संभोग का मानव जीवन की खुशहाली में बहुत महत्वपूर्ण योगदान होता है। सेक्स या संभोग के कारण ही लोग एक-दूसरे के निकट आते हैं और जीवन को मनोरंजक तरीके से जी पाते हैं। कई बार सेक्स संबंधों के दौरान पुरुषों का शीघ्रपतन हो जाता है। सच यह है कि कई लोग शीघ्रपतन की समस्या की शिकायत करते हैं, और इससे पारिवारिक जिंदगी में उदासी छाने की बातें भी करते हैं। ऐसे रोगी शीघ्रपतन का इलाज कराने के लिए अनेक प्रयास करते हैं लेकिन शीघ्रपतन का सटीक इलाज (home remedies for premature ejaculation) नहीं मिल पाने के कारण रोग से निजात नहीं मिलता।
आप शीघ्रपतन का इलाज घर पर ही कर सकते हैं। जी हां, आयुर्वेद में अनेक उपाय बताए गए हैं जिनसे आप शीघ्रपतन का घरेलू उपचार कर सकते हैं। आइए उपायों के बारे में जानते हैं।
Contents
शीघ्रपतन पुरुषों को होने वाली एक प्रकार की यौन समस्या है। इस समस्या में सेक्स के दौरान चरम पर पहुंचने या कामोताप (Orgasm) से पहले ही वीर्य (Sperm) निकल जाता है। इसे ही शीघ्रपतन कहते हैं। शीघ्रपतन का सेक्स लाइफ पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
शीघ्रपतन के लक्षणों ये हैंः-
और पढ़े: वीर्य रोग में गुलब्बास के फायदे
आजकल लोग मानसिक तनाव के शिकार हो रहे हैं जिसकी वजह से लोगों के जीवन में सेक्स संबंधी समस्याएं हो रही हैं। इन्हीं समस्याओं में से एक शीघ्रपतन है। मानसिक तनाव होने की वजह से सेक्स हार्मोन्स जैसे-टेस्टेरोन हार्मोन आदि असंतुलित हो जाते हैं। इसके कारण ही शीघ्रपतन की समस्या हो जाती है। शीघ्रपतन शारीरिक या मानसिक दुर्बलता के कारण भी हो सकता है।
शीघ्रपतन की परेशानी के ये कारण हो सकते हैंः-
मनोवैज्ञानिक कारण से शीघ्रपतन दोष
बायोलॉजिकल कारण से शीघ्रपतन दोष
शीघ्रपतन दोष के अन्य कारण
और पढ़ेंः हैंगओवर (नशा) उतारने के लिए घरेलू उपाय
इसेक्टाइल डिसफंक्शन या स्तम्भन दोष होने के कारण
आप इन उपायों को आजमा सकते हैंः-
अश्वगंधा से वातादि दोष संतुलित होते हैं और शरीर में ताकत आती है। इससे यौन संबंधी समस्याओं में मदद मिलती है। इसका उपयोग शीघ्रपतन के अलावा नपुंसकता (Infertility) के इलाज में भी बहुत फायदेमंद साबित होता है।
और पढ़ेंः अश्वगंधा के फायदे, नुकसान और सेवन की विधि
इसका उपयोग ज्यादातर लोग कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए करते हैं, इसलिए बहुत कम लोग जानते हैं कि इसबगोल का प्रयोग शीघ्रपतन की परेशानी के लिए बहुत लाभकारी और फायदेमंद होता है। इसबगोल, पिसी हुई मिश्री और खसखस लें। इन सभी को 5-5 ग्राम लेकर एक साथ अच्छी तरह मिला लें। इस चूर्ण को रोज एक गिलास दूध के साथ रात को खाने के बाद लें। ऐसा करने से शीघ्रपतन में बहुत ज्यादा आराम मिलता है। यह दवा शीघ्रपतन की समस्या में बहुत कारगर है।
और पढ़ेंः कई रोगों की दवा है इसबगोल
सफेद मूसली पाउडर को एक-एक चम्मच रोज दूध के साथ लेने से वीर्य गाढ़ा होता है, और संभोग का समय बढ़ता है। इससे शीघ्रपतन की समस्या खत्म होती है। आजकल बाजार में शीघ्रपतन के इलाज के लिए कई प्रकार के उत्पाद मिलते हैं। मुसलीपाक भी उनमें से एक है। इसका सेवन भी शीघ्रपतन की परेशानी में कर सकते हैं।
और पढ़ें: सफेद मूसली के औषधीय गुण
रोज सुबह तीन छोटी इलायची चबायें। एक पका हुआ केला और 100 ग्राम खजूर खाकर मिश्री मिला हुआ गरम-गरम दूध पी लें। इससे वीर्य की पूर्ण वृद्धि होगी तथा कामोत्तेजना उत्पन्न होगी।
और पढ़ें – कामोत्तेजना के लिए चिलगोजा के फायदे
लिंग के ऊपरी हिस्से में एरण्ड के तेल (Castrol Oil) से मालिश करने पर शीघ्रपतन की समस्या दूर होती है। बेहतर परिणाम के लिए किसी आयुर्वेदिक चिकित्सक से जरूर परामर्श लें।
और पढ़ेः एरण्ड के औषधीय गुण
आहार में अनाज और ब्लूबेरी शामिल करें, क्योंकि ये धमनी (Artery) को ब्लॉक होने से बचाती है, और शरीर में उत्तेजना को बनाए रखती है। ब्लूबेरी को एक सीमित मात्रा में लें, क्योंकि ज्यादा लेने से दस्त हो सकता है।
ऐसा आहार जो शरीर में शीतल प्रभाव डालते हैं, उन पदार्थों को आहार में शामिल करें, जैसे- दूध, बादाम, किशमिश, काले चने, मुलेठी आदि।
और पढ़ेंः बादाम के फायदे
शीघ्रपतन में प्याज का सेवन करना सबसे उत्तम माना जाता है। घर में इस्तेमाल होने वाला सामान्य प्याज और हरा प्याज, दोनों ही शीघ्रपतन में फायदेमंद होते हैं। खाना खाने से पहले एक गिलास या आधा गिलास पानी में हरे प्याज की एक चम्मच बीज घोलकर पीने से शरीर में ताकत आती है। इसके अलावा कच्चा प्याज भी खाएं।
और पढ़ेंः प्याज के फायदे और नुकसान
भिण्डी शीघ्रपतन का रामबाण इलाज है। एक चम्मच भिण्डी का पाउडर को एक गिलास दूध में घोलकर पिएं। इस उपाय को हर रात सोने से पहले करें। एक महीने में आपको फर्क दिखने लगेगा।
और पढ़ेंः भिंडी के फायदे
रात में सोने से पहले एक छोटा चम्मच अदरक के पेस्ट को एक छोटा चम्मच शहद के साथ चाटें। ऐसा करने से शरीर में गर्मी आती है, और खून का संचार भी बढ़ता है।
और पढ़ेंः अदरक के फायदे और नुकसान
और पढ़ेंः तुलसी के अनेक फायदे
आप अण्डा को अपने खाने में उपयोग कर सकते हैं क्योंकि अण्डे में कोलेस्ट्रॉल होता है जो सेक्स हार्मोन्स को संतुलित करता है।
शीघ्रपतन में खान-पान में बदलाव लाना बहुत जरूरी है, इसलिे आपका खानपान ऐसा होना चाहिएः-
शीघ्रपतन की समस्या को ठीक करने के लिए आपकी जीवनशैली ऐसी होनी चाहिएः-
आयुर्वेद के अनुसार, शीघ्रपतन की समस्या क्यों होती है?
शरीर में तीन दोष क्रमशः वात, पित्त, कफ होते हैं, जो संतुलित अवस्था में शरीर को स्वस्थ बनाते हैं लेकिन जब दोष असंतुलित हो जाते हैं तो शरीर में कई प्रकार के दोष उत्पन्न करते हैं। इसी कारणों से शीघ्रपतन दोष भी होता है। पुरुषों में कफ दोष की कमी तथा वात दोष की प्रधानता के कारण शीघ्रपतन दोष हो जाता है। पहले शीघ्रपतन की समस्या को केवल मनोवैज्ञानिक माना जाता था, लेकिन अब चिकित्सक यह भी माना जाता है कि शीघ्रपतन मनोवैज्ञानिक और जैविक कारणों से भी होता है।
क्या स्तम्भन दोष के कारण भी शीघ्रपतन दोष होता है?
कभी-कभी पता नहीं चलता है कि शीघ्रपतन की समस्या सही है या स्तम्भन दोष (Erectile disfunction) की परेशानी है। स्तम्भन दोष में भी वीर्यपतन जल्दी हो जाता है। अगर ऐसा है तो स्तम्भन दोष का इलाज पहले करवाना चाहिए, क्योंकि स्तम्भन दोष की समस्या से शीघ्रपतन की समस्या भी ठीक हो जाएगी।
शीघ्रपतन को ठीक करने के लिए सड़क पर बेची जाने वाली दवाओं का प्रयोग करना सही होता है?
सड़क पर कई प्रकार की यौन संबंधी दवाएं जैसे- शीघ्रपतन, नपुसंकता आदि बेचे जाते हैं। कुछ लोग अपनी समस्याओं को दूर करने के लिए दवाएं खरीद कर उपयोग करने लगते हैं। कुछ लोगों के लिए दवा फायदेमंद साबित होती है तो कुछ लोगों के लिए नुकसानदायक होती है। लोगों को पहले आयुर्वेदिक डॉक्टर के पास जाकर अपनी समस्या के बारे में परामर्श करना चाहिए ताकि उन्हें यौन संबंधी समस्या जैसे शीघ्रपतन दोष से निजात आराम मिल सके।
शीघ्रपतन की समस्या में डॉक्टर से कब सम्पर्क करना चाहिए?
कुछ लोग इस समस्या को समझ नहीं पाते हैं, और कुछ लोग इस समस्या को गुप्त रखने की कोशिश करते हैं। डॉक्टर को अपनी समस्या के बारे में नहीं बताते हैं। इस कारण पुरुषों में शीघ्रपतन की समस्याएं बढ़ जाती हैं। इसलिए शीघ्रपतन जैसी समस्या से बहुत दिनों से है तो डॉक्टर से तुरन्त सम्पर्क करना चाहिए ताकि आपकी समस्या का पूरी तरह से समाधान हो सके। अगर काफी समय से वीर्यपतन (Spermout) की समस्या हो रही है तो आपको समय से पहले डॉक्टर से सम्पर्क कर लेना चाहिए।
आयुर्वेदिक ग्रंथों के अनुसार, त्रिफला चूर्ण पेट से जुड़ी समस्याओं के लिए बेहद फायदेमंद है.…
डायबिटीज की बात की जाए तो भारत में इस बीमारी के मरीजों की संख्या साल…
मौसम बदलने पर या मानसून सीजन में त्वचा से संबंधित बीमारियाँ काफी बढ़ जाती हैं.…
यौन संबंधी समस्याओं के मामले में अक्सर लोग डॉक्टर के पास जाने में हिचकिचाते हैं…
पिछले कुछ सालों से मोटापे की समस्या से परेशान लोगों की संख्या तेजी से बढ़ती…
अधिकांश लोगों का मानना है कि गौमूत्र के नियमित सेवन से शरीर निरोग रहता है.…