


प्रेबोप्लाटिन 450mg इंजेक्शन
लेखक डॉ. साक्षी जैन, एमएस, बीडीएस,
समीक्षक डॉ. सचिन गुप्ता, एमडी फैर्मकोलोगी, MBBS,
लास्ट अपडेटेड on 18 Jun 2026 | 09:39 AM (IST)
अतिरिक्त ऑफ़र के साथ अधिक बचत करें







सामान्य जानकारी
शामिल है
मार्केटर
स्टोरेज के निर्देश



परिचय
प्रेबोप्लाटिन 450mg इंजेक्शन को डॉक्टर की देखरेख में नसों में इंजेक्शन के रूप में दिया जाता है. आपका डॉक्टर निर्णय लेगा कि आवश्यक खुराक क्या है और आपको कितनी बार इसे लेने की जरूरत है. यह इस बात पर निर्भर करेगा कि आपका इलाज किस स्थिति के लिए चल रहा है और यह समय-समय पर बदल सकता है. आपको इसे ठीक वैसे लेना चाहिए जैसा आपके डॉक्टर ने बताया हो. इसे गलत तरीके से या अधिक मात्रा में लेने से बहुत गंभीर साइड इफेक्ट हो सकते हैं. आपको दवा के फायदे दिखने या महसूस होने में कई हफ्ते या महीने लग सकते हैं लेकिन जब तक आपका डॉक्टर न कहे इसे लेना बंद न करें.
मिचली आना, उल्टी, थकान और लीवर में बढ़ा एंजाइम इस दवा के कुछ सामान्य साइड इफेक्ट्स हैं. यह दवा आपके खून में ब्लड सेल (कम रेड ब्लड और वाइट ब्लड सेल में कमी) की संख्या को कम कर सकती है, जिससे इंफेक्शन और ब्लीडिंग की संवेदनशीलता बढ़ जाती है. अगर आप बुखार, गले में दर्द, कंपकंपी, असामान्य ब्लीडिंग या ब्रूजिंग या गहरे रंग का पेशाब आने जैसे लक्षण देखते हैं तो अपने डॉक्टर को सूचित करें. हार्ट, लिवर और ब्लड यूरिक एसिड लेवल के साथ अपने ब्लड सेल को चेक करने के लिए नियमित ब्लड टेस्ट की आवश्यकता होती है.
अगर आपको त्वचा में चकत्ते, खुजली और सांस लेने में समस्या जैसे एलर्जी रिएक्शन हो रहे हैं तो आपको अपने डॉक्टर को सूचित करना चाहिए. कई अन्य दवाएं इस दवा को प्रभावित कर सकती हैं, या इससे प्रभावित हो सकती हैं, इसलिए अपनी हेल्थकेयर टीम को उन सभी दवाओं के बारे में बताएं जो आप इस्तेमाल कर रहे हैं. गर्भावस्था या स्तनपान कराने के दौरान इस दवा को लेने का सुझाव नहीं दिया जाता है. प्रेगनेंसी से बचने के लिए इलाज के दौरान पुरुषों और महिलाओं दोनों द्वारा प्रभावी गर्भनिरोधक का इस्तेमाल करना ज़रूरी है.
प्रेबोप्लेटिन इन्जेक्शन के मुख्य इस्तेमाल
प्रेबोप्लेटिन इन्जेक्शन के फायदे
ओवेरियन कैंसर एक प्रकार का कैंसर है जो अंडे उत्पन्न करने वाले महिला जननांग (अंडाशय) में शुरू होता है. इस प्रकार के कैंसर का आमतौर पर बहुत देर से पता लगता है और वह घातक भी हो सकता है. यह आमतौर पर पेल्विस और पेट में फैलता है. प्रेबोप्लाटिन 450mg इंजेक्शन कैंसर कोशिकाओं को मारने और उन्हें बढ़ने से रोकने का काम करता है और कैंसर कोशिकाओं के फैलने से रोकता है. यह एक असरदार दवा है लेकिन इसके कुछ साइड इफेक्ट हो सकते हैं जो परेशान कर सकते हैं. इसलिए, आपको अपने डॉक्टर से जोखिम और लाभ के बारे में बात करनी चाहिए. आपको इस उपचार के दौरान शराब पीने से बचना चाहिए और हाइड्रेटेड रहने के लिए बहुत सारा पानी पीना चाहिए.
छोटी कोशिकाओं वाला फेफड़ों का कैंसर फेफड़े के कैंसर का एक तेजी से बढ़ने वाला प्रकार है जो आमतौर पर धूम्रपान के कारण होता है यह फेफड़ों में छोटे ट्यूमर से शुरू होता है लेकिन अंत में शरीर के अन्य हिस्सों में भी फैलता है. प्रेबोप्लाटिन 450mg इंजेक्शन इस प्रकार के कैंसर के इलाज में मदद करता है और अकेले या अन्य दवाओं के साथ मिलाकर दिया जा सकता है. यह एक बहुत ही असरदार और जहरीली दवा है और इसके जोखिमों और फायदों के बारे में आपको अपने डॉक्टर से बात करनी चाहिए. आपको इस उपचार के दौरान शराब पीने से बचना चाहिए और हाइड्रेटेड रहने के लिए बहुत सारा पानी पीना चाहिए.
प्रेबोप्लेटिन इन्जेक्शन के साइड इफेक्ट
- मिचली आना
- उल्टी
- एनीमिया (लाल रक्त कोशिकाओं की संख्या में कमी)
- थकान
- ब्लड प्लेटलेट्स कम होना
- लिवर एंजाइम्स का बढ़ जाना
- सफ़ेद रक्त कोशिकाओं (वाइट ब्लड सेल्स) में कमी
- स्टोमेटाइटिस (मुंह की सूजन)
- पेरीफेरल न्यूरोपैथी (हाथों और पैरों में झुनझुनी)
- डायरिया
प्रेबोप्लेटिन इन्जेक्शन का इस्तेमाल कैसे करें
प्रेबोप्लेटिन इन्जेक्शन किस प्रकार काम करता है
All substitutes for Preboplatin 450mg Injection
Kemocarb 450mg Injection
Celcarb 450mg Injection
Carplat 450mg Injection
Halscarb 450mg Injection
Carbotinal 450mg Injection
ख़ास टिप्स
- इसे डॉक्टर की देखरेख में नसों में इन्जेक्शन के रूप में दिया जाता है.
सुरक्षा संबंधी सलाह

अल्कोहल

गर्भावस्था

स्तनपान

ड्राइविंग

किडनी
किडनी की गंभीर बीमारी वाले मरीजों को प्रेबोप्लाटिन 450mg इंजेक्शन लेने की सलाह नहीं दी जाती. इस दवा का सेवन करते समय किडनी फंक्शन टेस्ट की नियमित निगरानी की सलाह दी जा सकती है.

लिवर
अन्य दवाओं के साथ पारस्परिक प्रभाव (इंटरैक्शन)
पेग्फिलग्रास्टिम (इंजेक्शन रूट)
सैर्ग्रामोस्टिम (इंजेक्शन रूट)
लेनोग्रेसटिम (इंजेक्शन रूट)
मोल्ग्रेमोस्टिम (इंजेक्शन रूट)
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
फैक्ट बॉक्स
रासायनिक वर्ग
लत लगने की संभावना
चिकित्सीय वर्ग
एक्शन क्लास
संदर्भ
- Chabner BA, Bertino J, Cleary J, et al. Cytotoxic Agents. In: Brunton LL, Chabner BA, Knollmann BC, editors. Goodman & Gilman’s: The Pharmacological Basis of Therapeutics. 12th ed. New York, New York: McGraw-Hill Medical; 2011. p. 1689.
- Chu E, Sartorelli AC. Cancer Chemotherapy. In: Katzung BG, Masters SB, Trevor AJ, editors. Basic and Clinical Pharmacology. 11th ed. New Delhi, India: Tata McGraw Hill Education Private Limited; 2009. p. 944.
- Briggs GG, Freeman RK, editors. A Reference Guide to Fetal and Neonatal Risk: Drugs in Pregnancy and Lactation. 10th ed. Philadelphia, PA: Wolters Kluwer Health; 2015. pp. 205-207.
- Carboplatin. Maidenhead: Hospira UK Limited; 20 Jul. 2005 [revised Nov. 2018]. [Accessed 26 Mar. 2019] (online) Available from:




और अधिक जानना चाहते हैं
हम आपको प्रमाणिक, भरोसेमंद और प्रासंगिक जानकारी प्रदान करते हैंक्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?
डिस्क्लेमर
मार्केटर की जानकारी
Address: 207 सुचेत चैंबर्स, 1224/5 बैंक स्ट्रीट, करोलबाग, नई दिल्ली सेंट्रल दिल्ली 110005 भारत
विक्रेता विवरण
हमारे पास उपलब्ध टेस्ट
- सीबीसी (कम्पलीट ब्लड काउंट)
- एफबीएस (फास्टिंग ब्लड शुगर)
- थायरॉइड प्रोफाइल टोटल (T3, T4 और TSH)
- HbA1c (ग्लायकोसिलेटेड हीमोग्लोबिन)
- पीपीबीएस (पोस्टप्रैन्डियल ब्लड शुगर)
- लिपिड प्रोफाइल
- विटामिन डी (25-हाइड्रॉक्सी)
- यूरिन आर/एम (यूरिन रूटीन और माइक्रोस्कोपी)
- कोरोनावायरस कोविड -19 टेस्ट- RT PCR
- एलएफटी (लिवर फंक्शन टेस्ट)
- केएफटी (किडनी फंक्शन टेस्ट)
- टीएसएच (थायरॉयड स्टिमुलेटिंग हार्मोन) अल्ट्रासेंसिटिव
- ईएसआर (एरिथ्रोसाइट सेडिमेंटेशन रेट)
- यूरिक एसिड, सीरम
- विटामिन B12
- सीआरपी (सी-रिएक्टिव प्रोटीन), क्वांटिटेटिव
- यूरिन सी/एस (यूरीन कल्चर और सेन्सिटिविटी)
- सीरम इलेक्ट्रोलाइट्स
- सीरम कैल्शियम
- सीरम क्रिएटिनिन
- डायबिटीज स्क्रीनिंग (HbA1C और फास्टिंग शुगर)
- इलेक्ट्रोलाइट्स के साथ केएफटी (इलेक्ट्रोलाइट्स के साथ किडनी फंक्शन टेस्ट)
- कोलेस्टेरॉल - टोटल
- एचबीए (हेमोग्लोबिन)
- कम्प्लीट हीमोग्राम (सीबीसी और ईएसआर)















