Sign in to your account
or
By signing in you agree to our
Terms & conditions
 and 
Privacy policy
Sku Image
Sku Image
sold out tag

वाइमॉक्स 250mg इंजेक्शन

अमोक्सी‌सिलिन (250mg)
असली
प्रामाणिकता सुनिश्चित
डॉक्टर की पर्ची
ज़रूरी है
NPPA द्वारा विनियमित
विवरण देखें
वाइमॉक्स 250mg इंजेक्शन एक पेनिसिलिन-प्रकार का एंटीबायोटिक है जिसका इस्तेमाल त्वचा, हड्डियों और जोड़ों, श्वसन मार्ग (जैसे न्यूमोनिया), मूत्र मार्ग, गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक्ट, मस्तिष्क (जैसे मेनिंजाइटिस), हृदय, रक्त और अन्य के बैक्टीरिया से होने वाले संक्रमण के इलाज के लिए किया जाता है.

लेखक डॉ. अनुज सैनी, एमएमएसटी, MBBS,
समीक्षक डॉ. राजीव शर्मा, एमबीए, एमबीबीएस,
लास्ट अपडेटेड on 29 Jul 2026 | 01:05 AM (IST)
₹17 एमआरपी₹18.438% की छूट 
 
 
0
footer-icon

अतिरिक्त ऑफ़र के साथ अधिक बचत करें

offer icon
₹300 तक का सुनिश्चित कैशबैक. शर्तें लागू*
₹300 तक का सुनिश्चित कैशबैक. शर्तें लागू*
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
₹300 तक का सुनिश्चित कैशबैक. शर्तें लागू*
₹300 तक का सुनिश्चित कैशबैक. शर्तें लागू*
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
Mobikwik UPI के साथ न्यूनतम ₹599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं.
Mobikwik UPI के साथ न्यूनतम ₹599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon

सामान्य जानकारी

शामिल है

अमोक्सी‌सिलिन (250mg)

साल्ट के अन्य नाम

Amoxicillin

मार्केटर

Abbott Healthcare Private Limited

स्टोरेज के निर्देश

30°c से कम तापमान पर स्टोर करें
अपनी भाषा चुनें हिंदी
वाइमॉक्स 250mg इंजेक्शन image
वाइमॉक्स 250mg इंजेक्शन image

परिचय

वाइमॉक्स 250mg इंजेक्शन बैक्टीरिया की वृद्धि को रोकता है, जो आंतरिक इन्फेक्शन को ठीक करने और आपके लक्षणों को बेहतर बनाने में मदद करता है. इसे एक हेल्थकेयर प्रोफेशनल की देखरेख में सीधे नसों या मांसपेशियों में ड्रिप (इंट्रावेनस इन्फ्यूजन) या इंजेक्शन के रूप में दिया जाता है. इस दवा का इस्तेमाल, डॉक्टर द्वारा बताए गए शिड्यूल के अनुसार समान अंतरालों पर नियमित रूप से किया जाना चाहिए.

बेहतर महसूस होने के बावजूद भी दवा की कोई खुराक ना छोड़ें और इलाज का कोर्स पूरा खत्म करें. दवा बहुत जल्द बंद करने से इन्फेक्शन वापस हो सकते हैं या बिगड़ सकते हैं. यह दवा लेने से पहले, अगर आपको पेनिसिलिन या पेनिसिलिन जैसी किसी दवा से एलर्जी है, तो डॉक्टर को इसके बारे में जरूर बताएं. यह वयस्कों और बच्चों दोनों में असरदार है.

यह दवा लेने से पहले, अगर आपको पेनिसिलिन या पेनिसिलिन जैसी किसी दवा से एलर्जी है, तो डॉक्टर को इसके बारे में जरूर बताएं. कुछ रोगियों में दाने, उल्टी, एलर्जी प्रतिक्रियाएं, मिचली आना, डायरिया और इंजेक्शन वाली जगह पर दर्द, सूजन या लालिमा को दुष्प्रभाव के रूप में देखा जा सकता है. ये अस्थायी होते हैं और आमतौर पर जल्दी ठीक हो जाते हैं. अगर इनमें से कोई भी साइड इफेक्ट बना रहता है या आपकी स्थिति बिगड़ती है, तो डॉक्टर से परामर्श करें. डॉक्टर की देखरेख में इस दवा का इस्तेमाल गर्भावस्था के दौरान करना सुरक्षित माना जाता है.

व्यमोक्स इन्जेक्शन के मुख्य इस्तेमाल

व्यमोक्स इन्जेक्शन के फायदे

बैक्टीरिया से होने वाले संक्रमण का इलाज
वाइमॉक्स 250mg इंजेक्शन एक बहु उपयोगी एंटीबायोटिक दवा है जिसे बैक्टीरिया के कारण होने वाले विभिन्‍‍‍न प्रकार के संक्रमण का इलाज करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. इनमें रक्त, मस्तिष्क, फेफड़ों, हड्डियों, जोड़ों, मूत्र मार्ग, पेट और आंतों के इन्फेक्शन शामिल हैं. इसका इस्तेमाल मसूड़ों के अल्सर और दांतों के अन्य इन्फेक्शन (एब्सेस), पैरों के अल्सर और प्रेशर सोर के इलाज के लिए भी किया जा सकता है. यह इंफेक्शन पैदा करने वाले बैक्टीरिया को बढ़ने से रोककर काम करता है.

यह दवा आमतौर पर आपको जल्द ही बेहतर महसूस कराती है. हालांकि, आपको बेहतर महसूस होने के बाद भी यह दवा डॉक्टर द्वारा बताई गई पूरी अवधि तक लेते रहना चाहिए, ताकि सभी बैक्टीरिया पूरी तरह खत्म हो जाएं और आगे चलकर उन पर दवा का असर कम न हो. इस दवा का इस्तेमाल आमतौर पर गर्भावस्था या स्तनपान के दौरान करना सुरक्षित है, लेकिन आपको अपने डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए.

व्यमोक्स इन्जेक्शन के साइड इफेक्ट

इस दवा से होने वाले अधिकांश साइड इफेक्ट में डॉक्टर की सलाह लेने की ज़रूरत नहीं पड़ती है और नियमित रूप से दवा का सेवन करने से साइट इफेक्ट अपने आप समाप्त हो जाते हैं. अगर साइड इफ़ेक्ट बने रहते हैं या लक्षण बिगड़ने लगते हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह लें
व्यमोक्स के सामान्य साइड इफेक्ट
  • इंजेक्शन वाली जगह पर रिएक्शन (दर्द, सूजन, लालिमा)
  • उल्टी
  • डायरिया
  • मिचली आना
  • त्वचा पर रैश

व्यमोक्स इन्जेक्शन का इस्तेमाल कैसे करें

आपका डॉक्टर या नर्स आपको यह दवा देगा. कृपया स्वयं उपयोग ना करें.

व्यमोक्स इन्जेक्शन किस प्रकार काम करता है

वाइमॉक्स 250mg इंजेक्शन एक एंटीबायोटिक है. यह बैक्टीरियल प्रोटेक्टिव कवरिंग (कोशिका झिल्ली) बनाने से बचाकर बैक्टीरिया को मारता है,जो बैक्टीरिया के जीवित रहने के लिए आवश्यक है.

ख़ास टिप्स

  • वाइमॉक्स 250mg इंजेक्शन का उपयोग बैक्टीरिया के कारण होने वाले संक्रमण के इलाज के लिए किया जाता है.
  • भले ही आप बेहतर महसूस करना शुरू कर दें, तो भी निर्धारित कोर्स को खत्म करें. इसे जल्दी बंद करने से इन्फेक्शन वापस आ सकता है और इलाज करना मुश्किल हो सकता है.
  • इस दवा को लेने से कभी-कभी पेट खराब या दस्त हो सकते हैं. वाइमॉक्स 250mg इंजेक्शन के साथ प्रोबायोटिक्स लेने से मदद मिल सकती है. अगर मल में खून दिखाई दे या पेट में ऐंठन हो, तो डॉक्टर से संपर्क करें.
  • अगर आपको खुजली वाले चकत्ते, चेहरे, गले या जीभ में सूजन या फिर सांस लेने में तकलीफ हो रही है, तो इस दवा का सेवन बंद कर दें और तुरंत डॉक्टर को सूचित करें.
  • वाइमॉक्स 250mg इंजेक्शन का उपयोग बैक्टीरिया के कारण होने वाले संक्रमण के इलाज के लिए किया जाता है.
  • भले ही आप बेहतर महसूस करना शुरू कर दें, तो भी निर्धारित कोर्स को खत्म करें. इसे जल्दी बंद करने से इन्फेक्शन वापस आ सकता है और इलाज करना मुश्किल हो सकता है.
  • इस दवा को लेने से कभी-कभी पेट खराब या दस्त हो सकते हैं. वाइमॉक्स 250mg इंजेक्शन के साथ प्रोबायोटिक्स लेने से मदद मिल सकती है. अगर मल में खून दिखाई दे या पेट में ऐंठन हो, तो डॉक्टर से संपर्क करें.
  • पेट को खराब होने से बचाने के लिए इसे खाने और बहुत सारे तरल पदार्थों के साथ लें.
  • अगर आपको खुजली वाले चकत्ते, चेहरे, गले या जीभ में सूजन या फिर सांस लेने में तकलीफ हो रही है, तो इस दवा का सेवन बंद कर दें और तुरंत डॉक्टर को सूचित करें.

सुरक्षा संबंधी सलाह

अल्कोहल

अल्कोहल

डॉक्टर की सलाह लें
इसकी जानकारी नहीं है कि वाइमॉक्स 250mg इंजेक्शन के साथ एल्‍कोहल का सेवन करना सुरक्षित है या नहीं. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
गर्भावस्था

गर्भावस्था

डॉक्टर की सलाह पर सुरक्षित
वाइमॉक्स 250mg इंजेक्शन को आमतौर पर गर्भावस्था के दौरान इस्तेमाल करने लिए सुरक्षि‍त माना जाता है. जानवरों पर किए गए अध्ययनों में कोई हानिकारक प्रभाव नहीं देखा गया है. हालांकि, इंसानों पर इससे जुड़े सीमित अध्ययन उपलब्ध हैं.
स्तनपान

स्तनपान

सावधानी बरतें
यदि आप स्तनपान करवाती हैं तो आपको वाइमॉक्स 250mg इंजेक्शन का इस्तेमाल सावधानी से करना चाहिए. मां का इलाज पूरा होने और दवा के शरीर से पूरी तरह निकल जाने तक स्तनपान रोक देना चाहिए.
ड्राइविंग

ड्राइविंग

डॉक्टर की सलाह लें
इसके बारे में जानकारी नहीं है कि वाइमॉक्स 250mg इंजेक्शन का ड्राइविंग की क्षमता पर असर पड़ता है या नहीं. अगर आपको ऐसे लक्षण महसूस हों जो आपका ध्यान या जल्दी प्रतिक्रिया देने की क्षमता को प्रभावित करते हों, तो गाड़ी न चलाएं. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
वाइमॉक्स 250mg इंजेक्शन के कुछ साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं, और एलर्जी, चक्कर आना या दौरे (कनवल्शन) जैसे लक्षण आपकी गाड़ी चलाने की क्षमता को प्रभावित कर सकते हैं.
किडनी

किडनी

सावधानी बरतें
किडनी की बीमारियों से पीड़ित मरीजों में वाइमॉक्स 250mg इंजेक्शन का इस्तेमाल सावधानी के साथ किया जाना चाहिए. खुराक बदलने की ज़रूरत पड़ सकती है.
किडनी की गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों को इस दवा का इस्तेमाल न करने की सलाह दी जाती है.
लिवर

लिवर

डॉक्टर की सलाह पर सुरक्षित
लिवर के मरीजों के लिए वाइमॉक्स 250mg इंजेक्शन का इस्तेमाल पूरी तरह सुरक्षित है. खुराक में बदलाव न करें.
हालांकि, लंबे समय तक चलने वाले इलाज के दौरान लीवर फंक्शन टेस्ट की नियमित जांच की सलाह दी जाती है.
All

अन्य दवाओं के साथ पारस्परिक प्रभाव (इंटरैक्शन)

व्यमोक्स को निम्नलिखित में से किसी भी दवा के साथ लेने पर उनमें से किसी का प्रभाव बदल सकता है और इससे कुछ अनचाहे साइड इफेक्ट हो सकते हैं
गंभीर

प्यूरीफाइड Vi पॉलिसैकराइड टाइफाइड वैक्सीन (इंजेक्शन रूट)

अमोक्सी‌सिलिन शुद्ध Vi पॉलिसैकराइड टाइफाइड वैक्सीन की प्रभावशीलता को कम कर सकता है. अमोक्सी‌सिलिन शुद्ध Vi पॉलिसैकराइड टाइफाइड वैक्सीन की प्रभावशीलता को कम कर सकता है.
गंभीर

कॉलरा वैक्सीन (इनएक्टिवेटेड) (ओरल रूट)

अमोक्सी‌सिलिन का सेवन करने के दो सप्ताह पहले और कम से कम 10 दिन बाद कोलेरा वैक्सीन (निष्क्रिय) का सेवन न करें. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें. अमोक्सी‌सिलिन कोलेरा वैक्सीन की प्रभावशीलता को कम कर सकता है (निष्क्रिय).
मध्यम

एसेनोकोमेरॉल (ओरल रूट)

आपका डॉक्टर अमोक्सी‌सिलिन शुरू करने या बंद करने के 3 दिनों के भीतर ब्लड की क्लॉटिंग क्षमता की निगरानी कर सकता है.
मध्यम

फेनिनडिओन (ओरल रूट)

आपका डॉक्टर अमोक्सी‌सिलिन शुरू करने या बंद करने के 3 दिनों के भीतर ब्लड की क्लॉटिंग क्षमता की निगरानी कर सकता है.
मध्यम

वारफेरिन (ओरल रूट)

आपका डॉक्टर अमोक्सी‌सिलिन शुरू करने या बंद करने के 3 दिनों के भीतर ब्लड की क्लॉटिंग क्षमता की निगरानी कर सकता है.

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

वाइमॉक्स 250mg इंजेक्शन लेने से पहले, अगर आपको कभी भी वाइमॉक्स 250mg इंजेक्शन या इसी तरह की किसी दवा से एलर्जिक रिएक्शन हुई है तो आपको अपने डॉक्टर को बताना चाहिए. अगर आपको किडनी या लिवर से संबंधित कोई अन्य स्वास्थ्य समस्या है तो अपने डॉक्टर को सूचित करें. ऐसा इसलिए है क्योंकि कुछ मेडिकल कंडीशन आपके इलाज को प्रभावित कर सकती हैं और आपको खुराक में बदलाव की भी आवश्यकता पड़ सकती है. आप जो भी दूसरी दवाएं ले रहे हैं, उनके बारे में डॉक्टर को जरूर बताएं, क्योंकि वे इस दवा के असर को प्रभावित कर सकती हैं या खुद भी इससे प्रभावित हो सकती हैं. गर्भवती या स्तनपान कराने वाली माताओं को वाइमॉक्स 250mg इंजेक्शन लेने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह भी लेनी चाहिए.
वाइमॉक्स 250mg इंजेक्शन को इंट्रामूस्कुलर या इंट्रावेनसली दिया जाता है. इसे केवल डॉक्टर या नर्स द्वारा दिया जाना चाहिए. आपका डॉक्टर यह तय करेगा कि आपको कितनी खुराक और कितने समय तक प्राप्त होगी. यह आपके इन्फेक्शन और अन्य कारकों पर निर्भर करता है, जैसे आपका वजन.
हालांकि यह दुर्लभ है, लेकिन वाइमॉक्स 250mg इंजेक्शन से एलर्जी हो सकती है, जिन लोगों को पेनिसिलिन से एलर्जी है, उनके लिए यह दवा नुकसानदायक हो सकती है. अगर आपको एलर्जी के कोई भी लक्षण दिखाई दें, जैसे त्वचा पर पित्ती (हाइव्स), सांस लेने में कठिनाई, या चेहरे, होंठ, जीभ या गले में सूजन, तो तुरंत इमरजेंसी मेडिकल मदद लें.
हां, वाइमॉक्स 250mg इंजेक्शन का इस्तेमाल डायरिया का कारण बन सकता है. यह एंटीबायोटिक है और यह हानिकारक बैक्टीरिया को मारता है, लेकिन यह आपके पेट या आंतों में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया को भी प्रभावित करता है जिसकी वजह से डायरिया की समस्या होती है. अगर डायरिया या दस्त की समस्या बनी रहती है, तो इसके बारे में अपने डॉक्टर से बात करें.
नहीं, वाइमॉक्स 250mg इंजेक्शन लेना बंद न करें और बेहतर महसूस होने पर भी इलाज का कोर्स पूरा करें. इन्फेक्शन पूरी तरह से साफ होने से पहले आपके लक्षणों में सुधार हो सकता है.
आमतौर पर, वाइमॉक्स 250mg इंजेक्शन इसे लेने के तुरंत बाद काम करना शुरू करता है. हालांकि, वाइमॉक्स 250mg इंजेक्शन लेते समय बेहतर महसूस करने में लगभग 2-3 दिन का समय लग सकता है.
वाइमॉक्स 250mg इंजेक्शन को आमतौर पर डॉक्टर की सलाह के अनुसार सुरक्षित माना जाता है.
नहीं, वाइमॉक्स 250mg इंजेक्शन के कारण सुस्ती होने की कोई रिपोर्ट नहीं पायी गयी है. अगर आपको वाइमॉक्स 250mg इंजेक्शन लेने के दौरान सुस्ती महसूस होती है, तो कृपया अपने डॉक्टर से परामर्श लें.
अगर इलाज का कोर्स पूरा करने के बाद भी आप बेहतर महसूस नहीं कर रहे हैं, तो इस बारे में डॉक्टर को बताएं. साथ ही, अगर यह दवा लेते समय आपके लक्षण और बिगड़ रहे हों, तो इसकी जानकारी भी डॉक्टर को दें.
हां, वाइमॉक्स 250mg इंजेक्शन का इस्तेमाल गर्भनिरोधक गोलियों के असर को कम कर सकता है. जब आप वाइमॉक्स 250mg इंजेक्शन ले रहे हैं तो अपने डॉक्टर से गर्भनिरोधक के कुछ अन्य तरीकों (जैसे कंडोम, डायफ्रैम, शुक्राणुनाशक) का उपयोग करने के बारे में पूछें.

फैक्ट बॉक्स

रासायनिक वर्ग

Penicillins

लत लगने की संभावना

नहीं

चिकित्सीय वर्ग

एंटी इनफेक्टाइव्स

एक्शन क्लास

Extended Spectrum Penicillins

संदर्भ

  1. Petri WA Jr. Penicillins, Cephalosporins, and Other β -Lactam Antibiotics. In: Brunton LL, Chabner BA, Knollmann BC, editors. Goodman & Gilman’s: The Pharmacological Basis of Therapeutics. 12th ed. New York, New York: McGraw-Hill Medical; 2011. pp. 1487-90.
  2. Chambers HF, Deck DH. Beta-Lactam and Other Cell Wall- & Membrane-Active Antibiotics. In: Katzung BG, Masters SB, Trevor AJ, editors. Basic and Clinical Pharmacology. 11th ed. New Delhi, India: Tata McGraw Hill Education Private Limited; 2009. p. 780.
  3. Briggs GG, Freeman RK, editors. A Reference Guide to Fetal and Neonatal Risk: Drugs in Pregnancy and Lactation. 10th ed. Philadelphia, PA: Wolters Kluwer Health; 2015. pp. 63-64.
  4. Amoxycillin. Wrexham: Wockhardt UK Ltd.; 2008 [revised 18 Dec. 2017]. [Accessed 29 Mar. 2019] (online) Available from:
  5. Amoxycillin. Fossignano: Istituto Biochimico Italiano; 2017. [Accessed 29 Mar. 2019] (online) Available from:
  6. Central Drugs Standard Control Organisation (CDSCO). [Accessed 28 Mar. 2019] (online) Available from:
100% असली प्रोडक्ट
100% असली प्रोडक्ट
सुरक्षित भुगतान
सुरक्षित भुगतान
संपर्क रहित डिलीवरी
संपर्क रहित डिलीवरी
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
<h3 class=titleMediumExtraBold>और अधिक जानना चाहते हैं</h3>

और अधिक जानना चाहते हैं

हम आपको प्रमाणिक, भरोसेमंद और प्रासंगिक जानकारी प्रदान करते हैं
<h3 class=titleMediumExtraBold>क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?</h3>

क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?

डिस्क्लेमर

टाटा 1mg's का एकमात्र उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उसके उपभोक्ताओं को एक्सपर्ट द्वारा जांच की गई, सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिले. हालांकि, यहां निहित जानकारी का उपयोग एक योग्य चिकित्सक की सलाह के लिए विकल्प के रूप में नहीं किया जाना चाहिए. यहां दिए गए विवरण सिर्फ़ आपकी जानकारी के लिए हैं. यह संभव है कि इसमें स्वास्थ्य संबधी किसी विशेष समस्या, लैब टेस्ट, दवाओं और उनके सभी संभावित दुष्प्रभावों, पारस्परिक प्रभाव और उनसे जुड़ी सावधानियां एवं चेतावनियों के बारे में सारी जानकारी सम्मिलित ना हो। किसी भी दवा या बीमारी से जुड़े अपने सभी सवालों के लिए डॉक्टर से संपर्क करें. हमारा उद्देश्य डॉक्टर और मरीज के बीच के संबंध को मजबूत बनाना है, उसका विकल्प बनना नहीं.

मार्केटर की जानकारी

Name: Abbott Healthcare Private Limited
Address: पंजीकृत. ऑफिस 3 कॉर्पोरेट पार्क, सायन-ट्रॉम्बे रोड, मुंबई- 400071, इंडिया

विक्रेता विवरण

मूल देश: भारत

हमारे पास उपलब्ध टेस्ट

हमें डॉक्टर के पर्चे की आवश्यकता क्यों है?
close sheet