


सेब्री 300mg टैबलेट
लेखक डॉ. साक्षी जैन, एमएस, बीडीएस,
समीक्षक डॉ. राजीव शर्मा, एमबीए, एमबीबीएस,
लास्ट अपडेटेड on 25 नवंबर 2025 | 03:05 पीएम (Ist)



₹252
अतिरिक्त ऑफ़र के साथ अधिक बचत करें









सामान्य जानकारी
शामिल है
मार्केटर
स्टोरेज के निर्देश



परिचय
सेब्री 300mg टैबलेट को अकेले या अन्य दवाओं के साथ कॉम्बिनेशन में दिया जा सकता है. इसका सेवन खाने के साथ या भूखे पेट, दिन या रात में कर सकते हैं. हालांकि, बेहतर लाभ के लिए इसका सेवन रोज़ एक निर्धारित समय पर ही करना चाहिए. स्वस्थ महसूस करने या ब्लड प्रेशर पर नियंत्रण पाने के बाद भी इस दवा का नियमित रूप से सेवन करना ज़रूरी है. हाई ब्लड प्रेशर वाले अधिकांश मरीज़ अपने आपको बीमार महसूस नहीं करते हैं, लेकिन अगर आप दवा का सेवन करना बंद कर देते हैं, तो लक्षण और बिगड़ सकते हैं.
जीवनशैली में बदलाव जैसे नियमित एक्सरसाइज, वजन कम करना, धूम्रपान बंद करना, शराब का सेवन कम करना और अपने आहार में नमक की मात्रा को कम करना इस दवा के फायदे को बढ़ाने में मदद कर सकता है।. सेब्री 300mg टैबलेट कुछ साइड इफ़ेक्ट के साथ अच्छी तरह से सहन हो जाता है. चक्कर आना, विशेष रूप से पहली खुराक के बाद, कुछ लोगों में होता है. यह सिरदर्द से जुड़ा हो सकता है. अगर इससे आपको परेशानी हो रही है या ये ठीक नहीं हो रहा तो अपने डॉक्टर को बताएं. इस दवा का नियमित इस्तेमाल करने से वजन बढ़ने की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है.
अगर आपको किडनी या लिवर से संबंधित कोई बीमारी है, तो इस दवा का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह लें. गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं को भी इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए. इस दवा का सेवन करने के दौरान डॉक्टर नियमित रूप से आपका किडनी फंक्शन, ब्लड प्रेशर और खून में पोटेशियम लेवल की जांच कर सकते हैं.
सेब्री टैबलेट के मुख्य इस्तेमाल
- हाइपरटेंशन (हाई ब्लड प्रेशर)
- हार्ट फेल
- हार्ट अटैक और स्ट्रोक से बचाव
सेब्री टैबलेट के फायदे
सेब्री 300mg टैबलेट रक्त वाहिकाओं को आराम पहुंचाती है और आपके ह्रदय के लिए पूरे शरीर में रक्त को पंप करना (पहुंचाना) आसान बनाती है. इससे ब्लड प्रेशर कम हो जाता है. बेहतर असर के लिए नियमित रूप से इसका सेवन करना चाहिए. इस दवा से होने वाले अधिकांश साइड इफेक्ट में डॉक्टर की सलाह लेने की ज़रूरत नहीं पड़ती है और नियमित रूप से दवा का सेवन करने से साइट इफेक्ट अपने आप समाप्त हो जाते हैं.
हार्ट फेल का अर्थ यह है कि आपका हृदय कमजोर है तथा यह आपके फेफड़ों में और बाकी शरीर में पर्याप्त मात्रा में रक्त पंप नहीं कर सकता है. सांस फूलना, थकान, और पैरों, टखनों, पेट और शरीर के अन्य हिस्सों में सूजन होना इसके सामान्य लक्षण हैं. सेब्री 300mg टैबलेट आपके ब्लड प्रेशर को कम करता है जो आपके हृदय के लिए पूरे शरीर में रक्त पंप करने की प्रक्रिया को आसान बनाता है और इसलिए हार्ट फेल के लिए प्रभावी इलाज है.
यह दवा आपके लक्षणों को दूर करने में मदद करेगी, जिससे आप बेहतर और अधिक ऊर्जावान महसूस करेंगे. इस दवा को अधिक प्रभावी बनाने के लिए आपको अपनी जीवनशैली में उपयुक्त बदलाव करने होंगे (जैसे स्वस्थ आहार खाना और सक्रिय रहना). इसे नियमित रूप से लें और बेहतर महसूस होने पर भी इसका सेवन जारी रखें.
सेब्री 300mg टैबलेट आपके ब्लड प्रेशर को कम करता है जिससे हृदय आसानी से पूरे शरीर में रक्त का संचालन कर पाता है. अगर आपका ब्लड प्रेशर नियंत्रित है तो आपको हार्ट अटैक या स्ट्रोक होने का खतरा कम होता है. इस दवा को नियमित रूप से लेते रहें.
सेब्री टैबलेट के साइड इफेक्ट
- खून में पोटैशियम लेवल बढ़ जाना
- चक्कर आना
- ऑर्थोस्टेटिक हाइपोटेंशन (अचानक खड़े होने पर ब्लड प्रेशर का कम होना)
सेब्री टैबलेट का इस्तेमाल कैसे करें
सेब्री टैबलेट किस प्रकार काम करता है
All substitutes for Sebri 300mg Tablet
ख़ास टिप्स
- शुरूआती कुछ दिनों में आपको इससे चक्कर जैसा महसूस हो सकता है. अगर आप काफी देर से बैठे या लेटे हुए हैं तो धीरे से उठें.
- आपके डॉक्टर, खून में यूरिया, क्रिएटिनिन और पोटैशियम के स्तर की निगरानी के लिए नियमित रूप से टेस्ट करवा सकते हैं.
- डॉक्टर से परामर्श किए बिना इस दवा के साथ सूजन रोधी दवाएं जैसे कि आईबुप्रोफेन लेने से बचें.
- अगर आप गर्भवती हैं या स्तनपान कराती हैं तो सेब्री 300mg टैबलेट का इस्तेमाल न करें.
- अपने डॉक्टर से बात किए बिना अचानक से इसे लेना बंद न करें.
सुरक्षा संबंधी सलाह

अल्कोहल

गर्भावस्था

स्तनपान

ड्राइविंग

किडनी
अगर आपको पहले से किडनी की बीमारी है तो डॉक्टर को सूचित करें.

लिवर
हालांकि, गंभीर लीवर रोगों के मरीजों में सेब्री 300mg टैबलेट के इस्तेमाल से जुड़ी सीमित जानकारी ही उपलब्ध है. कृपया अपने डॉक्टर को सूचित करें.
अन्य दवाओं के साथ दुष्प्रभाव
एमिलोराइड (ओरल रूट)
को-ट्राइमोक्साजोल (ओरल रूट)
एप्लेरेनोन (ओरल रूट)
स्पाइरोनोलैक्टोन (ओरल रूट)
ट्रायमटेरेन (ओरल रूट)
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
फैक्ट बॉक्स
रासायनिक वर्ग
लत लगने की संभावना
चिकित्सीय वर्ग
एक्शन क्लास
संबंधित लैब टेस्ट
संदर्भ
- Pfeffer MA, Opie LH. Inhibitors of the Renin-Angiotensin-Aldosterone System. In: Opie LH, Gersh BJ, editors. Drugs for the Heart. 8th ed. Philadelphia, Pennsylvania: Elsevier Saunders; 2013. p. 156.
- Irbesartan. Bridgewater, New Jersey: Sanofi-Aventis U.S. LLC; 2014. [Accessed 19 Mar. 2019] (online) Available from:
- Drugs and Lactation Database (LactMed) [Internet]. Bethesda (MD): National Library of Medicine (US); 2006. Irbesartan. [Updated 2020 Jan 20]. [Accessed 19 Feb. 2020] (online) Available from:
- Central Drugs Standard Control Organisation (CDSCO). [Accessed 19 Mar. 2019] (online) Available from:
- Irbesartan [Prescribing Information]. Bridgewater, NJ: Sanofi-Aventis U.S. LLC; 2016. [Accessed 25 Jul. 2024] (online) Available from:




और अधिक जानना चाहते हैं
हम आपको प्रमाणिक, भरोसेमंद और प्रासंगिक जानकारी प्रदान करते हैंक्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?
डिस्क्लेमर
मार्केटर की जानकारी
Address: 28, न्यू लायल पुर एक्सटेंशन. कृष्णा नगर नई दिल्ली डीएल 110051 भारत , - , .
विक्रेता विवरण
हमारे पास उपलब्ध टेस्ट
- सीबीसी (कम्पलीट ब्लड काउंट)
- एफबीएस (फास्टिंग ब्लड शुगर)
- थायरॉइड प्रोफाइल टोटल (T3, T4 और TSH)
- HbA1c (ग्लायकोसिलेटेड हीमोग्लोबिन)
- पीपीबीएस (पोस्टप्रैन्डियल ब्लड शुगर)
- लिपिड प्रोफाइल
- विटामिन डी (25-हाइड्रॉक्सी)
- यूरिन आर/एम (यूरिन रूटीन और माइक्रोस्कोपी)
- कोरोनावायरस कोविड -19 टेस्ट- RT PCR
- एलएफटी (लिवर फंक्शन टेस्ट)
- केएफटी (किडनी फंक्शन टेस्ट)
- टीएसएच (थायरॉयड स्टिमुलेटिंग हार्मोन) अल्ट्रासेंसिटिव
- ईएसआर (एरिथ्रोसाइट सेडिमेंटेशन रेट)
- यूरिक एसिड, सीरम
- विटामिन B12
- सीआरपी (सी-रिएक्टिव प्रोटीन), क्वांटिटेटिव
- यूरिन सी/एस (यूरीन कल्चर और सेन्सिटिविटी)
- सीरम इलेक्ट्रोलाइट्स
- सीरम कैल्शियम
- सीरम क्रिएटिनिन
- डायबिटीज स्क्रीनिंग (HbA1C और फास्टिंग शुगर)
- इलेक्ट्रोलाइट्स के साथ केएफटी (इलेक्ट्रोलाइट्स के साथ किडनी फंक्शन टेस्ट)
- कोलेस्टेरॉल - टोटल
- एचबीए (हेमोग्लोबिन)
- कम्प्लीट हीमोग्राम (सीबीसी और ईएसआर)


















