
मिटोसिन 10mg इन्जेक्शन



₹476

अतिरिक्त ऑफ़र के साथ अधिक बचत करें









सामान्य जानकारी
शामिल है
मार्केटर
स्टोरेज के निर्देश



परिचय
मिटोसिन 10mg इन्जेक्शन को डॉक्टर की देखरेख में नस में इंजेक्शन के रूप में दिया जाता है और इसे खुद नहीं लगाया जाना चाहिए. आपका डॉक्टर निर्णय लेगा कि आवश्यक खुराक क्या है और आपको कितनी बार इसे लेने की जरूरत है. यह इस बात पर निर्भर करेगा कि आपका इलाज किस स्थिति के लिए चल रहा है और यह समय-समय पर बदल सकता है. आपको इसे ठीक वैसे लेना चाहिए जैसा आपके डॉक्टर ने बताया हो. इसे गलत तरीके से या अधिक मात्रा में लेने से बहुत गंभीर साइड इफेक्ट हो सकते हैं. आपको दवा के फायदे दिखने या महसूस होने में कई हफ्ते या महीने लग सकते हैं लेकिन जब तक आपका डॉक्टर न कहे इसे लेना बंद न करें.
इस दवा के सबसे आम साइड इफेक्ट में एनीमिया (लाल रक्त कोशिकाओं की संख्या में कमी), सफेद रक्त कोशिकाओं ( वाइट ब्लड सेल्स ) की संख्या में कमी, खून निकलने की प्रवृत्ति बढ़ जाना, भूख में कमी, मिचली आना, और उल्टी शामिल हैं. अगर आप इनसे परेशान हैं या स्थिति गंभीर होती जा रही है, तो अपने डॉक्टर को बताएं. आपके डॉक्टर के पास इन्हें कम करने या रोकने के कुछ उपाय हो सकते हैं.
इस दवा को लेने से पहले, अगर आपके खून, किडनी और लिवर से संबंधित कोई समस्या है या अगर आपको सांस लेने में कठिनाई होती है तो अपने डॉक्टर को इसके बारे में बताएं. यह दवा आपके रक्त में रक्त कोशिकाओं की संख्या को कम करने के लिए जानी जाती है, जिससे इन्फेक्शन की संभावना बढ़ जाती है. इस दवा से इलाज के दौरान किडनी, लिवर और हार्ट फंक्शन के साथ रेगुलर ब्लड टेस्ट की आवश्यकता होती है. प्रेगनेंसी से बचने के लिए इलाज के दौरान पुरुषों और महिलाओं दोनों द्वारा प्रभावी गर्भनिरोधक का इस्तेमाल करना ज़रूरी है.
मिटोसिन इन्जेक्शन के मुख्य इस्तेमाल
मिटोसिन इन्जेक्शन के फायदे
मिटोसिन 10mg इन्जेक्शन स्तन कैंसर का इलाज करने में मदद करता है और इसका इस्तेमाल अकेले या अन्य दवाओं अथवा कीमोथेरेपी जैसी इलाज विधियों के साथ किया जा सकता है. यह स्तन में गांठ, निप्पल से ब्लड आना या स्तन के आकार या टेक्सचर में बदलाव होना आदि जैसे स्तन कैंसर के लक्षणों से राहत देता है. मिटोसिन 10mg इन्जेक्शन कैंसर कोशिकाओं को मारने और उन्हें बढ़ने से रोकने का काम करता है और कैंसर कोशिकाओं के फैलने से रोकता है. अगर आपको किसी साइड इफेक्ट से परेशानी है तो अपने डॉक्टर से बात करें.
नॉन-स्माल सेल लंग कैंसर फेफड़ों के कैंसर के प्रमुख प्रकारों में से एक है और यह धूम्रपान करने वालों और धूम्रपान न करने वालों दोनों को प्रभावित करता है. मिटोसिन 10mg इन्जेक्शन का इस्तेमाल नॉन-स्माल सेल लंग कैंसर का इलाज करने में मदद करता है और इसे अकेले या अन्य दवाओं के साथ दिया जा सकता है. यह एक बहुत ही असरदार और जहरीली दवा है और इसके जोखिमों और फायदों के बारे में आपको अपने डॉक्टर से बात करनी चाहिए. आपको इस उपचार के दौरान शराब पीने से बचना चाहिए और हाइड्रेटेड रहने के लिए बहुत सारा पानी पीना चाहिए.
मिटोसिन इन्जेक्शन के साइड इफेक्ट
- ब्लड प्लेटलेट्स कम होना
- वजन घटना
- रैश
- एनीमिया (लाल रक्त कोशिकाओं की संख्या में कमी)
- सफेद रक्त कोशिकाओं ( वाइट ब्लड सेल्स ) की संख्या में कमी
- खून निकलने की प्रवृत्ति बढ़ जाना
- भूख में कमी
- मिचली आना
- उल्टी
- असहज महसूस करना
मिटोसिन इन्जेक्शन का इस्तेमाल कैसे करें
मिटोसिन इन्जेक्शन किस प्रकार काम करता है
All substitutes for Mitocin 10mg Injection
Mitomycin C 10mg Injection
Lyomit 10mg Injection
Mitomycin 10mg Injection
Oncocin 10mg Injection
Mito 10mg Injection
ख़ास टिप्स
- मिटोसिन 10mg इन्जेक्शन को केवल डॉक्टर की देखरेख में इंजेक्शन या इंफ्यूजन के रूप में दिया जाता है.
- कोई खुराक न छोड़ें और जैसा आपके डॉक्टर ने सुझाया है, कोर्स को पूरा करें.
- इस दवा का सेवन करते समय प्रेगनेंसी से बचने के लिए किसी प्रभावी गर्भनिरोधक विधि का इस्तेमाल करें.
- आपके ब्लड सेल काउंट (सी.बी.सी.), लिवर और किडनी फंक्शन की निगरानी करने के लिए आपका डॉक्टर नियमित रूप से ब्लड टेस्ट करवा सकता है.
- इस दवा को लेने के दौरान हाइड्रेटेड रहने के लिए अच्छी मात्रा में पानी पीने की सलाह दी जाती है.
- अगर आपको सूखी खांसी, सांस का फूलना और सांस लेते समय कर्कश ध्वनि आना जैसे लक्षण हों तो डॉक्टर को बताएं.
सुरक्षा संबंधी सलाह

अल्कोहल

गर्भावस्था

स्तनपान

ड्राइविंग
मिटोसिन 10mg इन्जेक्शन से मिचली आना और उल्टी हो सकता है और इससे आपके रिएक्शन का समय इस सीमा तक कम हो सकता है कि आपकी मोटर वाहन चलाने की क्षमता कम हो जाती है.

किडनी
किडनी की बीमारी के आखिरी चरण के मरीज़ों के मिटोसिन 10mg इन्जेक्शन के इस्तेमाल की सलाह नहीं दी जाती है.

लिवर
हो सकता है कि कुछ लिवर रोग वाले मरीजों में मिटोसिन 10mg इन्जेक्शन के उपयोग की सलाह शायद न दी जाए.
अन्य दवाओं के साथ दुष्प्रभाव
फिल्ग्रैस्टिम (इंजेक्शन रूट)
पेग्फिलग्रास्टिम (इंजेक्शन रूट)
सैर्ग्रामोस्टिम (इंजेक्शन रूट)
लेनोग्रेसटिम (इंजेक्शन रूट)
मोल्ग्रेमोस्टिम (इंजेक्शन रूट)
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
फैक्ट बॉक्स
रासायनिक वर्ग
लत लगने की संभावना
चिकित्सीय वर्ग
एक्शन क्लास
संबंधित लैब टेस्ट
संदर्भ
- Chabner BA, Bertino J, Cleary J, et al. Cytotoxic Agents. In: Brunton LL, Chabner BA, Knollmann BC, editors. Goodman & Gilman’s: The Pharmacological Basis of Therapeutics. 12th ed. New York, New York: McGraw-Hill Medical; 2011. pp. 1718-19.
- Chu E, Sartorelli AC. Cancer Chemotherapy. In: Katzung BG, Masters SB, Trevor AJ, editors. Basic and Clinical Pharmacology. 11th ed. New Delhi, India: Tata McGraw Hill Education Private Limited; 2009. pp. 952.
- Briggs GG, Freeman RK, editors. A Reference Guide to Fetal and Neonatal Risk: Drugs in Pregnancy and Lactation. 10th ed. Philadelphia, PA: Wolters Kluwer Health; 2015. pp. 931-32.
- Central Drugs Standard Control Organisation (CDSCO). [Accessed 26 Mar. 2019] (online) Available from:
- Mitomycin. BC Cancer Drug Manual; 1994 [revised 1 Apr. 2014]. [Accessed 26 Mar. 2019] (online) Available from:





और अधिक जानना चाहते हैं
हम आपको प्रमाणिक, भरोसेमंद और प्रासंगिक जानकारी प्रदान करते हैंक्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?
डिस्क्लेमर
मार्केटर की जानकारी
Address: सरखेज-धोलका रोड, भट, अहमदाबाद-382 210, इंडिया.
विक्रेता विवरण
हमारे पास उपलब्ध टेस्ट
- सीबीसी (कम्पलीट ब्लड काउंट)
- एफबीएस (फास्टिंग ब्लड शुगर)
- थायरॉइड प्रोफाइल टोटल (T3, T4 और TSH)
- HbA1c (ग्लायकोसिलेटेड हीमोग्लोबिन)
- पीपीबीएस (पोस्टप्रैन्डियल ब्लड शुगर)
- लिपिड प्रोफाइल
- विटामिन डी (25-हाइड्रॉक्सी)
- यूरिन आर/एम (यूरिन रूटीन और माइक्रोस्कोपी)
- कोरोनावायरस कोविड -19 टेस्ट- RT PCR
- एलएफटी (लिवर फंक्शन टेस्ट)
- केएफटी (किडनी फंक्शन टेस्ट)
- टीएसएच (थायरॉयड स्टिमुलेटिंग हार्मोन) अल्ट्रासेंसिटिव
- ईएसआर (एरिथ्रोसाइट सेडिमेंटेशन रेट)
- यूरिक एसिड, सीरम
- विटामिन B12
- सीआरपी (सी-रिएक्टिव प्रोटीन), क्वांटिटेटिव
- यूरिन सी/एस (यूरीन कल्चर और सेन्सिटिविटी)
- सीरम इलेक्ट्रोलाइट्स
- सीरम कैल्शियम
- सीरम क्रिएटिनिन
- डायबिटीज स्क्रीनिंग (HbA1C और फास्टिंग शुगर)
- इलेक्ट्रोलाइट्स के साथ केएफटी (इलेक्ट्रोलाइट्स के साथ किडनी फंक्शन टेस्ट)
- कोलेस्टेरॉल - टोटल
- एचबीए (हेमोग्लोबिन)
- कम्प्लीट हीमोग्राम (सीबीसी और ईएसआर)

















