Sign in to your account
or
By signing in you agree to our
Terms & conditions
 and 
Privacy policy
People Icon
15 लोग
हाल ही में देखे गए
Sku Image
Sku Image

टिमक्रो 0.5% आई ड्रॉप

टिमोलोल (0.5% w/v)
असली
प्रामाणिकता सुनिश्चित
डॉक्टर की पर्ची
ज़रूरी है
NPPA द्वारा विनियमित
विवरण देखें
टिमक्रो 0.5% आई ड्रॉप का इस्तेमाल ऑक्यूलर हाइपरटेंशन या ओपन एंगल ग्लूकोमा के मरीजों में बढ़े हुए इंट्राऑक्यूलर प्रेशर (आंखों के अंदर उच्च दबाव) के इलाज में किया जाता है. यह इन समस्याओं में आंखों की रोशनी जाे के जोखिम को कम करने में मदद करता है. यह फ्लुइड के उत्पादन को कम करके आंख में दबाव कम करता है.

लेखक डॉ. लिपिका खुराना, पीजीडीएचएचएम, बीडीएस,
समीक्षक डॉ. मेखला चंद्रा, MD, MBBS,
लास्ट अपडेटेड on 29 Apr 2026 | 01:02 PM (IST)
₹56.1
₹60.94
8% की छूट
Get for
₹47.7
right chevron icon
ऊपर वाले ऑर्डर्स पर ₹1200
Use Code 1MGNEWPLUS
Get for
₹51.6
right chevron icon
ऊपर वाले ऑर्डर्स पर ₹300
Use Code 1MGNEW
1/2
वेलकम गिफ्ट | पहले ऑर्डर के लिए
15% EXTRA OFF
10 ml Eye Drop
डिलीवरी का समय मंगलवार, 2 जून
Delivery Icon
Location Icon
Gurgaon
कैश ऑन डिलीवरी

कैश ऑन डिलीवरी

उपलब्ध है

मुफ्त रिटर्न

मुफ्त रिटर्न

7 दिनों के भीतर शिकायत दर्ज कर सकते हैं

समाप्ति के बाद

समाप्ति के बाद

अगस्त, 2026

 
 
0
footer-icon

अतिरिक्त ऑफ़र के साथ अधिक बचत करें

offer icon
अमेज़ॅन पे बैलेंस के साथ भुगतान करें और न्यूनतम कैशबैक 15 रु.के साथ 75 रुपये तक कैशबैक प्राप्त करें
अमेज़ॅन पे बैलेंस के साथ भुगतान करें और न्यूनतम कैशबैक 15 रु.के साथ 75 रुपये तक कैशबैक प्राप्त करें
chevron icon
offer icon
अमेज़न पे लेटर के साथ ₹75 तक का कैशबैक पाएं
अमेज़न पे लेटर के साथ ₹75 तक का कैशबैक पाएं
chevron icon
offer icon
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
अमेज़ॅन पे बैलेंस के साथ भुगतान करें और न्यूनतम कैशबैक 15 रु.के साथ 75 रुपये तक कैशबैक प्राप्त करें
अमेज़ॅन पे बैलेंस के साथ भुगतान करें और न्यूनतम कैशबैक 15 रु.के साथ 75 रुपये तक कैशबैक प्राप्त करें
chevron icon
offer icon
अमेज़न पे लेटर के साथ ₹75 तक का कैशबैक पाएं
अमेज़न पे लेटर के साथ ₹75 तक का कैशबैक पाएं
chevron icon
offer icon
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
Mobikwik UPI के साथ न्यूनतम ₹599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं.
Mobikwik UPI के साथ न्यूनतम ₹599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
पेटीएम UPI का उपयोग करके न्यूनतम ₹300 के भुगतान पर ₹300 तक का सुनिश्चित कैशबैक*
पेटीएम UPI का उपयोग करके न्यूनतम ₹300 के भुगतान पर ₹300 तक का सुनिश्चित कैशबैक*
chevron icon

सामान्य जानकारी

शामिल है

टिमोलोल (0.5% w/v)

मार्केटर

Krishgir Pharmaceuticals Pvt Ltd

स्टोरेज के निर्देश

30°c से कम तापमान पर स्टोर करें
अपनी भाषा चुनें हिंदी
टिमक्रो 0.5% आई ड्रॉप image
टिमक्रो 0.5% आई ड्रॉप image

परिचय

टिमक्रो 0.5% आई ड्रॉप का उपयोग करने से पहले हमेशा अपने हाथ धोएं. डॉक्टर द्वारा निर्धारित संख्या में ही ड्रॉप्स का इस्तेमाल करें. अगर आप सॉफ्ट कॉन्टैक्ट लेंस पहनते हैं, तो ड्रॉप्स का इस्तेमाल करने से पहले उन्हें हटाएं और उन्हें वापस रखने से पहले कम से कम 15 मिनट तक प्रतीक्षा करें. यदि आप अन्य आंख की दवाओं का भी इस्तेमाल कर रहे हैं, तो उनका इस्तेमाल करने से पहले कम से कम 10 मिनट प्रतीक्षा करें. ड्रॉप के इस्तेमाल का तरीका जानने और सबसे अधिक लाभ प्राप्त करने के लिए, इस दवा के साथ आने वाली गाइड को पढ़ें.


यदि आपको अस्थमा, गंभीर सीओपीडी (क्रोनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज), या दिल की गंभीर समस्टा है तो इस दवा का इस्तेमाल न करें. अगर आपके कोरोनरी हृदय रोग, हार्ट फेलियर, डायबिटीज, सांस लेने में समस्याएं, अधिक सक्रिय थायरॉइड ग्रंथि या लिवर या किडनी से जुड़ी कोई बीमारी है, या आप पहले इन बीमारियों से पीड़ित रह चुके हैं, तो अपने डॉक्टर को सूचित करें. गर्भवती या स्तनपान कराने वाली महिलाओं को यह दवा लेने से पहले, डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए.


ड्रॉपर या बोतल की नोक को किसी भी चीज़ से न छुएं क्योंकि इससे इंफेक्शन हो सकता है. अधिकतम लाभ पाने के लिए आपको नियमित रूप से इस दवा का इस्तेमाल करना चाहिए और बेहतर होगा कि इसे हर दिन एक तय समय पर इस्तेमाल करें. अगर आप इसका इस्तेमाल बंद करना चाहते हैं, तो पहले अपने डॉक्टर से परामर्श लें. सबसे आम दुष्प्रभाव आंखों में जलन और चुभने जैसा महसूस होना हैं. अगर आप इन या किसी अन्य दुष्प्रभाव से परेशान हैं तो अपने डॉक्टर से परामर्श करें.

टिमक्रो आई ड्रॉप के मुख्य इस्तेमाल

टिमक्रो आई ड्रॉप के फायदे

ग्लूकोमा
टिमक्रो 0.5% आई ड्रॉप बीटा-ब्लॉकर नामक दवाओं के समूह से संबंधित है. इसका इस्तेमाल आंखों में दबाव (ऑक्यूलर हाइपरटेंशन) को कम करने के लिए किया जाता है. इस प्रेशर ग्लूकोमा की वजह से नामक बीमारी हो सकती है. अगर आपकी आंखों में दबाव बहुत अधिक है, तो यह आपकी दृष्टि को नुकसान पहुंचा सकता है. यह दवा आपके रक्त प्रवाह में आंख के अंदर से तरल को प्रवाहित करने में मदद करती है. इसका इस्तेमाल अकेले या अन्य आई ड्रॉप्स के साथ किया जा सकता है. इसका इस्तेमाल बार-बार न करें क्योंकि ऐसा करने से यह कम प्रभावी बन सकता है. आपको केवल प्रभावित आंख में इसका इस्तेमाल करना चाहिए और डॉक्टर के निर्देशानुसार नियमित रूप से लेना चाहिए. ग्लूकोमा या आंखों में उच्च दबाव वाले अधिकांश लोग बीमार नहीं महसूस नहीं करते हैं. अगर आप इसे लेना बंद कर देते हैं, तो आपकी आंखों में दबाव नियंत्रित नहीं किया जा सकेगा. इससे आँखों की रोशनी खो सकती है.
ऑक्यूलर हाइपरटेंशन
टिमक्रो 0.5% आई ड्रॉप बीटा-ब्लॉकर नामक दवाओं के समूह से संबंधित है. इसका इस्तेमाल आपकी आंखों में दबाव कम करने के लिए किया जाता है. यह आंखों के अंदर से रक्तधारा तरल के प्रवाह को में बढ़ाता है जिससे आंखों का बढ़ा हुआ दबाव कम हो जाता है. अगर आपकी आंखों में दबाव बहुत अधिक है, तो यह आपकी दृष्टि को नुकसान पहुंचा सकता है. आपको केवल प्रभावित आंख में इसका इस्तेमाल करना चाहिए और डॉक्टर के निर्देशानुसार नियमित रूप से लेना चाहिए. अगर आप इसे लेना बंद कर देते हैं, तो आपकी आंखों में दबाव नियंत्रित नहीं किया जा सकेगा. इससे आँखों की रोशनी खो सकती है.

टिमक्रो आई ड्रॉप के साइड इफेक्ट

इस दवा से होने वाले अधिकांश साइड इफेक्ट में डॉक्टर की सलाह लेने की ज़रूरत नहीं पड़ती है और नियमित रूप से दवा का सेवन करने से साइट इफेक्ट अपने आप समाप्त हो जाते हैं. अगर साइड इफ़ेक्ट बने रहते हैं या लक्षण बिगड़ने लगते हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह लें
टिमक्रो के सामान्य साइड इफेक्ट
  • आंखों का लाल होना
  • आंखों में जलन
  • आंखों में चुभन
  • धुंधली नज़र
  • आंखों में दर्द
  • आंखों में जलन

टिमक्रो आई ड्रॉप का इस्तेमाल कैसे करें

यह दवाई केवल बाहरी इस्तेमाल के लिए है. इसे डॉक्टर द्वारा बताई गई खुराक और अवधि के अनुसार लें. इस्तेमाल करने के पहले लेवल की जांच कर लें. इसे छूए बिना ड्रॉपर को आंखों के पास रखें. ड्रॉपर को हल्के से दबाएं और दवा को निचली पलक के अंदर डालें. अतिरिक्त लिक्विड को पोछ दें.

टिमक्रो आई ड्रॉप किस प्रकार काम करता है

टिमक्रो 0.5% आई ड्रॉप, बीटा ब्लॉकर है. यह क्वियस ह्यूमर (आंखों में द्रव) के उत्पादन को कम करके काम करता है, जिससे आंखों का बढ़ा हुआ दबाव कम हो जाता है.

ख़ास टिप्स

  • टिमक्रो 0.5% आई ड्रॉप आंखों में उच्च दवाब को कम करने में मदद करती है और आंखों की रोशनी कम होने के खतरे को कम करती है.
  • ड्रॉप डालने के तुरंत बाद लगभग 1 मिनट के लिए आंख के कोने (नाक के करीब) पर दबाव डालें.
  • डाइल्यूशन से बचने के लिए उसी आंख में अगली दवा डालने से पहले कम से कम 5-10 मिनट तक प्रतीक्षा करें.
  • अगर आपको फेफड़े या दिल से जुड़ा कोई रोग है, तो अपने डॉक्टर को सूचित करें क्योंकि टिमक्रो 0.5% आई ड्रॉप से वो बीमारी और भी बिगड़ सकती है.
  • 1-2मिनट के लिए चुभने वाली सनसनी हो सकती है. अगर लंबे समय तक ऐसी ही हालत रहती है तो अपने डॉक्टर को सूचित करें.
  • बोतल खोलने के4 सप्ताह के भीतर ही इस्तेमाल करें.

सुरक्षा संबंधी सलाह

अल्कोहल

अल्कोहल

किसी प्रभाव की जानकारी प्राप्त/उपलब्ध नहीं है
गर्भावस्था

गर्भावस्था

डॉक्टर की सलाह लें
गर्भावस्था के दौरान टिमक्रो 0.5% आई ड्रॉप का उपयोग कितना सुरक्षित है, यह अभी पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है. गर्भवती महिलाओं पर इस दवा के पर्याप्त और सटीक शोध उपलब्ध नहीं हैं, और जानवरों पर किए गए परीक्षणों के आंकड़े भी प्रजनन सुरक्षा (Reproductive toxicity) के बारे में जानकारी देने के लिए काफी नहीं हैं. आपके डॉक्टर इस दवा को पर्चे पर लिखने से पहले, इसके फायदों और इससे होने वाले संभावित खतरों की अच्छी तरह जाँच करेंगे.
स्तनपान

स्तनपान

डॉक्टर की सलाह पर सुरक्षित
स्तनपान के दौरान टिमक्रो 0.5% आई ड्रॉप का इस्तेमाल सुरक्षित हो सकता है. जानवरों पर किए अध्ययनों में पाया गया कि विकसित हो रहे शिशु पर इसका कम या कोई प्रभाव नहीं पड़ता है ; हालाँकि इससे संबंधित अध्ययन सीमित हैं.
ड्राइविंग

ड्राइविंग

डॉक्टर की सलाह लें
इसके बारे में जानकारी नहीं है कि टिमक्रो 0.5% आई ड्रॉप का गाड़ी चलाने की क्षमता पर असर पड़ता है या नहीं. यदि ऐसा कुछ भी मसहूस होता है तो गाड़ी ना चलाएं. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
.
किडनी

किडनी

किसी प्रभाव की जानकारी प्राप्त/उपलब्ध नहीं है
लिवर

लिवर

किसी प्रभाव की जानकारी प्राप्त/उपलब्ध नहीं है

अन्य दवाओं के साथ दुष्प्रभाव

टिमक्रो को निम्नलिखित में से किसी भी दवा के साथ लेने पर उनमें से किसी का प्रभाव बदल सकता है और इससे कुछ अनचाहे साइड इफेक्ट हो सकते हैं
जानलेवा

अमीनोफाइलीन (ओरल रूट)

टिमोलोल के साथ एमीनोफिलिन का सेवन न करें.
गंभीर

एरफोरमोटेरोल (इनहेलेशन रूट)

अगर आपको अस्थमा या सीओपीडी है तो आर्मोटेरोल के साथ टिमोलोल का इस्तेमाल न करें. टिमोलोल आर्फोमोटेरोल की प्रभावशीलता को कम कर सकता है.
गंभीर

बैमब्यूटेरोल (ओरल रूट)

अगर आपको अस्थमा या सीओपीडी है तो बैम्ब्यूटेरॉल के साथ टिमोलोल का इस्तेमाल न करें. टिमोलोल बैम्ब्यूटेरोल की प्रभावशीलता को कम कर सकता है.
गंभीर

फॉर्मोटेरोल (इनहेलेशन रूट)

अगर आपको अस्थमा या सीओपीडी है, तो फॉर्मोटेरॉल के साथ टिमोलोल का इस्तेमाल न करें. टिमोलोल फॉर्मोटेरोल की प्रभावशीलता को कम कर सकता है.
गंभीर

लेवोसालब्यूटामोल (ओरल रूट)

अगर आपको अस्थमा या सीओपीडी है, तो लेवोसलब्यूटामॉल के साथ टिमोलोल का इस्तेमाल न करें. टिमोलोल लेवोसालब्यूटामॉल की प्रभावशीलता को कम कर सकता है.

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

टिमक्रो 0.5% आई ड्रॉप इंट्राओक्यूलर प्रेशर यानी आंखों के अंदर के दबाव को कम करता है. यह ऑप्टिक तंत्रिका को होने वाले नुकसान के जोखिम को कम करने में मदद करता है जो सामान्य दृष्टि के लिए जिम्मेदार है. अगर आंखों में दबाव नियंत्रित नहीं है, तो समय के साथ यह धीरे-धीरे अंधापन का कारण बन सकता है. टिमक्रो 0.5% आई ड्रॉप, आंखों में दबाव घटाकर ऑक्यूलर हाइपरटेंशन और कुछ प्रकार के ग्लूकोमा को प्रभावी रूप से नियंत्रित करता है.
टिमक्रो 0.5% आई ड्रॉप आई ड्रॉप्स आमतौर पर दिन में एक या दो बार समान अंतराल पर लगाया जाता है जब तक कि आंखों में दबाव नियंत्रित न हो जाए (लगभग 4 सप्ताह). इसके बाद, इसे दिन में एक बार या डॉक्टर की सलाह के अनुसार लगाया जा सकता है. अपने डॉक्टर के निर्देशों का ध्यान से पालन करें, और अपने डॉक्टर से कहें कि आपको नहीं समझने वाले किसी भी भाग को समझाएं. अपने डॉक्टर द्वारा बताई गई खुराक और अवधि में टिमक्रो 0.5% आई ड्रॉप का इस्तेमाल करें.
नहीं, आपको अपने डॉक्टर से परामर्श किए बिना टिमक्रो 0.5% आई ड्रॉप लेना बंद नहीं करना चाहिए. अगर आप अचानक इस दवा को लेना बंद कर देते हैं, तो आपकी आंखों में दबाव को नियंत्रित नहीं किया जा सकता है, जिससे दृष्टि खोने का खतरा बढ़ सकता है.
अगर आपको आंखों में इन्फेक्शन, कंजंक्टिवाइटिस या आईलिड रिएक्शन होता है तो आपको तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए. इसके अलावा, अगर आपको आंखों की चोट या आंखों की सर्जरी है तो आपको डॉक्टर को सूचित करना चाहिए. अगर आपको टिमक्रो 0.5% आई ड्रॉप का इस्तेमाल जारी रखना है तो अपने डॉक्टर से बात करें.
नहीं, आपको टिमक्रो 0.5% आई ड्रॉप लगाने से पहले कॉन्टैक्ट लैंस निकाल लेना चाहिए. आप टिमक्रो 0.5% आई ड्रॉप का इस्तेमाल करने के 15 मिनट बाद लेंस को दोबारा लगा सकते हैं. अगर आंखों में कोई जलन बनी रहती है तो अपने डॉक्टर से संपर्क करें.

फैक्ट बॉक्स

रासायनिक वर्ग

Propanolamine Derivative

लत लगने की संभावना

नहीं

चिकित्सीय वर्ग

ओपीएचटीएचएएल

एक्शन क्लास

Beta blocker (Topical)

संदर्भ

  1. Westfall TC, WestfallIn DP. Adrenergic Agonists and Antagonists. In: Brunton LL, Chabner BA, Knollmann BC, editors. Goodman & Gilman’s: The Pharmacological Basis of Therapeutics. 12th ed. New York, New York: McGraw-Hill Medical; 2011. p. 326.
  2. Robertson D, Biaggioni I. Adrenoreceptor Antagonists Drugs. In: Katzung BG, Masters SB, Trevor AJ, editors. Basic and Clinical Pharmacology. 11th ed. New Delhi, India: Tata McGraw Hill Education Private Limited; 2009. p. 159.
  3. Briggs GG, Freeman RK, editors. A Reference Guide to Fetal and Neonatal Risk: Drugs in Pregnancy and Lactation. 10th ed. Philadelphia, PA: Wolters Kluwer Health; 2015. pp. 1363-64.
  4. Timolol maleate. Fort Worth, Texas: Alcon Laboratories Inc.; 1978 [revised Jun. 2007]. [Accessed 23 Jan. 2019] (online) Available from:
  5. Chaves RG, Lamounier JA. Breastfeeding and maternal medications. J Pediatr (Rio J). 2004;80(5 Suppl):S189-S198. [Accessed 04 Apr. 2019] (online) Available from:
  6. Central Drugs Standard Control Organisation (CDSCO). [Accessed 04 Apr. 2019] (online) Available from:
  7. Timolol maleate ophthalmic solution [Drug Label]. Bridgewater, NJ: Valeant Pharmaceuticals North America LLC; 2016. [Accessed 25 Jul. 2024] (online) Available from:
  8. Timolol maleate. Summary of Product Characteristics. Novartis; 2024. [Accessed 12 Sep. 2025] (online) Available from:
100% असली प्रोडक्ट
100% असली प्रोडक्ट
सुरक्षित भुगतान
सुरक्षित भुगतान
संपर्क रहित डिलीवरी
संपर्क रहित डिलीवरी
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
<h3 class=titleMediumExtraBold>और अधिक जानना चाहते हैं</h3>

और अधिक जानना चाहते हैं

हम आपको प्रमाणिक, भरोसेमंद और प्रासंगिक जानकारी प्रदान करते हैं
<h3 class=titleMediumExtraBold>क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?</h3>

क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?

डिस्क्लेमर

टाटा 1mg's का एकमात्र उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उसके उपभोक्ताओं को एक्सपर्ट द्वारा जांच की गई, सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिले. हालांकि, यहां निहित जानकारी का उपयोग एक योग्य चिकित्सक की सलाह के लिए विकल्प के रूप में नहीं किया जाना चाहिए. यहां दिए गए विवरण सिर्फ़ आपकी जानकारी के लिए हैं. यह संभव है कि इसमें स्वास्थ्य संबधी किसी विशेष समस्या, लैब टेस्ट, दवाओं और उनके सभी संभावित दुष्प्रभावों, पारस्परिक प्रभाव और उनसे जुड़ी सावधानियां एवं चेतावनियों के बारे में सारी जानकारी सम्मिलित ना हो। किसी भी दवा या बीमारी से जुड़े अपने सभी सवालों के लिए डॉक्टर से संपर्क करें. हमारा उद्देश्य डॉक्टर और मरीज के बीच के संबंध को मजबूत बनाना है, उसका विकल्प बनना नहीं.

मार्केटर की जानकारी

Name: Krishgir Pharmaceuticals Pvt Ltd
Address: 165, फेज iii, इंडस्ट्रियल एरिया संसारपुर टेरेस कांगड़ा -176501, हिमाचल प्रदेश, भारत

विक्रेता विवरण

मूल देश: भारत
A लाइसेंस वेंडर पार्टनरआपकी सबसे नज़दीकी लोकेशन से टिमक्रो 0.5% आई ड्रॉप डिलीवर करेगा. जैसे ही फार्मेसी आपका ऑर्डर स्वीकार कर लेती है, फार्मेसी का विवरण आपके साथ शेयर किया जाएगा. आपके ऑर्डर की स्वीकृति आपके डॉक्टर की ℞ की वैधता और इस दवा की उपलब्धता पर आधारित है.

किसी भी समस्या के मामले में, हमसे संपर्क करें

ईमेल आईडी: [email protected]
फोन नंबर: 0124-4166666
पता: 5th फ्लोर, प्रेसीडेंसी बिल्डिंग टावर-बी, 46/4 महरौली गुडगाँव रोड, सेक्टर-14, गुरुग्राम, हरियाणा -122001, भारत

हमारे पास उपलब्ध टेस्ट

हमें डॉक्टर के पर्चे की आवश्यकता क्यों है?
close sheet