Sign in to your account
or
By signing in you agree to our
Terms & conditions
 and 
Privacy policy
People Icon
27 लोग
हाल ही में देखे गए
फेंकोल 1gm इंजेक्शन 1
फेंकोल 1gm इंजेक्शन 2

फेंकोल 1gm इंजेक्शन

Chloramphenicol (1gm)
असली
प्रामाणिकता सुनिश्चित
डॉक्टर की पर्ची
ज़रूरी है
फेंकोल 1gm इंजेक्शन एक एंटीबायोटिक है जो बैक्टीरिया से लड़ता है. इसका इस्तेमाल बैक्टीरिया से होने वाले कुछ ख़ास किस्म के गंभीर संक्रमण के इलाज में तब किया जाता है जब अन्य एंटीबायोटिक का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है. यह ऐसी समस्याओं का कारण बनने वाले बैक्टीरिया को मारकर काम करता है. हालांकि, यह किसी वायरल इन्फेक्शन को ठीक नहीं करेगा.

लेखक डॉ. स्वाति मिश्रा, बीडीएस,
समीक्षक डॉ. राजीव शर्मा, एमबीए, एमबीबीएस,
लास्ट अपडेटेड on 21 सितंबर 2026 | 01:01 AM (Ist)
₹5.5
एमआरपी₹5.95
8% की छूट
(लागू टैक्स सहित)
Get for
₹4.7
right chevron icon
न्यूनतम शॉपिंग वैल्यू ₹1200
Use Code 1MGNEWPLUS
Get for
₹5.1
right chevron icon
न्यूनतम शॉपिंग वैल्यू ₹300
Use Code 1MGNEW
1/2
वेलकम गिफ्ट | पहले ऑर्डर के लिए
15% EXTRA OFF
divider
care plan
Get Extra 4% off + Free Delivery
at ₹165 (3 months)
Add Care Plan
Are you sure you want to remove Care Plan?
10 ml Injection
डिलीवरी का समय कल
Delivery Icon
Location Icon
Gurgaon
 
 
0
footer-icon

भुगतान, रिटर्न और एक्सपायरी

कैश ऑन डिलीवरी उपलब्ध है

पहले अपना प्रोडक्ट प्राप्त करें, फिर अपने ऑर्डर से संतुष्ट होने के बाद ही भुगतान करें

7 दिन तक मुफ्त रिटर्न

अगर आपको प्रोडक्ट की ज़रूरत नहीं है, तो इसे आसानी से वापस करें

प्रोडक्ट की एक्सपायरी डेट दिसंबर 2026 है

समाप्ति तिथि बैच के अनुसार अलग-अलग हो सकती है. सभी बैच में डिस्पैच की तिथि से 3-महीने की शेल्फ लाइफ होती है.

कीमत की जानकारी

MRP बैच के अनुसार अलग-अलग हो सकता है. पैकेजिंग, हैंडलिंग, शिपिंग या डिलीवरी शुल्क सहित कोई भी अतिरिक्त शुल्क खरीदने से पहले स्पष्ट रूप से प्रकट किया जाएगा.

अतिरिक्त ऑफ़र के साथ अधिक बचत करें

offer icon
एयरटेल पेमेंट्स बैंक के पहली बार उपयोग करने वाले यूज़र के लिए न्यूनतम ₹1000 के ट्रांज़ैक्शन पर 200 तक का 10% कैशबैक.
एयरटेल पेमेंट्स बैंक के पहली बार उपयोग करने वाले यूज़र के लिए न्यूनतम ₹1000 के ट्रांज़ैक्शन पर 200 तक का 10% कैशबैक.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
एयरटेल पेमेंट्स बैंक के पहली बार उपयोग करने वाले यूज़र के लिए न्यूनतम ₹1000 के ट्रांज़ैक्शन पर 200 तक का 10% कैशबैक.
एयरटेल पेमेंट्स बैंक के पहली बार उपयोग करने वाले यूज़र के लिए न्यूनतम ₹1000 के ट्रांज़ैक्शन पर 200 तक का 10% कैशबैक.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
₹300 तक का सुनिश्चित कैशबैक. शर्तें लागू*
₹300 तक का सुनिश्चित कैशबैक. शर्तें लागू*
chevron icon

सामान्य जानकारी

शामिल है

Chloramphenicol (1gm)

मार्केटर

Ind Swift Laboratories Ltd

स्टोरेज के निर्देश

30°c से कम तापमान पर स्टोर करें
अपनी भाषा चुनें हिंदी
फेंकोल 1gm इंजेक्शन 1
फेंकोल 1gm इंजेक्शन 2

परिचय

फेंकोल 1gm इंजेक्शन का इस्तेमाल हॉस्पिटल में भर्ती किए गए गंभीर रूप से बीमार मरीजों के इलाज के लिए किया जाता है. बैक्टीरिया के अन्य एंटीबायोटिक्स के लिए प्रतिरोधक क्षमता विकसित करने के बाद भी यह प्रभावी हो सकता है. यह दवा डॉक्टर या नर्स की देखरेख में ड्रिप या डायरेक्ट इंज़ेक्शन की मदद से नस के जरिए दी जाती है. डोज़ इन बातों पर निर्भर करेगी कि आपको किस प्रकार का इन्फेक्शन है, वह शरीर में कहां है और वह कितना गंभीर है. अगर आपके लक्षण जल्दी से ठीक हो जाते हैं तब भी आपको निर्धारित अवधि तक यह इंजेक्शन लेना चाहिए. अगर आप इसे समय से बहुत पहले लेना बंद करते हैं तो इन्फेक्शन वापस आ सकता है या बिगड़ सकता है.

कुछ लोगों को इंजेक्शन वाली जगह पर मिचली, उल्टी, दस्त, स्वाद में बदलाव या स्थानीय लालिमा और सूजन जैसे साइड इफेक्ट हो सकते हैं. ये साइड इफेक्ट आमतौर पर अस्थायी होते हैं और इलाज के दौरान दूर हो जाते हैं जब आपका शरीर दवा के अनुसार एडजस्ट हो जाता है. अगर ये साइड इफेक्ट आपको परेशान करते हैं या नहीं जाते हैं तो डॉक्टर से परामर्श करें.

यदि आप लिवर या किडनी की किसी समस्या से पीड़ित हैं या आपको किसी एंटीबायोटिक दवा से एलर्जी है तो इस दवा से इलाज शुरू करने से पहले, आपको अपने डॉक्टर को इस बारे में बताना चाहिए. इसका इस्तेमाल करते समय, आपके डॉक्टर ब्लड सेल काउंट की निगरानी करने के लिए कुछ ब्लड टेस्ट की सलाह दे सकते हैं. गर्भवती और स्तनपान करने वाली माताओं को इसका करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए.

फेंकोल इंजेक्शन के मुख्य इस्तेमाल

  • गंभीर बैक्टीरियल इन्फेक्शन का इलाज

फेंकोल इंजेक्शन के फायदे

गंभीर बैक्टीरियल इन्फेक्शन का इलाज
फेंकोल 1gm इंजेक्शन बैक्टीरिया को मारकर काम करता है जो गंभीर संक्रमण का कारण बन सकता है. इसका इस्तेमाल कई अलग-अलग प्रकार के बैक्टीरियल इन्फेक्शन जैसे फेफड़ों (न्यूमोनिया) और मूत्र मार्ग के इन्फेक्शन के इलाज के लिए किया जाता है. इसे डॉक्टर या नर्स द्वारा नसों में दिया जाता है और खुद नहीं लगाना चाहिए. फेंकोल 1gm इंजेक्शन से आमतौर पर आप बहुत जल्दी बेहतर महसूस करते हैं, लेकिन आपको इसे तब भी जारी रखना चाहिए, जब आप अच्छा महसूस करने लगते हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि बैक्टीरिया नष्ट हो चुके हैं और प्रतिरोधी नहीं बने हैं.

फेंकोल इंजेक्शन के साइड इफेक्ट

इस दवा से होने वाले अधिकांश साइड इफेक्ट में डॉक्टर की सलाह लेने की ज़रूरत नहीं पड़ती है और नियमित रूप से दवा का सेवन करने से साइट इफेक्ट अपने आप समाप्त हो जाते हैं. अगर साइड इफ़ेक्ट बने रहते हैं या लक्षण बिगड़ने लगते हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह लें
फेन्कोल के सामान्य साइड इफेक्ट
  • सीमित आंकड़ें उपलब्ध हैं

फेंकोल इंजेक्शन का इस्तेमाल कैसे करें

आपका डॉक्टर या नर्स आपको यह दवा देगा. कृपया स्वयं उपयोग ना करें.

फेंकोल इंजेक्शन किस प्रकार काम करता है

फेंकोल 1gm इंजेक्शन एक एंटीबायोटिक है जो बैक्टीरिया को बढ़ने से रोकता है. यह महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने के लिए बैक्टीरिया द्वारा आवश्यक प्रोटीन के संश्लेषण को रोककर ऐसा करता है. यह बैक्टीरिया को सीधे नहीं मारता, लेकिन उनकी संख्या को बढ़ने से रोकता है, और अंततः इन्फेक्शन को समाप्त करता है.

All substitutes for Fencol 1gm Injection

For information purposes only. Consult a doctor before taking any medicine.

ख़ास टिप्स

  • डॉक्टर ने आपको फेंकोल 1gm इंजेक्शन लेने की सलाह संक्रमण के इलाज और लक्षणों में सुधार के लिए दी है.
  • अगर आप बेहतर महसूस करते हैं, तो भी कोई खुराक न छोड़ें और इलाज का पूरा कोर्स पूरा करें. इसे जल्दी बंद करने से इन्फेक्शन वापस आ सकता है और इलाज करना मुश्किल हो सकता है.
  • इंजेक्शन को एक मांसपेशी में (इंट्रामस्क्यूलरली) या एक नस में (इन्ट्रावेनसली) दिया जा सकता है.
  • इलाज शुरू करने से पहले और उसके बाद नियमित रूप से, आपका डॉक्टर ब्लड सेल को चेक करने के लिए ब्लड टेस्ट करवा सकता है.
  • अगर आप गर्भवती है, स्तनपान कराती है या गर्भधारण करने की सोच रही हैं तो फेंकोल 1gm इंजेक्शन का इस्तेमाल ना करें.
  • अगर आपको लिवर या किडनी से जुड़ी कोई बीमारी है तो अपने डॉक्टर को सूचित करें.
  • डॉक्टर ने आपको फेंकोल 1gm इंजेक्शन लेने की सलाह संक्रमण के इलाज और लक्षणों में सुधार के लिए दी है.
  • अगर आप बेहतर महसूस करते हैं, तो भी कोई खुराक न छोड़ें और इलाज का पूरा कोर्स पूरा करें. इसे जल्दी बंद करने से इन्फेक्शन वापस आ सकता है और इलाज करना मुश्किल हो सकता है.
  • इसे भोजन के साथ या भोजन के बिना लिया जा सकता है.
  • इलाज शुरू करने से पहले और उसके बाद नियमित रूप से, आपका डॉक्टर ब्लड सेल को चेक करने के लिए ब्लड टेस्ट करवा सकता है.
  • अगर आप गर्भवती है, स्तनपान कराती है या गर्भधारण करने की सोच रही हैं तो फेंकोल 1gm इंजेक्शन का इस्तेमाल ना करें.
  • अगर आपको लिवर या किडनी से जुड़ी कोई बीमारी है तो अपने डॉक्टर को सूचित करें.

सुरक्षा संबंधी सलाह

अल्कोहल

अल्कोहल

डॉक्टर की सलाह लें
इसकी जानकारी नहीं है कि फेंकोल 1gm इंजेक्शन के साथ एल्‍कोहल का सेवन करना सुरक्षित है या नहीं. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
गर्भावस्था

गर्भावस्था

डॉक्टर की सलाह लें
गर्भावस्था के दौरान फेंकोल 1gm इंजेक्शन का उपयोग कितना सुरक्षित है, यह अभी पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है. गर्भवती महिलाओं पर इस दवा के पर्याप्त और सटीक शोध उपलब्ध नहीं हैं, और जानवरों पर किए गए परीक्षणों के आंकड़े भी प्रजनन सुरक्षा (Reproductive toxicity) के बारे में जानकारी देने के लिए काफी नहीं हैं. आपके डॉक्टर इस दवा को पर्चे पर लिखने से पहले, इसके फायदों और इससे होने वाले संभावित खतरों की अच्छी तरह जाँच करेंगे.
स्तनपान

स्तनपान

सावधानी बरतें
यदि आप स्तनपान करवाती हैं तो आपको फेंकोल 1gm इंजेक्शन का इस्तेमाल सावधानी से करना चाहिए. मां का इलाज पूरा होने और दवा के शरीर से पूरी तरह निकल जाने तक स्तनपान रोक देना चाहिए.
ड्राइविंग

ड्राइविंग

सेफ
फेंकोल 1gm इंजेक्शन के सेवन से आपकी गाड़ी चलाने की क्षमता पर कोई असर नहीं पड़ता है.
किडनी

किडनी

सावधानी बरतें
किडनी की गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों में फेंकोल 1gm इंजेक्शन का इस्तेमाल सावधानी के साथ किया जाना चाहिए. खुराक बदलने की ज़रूरत पड़ सकती है.
लिवर

लिवर

सावधानी बरतें
लिवर की बीमारियों से पीड़ित मरीजों में फेंकोल 1gm इंजेक्शन का इस्तेमाल सावधानी से किया जाना चाहिए. खुराक बदलने की ज़रूरत पड़ सकती है.

अन्य दवाओं के साथ पारस्परिक प्रभाव (इंटरैक्शन)

फेन्कोल को निम्नलिखित में से किसी भी दवा के साथ लेने पर उनमें से किसी का प्रभाव बदल सकता है और इससे कुछ अनचाहे साइड इफेक्ट हो सकते हैं
गंभीर

प्यूरीफाइड Vi पॉलिसैकराइड टाइफाइड वैक्सीन (इंजेक्शन रूट)

क्लोरामफेनिकोल शुद्ध Vi पॉलिसैकराइड टाइफाइड वैक्सीन की प्रभावशीलता को कम कर सकता है. क्लोरामफेनिकोल शुद्ध Vi पॉलिसैकराइड टाइफाइड वैक्सीन की प्रभावशीलता को कम कर सकता है.
गंभीर

कॉलरा वैक्सीन (इनएक्टिवेटेड) (ओरल रूट)

क्लोरामफेनिकोल का सेवन करने के दो सप्ताह पहले और कम से कम 10 दिन बाद कोलेरा वैक्सीन (निष्क्रिय) का सेवन न करें. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें. क्लोरामफेनिकोल कोलेरा वैक्सीन की प्रभावशीलता को कम कर सकता है (निष्क्रिय).
मध्यम

क्लोजापाइन (ओरल रूट)

क्लोरामफेनिकोल के साथ क्लोज़ापाइन का सेवन न करें. अगर समय पर इस्तेमाल करना आवश्यक है, तो आपका डॉक्टर आपके ब्लड सेल की संख्या की बार-बार निगरानी कर सकता है.
मध्यम

फेनीटोइन (ओरल रूट)

क्लोरामफेनिकोल के साथ फेनिटोइन का सेवन न करें. अगर एक साथ उपयोग आवश्यक है, तो उल्टी, सुस्ती, सुन्नता, झनझनाहट, कमजोरी, भ्रम या दौरे जैसे लक्षणों का ध्यान रखें और अगर आप उनका अनुभव करते हैं तो अपने डॉक्टर से परामर्श करें. वे ऑब्जर्वेशन के अनुसार खुराक को एडजस्ट कर सकते हैं. क्लोरामफेनिकोल फेनिटोइन के ब्लड लेवल को बढ़ा सकता है.
मध्यम

मिथाइलकोबालामिन (इंजेक्शन रूट)

आपका डॉक्टर मिथाइलकोबालामिन के प्रभावों की निगरानी कर सकता है और अगर आवश्यक हो तो वैकल्पिक दवा की सलाह दे सकता है.

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आमतौर पर, फेंकोल 1gm इंजेक्शन इसे लेने के तुरंत बाद काम करना शुरू करता है. हालांकि, सभी हानिकारक बैक्टीरिया को खत्म करने और आपको बेहतर महसूस होने में कुछ दिन लग सकते हैं.
अगर इलाज का कोर्स पूरा करने के बाद भी आप बेहतर महसूस नहीं कर रहे हैं, तो इस बारे में डॉक्टर को बताएं. इसके अलावा, अगर इस दवा का उपयोग करते समय आपके लक्षण और भी खराब हो रहे हैं तो उन्हें सूचित करें.
नहीं, अगर आपको बेहतर महसूस होने लगा है तो भी फेंकोल 1gm इंजेक्शन लेना बंद न करें और इलाज का कोर्स पूरा करें. इंफेक्शन पूरी तरह ठीक होने से पहले ही आपके लक्षणों में सुधार दिख सकता है.

फैक्ट बॉक्स

रासायनिक वर्ग

निट्रोबेनज़ेनेस

लत लगने की संभावना

नहीं

चिकित्सीय वर्ग

एंटी इनफेक्टाइव्स

एक्शन क्लास

बैक्टीरियल प्रोटीन सिंथेसिस इन्हिबिटर्स- क्लोरामफेनिकोल

संदर्भ

  1. MacDougall C, Chambers HF. Protein Synthesis Inhibitors and Miscellaneous Antibacterial Agents. In: Brunton LL, Chabner BA, Knollmann BC, editors. Goodman & Gilman’s: The Pharmacological Basis of Therapeutics. 12th ed. New York, New York: McGraw-Hill Medical; 2011. pp. 1526-29.
  2. Chambers HF, Deck DH. Tetracyclines, Macrolides, Clindamycin, Chloramphenicol, Streptogramins, & Oxazolidiones. In: Katzung BG, Masters SB, Trevor AJ, editors. Basic and Clinical Pharmacology. 11th ed. New Delhi, India: Tata McGraw Hill Education Private Limited; 2009. pp. 802-803.
  3. Briggs GG, Freeman RK, editors. A Reference Guide to Fetal and Neonatal Risk: Drugs in Pregnancy and Lactation. 10th ed. Philadelphia, PA: Wolters Kluwer Health; 2015. pp. 244-25.
  4. Chloramphenicol. Bristol, Tennessee: Monarch Pharmaceuticals; 2004. [Accessed 29 Mar. 2019] (online) Available from:
  5. Chaves RG, Lamounier JA. Breastfeeding and maternal medications. J Pediatr (Rio J). 2004;80(5 Suppl):S189-98. [Accessed 29 Mar. 2019] (online) Available from:
100% असली प्रोडक्ट
100% असली प्रोडक्ट
सुरक्षित भुगतान
सुरक्षित भुगतान
संपर्क रहित डिलीवरी
संपर्क रहित डिलीवरी
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
<h3 class=titleMediumExtraBold>और अधिक जानना चाहते हैं</h3>

और अधिक जानना चाहते हैं

हम आपको प्रमाणिक, भरोसेमंद और प्रासंगिक जानकारी प्रदान करते हैं
<h3 class=titleMediumExtraBold>क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?</h3>

क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?

डिस्क्लेमर

टाटा 1mg's का एकमात्र उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उसके उपभोक्ताओं को एक्सपर्ट द्वारा जांच की गई, सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिले. हालांकि, यहां निहित जानकारी का उपयोग एक योग्य चिकित्सक की सलाह के लिए विकल्प के रूप में नहीं किया जाना चाहिए. यहां दिए गए विवरण सिर्फ़ आपकी जानकारी के लिए हैं. यह संभव है कि इसमें स्वास्थ्य संबधी किसी विशेष समस्या, लैब टेस्ट, दवाओं और उनके सभी संभावित दुष्प्रभावों, पारस्परिक प्रभाव और उनसे जुड़ी सावधानियां एवं चेतावनियों के बारे में सारी जानकारी सम्मिलित ना हो। किसी भी दवा या बीमारी से जुड़े अपने सभी सवालों के लिए डॉक्टर से संपर्क करें. हमारा उद्देश्य डॉक्टर और मरीज के बीच के संबंध को मजबूत बनाना है, उसका विकल्प बनना नहीं.

मार्केटर की जानकारी

Name: Ind Swift Laboratories Ltd
Address: एससीओ 850, शिवालिक एनक्लेव, एन.ए.सी. मणिमजरा, चंडीगढ़ - 160101 इंडिया

विक्रेता विवरण

मूल देश: भारत
A लाइसेंस वेंडर पार्टनरआपकी सबसे नज़दीकी लोकेशन से फेंकोल 1gm इंजेक्शन डिलीवर करेगा. जैसे ही फार्मेसी आपका ऑर्डर स्वीकार कर लेती है, फार्मेसी का विवरण आपके साथ शेयर किया जाएगा. आपके ऑर्डर की स्वीकृति आपके डॉक्टर की ℞ की वैधता और इस दवा की उपलब्धता पर आधारित है.

किसी भी समस्या के मामले में, हमसे संपर्क करें

ईमेल आईडी: [email protected]
फोन नंबर: 0124-4166666
पता: 5th फ्लोर, प्रेसीडेंसी बिल्डिंग टावर-बी, 46/4 महरौली गुडगाँव रोड, सेक्टर-14, गुरुग्राम, हरियाणा -122001, भारत

हमारे पास उपलब्ध टेस्ट

हमें डॉक्टर के पर्चे की आवश्यकता क्यों है?
close sheet