Sign in to your account
or
By signing in you agree to our
Terms & conditions
 and 
Privacy policy
कैन्सिन 1gm इन्जेक्शन 1
कैन्सिन 1gm इन्जेक्शन 2
Sold out, We're noting the medicine down to get it from the manufacturer.

कैन्सिन 1gm इन्जेक्शन

Kanamycin (1gm)
असली
प्रामाणिकता सुनिश्चित
डॉक्टर की पर्ची
ज़रूरी है
कैन्सिन 1gm इन्जेक्शन एक एंटीबायोटिक है जिसका इस्तेमाल विभिन्न प्रकार के बैक्टीरिया से होने वाले संक्रमण के इलाज के लिए किया जाता है. इसमें मूत्र मार्ग, हड्डियों और जोड़ों, फेफड़ों के इन्फेक्शन शामिल हो सकते हैं (जैसे. निमोनिया), रक्त, और कुछ अन्य. इसका इस्तेमाल रेसिस्टेंट ट्यूबरक्लोसिस (टीबी) के इलाज में किया जाता है.

लेखक डॉ. साक्षी जैन, एमएस, बीडीएस,
समीक्षक डॉ. राजीव शर्मा, एमबीए, एमबीबीएस,
लास्ट अपडेटेड on 29 सितंबर 2026 | 01:04 AM (Ist)
₹26.7 एमआरपी₹29.39% की छूट 
(लागू टैक्स सहित)
 
 
0
footer-icon

अतिरिक्त ऑफ़र के साथ अधिक बचत करें

offer icon
Mobikwik UPI (@ikwik) के साथ न्यूनतम ₹.599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹.150 तक का कैशबैक पाएं.
Mobikwik UPI (@ikwik) के साथ न्यूनतम ₹.599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹.150 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
Mobikwik UPI (@ikwik) के साथ न्यूनतम ₹.599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹.150 तक का कैशबैक पाएं.
Mobikwik UPI (@ikwik) के साथ न्यूनतम ₹.599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹.150 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
न्यूनतम ₹1000 के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 का सीधा ट्रांज़ैक्शन.
न्यूनतम ₹1000 के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 का सीधा ट्रांज़ैक्शन.
chevron icon
offer icon
₹300 तक का सुनिश्चित कैशबैक. शर्तें लागू*
₹300 तक का सुनिश्चित कैशबैक. शर्तें लागू*
chevron icon

सामान्य जानकारी

शामिल है

Kanamycin (1gm)

मार्केटर

Alembic Pharmaceuticals Ltd

स्टोरेज के निर्देश

30°c से कम तापमान पर स्टोर करें
अपनी भाषा चुनें हिंदी
कैन्सिन 1gm इन्जेक्शन 1
कैन्सिन 1gm इन्जेक्शन 2

परिचय

कैन्सिन 1gm इन्जेक्शन बैक्टीरिया की वृद्धि को रोककर काम करता है. इसे एक हेल्थकेयर प्रोफेशनल की देखरेख में सीधे नसों या मांसपेशियों में ड्रिप (इंट्रावेनस इन्फ्यूजन) या इंजेक्शन के रूप में दिया जाता है. अपने डॉक्टर द्वारा निर्धारित अनुसार समान अंतराल पर नियमित रूप से इसका इस्तेमाल किया जाना चाहिए. बेहतर महसूस होने के बावजूद भी दवा की कोई खुराक ना छोड़ें और इलाज का कोर्स पूरा खत्म करें. दवा बहुत जल्द बंद करने से इन्फेक्शन वापस हो सकते हैं या बिगड़ सकते हैं.

यह दवा कुछ मरीजों में साइड इफेक्ट के रूप में बहरापन, बैलेंस डिसऑर्डर (बैलेंस ना बनना ), इंजेक्शन वाली जगह पर दर्द और किडनी को नुकसान जैसी समस्याएं पैदा कर सकती है. इसलिए, इस दवा का इस्‍तेमाल करते समय कृपया अपने चिकित्सक द्वारा दिए गए सभी निर्देशों का पालन करें. अगर यह साइड इफेक्ट ठीक नहीं होते हैं या स्थिति अधिक खराब होती जा रही है, तो कृपया डॉक्टर से परामर्श लें.

इलाज के दौरान, आपका डॉक्टर नियमित किडनी फंक्शन टेस्ट, हियरिंग टेस्ट और यूरीन टेस्ट से आपकी निगरानी कर सकता है. कुछ रोगियों को ब्लड में इस दवा के लेवल को मापने की सलाह दी जा सकती है. गर्भावस्था के दौरान इस दवा का इस्तेमाल न करने की सलाह दी जाती है. अगर आप गर्भवती हैं, गर्भधारण की योजना बना रही हैं या स्तनपान कराती हैं, तो डॉक्टर को बताएं.

कैन्सिन इन्जेक्शन के मुख्य इस्तेमाल

कैन्सिन इन्जेक्शन के फायदे

बैक्टीरिया से होने वाले संक्रमण
कैन्सिन 1gm इन्जेक्शन का इस्तेमाल हानिकारक बैक्टीरिया की वृद्धि को रोककर गंभीर बैक्टीरिया से होने वाले संक्रमण के इलाज के लिए किया जाता है. जब अन्य ट्रीटमेंट काम नहीं करते हैं, तो यह गंभीर इन्फेक्शन की रेंज के खिलाफ प्रभावी है.
ट्यूबरक्लोसिस (टीबी)
ट्यूबरकुलोसिस में, विशेष रूप से ड्रग-रेसिस्टेंट टीबी में, कैन्सिन 1gm इन्जेक्शन का इस्तेमाल कॉम्बिनेशन थेरेपी के हिस्से के रूप में किया जाता है, ताकि इन्फेक्शन को नियंत्रित किया जा सके और इसके प्रसार को रोका जा सके, चुनौतीपूर्ण मामलों में इलाज की सफलता में सुधार किया जा सके.

कैन्सिन इन्जेक्शन के साइड इफेक्ट

इस दवा से होने वाले अधिकांश साइड इफेक्ट में डॉक्टर की सलाह लेने की ज़रूरत नहीं पड़ती है और नियमित रूप से दवा का सेवन करने से साइट इफेक्ट अपने आप समाप्त हो जाते हैं. अगर साइड इफ़ेक्ट बने रहते हैं या लक्षण बिगड़ने लगते हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह लें
कैन्सिन के सामान्य साइड इफेक्ट
  • बहरापन
  • बैलेंस डिसऑर्डर (बैलेंस ना बनना )
  • इंजेक्शन वाली जगह पर दर्द
  • किडनी में खराबी

कैन्सिन इन्जेक्शन का इस्तेमाल कैसे करें

आपका डॉक्टर या नर्स आपको यह दवा देगा. कृपया स्वयं उपयोग ना करें.

कैन्सिन इन्जेक्शन किस प्रकार काम करता है

कैन्सिन 1gm इन्जेक्शन एक एंटीबायोटिक है. यह बैक्टीरिया में जरूरी जैविक कार्यों के लिए आवश्यक प्रोटीन बनने की प्रक्रिया को रोककर उनकी वृद्धि को रोकता है.

ख़ास टिप्स

  • डॉक्टर ने आपको कैन्सिन 1gm इन्जेक्शन लेने की सलाह संक्रमण के इलाज और लक्षणों में सुधार के लिए दी है.
  • अगर आप बेहतर महसूस करते हैं, तो भी कोई खुराक न छोड़ें और इलाज का पूरा कोर्स पूरा करें. इसे जल्दी बंद करने से इन्फेक्शन वापस आ सकता है और इलाज करना मुश्किल हो सकता है.
  • इसे इन्जेक्शन द्वारा मांसपेशियों में दिया जाता है.
  • गाड़ी चलाते समय या एकाग्रता की आवश्यकता वाली कोई भी गतिविधि करते समय सावधानी रखें, क्योंकि कैन्सिन 1gm इन्जेक्शन के इस्तेमाल के कारण उनींदापन आ सकता है.
  • इस दवा को लेने के दौरान, आपका डॉक्टर नियमित रूप से ब्लड, यूरीन और हियरिंग टेस्ट करवा सकता है.
  • आपका डॉक्टर यह सुनिश्चित करेगा कि इस दवा के साथ इलाज के पहले और दौरान आप अच्छी तरह से हाइड्रेटेड हैं. 
  • अगर आप गर्भवती हैं, गर्भधारण की योजना बना रही हैं या स्तनपान कराती हैं, तो डॉक्टर को बताएं.
  • अगर आपको रैश, त्वचा में खुजली, चेहरे और मुंह पर सूजन, या सांस लेने में कठिनाई हो, तो कैन्सिन 1gm इन्जेक्शन का सेवन बंद करें और अपने डॉक्टर को तुरंत सूचित करें.

सुरक्षा संबंधी सलाह

अल्कोहल

अल्कोहल

डॉक्टर की सलाह लें
इसकी जानकारी नहीं है कि कैन्सिन 1gm इन्जेक्शन के साथ एल्‍कोहल का सेवन करना सुरक्षित है या नहीं. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
गर्भावस्था

गर्भावस्था

डॉक्टर की सलाह लें
गर्भावस्था के दौरान कैन्सिन 1gm इन्जेक्शन लेने की सलाह नहीं दी जाती , क्योंकि जानवरों पर किए गए अध्ययनों में यह गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए नुकसानदायक पाया गया है. हालांकि, कुछ गंभीर स्थितियों में डॉक्टर इसे तब दे सकते हैं जब इसके फायदे संभावित जोखिमों से ज्यादा हों.
स्तनपान

स्तनपान

सावधानी बरतें
यदि आप स्तनपान करवाती हैं तो आपको कैन्सिन 1gm इन्जेक्शन का इस्तेमाल सावधानी से करना चाहिए. मां का इलाज पूरा होने और दवा के शरीर से पूरी तरह निकल जाने तक स्तनपान रोक देना चाहिए.
ड्राइविंग

ड्राइविंग

डॉक्टर की सलाह लें
इसके बारे में जानकारी नहीं है कि कैन्सिन 1gm इन्जेक्शन का ड्राइविंग की क्षमता पर असर पड़ता है या नहीं. अगर आपको ऐसे लक्षण महसूस हों जो आपका ध्यान या जल्दी प्रतिक्रिया देने की क्षमता को प्रभावित करते हों, तो गाड़ी न चलाएं. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
किडनी

किडनी

सावधानी बरतें
किडनी की बीमारियों से पीड़ित मरीजों में कैन्सिन 1gm इन्जेक्शन का इस्तेमाल सावधानी के साथ किया जाना चाहिए. खुराक बदलने की ज़रूरत पड़ सकती है.
लिवर

लिवर

डॉक्टर की सलाह लें
लीवर की बीमारी से पीड़ित मरीजों में कैन्सिन 1gm इन्जेक्शन के इस्तेमाल पर सीमित डेटा उपलब्ध है.
All

अन्य दवाओं के साथ पारस्परिक प्रभाव (इंटरैक्शन)

कैन्सिन को निम्नलिखित में से किसी भी दवा के साथ लेने पर उनमें से किसी का प्रभाव बदल सकता है और इससे कुछ अनचाहे साइड इफेक्ट हो सकते हैं
गंभीर

वैंकोमायसिन (इंजेक्शन रूट)

अगर समय पर इस्तेमाल करना आवश्यक है, तो आपका डॉक्टर आपकी किडनी की कार्यप्रणाली और समग्र इलाज की बारीकी से निगरानी कर सकता है.
गंभीर

कार्बोप्लेनटिन (इंजेक्शन रूट)

आपका डॉक्टर आपके समग्र इलाज के साथ आपके इलेक्ट्रोलाइट लेवल, किडनी फंक्शन और सुनने की क्षमता की निगरानी कर सकता है.
गंभीर

मैग्नीशियम ऑक्साइड (ओरल रूट)

मैग्नीशियम ऑक्साइड के साथ कैनामायसिन का सेवन न करें. अगर आवश्यक है, तो हाई ब्लड मैग्नीशियम लेवल वाले व्यक्तियों को सांस फूलने की समस्या पर ध्यान देना चाहिए और अगर उन्हें इसका अनुभव होता है तो तुरंत अपने डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए.
गंभीर

टैक्रोलिमस (ओरल रूट)

अगर समय पर इस्तेमाल करना आवश्यक है, तो आपका डॉक्टर आपके टैक्रोलिमस लेवल, पोटेशियम लेवल और किडनी फंक्शन की बारीकी से निगरानी कर सकता है. वे ऑब्जर्वेशन के अनुसार खुराक को एडजस्ट कर सकते हैं.
गंभीर

कोलिसटिन सल्फेट (इंजेक्शन रूट)

कैनामायसिन के साथ कोलिस्टिन सल्फेट का सेवन न करें. अगर इन दोनों दवाओं का साथ में इस्तेमाल करना जरूरी हो, तो डॉक्टर आपके ट्रीटमेंट की निगरानी कर सकते हैं और जरूरत के अनुसार खुराक में बदलाव कर सकते हैं.

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कैन्सिन 1gm इन्जेक्शन के साथ इलाज का सामान्य कोर्स लगभग 7 से 10 दिन है. हालांकि, आपका डॉक्टर उस स्थिति के आधार पर आपकी खुराक तय करेगा जिसके लिए आपका इलाज किया जा रहा है. अधिकतम लाभ प्राप्त करने के लिए डॉक्टर द्वारा निर्धारित खुराक और अवधि में कैन्सिन 1gm इन्जेक्शन लेना जारी रखें. अपने दम पर दवा की खुराक में बदलाव न करें, पहले अपने डॉक्टर से परामर्श करें.
डॉक्टर द्वारा निर्धारित खुराक और अवधि में कैन्सिन 1gm इन्जेक्शन का इस्तेमाल सुरक्षित है. इसे ठीक वैसे लें जैसा डॉक्टर ने बताया हो और कोई भी खुराक न छोड़ें. अपने डॉक्टर के निर्देशों का ध्यान से पालन करें और अगर आपको कोई साइड इफेक्ट महसूस हो या उससे परेशानी हो तो डॉक्टर को बताएं.
कैन्सिन 1gm इन्जेक्शन को केवल प्रशिक्षित हेल्थकेयर प्रोफेशनल या डॉक्टर की देखरेख में लगाया जाना चाहिए और इसे स्व-प्रशासन नहीं किया जाना चाहिए. खुराक आपके इलाज की स्थिति पर निर्भर करेगी और आपके डॉक्टर द्वारा निर्धारित की जाएगी. कैन्सिन 1gm इन्जेक्शन का अधिकतम लाभ प्राप्त करने के लिए अपने डॉक्टर के निर्देशों का ध्यान से पालन करें.
नहीं, कैन्सिन 1gm इन्जेक्शन को सुझाई गई खुराक में ही लिया जाना चाहिए. कैन्सिन 1gm इन्जेक्शन के ओवरडोज़ साइड इफेक्ट के जोखिम बढ़ सकते हैं. अगर आपको इलाज के दौरान अपने लक्षणों की गंभीरता में वृद्धि का अनुभव होता है, तो कृपया दोबारा मूल्यांकन के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श करें.
इस दवा को कंटेनर में रखें या उसके पैक को कसकर बंद करके रखें. पैक या लेबल पर दिए गए निर्देशों के अनुसार इसे स्टोर करें. इस्तेमाल न की गई दवा को नष्ट कर दें. यह ध्यान रखें कि इसे बच्चे, पालतू जानवर या कोई और गलती से न खा ले.
अगर इलाज का कोर्स पूरा करने के बाद भी आप बेहतर महसूस नहीं कर रहे हैं, तो इस बारे में डॉक्टर को बताएं. इसके अलावा, अगर इस दवा का उपयोग करते समय आपके लक्षण और भी खराब हो रहे हैं तो अपने डॉक्टर से परामर्श करें. डॉक्टर खुराक में बदलाव कर सकता है या वैकल्पिक दवा का सुझाव दे सकता है.
नहीं, अगर आप बेहतर महसूस कर रहे हैं तो भी डॉक्टर से परामर्श किए बिना कैन्सिन 1gm इन्जेक्शन लेना बंद न करें. इंफेक्शन पूरी तरह ठीक होने से पहले ही आपके लक्षणों में सुधार दिख सकता है. इसलिए, बेहतर और पूर्ण इलाज के लिए, निर्धारित अवधि के लिए अपना इलाज जारी रखने की सलाह दी जाती है.

फैक्ट बॉक्स

रासायनिक वर्ग

4,6- डिसब्स्टिटटेड 2- डिओक्साय्स्ट्रेप्टैमाइनस

लत लगने की संभावना

नहीं

चिकित्सीय वर्ग

एंटी इनफेक्टाइव्स

एक्शन क्लास

बैक्टीरियल प्रोटीन सिंथेसिस इन्हिबिटर्स- अमिनोग्लाय्‌कोसाइड्स

संदर्भ

  1. MacDougall C, Chambers HF. Aminoglycosides. In: Brunton LL, Chabner BA, Knollmann BC, editors. Goodman & Gilman’s: The Pharmacological Basis of Therapeutics. 12th ed. New York, New York: McGraw-Hill Medical; 2011. pp. 1517-18.
  2. Chambers HF, Deck DH. Aminoglycosides & Spectinomycin. In: Katzung BG, Masters SB, Trevor AJ, editors. Basic and Clinical Pharmacology. 11th ed. New Delhi, India: Tata McGraw Hill Education Private Limited; 2009. p. 813.
  3. Briggs GG, Freeman RK, editors. A Reference Guide to Fetal and Neonatal Risk: Drugs in Pregnancy and Lactation. 10th ed. Philadelphia, PA: Wolters Kluwer Health; 2015. p. 755.
  4. Chaves RG, Lamounier JA. Breastfeeding and maternal medications. J Pediatr (Rio J). 2004;80(5 Suppl):S189-98. [Accessed 31 Mar. 2019] (online) Available from:
  5. Central Drugs Standard Control Organisation (CDSCO). [Accessed 31 Mar. 2019] (online) Available from:
100% असली प्रोडक्ट
100% असली प्रोडक्ट
सुरक्षित भुगतान
सुरक्षित भुगतान
संपर्क रहित डिलीवरी
संपर्क रहित डिलीवरी
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं

यूजर का फीडबैक

सप्ताह में दो बार
100%
ट्यूबरक्लोसिस (टीबी)
100%
खराब
67%
औसत
33%
मिचली आना
33%
उल्टी
33%
त्वचा पर रैश
33%
<h3 class=titleMediumExtraBold>और अधिक जानना चाहते हैं</h3>

और अधिक जानना चाहते हैं

हम आपको प्रमाणिक, भरोसेमंद और प्रासंगिक जानकारी प्रदान करते हैं
<h3 class=titleMediumExtraBold>क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?</h3>

क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?

डिस्क्लेमर

टाटा 1mg's का एकमात्र उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उसके उपभोक्ताओं को एक्सपर्ट द्वारा जांच की गई, सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिले. हालांकि, यहां निहित जानकारी का उपयोग एक योग्य चिकित्सक की सलाह के लिए विकल्प के रूप में नहीं किया जाना चाहिए. यहां दिए गए विवरण सिर्फ़ आपकी जानकारी के लिए हैं. यह संभव है कि इसमें स्वास्थ्य संबधी किसी विशेष समस्या, लैब टेस्ट, दवाओं और उनके सभी संभावित दुष्प्रभावों, पारस्परिक प्रभाव और उनसे जुड़ी सावधानियां एवं चेतावनियों के बारे में सारी जानकारी सम्मिलित ना हो। किसी भी दवा या बीमारी से जुड़े अपने सभी सवालों के लिए डॉक्टर से संपर्क करें. हमारा उद्देश्य डॉक्टर और मरीज के बीच के संबंध को मजबूत बनाना है, उसका विकल्प बनना नहीं.

मार्केटर की जानकारी

Name: Alembic Pharmaceuticals Ltd
Address: एलेम्बिक रोड, वडोदरा - 390 003, गुजरात,इंडिया

विक्रेता विवरण

मूल देश: भारत

हमारे पास उपलब्ध टेस्ट

हमें डॉक्टर के पर्चे की आवश्यकता क्यों है?
close sheet