Sign in to your account
or
By signing in you agree to our
Terms & conditions
 and 
Privacy policy
एरिक्सिया टैबलेट 500mg 1
एरिक्सिया टैबलेट 500mg 2
एरिक्सिया टैबलेट 500mg 3
एरिक्सिया टैबलेट 500mg 4
Sold out, We're noting the medicine down to get it from the manufacturer.

एरिक्सिया टैबलेट 500mg

Erythromycin (500mg)
असली
प्रामाणिकता सुनिश्चित
डॉक्टर की पर्ची
ज़रूरी है
एरिक्सिया टैबलेट 500mg एक एंटीबायोटिक है जिसका उपयोग विभिन्न प्रकार के संक्रमणों के इलाज के लिए किया जाता है. यह रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट, कान, नाक, गले, फेफड़ों और त्वचा के अधिकांश इन्फेक्शन्स में असरदार है. यह बैक्टीरिया को बढ़ने से रोकता है, जिससे लक्षणों को ठीक करने और संक्रमण को दूर करने में मदद मिलती है.

लेखक Dr. Nikita Saini, MBA, MDS,
समीक्षक Dr. Dheeraj Kumar Sharma, PhD, M.Pharm,
लास्ट अपडेटेड on 23 नवंबर 2026 | 01:04 AM (Ist)
₹92.8 एमआरपी₹103.1310% की छूट 
(लागू टैक्स सहित)
 
 
0
footer-icon
sku_image
एरिक्सिया टैबलेट 500mg वर्तमान में बिक चुके हैं
Same composition alternative:
न्यू एरीथ्रोसिन 500 टैबलेट
₹110₹121.83
यहां से उपलब्ध विकल्प एबोट
बिक चुके हैं
एरिक्सिया टैबलेट 500mg
एरिक्सिया टैबलेट 500mg
10 टेबलेट्स की स्ट्रिप
₹92.8
₹103.13
tag icon
समान सॉल्ट कॉम्बिनेशन
न्यू एरीथ्रोसिन 500 टैबलेट
न्यू एरीथ्रोसिन 500 टैबलेट
10 टेबलेट्स की स्ट्रिप
by Abbott
डिलीवरी का समय 60 मिनट
₹110
₹9.35 प्रति टैबलेट

₹93.5

के लिए ऑर्डर
₹1200

अतिरिक्त ऑफ़र के साथ अधिक बचत करें

offer icon
₹299 से अधिक के सभी ऑर्डर पर 5% तक सुनिश्चित कैशबैक.
chevron icon
offer icon
₹50 का सीधा कैशबैक. शर्तें लागू*
₹50 का सीधा कैशबैक. शर्तें लागू*
chevron icon
offer icon
Mobikwik UPI (@ikwik) के साथ न्यूनतम ₹.599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹.150 तक का कैशबैक पाएं.
Mobikwik UPI (@ikwik) के साथ न्यूनतम ₹.599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹.150 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
₹299 से अधिक के सभी ऑर्डर पर 5% तक सुनिश्चित कैशबैक.
chevron icon
offer icon
₹50 का सीधा कैशबैक. शर्तें लागू*
₹50 का सीधा कैशबैक. शर्तें लागू*
chevron icon
offer icon
Mobikwik UPI (@ikwik) के साथ न्यूनतम ₹.599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹.150 तक का कैशबैक पाएं.
Mobikwik UPI (@ikwik) के साथ न्यूनतम ₹.599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹.150 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon

सामान्य जानकारी

शामिल है

Erythromycin (500mg)

मार्केटर

Gidsha Pharmaceuticals

स्टोरेज के निर्देश

30°c से कम तापमान पर स्टोर करें
अपनी भाषा चुनें हिंदी
एरिक्सिया टैबलेट 500mg 1
एरिक्सिया टैबलेट 500mg 2
एरिक्सिया टैबलेट 500mg 3
एरिक्सिया टैबलेट 500mg 4

परिचय

एरिक्सिया टैबलेट 500mg को भोजन के एक घंटे पहले या 2 घंटे बाद लिया जाना चाहिए. खाली पेट लिए जाने पर यह सबसे बेहतर रूप से एब्जॉर्ब होता है. अपने डॉक्टर द्वारा निर्धारित अनुसार समान अंतराल पर नियमित रूप से इसका इस्तेमाल किया जाना चाहिए. बेहतर महसूस होने के बावजूद भी दवा की कोई खुराक ना छोड़ें और इलाज का कोर्स पूरा खत्म करें. दवा बहुत जल्द बंद करने से इन्फेक्शन वापस हो सकते हैं या बिगड़ सकते हैं.


इस दवा के साथ देखे जाने वाले सामान्य साइड इफेक्ट में उल्टी, मिचली आना, पेट में दर्द और डायरिया शामिल हैं. ये आमतौर पर अस्थायी (थोड़े समाय के लिए) होते हैं और ट्रीटमेंट पूरा होने के बाद अपने आप खत्म हो जाते हैं. अगर आपके साइड इफेक्ट ठीक नहीं होते या फिर लंबे समय तक बने रहते हैं, तो डॉक्टर से परामर्श करें.


अगर आपको पहले कभी एलर्जी हो चुकी है या हृदय से जुड़ी कोई समस्या रही है तो इस दवा को लेने से पहले अपने डॉक्टर को सूचित करें. गर्भवती या स्तनपान कराने वाली महिलाओं को इस दवा का उपयोग करने से पहले डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए.

एरिक्सिया टैबलेट के मुख्य इस्तेमाल

एरिक्सिया टैबलेट के फायदे

बैक्टीरिया से होने वाले संक्रमण का इलाज
एरिक्सिया टैबलेट 500mg एक एंटीबायोटिक दवा है जिसे बैक्टीरिया के कारण होने वाले अलग-अलग संक्रमण का इलाज करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. इनमें कान, नाक, गले, फेफड़ों और त्वचा के इन्फेक्शन शामिल हैं. यह इंफेक्शन पैदा करने वाले बैक्टीरिया को बढ़ने से रोकता है और इंफेक्शन को खत्म करने में मदद करता है. इसे तब तक लेते रहें जब तक लेने के लिए डॉक्टर द्वारा पर्ची में लिखा गया है और खुराक छोड़ने से बचें. इससे यह सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी कि सभी बैक्टीरिया खत्म हो जाएं और उन पर आगे चलकर दवा का असर कम न हो.

एरिक्सिया टैबलेट के साइड इफेक्ट

इस दवा से होने वाले अधिकांश साइड इफेक्ट के लिए डॉक्टर की सलाह लेने की जरूरत नहीं पड़ती और जैसे-जैसे शरीर दवा के अनुसार एडजस्ट होता है, ये अपने आप ठीक हो जाते हैं. अगर साइड इफेक्ट बने रहते हैं या आपको उनकी चिंता है, तो डॉक्टर से सलाह लें
एरिक्सिया के सामान्य साइड इफेक्ट
  • उल्टी
  • मिचली आना
  • पेट में दर्द
  • डायरिया
  • भूख में कमी
  • हेपेटाइटिस (लीवर का वायरल संक्रमण)
  • एब्नार्मल लीवर फंक्शन टेस्ट

एरिक्सिया टैबलेट का इस्तेमाल कैसे करें

इस दवा को डॉक्टर द्वारा बताई गई खुराक और अवधि के अनुसार लें . इसे साबुत निगल लें. इसे चबाएं, कुचलें या तोड़ें नहीं. एरिक्सिया टैबलेट 500mg को खाली पेट लेना है.

एरिक्सिया टैबलेट किस प्रकार काम करता है

एरिक्सिया टैबलेट 500mg एक एंटीबायोटिक है. यह उन जरूरी प्रोटीनों के बनने की प्रक्रिया को रोकता है, जिनकी बैक्टीरिया को जीवित रहने और बढ़ने के लिए जरूरत होती है. इस तरह, यह बैक्टीरिया को बढ़ने से रोकता है और इंफेक्शन को फैलने से बचाता है.

ख़ास टिप्स

  • बेहतर महसूस होने के बावजूद भी दवा की कोई खुराक ना छोड़ें और इलाज का कोर्स पूरा खत्म करें. अगर इलाज को समय से पहले बंद किया जाए, तो इन्फेक्शन वापस आ सकता है और इसे ठीक करना मुश्किल हो सकता है.
  • एरिक्सिया टैबलेट 500mg लेने के 2 घंटे पहले या बाद में एंटासिड न लें.
  • डायरिया साइड इफेक्ट के रूप में हो सकता है, लेकिन जब आपका कोर्स पूरा हो जाता है तो यह बंद हो जाना चाहिए. अगर डायरिया ठीक नहीं हो रहा है या मल में खून दिखाई दे रहा है, तो डॉक्टर को बताएं.
  • अगर आपको खुजली वाले रैश, चेहरे, गले या जीभ में सूजन, या सांस लेने में परेशानी हो, तो एरिक्सिया टैबलेट 500mg लेना बंद कर दें और तुरंत डॉक्टर को बताएं.

सुरक्षा संबंधी सलाह

अल्कोहल

अल्कोहल

डॉक्टर की सलाह लें
इसकी जानकारी नहीं है कि एरिक्सिया टैबलेट 500mg के साथ शराब का सेवन करना सुरक्षित है या नहीं. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
गर्भावस्था

गर्भावस्था

डॉक्टर की सलाह लें
गर्भावस्था के दौरान एरिक्सिया टैबलेट 500mg का उपयोग कितना सुरक्षित है, यह अभी पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है. गर्भवती महिलाओं पर इस दवा के पर्याप्त और अच्छी तरह नियंत्रित अध्ययन उपलब्ध नहीं हैं साथ ही, जानवरों पर किए गए अध्ययनों में प्रजनन संबंधी टॉक्सिसिटी के आंकड़े भी पर्याप्त नहीं हैं . आपके डॉक्टर इस दवा को पर्चे पर लिखने से पहले, इसके फायदों और इससे होने वाले संभावित खतरों की अच्छी तरह जाँच करेंगे.
स्तनपान

स्तनपान

सावधानी बरतें
यदि आप स्तनपान करवाती हैं तो आपको एरिक्सिया टैबलेट 500mg का इस्तेमाल सावधानी से करना चाहिए. मां का इलाज पूरा होने और दवा के शरीर से पूरी तरह निकल जाने तक स्तनपान रोक देना चाहिए.
ड्राइविंग

ड्राइविंग

डॉक्टर की सलाह लें
इसके बारे में जानकारी नहीं है कि एरिक्सिया टैबलेट 500mg का ड्राइविंग की क्षमता पर असर पड़ता है या नहीं. अगर आपको ऐसे लक्षण महसूस हों जो आपके ध्यान लगाने या जल्दी प्रतिक्रिया देने की क्षमता को प्रभावित करते हों, तो गाड़ी न चलाएं. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
किडनी

किडनी

सावधानी बरतें
किडनी की गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों में एरिक्सिया टैबलेट 500mg का इस्तेमाल सावधानी के साथ किया जाना चाहिए. खुराक बदलने की ज़रूरत पड़ सकती है.
हालांकी, अगर आपको किडनी से जुड़ी कोई बीमारी है तो अपने डॉक्टर को यह बताएं क्योंकि गंभीर किडनी की बीमारी वाले मरीज़ों में इस दवा के इस्तेमाल से सुनने की क्षमता पर असर पड़ सकता है.
लिवर

लिवर

सावधानी बरतें
लिवर की बीमारियों से पीड़ित मरीजों में एरिक्सिया टैबलेट 500mg का इस्तेमाल सावधानी से किया जाना चाहिए. खुराक बदलने की ज़रूरत पड़ सकती है.
लिवर रोग वाले मरीजों में इस दवा का उपयोग सुनने की क्षमता को नुकसान पहुंचा सकता है.

अन्य दवाओं के साथ पारस्परिक प्रभाव (इंटरैक्शन)

एरिक्सिया को निम्नलिखित में से किसी भी दवा के साथ लेने पर दोनों में से किसी एक दवा का प्रभाव बदल सकता है और कुछ अनचाहे साइड इफेक्ट हो सकते हैं
जानलेवा

पिमोज़ाइड (ओरल रूट)

इरिथ्रोमाइसिन के साथ पिमोज़ाइड का सेवन न करें.
जानलेवा

सिमवास्टेटिन (ओरल रूट)

इरिथ्रोमाइसिन के साथ सिम्वास्टेटिन का सेवन न करें. अगर इरिथ्रोमाइसिन आवश्यक है, तो आपका डॉक्टर अस्थायी रूप से सिम्वास्टेटिन बंद कर सकता है. इरिथ्रोमाइसिन सिम्वास्टेटिन के ब्लड लेवल को बढ़ा सकता है.
जानलेवा

लोवास्टेटिन (ओरल रूट)

इरिथ्रोमाइसिन के साथ लोवैस्टेटिन का सेवन न करें. अगर इरिथ्रोमाइसिन आवश्यक है, तो आपका डॉक्टर अस्थायी रूप से लोवास्टेटिन बंद कर सकता है. इरिथ्रोमाइसिन लोवास्टेटिन के ब्लड लेवल को बढ़ा सकता है.
जानलेवा

डिसोपायरामाइड (ओरल रूट)

इरिथ्रोमाइसिन के साथ डिसोपाइरामाइड का सेवन न करें. अगर इन दोनों दवाओं का एक साथ इस्तेमाल करना ज़रूरी है, तो अपने डॉक्टर से सलाह लें . वृद्धावस्था, क्रॉनिक हार्ट समस्या या कम पोटैशियम लेवल जैसे कारक अक्सर हार्ट रिदम में गड़बड़ी का कारण बन सकते हैं, और आपका डॉक्टर उनकी मौजूदगी में ईसीजी मॉनिटरिंग पर विचार कर सकता है.
गंभीर

एमियोडैरोन (ओरल रूट)

वृद्धावस्था, क्रॉनिक हार्ट समस्या या कम पोटैशियम लेवल जैसे कारक अक्सर हार्ट रिदम में गड़बड़ी का कारण बन सकते हैं, और आपका डॉक्टर उनकी मौजूदगी में ईसीजी मॉनिटरिंग पर विचार कर सकता है.

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

हां, एरिक्सिया टैबलेट 500mg का इस्तेमाल डायरिया का कारण बन सकता है. यह एक एंटीबायोटिक है जो हानिकारक बैक्टीरिया को मारता है. हालांकि, यह आपके पेट और आंतों में सहायक बैक्टीरिया को भी प्रभावित करता है और डायरिया का कारण बनता है. अगर आप गंभीर डायरिया का अनुभव कर रहे हैं, तो अपने डॉक्टर से परामर्श करें.
आमतौर पर, एरिक्सिया टैबलेट 500mg इसे लेने के तुरंत बाद काम करना शुरू करता है. हालांकि, सभी हानिकारक बैक्टीरिया को खत्म करने और आपको बेहतर महसूस होने में कुछ दिन लग सकते हैं.
अगर इलाज का कोर्स पूरा करने के बाद भी आप बेहतर महसूस नहीं कर रहे हैं, तो इस बारे में डॉक्टर को बताएं. इसके अलावा, अगर इस दवा का उपयोग करते समय आपके लक्षण और भी खराब हो रहे हैं तो उन्हें सूचित करें.
नहीं, अगर आपको बेहतर महसूस होने लगा है तो भी एरिक्सिया टैबलेट 500mg लेना बंद न करें और इलाज का कोर्स पूरा करें. इंफेक्शन पूरी तरह ठीक होने से पहले ही आपके लक्षणों में सुधार दिख सकता है.
इस बात का कोई प्रमाण नहीं है कि एरिक्सिया टैबलेट 500mg के इस्तेमाल से पुरुषों या महिलाओं में बांझपन होता है.

फैक्ट बॉक्स

रासायनिक वर्ग

मक्रोलाइड्स

लत लगने की संभावना

नहीं

चिकित्सीय वर्ग

एंटी इनफेक्टाइव्स

एक्शन क्लास

मक्रोलाइड्स

संदर्भ

  1. Sharkey KA, Wallace JL. Treatment of Disorders of Bowel Motility and Water Flux; Anti-Emetics; Agents Used in Biliary and Pancreatic Disease. In: Brunton LL, Chabner BA, Knollmann BC, editors. Goodman & Gilman’s: The Pharmacological Basis of Therapeutics. 12th ed. New York, New York: McGraw-Hill Medical; 2011. pp. 1327-28.
  2. Chambers HF, Deck DH. Tetracyclines, Macrolides, Clindamycin, Chloramphenicol, Streptogramins, & Oxazolidiones. In: Katzung BG, Masters SB, Trevor AJ, editors. Basic and Clinical Pharmacology. 11th ed. New Delhi, India: Tata McGraw Hill Education Private Limited; 2009. pp. 799-800.
  3. Briggs GG, Freeman RK, editors. A Reference Guide to Fetal and Neonatal Risk: Drugs in Pregnancy and Lactation. 10th ed. Philadelphia, PA: Wolters Kluwer Health; 2015. pp. 491-94.
  4. Chaves RG, Lamounier JA. Breastfeeding and maternal medications. J Pediatr (Rio J). 2004;80(5 Suppl):S189-98. [Accessed 31 Mar. 2019] (online) Available from:
  5. Central Drugs Standard Control Organisation (CDSCO). [Accessed 31 Mar. 2019] (online) Available from:
  6. Erythromycin [Product Label]. North Chicago, IL: Abbott Laboratories; 2011. [Accessed 03 Feb. 2025] (online) Available from:
  7. Erythromycin [Package leaflet: Information for the user]. Beignon, Beignon: PANPHARMA; 2022. [Accessed 03 Feb. 2025] (online) Available from:
  8. Erythromycin [Drug Label]. Lake Forest, IL; Hospira, Inc.; 2006. [Accessed 03 Feb. 2025] (online) Available from:
  9. Erythromycin [Prescribing Information]. Vaughan, Ontario: AA PHARMA INC.; 2014. [Accessed 03 Feb. 2025] (online) Available from:
  10. Erythromycin [Prescribing Information]. Montréal, Québec: PENDOPHARM; 2017. [Accessed 03 Feb. 2025] (online) Available from:
100% असली प्रोडक्ट
100% असली प्रोडक्ट
सुरक्षित भुगतान
सुरक्षित भुगतान
संपर्क रहित डिलीवरी
संपर्क रहित डिलीवरी
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
<h3 class=titleMediumExtraBold>और अधिक जानना चाहते हैं</h3>

और अधिक जानना चाहते हैं

हम आपको प्रमाणिक, भरोसेमंद और प्रासंगिक जानकारी प्रदान करते हैं
<h3 class=titleMediumExtraBold>क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?</h3>

क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?

डिस्क्लेमर

टाटा 1mg's का एकमात्र उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उसके उपभोक्ताओं को एक्सपर्ट द्वारा जांच की गई, सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिले. हालांकि, यहां निहित जानकारी का उपयोग एक योग्य चिकित्सक की सलाह के लिए विकल्प के रूप में नहीं किया जाना चाहिए. यहां दिए गए विवरण सिर्फ़ आपकी जानकारी के लिए हैं. यह संभव है कि इसमें स्वास्थ्य संबधी किसी विशेष समस्या, लैब टेस्ट, दवाओं और उनके सभी संभावित दुष्प्रभावों, पारस्परिक प्रभाव और उनसे जुड़ी सावधानियां एवं चेतावनियों के बारे में सारी जानकारी सम्मिलित ना हो। किसी भी दवा या बीमारी से जुड़े अपने सभी सवालों के लिए डॉक्टर से संपर्क करें. हमारा उद्देश्य डॉक्टर और मरीज के बीच के संबंध को मजबूत बनाना है, उसका विकल्प बनना नहीं.

मार्केटर की जानकारी

Name: Gidsha Pharmaceuticals
Address: प्लॉट नं. 611 और 612 मेगा जीआईडीसी, खारेडी, चाकलिया रोड, दाहोद 389151, गुजरात, इंडिया

विक्रेता विवरण

मूल देश: भारत

हमारे पास उपलब्ध टेस्ट

हमें डॉक्टर के पर्चे की आवश्यकता क्यों है?
close sheet