टोरेज के निर्देश

30°c से कम तापमान पर स्टोर करें
अपनी भाषा चुनें हिंदी
रिनिसेफ 300mg कैप्सूल image
रिनिसेफ 300mg कैप्सूल image

परिचय

रिनिसेफ 300mg कैप्सूल खाने के साथ या बिना खाना खाए भी लिया जा सकता है. डॉक्टर द्वारा निर्धारित शेड्यूल के अनुसार आपको नियमित रूप से समान अंतराल पर इसे लेना चाहिए. इसे रोज एक ही समय पर लेने से आपको इसे लेना याद रहेगा. डोज़ इस बात पर निर्भर करेगी कि आप इसे किस लिए ले रहे हैं, लेकिन आपको अपने डॉक्टर द्वारा बताए गए अनुसार इस एंटीबायोटिक का कोर्स हमेशा पूरा करना चाहिए. जब तक आप इलाज पूरा नहीं कर लेते तब तक इसे लेना बंद न करें, भले ही आप बेहतर महसूस कर रहे हों. अगर आप इसे समय से पहले लेना बंद करते हैं, तो कुछ बैक्टीरिया जीवित रह सकते हैं, और इन्फेक्शन वापस आ सकता है.


इस दवा के सबसे आम दुष्प्रभावों में चकत्ते, एलर्जिक प्रतिक्रिया, मिचली आना, और डायरिया शामिल हैं. ये आमतौर पर हल्के होते हैं, लेकिन अगर वे आपको परेशान करते हैं या कुछ दिनों से अधिक समय तक रहते हैं तो अपने डॉक्टर को बताएं.


इसका उपयोग करने से पहले, अगर आपको किसी भी एंटीबायोटिक्स से एलर्जी हैं या किडनी या लिवर संबंधी कोई समस्या हो तो आपको अपने डॉक्टर को बताना चाहिए. आपको अपने डॉक्टर को इस दवा को प्रभावित करने या प्रभावित करने वाली अन्य सभी दवाओं के बारे में भी बताना चाहिए. गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को इसका इस्तेमाल करने से पहले, डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए. इस दवा को लेते समय शराब का सेवन न करें, क्योंकि इससे मिचली आना, उल्टी, पसीना आना, चिंता और धड़कन जैसे अप्रिय साइड इफेक्ट हो सकते हैं.

रिनिसेफ कैप्सूल के मुख्य इस्तेमाल

रिनिसेफ कैप्सूल के फायदे

बैक्टीरिया से होने वाले संक्रमण
रिनिसेफ 300mg कैप्सूल आपके शरीर में संक्रमण का कारण बनने वाले बैक्टीरिया को मारकर काम करता है. यह अन्‍य के साथ-साथ फेफड़ों, गले और यूरिनरी ट्रैक्‍ट के बैक्टीरिया से होने वाले संक्रमण के लिए असरदार है. यह दवा आमतौर पर आपको कुछ दिनों के अंदर बेहतर महसूस कराती है, लेकिन आपको इसे बताए गए अनुसार लेते रहना चाहिए, चाहे आप बेहतर महसूस कर रहे हों. समय से पहले बंद करने पर इंफेक्शन फिर से वापस आ सकता है और फिर इलाज करना और भी मुश्किल हो सकता है.

रिनिसेफ कैप्सूल के साइड इफेक्ट

इस दवा से होने वाले अधिकांश साइड इफेक्ट में डॉक्टर की सलाह लेने की ज़रूरत नहीं पड़ती है और नियमित रूप से दवा का सेवन करने से साइट इफेक्ट अपने आप समाप्त हो जाते हैं. अगर साइड इफ़ेक्ट बने रहते हैं या लक्षण बिगड़ने लगते हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह लें
रिनिसेफ के सामान्य साइड इफेक्ट
  • पेशाब में ल्यूकोसाइट बढ़ना
  • मिचली आना
  • डायरिया
  • सिरदर्द
  • वैजाइनल मोनिलायसिस (योनि में फंगल संक्रमण)
  • पेट में दर्द
  • योनि में सूजन
  • पेशाब में प्रोटीन
  • गामा-ग्लूटामाइलट्रांसफरेज़ का बढ़ना
  • लिम्फोसाइट की संख्या बढ़ना
  • लिम्फोसाइटोपीनिया (लिम्फोसाइट की कमी)
  • माइक्रोहेमेटूरिया

रिनिसेफ कैप्सूल का इस्तेमाल कैसे करें

इस दवा की सही खुराक और इसे कितने समय तक लेना है, यह जानने के लिए अपने डॉक्टर से सलाह लें. रिनिसेफ 300mg कैप्सूल को खाने के साथ या भूखे पेट भी ले सकते हैं, लेकिन बेहतर यह होगा कि इसे एक तय समय पर लिया जाए.

रिनिसेफ कैप्सूल किस प्रकार काम करता है

रिनिसेफ 300mg कैप्सूल एक एंटीबायोटिक है. यह बैक्टीरिया को वह सुरक्षात्मक आवरण (सेल वॉल) बनाने से रोकता है, जो उनके जीवित रहने के लिए जरूरी होता है, जिससे वो मर जाते हैं.

ख़ास टिप्स

  • कोई खुराक न छोड़ें, और बेहतर महसूस होने पर भी इलाज का पूरा कोर्स पूरा करें. इसे जल्दी बंद कर देना इन्फेक्शन को ठीक करना मुश्किल बना सकता है.
  • रिनिसेफ 300mg कैप्सूल लेने के दौरान अगर आपको रैशेज, चेहरे, गले या जीभ में सूजन या फिर सांस लेने में तकलीफ हो रही है तो दवा का सेवन तुरंत बंद कर दें और डॉक्टर को सूचित करें.
  • डायरिया साइड इफेक्ट के रूप में हो सकता है, लेकिन जब आपका कोर्स पूरा हो जाता है तो यह बंद हो जाना चाहिए. अगर यह बंद नहीं होता या अगर आपके मल में ब्‍लड आता है, तो अपने डॉक्टर को बताएं.
  • पेट ख़राब होने से बचने के लिए इसे भोजन के साथ लें.
  • रिनिसेफ 300mg कैप्सूल लेते समय शराब का सेवन न करें, क्योंकि इससे साइड इफेक्ट बढ़ सकते हैं.

सुरक्षा संबंधी सलाह

अल्कोहल

अल्कोहल

असुरक्षित
शराब के साथ रिनिसेफ 300mg कैप्सूल लेने से अत्यधिक उंघाई आ सकती है.
गर्भावस्था

गर्भावस्था

डॉक्टर की सलाह पर सुरक्षित
रिनिसेफ 300mg कैप्सूल को आमतौर पर गर्भावस्था के दौरान इस्तेमाल करने लिए सुरक्षि‍त माना जाता है. जानवरों पर किए अध्ययनों में पाया गया कि विकसित हो रहे शिशु पर इसका कम या कोई प्रभाव नहीं पड़ता है ; हालाँकि इससे संबंधित अध्ययन सीमित हैं.
स्तनपान

स्तनपान

डॉक्टर की सलाह पर सुरक्षित
स्तनपान के दौरान रिनिसेफ 300mg कैप्सूल का इस्तेमाल सुरक्षित है. अध्ययन से पता चला है की यह दवा ज्यादा मात्रा मैं ब्रेस्टमिल्क में नहीं जाती है और बच्चे के लिए हानिकारक नहीं है.
रिनिसेफ 300mg कैप्सूल का लंबे समय तक इस्तेमाल न करें, क्योंकि ऐसा करने से चकत्ते और डायरिया जैसी संभावित समस्याएं आ सकती हैं.
ड्राइविंग

ड्राइविंग

असुरक्षित
रिनिसेफ 300mg कैप्सूल के इस्‍तेमाल से सजगता में कमी आ सकती है, आपकी दृष्टि प्रभावित हो सकती है या आपको नींद और चक्कर आने की शिकायत हो सकती है. इन लक्षणों के महसूस होने पर वाहन न चलाएं.
किडनी

किडनी

सावधानी बरतें
किडनी की बीमारियों से पीड़ित मरीजों में रिनिसेफ 300mg कैप्सूल का इस्तेमाल सावधानी के साथ किया जाना चाहिए. रिनिसेफ 300mg कैप्सूल की खुराक में बदलाव की आवश्यकता हो सकती है. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
लिवर

लिवर

डॉक्टर की सलाह पर सुरक्षित
लिवर की बीमारी वाले मरीजों के लिए रिनिसेफ 300mg कैप्सूल का इस्तेमाल संभवतः सुरक्षित है. ऐसी कम ही जानकारी उपलब्ध है जिससे पता चलता है कि इस तरह के मरीजों के लिए रिनिसेफ 300mg कैप्सूल की खुराक कम या ज्यादा करने की ज़रूरत नहीं है. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.

अन्य दवाओं के साथ दुष्प्रभाव

रिनिसेफ को निम्नलिखित में से किसी भी दवा के साथ लेने पर उनमें से किसी का प्रभाव बदल सकता है और इससे कुछ अनचाहे साइड इफेक्ट हो सकते हैं
गंभीर

कॉलरा वैक्सीन (इनएक्टिवेटेड) (ओरल रूट)

सेफडिनिर का सेवन करने के दो सप्ताह पहले और कम से कम 10 दिन बाद कोलेरा वैक्सीन (निष्क्रिय) का सेवन न करें. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें. सेफडिनिर कोलेरा वैक्सीन की प्रभावशीलता को कम कर सकता है (निष्क्रिय).
मध्यम

एमिकासिन (इंजेक्शन रूट)

आपका डॉक्टर आपके किडनी फंक्शन की नियमित रूप से निगरानी कर सकता है.
मध्यम

आयरन (ओरल रूट)

सेफडिनिर और आयरन लेने के बीच कम से कम 2 घंटे का अंतर सुनिश्चित करें.
मध्यम

कैनामायसिन (इंजेक्शन रूट)

आपका डॉक्टर आपके किडनी फंक्शन की नियमित रूप से निगरानी कर सकता है.
मध्यम

स्ट्रेप्टोमाइसिन (इंजेक्शन रूट)

आपका डॉक्टर आपके किडनी फंक्शन की नियमित रूप से निगरानी कर सकता है.

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

रिनिसेफ 300mg कैप्सूल को डॉक्टर द्वारा निर्धारित खुराक और अवधि में लेने से यह प्रभावकारी होता है. अगर आप अपनी स्थिति में सुधार देखते हैं तो भी इसे लेना बंद न करें. अगर आप रिनिसेफ 300mg कैप्सूल का इस्तेमाल करना बंद करते हैं, तो लक्षण वापस आ सकते हैं या बिगड़ सकते हैं.
हां, आप रिनिसेफ 300mg कैप्सूल लेते समय दूध पी सकते हैं. वास्तव में, आपको रिनिसेफ 300mg कैप्सूल खाली पेट नहीं लेना चाहिए तथा पेट में गड़बड़ी से बचने के लिए इसे दूध या भोजन के साथ लेना चाहिए. अगर पेट खराब हो जाता है, तो कृपया अपने डॉक्टर से परामर्श करें.
हां, रिनिसेफ 300mg कैप्सूल का इस्तेमाल डायरिया का कारण बन सकता है. रिनिसेफ 300mg कैप्सूल एक एंटीबायोटिक है जो हानिकारक बैक्टीरिया को मारता है लेकिन आपके पेट या आंत में सहायक बैक्टीरिया को भी प्रभावित कर सकता है और डायरिया का कारण बन सकता है. अगर डायरिया या दस्त की समस्या बनी रहती है, तो इसके बारे में अपने डॉक्टर से बात करें.
अगर आप रिनिसेफ 300mg कैप्सूल की खुराक लेना भूल जाते हैं, तो याद आते ही इसे ले लें. हालांकि, अगर आपकी अगली खुराक का समय लग गया है, तो छूटी हुई खुराक को छोड़ दें और अगली निर्धारित खुराक लें. छूटी हुई खुराक के लिए दोहरी खुराक न लें, क्योंकि इससे साइड इफेक्ट होने की संभावना बढ़ सकती है.
रिनिसेफ 300mg कैप्सूल लेते समय आपको एल्युमिनियम या मैग्नीशियम, आयरन सप्लीमेंट या मल्टीविटामिन वाले एंटासिड से बचना चाहिए. इन दवाओं को रिनिसेफ 300mg कैप्सूल लेने से कम से कम 2 घंटे पहले या उसके बाद लेना सबसे अच्छा होता है.
आमतौर पर, रिनिसेफ 300mg कैप्सूल आपके द्वारा इसे लेने के तुरंत बाद काम करना शुरू करता है. हालांकि, सभी हानिकारक बैक्टीरिया को मारने और अपने लक्षणों से पूरी तरह से राहत देने में कुछ दिन लग सकते हैं.
अगर इलाज का कोर्स पूरा करने के बाद भी आपको कोई फायदा नहीं दिख रहा है तो डॉक्टर को इस बारे में बताएं. अगर इस दवा का उपयोग करते समय लक्षण और खराब हो जाते हैं तो आपको अपने डॉक्टर को भी सूचित करना चाहिए.
नहीं, इलाज का कोर्स पूरा किए बिना रिनिसेफ 300mg कैप्सूल लेना बंद न करें. इन्फेक्शन पूरी तरह से ठीक होने से पहले आप बेहतर महसूस करना शुरू कर सकते हैं. फिर भी, दवा से अधिकतम लाभ प्राप्त करने के लिए आपको निर्धारित अवधि के लिए इस दवा को लेना होगा.

फैक्ट बॉक्स

रासायनिक वर्ग

ब्रॉड स्पेक्ट्रम (थर्ड & फोर्थ जनरेशन सैफैलोस्पोरिनस}

लत लगने की संभावना

नहीं

चिकित्सीय वर्ग

एंटी इनफेक्टाइव्स

एक्शन क्लास

थर्ड-जनरेशन सैफैलोस्पोरिनस
Related products
Products related to Rinicef 300mg Capsule
100% असली प्रोडक्ट
100% असली प्रोडक्ट
सुरक्षित भुगतान
सुरक्षित भुगतान
संपर्क रहित डिलीवरी
संपर्क रहित डिलीवरी
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
<h3 class=titleMediumExtraBold>और अधिक जानना चाहते हैं</h3>

और अधिक जानना चाहते हैं

हम आपको प्रमाणिक, भरोसेमंद और प्रासंगिक जानकारी प्रदान करते हैं
<h3 class=titleMediumExtraBold>क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?</h3>

क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?

डिस्क्लेमर

टाटा 1mg's का एकमात्र उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उसके उपभोक्ताओं को एक्सपर्ट द्वारा जांच की गई, सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिले. हालांकि, यहां निहित जानकारी का उपयोग एक योग्य चिकित्सक की सलाह के लिए विकल्प के रूप में नहीं किया जाना चाहिए. यहां दिए गए विवरण सिर्फ़ आपकी जानकारी के लिए हैं. यह संभव है कि इसमें स्वास्थ्य संबधी किसी विशेष समस्या, लैब टेस्ट, दवाओं और उनके सभी संभावित दुष्प्रभावों, पारस्परिक प्रभाव और उनसे जुड़ी सावधानियां एवं चेतावनियों के बारे में सारी जानकारी सम्मिलित ना हो। किसी भी दवा या बीमारी से जुड़े अपने सभी सवालों के लिए डॉक्टर से संपर्क करें. हमारा उद्देश्य डॉक्टर और मरीज के बीच के संबंध को मजबूत बनाना है, उसका विकल्प बनना नहीं.

मार्केटर की जानकारी

Name: Assure Pharma
Address: 1310/ए, मोनडील हाइट्स, एनआर वाइड ऐंगल सिनेमा, एसजी रोड, अहमदाबाद - 380015, गुजरात, इंडिया

विक्रेता विवरण

मूल देश: भारत

हमारे पास उपलब्ध टेस्ट

हमें डॉक्टर के पर्चे की आवश्यकता क्यों है?
close sheet