


एडराइड 2mg टैबलेट
लेखक डॉ. स्वाति मिश्रा, बीडीएस,
समीक्षक डॉ. राजीव शर्मा, एमबीए, एमबीबीएस,
लास्ट अपडेटेड on 18 सितंबर 2026 | 01:02 AM (Ist)



₹44.5
अतिरिक्त ऑफ़र के साथ अधिक बचत करें







सामान्य जानकारी
शामिल है
मार्केटर
स्टोरेज के निर्देश



परिचय
एडराइड 2mg टैबलेट को अकेले या अन्य दवाओं के साथ उपयोग किया जा सकता है. दिन के पहले भोजन से पहले या पहले भोजन के साथ इसे लिया जाना चाहिए. अधिकतम लाभ प्राप्त करने के लिए इसे हर रोज इसे नियमित रूप से एक ही समय पर लें. आपका डॉक्टर तय करेगा कि आपके लिए कौन सी खुराक सबसे अच्छी है, और यह समय-समय पर आपके ब्लड शुगर के स्तर के अनुसार बदल सकता है.
एडराइड 2mg टैबलेट लेते रहें, भले ही आप अच्छा महसूस कर रहे हों या आपका ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित हो. यदि आप अपने डॉक्टर से परामर्श के बिना इसे बंद कर देते हैं, तो आपके ब्लड ग्लूरोज का स्तर बढ़ सकता है जिससे आपको डायबिटीज की जटिलताओं जैसे कि किडनी खराब होना, अंधापन, तंत्रिका से जुड़ी समस्याएं और अंगों के डैमेज होने का खतरा हो सकता है।. याद रखें कि यह दवा, इलाज का केवल एक हिस्सा है जिसमें आपके डॉक्टर द्वारा दी गई सलाह के अनुसार स्वस्थ आहार और नियमित व्यायाम भी शामिल होना चाहिए. आपकी जीवनशैली डायबिटीज को नियंत्रित करने में एक बड़ी भूमिका निभाती है.
एडराइड 2mg टैबलेट लेने के सबसे सामान्य साइड इफेक्ट में कम ब्लड शुगर लेवल (हाइपोग्लाइसेमिया) शामिल हैं. नियमित भोजन करना और हमेशा ग्लूकोज का तेज़ी से काम करने वाला स्रोत, जैसे कि शुगर वाले भोजन या फलों का जूस अपने साथ रखना महत्वपूर्ण है. शराब पीने से आपका ब्लड शुगर लेवल कम होने का रिस्क भी बढ़ सकता है और इसलिए, इससे बचना चाहिए. इस दवा से कुछ लोगों का वजन भी बढ़ सकता है.
अगर आपको टाइप 1 डायबिटीज, डायबिटिक कीटोएसिडोसिस (ब्लड में एसिड का उच्च स्तर), या गंभीर किडनी या लीवर रोग हो, तो एडराइड 2mg टैबलेट न लें. इस दवा को लेने से पहले, अगर आपको कभी हृदय रोग, हार्मोनल रोग, थायरॉइड रोग या कुछ हार्मोनल बीमारियां थी तो अपने डॉक्टर को बताएं, क्योंकि हो सकता है कि यह उपयुक्त न हो. गर्भवती या स्तनपान कराने वाली महिलाओं को इसे लेने से पहले डॉक्टर से भी परामर्श करना चाहिए. आपका ब्लड शुगर लेवल नियमित रूप से चेक किया जाना चाहिए, और आपका डॉक्टर आपके ब्लड सेल काउंट और लिवर फंक्शन की निगरानी करने के लिए ब्लड टेस्ट की सलाह भी दे सकता है.
एडराइड टैबलेट के मुख्य इस्तेमाल
एडराइड टैबलेट के फायदे
एडराइड 2mg टैबलेट अग्न्याशय से इंसुलिन के रिलीज को बढ़ाकर टाइप 2 डायबिटीज को मैनेज करने में मदद करता है, जो ब्लड शुगर के स्तर को कम करता है. यह नर्व डैमेज, किडनी की समस्याएं और हृदय रोग जैसी डायबिटीज से संबंधित जटिलताओं के जोखिम को कम करने में मदद करता है, जो बेहतर लॉन्ग-टर्म हेल्थ को सपोर्ट करता है.
एडराइड टैबलेट के साइड इफेक्ट
- हाइपोग्लाइसीमिया (लो ब्लड ग्लूकोज लेवल)
- सिरदर्द
- मिचली आना
- चक्कर आना
एडराइड टैबलेट का इस्तेमाल कैसे करें
एडराइड टैबलेट किस प्रकार काम करता है
All substitutes for Adride 2mg Tablet
Glimda 2 Tablet
Dailyglim 2mg Tablet
Amaryl 2mg Tablet
GP 2 Tablet
Zoryl 2 Tablet
ख़ास टिप्स
- एडराइड 2mg टैबलेट को दिन के पहले मुख्य भोजन (आमतौर पर नाश्ते) से कुछ देर पहले या उसके साथ लें.
- नियमित रूप से व्यायाम करें, एक पौष्टिक आहार खाएं और साथ में अपनी अन्य डायबिटीज की दवाएँ (यदि निर्धारित हो) लें.
- जब आप एडराइड 2mg टैबलेट ले रहे हों तो नियमित रूप से अपने ब्लड शुगर लेवल की निगरानी करें.
- एडराइड 2mg टैबलेट अन्य एंटीडायबिटिक दवाओं, शराब के साथ इस्तेमाल करने पर या समय पर खाना न खाने या खाना मिस करने पर हाइपोग्लाइसेमिया (लो ब्लड शुगर लेवल) का कारण बन सकता है.
- जब तक यह पता न चल जाए कि एडराइड 2mg टैबलेट आप पर किस प्रकार असर डालता है तब तक गाड़ी चलाते समय या मशीन ऑपरेट करते समय सावधान रहें.
- हमेशा अपने साथ कुछ शुगर वाले खाद्य पदार्थ या फ्रूट जूस रखें ताकि जब आपको हाइपोग्लाइसीमिया के लक्षण जैसे ठंडा पसीना, त्वचा का पीला होना, कंपन और एंग्जायटी का अनुभव हो तो आप इन्हें ले सकें.
- आपका डॉक्टर नियमित रूप से आपका लिवर फंक्शन चेक कर सकता है. अगर आपको पेट दर्द, भूख न लगना, या आंख या त्वचा का पीला (पीलिया) होना जैसे लक्षण दिखें तो अपने डॉक्टर को बताएं.
सुरक्षा संबंधी सलाह

अल्कोहल

गर्भावस्था

स्तनपान
एडराइड 2mg टैबलेट के साथ मैटर्नल थेरेपी के दौरान स्तनपान करने वाले शिशुओं में ब्लड ग्लोकोज पर ध्यान देने की सलाह दी जाती है

ड्राइविंग

किडनी
किडनी की गंभीर बीमारी वाले मरीजों को एडराइड 2mg टैबलेट लेने की सलाह नहीं दी जाती. ये रोगी खून में बहुत कम शुगर लेवल का अनुभव कर सकते हैं जो काफी समय बाद सामान्य हो सकते हैं.

लिवर
हालाँकि, गंभीर लिवर रोग वाले मरीजों में एडराइड 2mg टैबलेट के उपयोग की सलाह नहीं दी जाती. ये रोगी खून में बहुत कम शुगर लेवल का अनुभव कर सकते हैं जो काफी समय बाद सामान्य हो सकते हैं.
अन्य दवाओं के साथ पारस्परिक प्रभाव (इंटरैक्शन)
डिसोपायरामाइड (ओरल रूट)
एमियोडैरोन (ओरल रूट)
एमियोडैरोन (इंजेक्शन रूट)
एटेनोलोल (ओरल रूट)
एटेनोलोल (इंजेक्शन रूट)
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
फैक्ट बॉक्स
रासायनिक वर्ग
लत लगने की संभावना
चिकित्सीय वर्ग
एक्शन क्लास
संदर्भ
- Powers AC, D’Alessio D. Endocrine Pancreas and Pharmacotherapy of Diabetes Mellitus and Hypoglycemia. In: Brunton LL, Chabner BA, Knollmann BC, editors. Goodman & Gilman’s: The Pharmacological Basis of Therapeutics. 12th ed. New York, New York: McGraw-Hill Medical; 2011. pp. 1255-1257.
- Nolte MS. Pancreatic hormones and antidiabetic drugs. In: Katzung BG, Masters SB, Trevor AJ, editors. Basic and Clinical Pharmacology. 11th ed. New Delhi, India: Tata McGraw Hill Education Private Limited; 2009. pp. 740.
- Briggs GG, Freeman RK, editors. A Reference Guide to Fetal and Neonatal Risk: Drugs in Pregnancy and Lactation. 10th ed. Philadelphia, PA: Wolters Kluwer Health; 2015. pp. 629-30.
- Glimepiride [Prescribing Information]. Bridgewater, New Jersey: Sanofi-Aventis U.S. LLC.; 2009. [Accessed 13 Mar. 2019] (online) Available from:
- Glimepiride [Drug Label Information].Somerset, NJ: Micro Labs USA Inc.; 2021. [Accessed 16 Sept. 2026] (online) Available from:
- National Health Services. How and when to take glimepiride. [Last reviewed: 14 Mar. 2022]. [Accessed 28 June 2023]. (online) Available from:
- Glimepiride. MIMS; 2025 [Accessed 12 Feb 2026]. (online). Available from:




यूजर का फीडबैक
और अधिक जानना चाहते हैं
हम आपको प्रमाणिक, भरोसेमंद और प्रासंगिक जानकारी प्रदान करते हैंक्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?
डिस्क्लेमर
मार्केटर की जानकारी
Address: स्ट्राइड्स शासुन लिमिटेड, (फॉरमरली स्ट्राइड्स अर्कोलैब लिमिटेड), स्ट्राइड्स हाउस, बिलेकाहल्ली, बन्नेरुघट्टा रोड, बेंगलुरु – 560076, इंडिया
विक्रेता विवरण
हमारे पास उपलब्ध टेस्ट
- सीबीसी (कम्पलीट ब्लड काउंट)
- एफबीएस (फास्टिंग ब्लड शुगर)
- थायरॉइड प्रोफाइल टोटल (T3, T4 और TSH)
- HbA1c (ग्लायकोसिलेटेड हीमोग्लोबिन)
- पीपीबीएस (पोस्टप्रैन्डियल ब्लड शुगर)
- लिपिड प्रोफाइल
- विटामिन डी (25-हाइड्रॉक्सी)
- यूरिन आर/एम (यूरिन रूटीन और माइक्रोस्कोपी)
- कोरोनावायरस कोविड -19 टेस्ट- RT PCR
- एलएफटी (लिवर फंक्शन टेस्ट)
- केएफटी (किडनी फंक्शन टेस्ट)
- टीएसएच (थायरॉयड स्टिमुलेटिंग हार्मोन) अल्ट्रासेंसिटिव
- ईएसआर (एरिथ्रोसाइट सेडिमेंटेशन रेट)
- यूरिक एसिड, सीरम
- विटामिन B12
- सीआरपी (सी-रिएक्टिव प्रोटीन), क्वांटिटेटिव
- यूरिन सी/एस (यूरीन कल्चर और सेन्सिटिविटी)
- सीरम इलेक्ट्रोलाइट्स
- सीरम कैल्शियम
- सीरम क्रिएटिनिन
- डायबिटीज स्क्रीनिंग (HbA1C और फास्टिंग शुगर)
- इलेक्ट्रोलाइट्स के साथ केएफटी (इलेक्ट्रोलाइट्स के साथ किडनी फंक्शन टेस्ट)
- कोलेस्टेरॉल - टोटल
- एचबीए (हेमोग्लोबिन)
- कम्प्लीट हीमोग्राम (सीबीसी और ईएसआर)













