Sign in to your account
or
By signing in you agree to our
Terms & conditions
 and 
Privacy policy
Sku Image
Sku Image
sold out tag

एरीथो 500mg टैबलेट

Erythromycin (500mg)
असली
प्रामाणिकता सुनिश्चित
डॉक्टर की पर्ची
ज़रूरी है
एरीथो 500mg टैबलेट एक एंटीबायोटिक है जिसका उपयोग विभिन्न प्रकार के संक्रमणों के इलाज के लिए किया जाता है. यह रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट, कान, नाक, गले, फेफड़ों और त्वचा के अधिकांश इन्फेक्शन्स में असरदार है. यह बैक्टीरिया को बढ़ने से रोकता है, जिससे लक्षणों को ठीक करने और संक्रमण को दूर करने में मदद मिलती है.

लेखक डॉ. मयंक, फार्म.डी,
समीक्षक डॉ. ललित कनोड़िया, एमबीए, एमडी फैर्मकोलोगी,
लास्ट अपडेटेड on 23 सितंबर 2025 | 05:09 पीएम (Ist)
₹29.8 एमआरपी₹33.7512% की छूट 
 
 
0
footer-icon
sku_image
एरीथो 500mg टैबलेट वर्तमान में बिक चुके हैं
Same composition alternative:
न्यू एरीथ्रोसिन 500 टैबलेट
₹107₹121.83
यहां से उपलब्ध विकल्प एबोट
बिक चुके हैं
एरीथो 500mg टैबलेट
एरीथो 500mg टैबलेट
10 टेबलेट्स की स्ट्रिप
₹29.8
₹33.75
tag icon
समान सॉल्ट कॉम्बिनेशन
न्यू एरीथ्रोसिन 500 टैबलेट
न्यू एरीथ्रोसिन 500 टैबलेट
10 टेबलेट्स की स्ट्रिप
by Abbott
डिलीवरी का समय 60 मिनट
₹107
₹9.1 प्रति टैबलेट

₹91

के लिए ऑर्डर
₹1200

अतिरिक्त ऑफ़र के साथ अधिक बचत करें

offer icon
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
Mobikwik UPI के साथ न्यूनतम ₹599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं.
Mobikwik UPI के साथ न्यूनतम ₹599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
₹30 का सीधा कैशबैक. शर्तें लागू*
₹30 का सीधा कैशबैक. शर्तें लागू*
chevron icon
offer icon
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
Mobikwik UPI के साथ न्यूनतम ₹599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं.
Mobikwik UPI के साथ न्यूनतम ₹599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
₹30 का सीधा कैशबैक. शर्तें लागू*
₹30 का सीधा कैशबैक. शर्तें लागू*
chevron icon

सामान्य जानकारी

शामिल है

Erythromycin (500mg)

मार्केटर

PCI Pharmaceuticals

स्टोरेज के निर्देश

30°c से कम तापमान पर स्टोर करें
अपनी भाषा चुनें हिंदी
एरीथो 500mg टैबलेट image
एरीथो 500mg टैबलेट image

परिचय

एरीथो 500mg टैबलेट को भोजन के एक घंटे पहले या 2 घंटे बाद लिया जाना चाहिए. खाली पेट लिए जाने पर यह सबसे बेहतर रूप से एब्जॉर्ब होता है. अपने डॉक्टर द्वारा निर्धारित अनुसार समान अंतराल पर नियमित रूप से इसका इस्तेमाल किया जाना चाहिए. बेहतर महसूस होने के बावजूद भी दवा की कोई खुराक ना छोड़ें और इलाज का कोर्स पूरा खत्म करें. दवा बहुत जल्द बंद करने से इन्फेक्शन वापस हो सकते हैं या बिगड़ सकते हैं.


इस दवा के साथ देखे जाने वाले सामान्य साइड इफेक्ट में उल्टी, मिचली आना, पेट में दर्द और डायरिया शामिल हैं. ये आमतौर पर अस्थायी (थोड़े समाय के लिए) होते हैं और ट्रीटमेंट पूरा होने के बाद अपने आप खत्म हो जाते हैं. अगर आपके साइड इफेक्ट ठीक नहीं होते या फिर लंबे समय तक बने रहते हैं, तो डॉक्टर से परामर्श करें.


अगर आपको पहले कभी एलर्जी हो चुकी है या हृदय से जुड़ी कोई समस्या रही है तो इस दवा को लेने से पहले अपने डॉक्टर को सूचित करें. गर्भवती या स्तनपान कराने वाली महिलाओं को इस दवा का उपयोग करने से पहले डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए.

एरीथो टैबलेट के मुख्य इस्तेमाल

एरीथो टैबलेट के फायदे

बैक्टीरिया से होने वाले संक्रमण का इलाज
एरीथो 500mg टैबलेट एक एंटीबायोटिक दवा है जिसे बैक्टीरिया के कारण होने वाले अलग-अलग संक्रमण का इलाज करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. इनमें कान, नाक, गले, फेफड़ों और त्वचा के इन्फेक्शन शामिल हैं. यह इंफेक्शन पैदा करने वाले बैक्टीरिया को बढ़ने से रोकता है और इंफेक्शन को खत्म करने में मदद करता है. इसे तब तक लेते रहें जब तक लेने के लिए डॉक्टर द्वारा पर्ची में लिखा गया है और खुराक छोड़ने से बचें. इससे यह सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी कि सभी बैक्टीरिया खत्म हो जाएं और उन पर आगे चलकर दवा का असर कम न हो.

एरीथो टैबलेट के साइड इफेक्ट

इस दवा से होने वाले अधिकांश साइड इफेक्ट में डॉक्टर की सलाह लेने की ज़रूरत नहीं पड़ती है और नियमित रूप से दवा का सेवन करने से साइट इफेक्ट अपने आप समाप्त हो जाते हैं. अगर साइड इफ़ेक्ट बने रहते हैं या लक्षण बिगड़ने लगते हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह लें
एरीथो के सामान्य साइड इफेक्ट
  • उल्टी
  • मिचली आना
  • पेट में दर्द
  • डायरिया
  • भूख में कमी

एरीथो टैबलेट का इस्तेमाल कैसे करें

इस दवा की सही खुराक और इसे कितने समय तक लेना है, यह जानने के लिए अपने डॉक्टर से सलाह लें. इसे साबुत निगल लें. इसे चबाएं, कुचलें या तोड़ें नहीं. एरीथो 500mg टैबलेट को खाली पेट लेना चाहिए.

एरीथो टैबलेट किस प्रकार काम करता है

एरीथो 500mg टैबलेट एक एंटीबायोटिक है. यह उन जरूरी प्रोटीनों के बनने की प्रक्रिया को रोकता है, जिनकी बैक्टीरिया को जीवित रहने और बढ़ने के लिए जरूरत होती है. इस तरह, यह बैक्टीरिया को बढ़ने से रोकता है और इंफेक्शन को फैलने से बचाता है.

ख़ास टिप्स

  • बेहतर महसूस होने के बावजूद भी दवा की कोई खुराक ना छोड़ें और इलाज का कोर्स पूरा खत्म करें. अगर इलाज को समय से पहले बंद किया जाए, तो इन्फेक्शन वापस आ सकता है और इसे ठीक करना मुश्किल हो सकता है.
  • एरीथो 500mg टैबलेट लेने के 2 घंटे पहले या बाद में एंटासिड न लें.
  • डायरिया साइड इफेक्ट के रूप में हो सकता है, लेकिन जब आपका कोर्स पूरा हो जाता है तो यह बंद हो जाना चाहिए. अगर डायरिया ठीक नहीं हो रहा है या मल में खून दिखाई दे रहा है, तो डॉक्टर को बताएं.
  • अगर आपको खुजली वाले रैश, चेहरे, गले या जीभ में सूजन, या सांस लेने में परेशानी हो, तो एरीथो 500mg टैबलेट लेना बंद कर दें और तुरंत डॉक्टर को बताएं.

सुरक्षा संबंधी सलाह

अल्कोहल

अल्कोहल

असुरक्षित
एरीथो 500mg टैबलेट के साथ शराब पीना सुरक्षित नहीं है.
गर्भावस्था

गर्भावस्था

डॉक्टर की सलाह पर सुरक्षित
एरीथो 500mg टैबलेट को आमतौर पर गर्भावस्था के दौरान इस्तेमाल करने लिए सुरक्षि‍त माना जाता है. जानवरों पर किए अध्ययनों में पाया गया कि विकसित हो रहे शिशु पर इसका कम या कोई प्रभाव नहीं पड़ता है ; हालाँकि इससे संबंधित अध्ययन सीमित हैं.
स्तनपान

स्तनपान

डॉक्टर की सलाह लें
स्तनपान के दौरान एरीथो 500mg टैबलेट के इस्तेमाल से संबंधित जानकारी उपलब्ध नहीं है. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
ड्राइविंग

ड्राइविंग

सेफ
एरीथो 500mg टैबलेट के सेवन से आपकी गाड़ी चलाने की क्षमता पर कोई असर नहीं पड़ता है.
किडनी

किडनी

डॉक्टर की सलाह पर सुरक्षित
किडनी के मरीजों के लिए एरीथो 500mg टैबलेट का इस्तेमाल पूरी तरह सुरक्षित है. एरीथो 500mg टैबलेट की खुराक को कम या ज्यादा ना करें.
हालांकी, अगर आपको किडनी से जुड़ी कोई बीमारी है तो अपने डॉक्टर को यह बताएं क्योंकि गंभीर किडनी की बीमारी वाले मरीज़ों में इस दवा के इस्तेमाल से सुनने की क्षमता पर असर पड़ सकता है.
लिवर

लिवर

सावधानी बरतें
लिवर की बीमारियों से पीड़ित मरीजों में एरीथो 500mg टैबलेट का इस्तेमाल सावधानी से किया जाना चाहिए. एरीथो 500mg टैबलेट की खुराक में बदलाव की आवश्यकता हो सकती है. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
लिवर रोग वाले मरीजों में इस दवा का उपयोग सुनने की क्षमता को नुकसान पहुंचा सकता है.

अन्य दवाओं के साथ पारस्परिक प्रभाव (इंटरैक्शन)

एरीथो को निम्नलिखित में से किसी भी दवा के साथ लेने पर उनमें से किसी का प्रभाव बदल सकता है और इससे कुछ अनचाहे साइड इफेक्ट हो सकते हैं
जानलेवा

पिमोज़ाइड (ओरल रूट)

इरिथ्रोमाइसिन के साथ पिमोज़ाइड का सेवन न करें.
जानलेवा

सिमवास्टेटिन (ओरल रूट)

इरिथ्रोमाइसिन के साथ सिम्वास्टेटिन का सेवन न करें. अगर इरिथ्रोमाइसिन आवश्यक है, तो आपका डॉक्टर अस्थायी रूप से सिम्वास्टेटिन बंद कर सकता है. इरिथ्रोमाइसिन सिम्वास्टेटिन के ब्लड लेवल को बढ़ा सकता है.
जानलेवा

लोवास्टेटिन (ओरल रूट)

इरिथ्रोमाइसिन के साथ लोवैस्टेटिन का सेवन न करें. अगर इरिथ्रोमाइसिन आवश्यक है, तो आपका डॉक्टर अस्थायी रूप से लोवास्टेटिन बंद कर सकता है. इरिथ्रोमाइसिन लोवास्टेटिन के ब्लड लेवल को बढ़ा सकता है.
जानलेवा

डिसोपायरामाइड (ओरल रूट)

इरिथ्रोमाइसिन के साथ डिसोपाइरामाइड का सेवन न करें. अगर समय पर इस्तेमाल करना आवश्यक है, तो कृपया अपने डॉक्टर से परामर्श करें. वृद्धावस्था, क्रॉनिक हार्ट समस्या या कम पोटैशियम लेवल जैसे कारक अक्सर हार्ट रिदम में गड़बड़ी का कारण बन सकते हैं, और आपका डॉक्टर उनकी मौजूदगी में ईसीजी मॉनिटरिंग पर विचार कर सकता है.
गंभीर

एमियोडैरोन (ओरल रूट)

वृद्धावस्था, क्रॉनिक हार्ट समस्या या कम पोटैशियम लेवल जैसे कारक अक्सर हार्ट रिदम में गड़बड़ी का कारण बन सकते हैं, और आपका डॉक्टर उनकी मौजूदगी में ईसीजी मॉनिटरिंग पर विचार कर सकता है.

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

हां, एरीथो 500mg टैबलेट का इस्तेमाल डायरिया का कारण बन सकता है. यह एक एंटीबायोटिक है जो हानिकारक बैक्टीरिया को मारता है. हालांकि, यह आपके पेट और आंतों में सहायक बैक्टीरिया को भी प्रभावित करता है और डायरिया का कारण बनता है. अगर आप गंभीर डायरिया का अनुभव कर रहे हैं, तो अपने डॉक्टर से परामर्श करें.
आमतौर पर, एरीथो 500mg टैबलेट इसे लेने के तुरंत बाद काम करना शुरू करता है. हालांकि, सभी हानिकारक बैक्टीरिया को खत्म करने और आपको बेहतर महसूस होने में कुछ दिन लग सकते हैं.
अगर इलाज का कोर्स पूरा करने के बाद भी आप बेहतर महसूस नहीं कर रहे हैं, तो इस बारे में डॉक्टर को बताएं. इसके अलावा, अगर इस दवा का उपयोग करते समय आपके लक्षण और भी खराब हो रहे हैं तो उन्हें सूचित करें.
नहीं, अगर आपको बेहतर महसूस होने लगा है तो भी एरीथो 500mg टैबलेट लेना बंद न करें और इलाज का कोर्स पूरा करें. इंफेक्शन पूरी तरह ठीक होने से पहले ही आपके लक्षणों में सुधार दिख सकता है.
इस बात का कोई प्रमाण नहीं है कि एरीथो 500mg टैबलेट के इस्तेमाल से पुरुषों या महिलाओं में बांझपन होता है.

फैक्ट बॉक्स

रासायनिक वर्ग

मक्रोलाइड्स

लत लगने की संभावना

नहीं

चिकित्सीय वर्ग

एंटी इनफेक्टाइव्स

एक्शन क्लास

मक्रोलाइड्स

संदर्भ

  1. Sharkey KA, Wallace JL. Treatment of Disorders of Bowel Motility and Water Flux; Anti-Emetics; Agents Used in Biliary and Pancreatic Disease. In: Brunton LL, Chabner BA, Knollmann BC, editors. Goodman & Gilman’s: The Pharmacological Basis of Therapeutics. 12th ed. New York, New York: McGraw-Hill Medical; 2011. pp. 1327-28.
  2. Chambers HF, Deck DH. Tetracyclines, Macrolides, Clindamycin, Chloramphenicol, Streptogramins, & Oxazolidiones. In: Katzung BG, Masters SB, Trevor AJ, editors. Basic and Clinical Pharmacology. 11th ed. New Delhi, India: Tata McGraw Hill Education Private Limited; 2009. pp. 799-800.
  3. Briggs GG, Freeman RK, editors. A Reference Guide to Fetal and Neonatal Risk: Drugs in Pregnancy and Lactation. 10th ed. Philadelphia, PA: Wolters Kluwer Health; 2015. pp. 491-94.
  4. Chaves RG, Lamounier JA. Breastfeeding and maternal medications. J Pediatr (Rio J). 2004;80(5 Suppl):S189-98. [Accessed 31 Mar. 2019] (online) Available from:
  5. Central Drugs Standard Control Organisation (CDSCO). [Accessed 31 Mar. 2019] (online) Available from:
  6. Erythromycin [Product Label]. North Chicago, IL: Abbott Laboratories; 2011. [Accessed 03 Feb. 2025] (online) Available from:
  7. Erythromycin [Package leaflet: Information for the user]. Beignon, Beignon: PANPHARMA; 2022. [Accessed 03 Feb. 2025] (online) Available from:
  8. Erythromycin [Drug Label]. Lake Forest, IL; Hospira, Inc.; 2006. [Accessed 03 Feb. 2025] (online) Available from:
  9. Erythromycin [Prescribing Information]. Vaughan, Ontario: AA PHARMA INC.; 2014. [Accessed 03 Feb. 2025] (online) Available from:
  10. Erythromycin [Prescribing Information]. Montréal, Québec: PENDOPHARM; 2017. [Accessed 03 Feb. 2025] (online) Available from:
100% असली प्रोडक्ट
100% असली प्रोडक्ट
सुरक्षित भुगतान
सुरक्षित भुगतान
संपर्क रहित डिलीवरी
संपर्क रहित डिलीवरी
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
<h3 class=titleMediumExtraBold>और अधिक जानना चाहते हैं</h3>

और अधिक जानना चाहते हैं

हम आपको प्रमाणिक, भरोसेमंद और प्रासंगिक जानकारी प्रदान करते हैं
<h3 class=titleMediumExtraBold>क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?</h3>

क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?

डिस्क्लेमर

टाटा 1mg's का एकमात्र उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उसके उपभोक्ताओं को एक्सपर्ट द्वारा जांच की गई, सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिले. हालांकि, यहां निहित जानकारी का उपयोग एक योग्य चिकित्सक की सलाह के लिए विकल्प के रूप में नहीं किया जाना चाहिए. यहां दिए गए विवरण सिर्फ़ आपकी जानकारी के लिए हैं. यह संभव है कि इसमें स्वास्थ्य संबधी किसी विशेष समस्या, लैब टेस्ट, दवाओं और उनके सभी संभावित दुष्प्रभावों, पारस्परिक प्रभाव और उनसे जुड़ी सावधानियां एवं चेतावनियों के बारे में सारी जानकारी सम्मिलित ना हो। किसी भी दवा या बीमारी से जुड़े अपने सभी सवालों के लिए डॉक्टर से संपर्क करें. हमारा उद्देश्य डॉक्टर और मरीज के बीच के संबंध को मजबूत बनाना है, उसका विकल्प बनना नहीं.

मार्केटर की जानकारी

Name: PCI Pharmaceuticals
Address: 3001 रेड लॉयन रोड, फिलाडेल्फिया, पीए, 19114, यूएसए

विक्रेता विवरण

मूल देश: भारत

हमारे पास उपलब्ध टेस्ट

हमें डॉक्टर के पर्चे की आवश्यकता क्यों है?
close sheet