Sign in to your account
or
By signing in you agree to our
Terms & conditions
 and 
Privacy policy
People Icon
48 people
viewed recently
Sku Image
Sku Image

प्रोटैग 10mg टैबलेट

प्रोप्रेनेलोल (10mg)
Genuine
Authenticity Assured
Prescription
required
NPPA Regulated
Show Details
प्रोटैग 10mg टैबलेट एक दवा है जिसका इस्तेमाल एंजाइना (छाती में दर्द) और माइग्रेन को रोकने और फियोक्रोमोसाइटोमा (एक दुर्लभ एड्रीनल ग्लैंड ट्यूमर) को मैनेज करने के लिए किया जाता है. यह हृदय गति को धीमा करके और रक्त वाहिकाओं को आराम देकर काम करता है, जिससे हृदय पर दबाव कम करने और रक्त प्रवाह में सुधार करने में मदद मिलती है.

लेखक डॉ. लिपिका खुराना, पीजीडीएचएचएम, बीडीएस,
समीक्षक डॉ. मेखला चंद्रा, एमडी, एमबीबीएस,
लास्ट अपडेटेड on 14 Apr 2026 | 04:20 PM (IST)
Save 21% more with alternative
Chevron Icon
₹10.6
₹12.28
14% off
Get for
₹9
right chevron icon
on orders above ₹1200
Use Code 1MGNEWPLUS
Get for
₹9.8
right chevron icon
on orders above ₹300
Use Code 1MGNEW
1/2
Welcome Gift | For First Order
15% EXTRA OFF
10 tablets
Get by Tomorrow
Delivery Icon
Location Icon
Gurgaon
Cash on delivery

Cash on delivery

Available

Free Return

Free Return

within 7 days

Expiry after

Expiry after

Sep, 2026

 
 
0
footer-icon
Header Image
Substitute Savings
Pay 21% less with a generic alternative with same composition
Contains same composition
Currently viewing
Protag 10mg Tablet
Protag 10mg Tablet
strip of 10 tablets
₹0.9 per tablet
₹10.6
₹12.28

₹9

order for
₹1200
Get by Tomorrow
by Ikon Remedies Pvt Ltd
21% lower price
tag icon
Pronol 10mg Tablet
Pronol 10mg Tablet
strip of 15 tablets
₹0.71 per tablet
How?
₹12.5
₹20.44
39% off

₹10.6

order for
₹1200
Get by 8am
by Knoll Pharmaceuticals Ltd
130K+ users switched to generics this month

Save more with additional offers

offer icon
Flat ₹30 cashback. T&C Apply*
Flat ₹30 cashback. T&C Apply*
chevron icon
offer icon
Get upto Rs.500 Cashback on minimum transaction of Rs.999/- with Mobikwik Wallet.
Get upto Rs.500 Cashback on minimum transaction of Rs.999/- with Mobikwik Wallet.
chevron icon
offer icon
Earn cashback up to Rs.75 with Amazon Pay Later
Earn cashback up to Rs.75 with Amazon Pay Later
chevron icon
offer icon
Flat ₹30 cashback. T&C Apply*
Flat ₹30 cashback. T&C Apply*
chevron icon
offer icon
Get upto Rs.500 Cashback on minimum transaction of Rs.999/- with Mobikwik Wallet.
Get upto Rs.500 Cashback on minimum transaction of Rs.999/- with Mobikwik Wallet.
chevron icon
offer icon
Earn cashback up to Rs.75 with Amazon Pay Later
Earn cashback up to Rs.75 with Amazon Pay Later
chevron icon
offer icon
Pay with Amazon Pay Balance and get cashback up to Rs. 75 with minimum cashback of Rs. 15
Pay with Amazon Pay Balance and get cashback up to Rs. 75 with minimum cashback of Rs. 15
chevron icon
offer icon
Get upto Rs.150 Cashback on minimum transaction of Rs.599/- with Mobikwik UPI.
Get upto Rs.150 Cashback on minimum transaction of Rs.599/- with Mobikwik UPI.
chevron icon

सामान्य जानकारी

शामिल है

प्रोप्रेनेलोल (10mg)

मार्केटर

Ikon Remedies Pvt Ltd

स्टोरेज के निर्देश

30°c से कम तापमान पर स्टोर करें
अपनी भाषा चुनें हिंदी
प्रोटैग 10mg टैबलेट image
प्रोटैग 10mg टैबलेट image

परिचय

प्रोटैग 10mg टैबलेट को डॉक्टर द्वारा निर्धारित खुराक और अवधि में लें. यह इस बात पर निर्भर करेगा कि आपका इलाज किस बीमारी के लिए किया जा रहा है और आप दवा पर कैसी प्रतिक्रिया देते हैं।. आपको इसे हमेशा डॉक्टर द्वारा लिखे गए अनुसार लेना चाहिए. इसे भोजन के साथ या बिना भोजन के लिया जा सकता है. अगर आपको बेहतर महसूस होने लगा है तब भी इसका सेवन जारी रखें, क्योंकि इससे आपको अभी भी फायदा हो रहा है. अगर आप इसे लेना अचानक बंद कर देते हैं, तो आपकी स्थिति और भी खराब हो सकती है.


प्रोटैग 10mg टैबलेट के सबसे सामान्य दुष्प्रभावों में थकान, चक्कर आना, कमजोरी, उंगलियों या पैरों में ठंडापन, और पेट दर्द शामिल हैं. आपको जी मिचलाना, उल्टी और दस्त हो सकते हैं. अगर आप साइड इफेक्ट से परेशान हैं या उनमें कोई सुधार नहीं हो रहा है तो अपने डॉक्टर को बताएं. अधिकांश साइड इफेक्ट कम अवधि वाले होते हैं और आपके शरीर को दवा की आदत पड़ने पर इनमें सुधार हो जाता है.


अगर आपको अस्थमा, बहुत धीमी या असमान दिल की धड़कन या हार्ट फेल सहित हृदय की गंभीर स्थिति है, तो आपको प्रोटैग 10mg टैबलेट का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. अगर आपको किडनी या लिवर संबंधी समस्याएं या क्रोनिक ऑब्स्ट्रक्टिव पल्मोनरी रोग (सीओपीडी) है, तो इसे लेने से पहले अपने डॉक्टर से बात करें. लाइफस्टाइल के संदर्भ में, शराब इस दवा के काम करने के तरीके को प्रभावित कर सकती है और इससे बचना चाहिए. अगर इस दवा से आपको चक्कर आते हैं तो आपको ड्राइव नहीं करना चाहिए. अगर आप गर्भवती हैं या स्तनपान करा रही हैं तो डॉक्टर से पूछें कि यह दवा लेना सुरक्षित है या नहीं.

प्रोटैग टैबलेट के फायदे

एंजाइना (ह्रदय संबंधित सीने में दर्द) की रोकथाम
प्रोटैग 10mg टैबलेट रक्त वाहिकाओं को रिलेक्स करता है ताकि आपके शरीर में रक्त का प्रवाह आसानी से हो सके, इस प्रकार यह सुनिश्चित करता है कि आपके हृदय को ऑक्सीजन की पर्याप्त मात्रा मिलती रहे. इससे आपमें एंजाइना के कारण छाती में दर्द होने की संभावनाएं कम हो जाती हैं. यह दवा आपके व्यायाम करने की क्षमता को बढ़ाने और एंजाइना अटैक की आवृत्ति को कम करके आपके दैनिक जीवन को आसान बनाने में मदद कर सकती है. इसे प्रभावी ढंग से काम करने के लिए आपको इसे नियमित रूप से और जब तक बताया गया हो तब तक लेना चाहिए.
फियोक्रोमोसाइटोमा का इलाज
फियोक्रोमोसाइटोमा को हटाने के लिए सर्जरी कराते समय असामान्य रूप से हाई ब्लड प्रेशर का खतरा होता है. प्रोटैग 10mg टैबलेट आपके हृदय और रक्त वाहिकाओं पर कुछ केमिकल्स के प्रभाव को ब्लॉक करता है. यह हार्ट रेट को धीमा कर देता है और हार्ट बीट में लगने वाले फोर्स को कम करने में मदद करता है जिससे आपका ब्लड प्रेशर कम हो जाता है. इसका उपयोग ब्लड प्रेशर बहुत अधिक बढ़ जाने की स्थिति (हाइपरटेंसिव इमरजेंसी) में उसे तुरंत कम करने के लिए किया जाता है. नियंत्रित ब्लड प्रेशर हार्ट अटैक, स्ट्रोक या किडनी की समस्याओं के जोखिम को कम करता है.
माइग्रेन से बचाव
प्रोटैग 10mg टैबलेट आपके मस्तिष्क में रक्त के प्रवाह को बेहतर बनाने में मदद करता है और मांसपेशियों की असामान्य गतिविधि को रोकता है जो माइग्रेन को बढ़ाता है. यह माइग्रेन अटैक की रोकथाम के लिए बहुत असरदार दवा है, हालांकि, यह पहले से शुरू हो चुके अटैक का इलाज नहीं करता है. माइग्रेन अटैक की फ्रीक्वेंसी को रोककर और इससे सुरक्षित रखकर दवा आपकी दैनिक गतिविधियों को पूरा करने में मदद कर सकती है और आपकी लाइफ क्वालिटी में सुधार कर सकती है.

प्रोटैग टैबलेट के साइड इफेक्ट

इस दवा से होने वाले अधिकांश साइड इफेक्ट में डॉक्टर की सलाह लेने की ज़रूरत नहीं पड़ती है और नियमित रूप से दवा का सेवन करने से साइट इफेक्ट अपने आप समाप्त हो जाते हैं. अगर साइड इफ़ेक्ट बने रहते हैं या लक्षण बिगड़ने लगते हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह लें
प्रोटैग के सामान्य साइड इफेक्ट
  • थकान
  • कमजोरी
  • हाथ पैरों का ठंडा पड़ना
  • सिरदर्द
  • चक्कर आना
  • मिचली आना
  • उल्टी
  • डायरिया
  • पेट में दर्द

प्रोटैग टैबलेट का इस्तेमाल कैसे करें

इस दवा की सही खुराक और इसे कितने समय तक लेना है, यह जानने के लिए अपने डॉक्टर से सलाह लें. इसे साबुत निगल लें. इसे चबाएं, कुचलें या तोड़ें नहीं. प्रोटैग 10mg टैबलेट खाने के साथ या बिना खाना खाए भी लिया जा सकता है.
अधिक फैट वाले भोजन जैसे ऑलिव ऑयल, नट और सीड (ब्राज़ील नट), डार्क चॉकलेट, बटर और मीट के साथ प्रोटैग 10mg टैबलेट लेने से बचें.

प्रोटैग टैबलेट किस प्रकार काम करता है

प्रोटैग 10mg टैबलेट में प्रोप्रेनेलोल, एक बीटा ब्लॉकर शामिल है. यह दवा तंत्रिका आवेगों के लिए शरीर की प्रतिक्रिया (विशेष रूप से हृदय में) को प्रभावित करने का काम करती है. यह आपकी हृदय दर को धीमा करता है और हृदय के लिए शरीर में रक्त पंप करने की प्रक्रिया को आसान बनाता है. यह एरिथिमिया को रोकता है. यह बेहतर रक्त प्रवाह के लिए शरीर में रक्त वाहिकाओं को भी चौड़ा करता है, जिससे एंजाइना के साथ-साथ माइग्रेन को रोकता है. प्रोप्रेनेलोल केमिकल मैसेंजर के असरों को ब्लॉक करने में मदद करता है, जैसे, एड्रेनालिन और नोराड्रेनालिन, जो मस्तिष्क द्वारा उत्पन्न होते हैं और आपकी हृदय गति को बढ़ाने के लिए जिम्मेदार होते हैं, जो आपको चिंतित महसूस करता है. इस तरह यह एंग्जायटी को खत्म करने में मदद करता है. फियोक्रोमोसाइटोमा के इलाज के दौरान , प्रोटैग 10mg टैबलेट हाई-एड्रेनालाईन हार्मोन की क्रिया को अवरुद्ध करने के लिए दिया जा सकता है, ताकि ट्यूमर को हटाने के लिए सर्जरी के दौरान खतरनाक रूप से हाई ब्लडप्रेशर के बढ़ने के खतरे को कम किया जा सके.

ख़ास टिप्स

  • अगर आपको डायबिटीज है तो प्रोटैग 10mg टैबलेट लो ब्लड शुगर के लक्षणों को छिपा सकता है. नियमित रूप से ब्लड शुगर चेक करते रहें.
  • चक्कर आने या गिरने की संभावना को कम करने के लिए, अगर आप बैठे या लेटे हुए हैं तो धीरे-धीरे उठें.
  • प्रोटैग 10mg टैबलेट के कारण चक्कर आना और नींद आ सकती है, इसलिए गाड़ी चलाते समय या एकाग्रता की आवश्यकता वाले कोई भी काम करते समय सावधानी बरतें.
  • अगर आपको अपने पैरों या टखनों के आस-पास सूजन, अचानक वजन बढ़ना या अचानक सांस फूलना देखना पड़ता है, तो अपने डॉक्टर को सूचित करें, क्योंकि ये हार्ट फेल के लक्षण हो सकते हैं.
  • अपने डॉक्टर से बात किए बिना अचानक से दवा लेना बंद न करें.

सुरक्षा संबंधी सलाह

अल्कोहल

अल्कोहल

सावधानी बरतें
प्रोटैग 10mg टैबलेट लेते समय शराब का इस्तेमाल सावधानी के साथ करना चाहिए.
गर्भावस्था

गर्भावस्था

डॉक्टर की सलाह लें
गर्भावस्था के दौरान प्रोटैग 10mg टैबलेट का उपयोग कितना सुरक्षित है, यह अभी पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है. गर्भवती महिलाओं पर इस दवा के पर्याप्त और सटीक शोध उपलब्ध नहीं हैं, और जानवरों पर किए गए परीक्षणों के आंकड़े भी प्रजनन सुरक्षा (Reproductive toxicity) के बारे में जानकारी देने के लिए काफी नहीं हैं. आपके डॉक्टर इस दवा को पर्चे पर लिखने से पहले, इसके फायदों और इससे होने वाले संभावित खतरों की अच्छी तरह जाँच करेंगे.
स्तनपान

स्तनपान

सावधानी बरतें
यदि आप स्तनपान करवाती हैं तो आपको प्रोटैग 10mg टैबलेट का इस्तेमाल सावधानी से करना चाहिए. मां का इलाज पूरा होने और दवा के शरीर से पूरी तरह निकल जाने तक स्तनपान रोक देना चाहिए.
ड्राइविंग

ड्राइविंग

असुरक्षित
प्रोटैग 10mg टैबलेट के कारण सतर्कता या एकाग्रता में कमी आ सकती है, नजर धुंधली हो सकती है और आपको नींद या चक्कर आ सकते हैं. इन लक्षणों के महसूस होने पर वाहन न चलाएं.
किडनी

किडनी

डॉक्टर की सलाह पर सुरक्षित
किडनी के मरीजों के लिए प्रोटैग 10mg टैबलेट का इस्तेमाल पूरी तरह सुरक्षित है. खुराक में बदलाव न करें.
लिवर

लिवर

सावधानी बरतें
लिवर की बीमारियों से पीड़ित मरीजों में प्रोटैग 10mg टैबलेट का इस्तेमाल सावधानी से किया जाना चाहिए. खुराक बदलने की ज़रूरत पड़ सकती है.

अन्य दवाओं के साथ दुष्प्रभाव

प्रोटैग को निम्नलिखित में से किसी भी दवा के साथ लेने पर उनमें से किसी का प्रभाव बदल सकता है और इससे कुछ अनचाहे साइड इफेक्ट हो सकते हैं
जानलेवा

अमीनोफाइलीन (ओरल रूट)

प्रोप्रेनेलोल के साथ एमीनोफिलिन का सेवन न करें.
जानलेवा

थियोफाइलिइन (ओरल रूट)

अगर आपको अस्थमा या सांस लेने में समस्या है, तो किसी भी रूप में थियोफिलिन के साथ प्रोप्रेनेलोल का इस्तेमाल न करें, क्योंकि इससे अत्यधिक सांस फूलना या खांसी हो सकती है.
जानलेवा

थियोफाइलिइन (इंजेक्शन रूट)

अगर आपको अस्थमा या सांस लेने में समस्या है, तो किसी भी रूप में थियोफिलिन के साथ प्रोप्रेनेलोल का इस्तेमाल न करें, क्योंकि इससे अत्यधिक सांस फूलना या खांसी हो सकती है.
गंभीर

एरफोरमोटेरोल (इनहेलेशन रूट)

अगर आपको अस्थमा या सीओपीडी है तो आर्मोटेरोल के साथ प्रोप्रेनेलोल का इस्तेमाल न करें. प्रोप्रेनेलोल आर्फोमोटेरोल की प्रभावशीलता को कम कर सकता है.
गंभीर

बैमब्यूटेरोल (ओरल रूट)

अगर आपको अस्थमा या सीओपीडी है तो बैम्ब्यूटेरॉल के साथ प्रोप्रेनेलोल का इस्तेमाल न करें. प्रोप्रेनेलोल बैम्ब्यूटेरोल की प्रभावशीलता को कम कर सकता है.

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

हां, यह संभव है कि छाती में दर्द (एंजाइना) के लिए आपके डॉक्टर ने आपको प्रोटैग 10mg टैबलेट लेने की सलाह दी हो. प्रोटैग 10mg टैबलेट एक बीटा-ब्लॉकर है जिसका इस्तेमाल हाई ब्लड प्रेशर को कम करने, एंजाइना को रोकने, हार्ट अटैक का इलाज करने या रोकने या हार्ट अटैक के बाद हार्ट की समस्याओं के जोखिम को कम करने के लिए किया जाता है.
नहीं, प्रोटैग 10mg टैबलेट का इस्तेमाल अस्थमा के मरीजों के लिए नहीं किया जा सकता. यह इसलिए है क्योंकि प्रोटैग 10mg टैबलेट लेने से अस्थमा के मरीजों को सांस लेने में समस्या हो सकती हैं, जिससे अस्थमा अटैक आ सकता है. अगर आपको अस्थमा है या सांस लेने में कभी कोई कठिनाई हुई है तो प्रोटैग 10mg टैबलेट से इलाज शुरू करने से पहले हमेशा अपने डॉक्टर को बताएं.
नहीं, आपको प्रोटैग 10mg टैबलेट लेना अचानक बंद नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे आपका एंजिना बिगड़ सकता है या हार्ट अटैक हो सकता है. अपने डॉक्टर को बताएं, और अगर प्रोटैग 10mg टैबलेट को बंद करने की आवश्यकता है, तो आपका डॉक्टर कुछ हफ्तों में धीरे-धीरे आपकी खुराक को कम करेगा.
हां, प्रोटैग 10mg टैबलेट चिंता के लक्षणों जैसे चिड़चिड़ापन, बेचैनी, अत्यधिक चिंता, एकाग्रता की कमी, अवांछित विचार, थकान, इनसोमनिया (नींद का अभाव), घबराहट (अनियमित हार्ट रेट) या कंपन में राहत देने में मददगार है. आपके डॉक्टर द्वारा प्रोटैग 10mg टैबलेट लेने की खुराक और अवधि का सुझाव दिया जाएगा, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपका लक्षण आवर्ती समस्या है या केवल तनावपूर्ण परिस्थितियों के कारण है. हालांकि, प्रोटैग 10mg टैबलेट आमतौर पर चिंता के अल्पकालिक इलाज के लिए दिया जाता है. अगर आपको कोई संदेह है, तो अपने डॉक्टर से परामर्श करें.
अगर आप प्रोटैग 10mg टैबलेट ले रहे हैं तो जीवनशैली में बदलाव आपको स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. अपने आहार में अतिरिक्त नमक लेने से बचें और अपने जीवन में तनाव को कम करने या मैनेज करने के तरीके खोजें. योग या मेडिटेशन करें, या फिर कोई नया शौक अपनाएँ. सुनिश्चित करें कि आपको हर रात अच्छी नींद आती है, क्योंकि यह तनाव के स्तर को कम करने में भी मदद करता है और आपके ब्लड प्रेशर को सामान्य रखने में मदद करता है.<br /><br />धूम्रपान और शराब का सेवन बंद करें, क्योंकि यह आपके ब्लड प्रेशर को कम करने और हार्ट की समस्याओं को रोकने में मदद करता है. नियमित रूप से व्यायाम करें और संतुलित आहार लें जिसमें पूरे अनाज, ताजा फल, सब्जियां और फैट-फ्री प्रोडक्ट शामिल हैं. अगर आपको प्रोटैग 10mg टैबलेट का अधिकतम लाभ पाने के लिए और अपने आपको स्वस्थ रखने के लिए कोई अन्य मार्गदर्शन चाहिए तो अपने डॉक्टर से परामर्श करें.
हां, इंडोमेथासिन प्रोटैग 10mg टैबलेट के काम में हस्तक्षेप कर सकता है और इसे कम प्रभावी बना सकता है. इसके परिणामस्वरूप, आपका ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है. अपने डॉक्टर से बात करें, जो आपको ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के लिए एक अलग दवा लेने की सलाह देगा.

फैक्ट बॉक्स

रासायनिक वर्ग

नैफ्थैलेन डेरिवैटाइव

लत लगने की संभावना

नहीं

चिकित्सीय वर्ग

कार्डिएक

एक्शन क्लास

नॉन-सेलेक्टिव बीटा-ब्लॉकर्स (नस्ब्ब्स)

Related lab tests

संदर्भ

  1. Westfall TC, WestfallIn DP. Adrenergic Agonists and Antagonists. In: Brunton LL, Chabner BA, Knollmann BC, editors. Goodman & Gilman’s: The Pharmacological Basis of Therapeutics. 12th ed. New York, New York: McGraw-Hill Medical; 2011. p. 320.
  2. Opie LH. β-Blocking Agents. In: Opie LH, Gersh BJ, editors. Drugs for the Heart. 8th ed. Philadelphia, Pennsylvania: Elsevier Saunders; 2013. pp. 28-29.
  3. Benowitz NL. Antihypertensive Agents. In: Katzung BG, Masters SB, Trevor AJ, editors. Basic and Clinical Pharmacology. 11th ed. New Delhi, India: Tata McGraw Hill Education Private Limited; 2009. pp. 175-76.
  4. Briggs GG, Freeman RK, editors. A Reference Guide to Fetal and Neonatal Risk: Drugs in Pregnancy and Lactation. 10th ed. Philadelphia, PA: Wolters Kluwer Health; 2015. pp. 1162-63.
  5. Chaves RG, Lamounier JA. Breastfeeding and maternal medications. J Pediatr (Rio J). 2004;80(5 Suppl):S189-S198. [Accessed 20 Mar. 2019] (online) Available from:
  6. Central Drugs Standard Control Organisation (CDSCO). [Accessed 19 Mar. 2019] (online) Available from:
  7. National Health Service: Propranolol [Drug Information]. 2024. [Accessed 17 Mar. 2025] (online) Available from:
संबंधित आयुर्वेदिक सामग्रियां
100% असली प्रोडक्ट
100% असली प्रोडक्ट
सुरक्षित भुगतान
सुरक्षित भुगतान
संपर्क रहित डिलीवरी
संपर्क रहित डिलीवरी
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
<h3 class=titleMediumExtraBold>और अधिक जानना चाहते हैं</h3>

और अधिक जानना चाहते हैं

हम आपको प्रमाणिक, भरोसेमंद और प्रासंगिक जानकारी प्रदान करते हैं
<h3 class=titleMediumExtraBold>क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?</h3>

क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?

डिस्क्लेमर

टाटा 1mg's का एकमात्र उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उसके उपभोक्ताओं को एक्सपर्ट द्वारा जांच की गई, सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिले. हालांकि, यहां निहित जानकारी का उपयोग एक योग्य चिकित्सक की सलाह के लिए विकल्प के रूप में नहीं किया जाना चाहिए. यहां दिए गए विवरण सिर्फ़ आपकी जानकारी के लिए हैं. यह संभव है कि इसमें स्वास्थ्य संबधी किसी विशेष समस्या, लैब टेस्ट, दवाओं और उनके सभी संभावित दुष्प्रभावों, पारस्परिक प्रभाव और उनसे जुड़ी सावधानियां एवं चेतावनियों के बारे में सारी जानकारी सम्मिलित ना हो। किसी भी दवा या बीमारी से जुड़े अपने सभी सवालों के लिए डॉक्टर से संपर्क करें. हमारा उद्देश्य डॉक्टर और मरीज के बीच के संबंध को मजबूत बनाना है, उसका विकल्प बनना नहीं.

मार्केटर की जानकारी

Name: Ikon Remedies Pvt Ltd
Address: ऐक्सिस बैंक के पास, अमरावती रोड, वाड़ी, नागपुर-440 023 (महाराष्ट्र) इंडिया/9, 17th फ्लोर, लोढ़ा सुप्रीमस, अपोजिट. MTNL, VLR, साकी विहार रोड, पोवै, मुंबई - 72 रजिस्टर्ड. ऑफ: वाड़ी - 440 023

Vendor Details

Country of origin: India
A licensed vendor partner from your nearest location will deliver Protag 10mg Tablet. Once the pharmacy accepts your order, the details of the pharmacy will be shared with you. Acceptance of your order is based on the validity of your doctor's ℞ and the availability of this medicine.

In case of any issues, contact us

Email ID: [email protected]
Phone Number: 0124-4166666
Address: 5th Floor Tower - B of the Presidency Building, 46/4 Mehrauli Gurgaon Road, Sector 14, Gurugram, Haryana-122001, India

हमारे पास उपलब्ध टेस्ट

Why we need a prescription?
close sheet