Sign in to your account
or
By signing in you agree to our
Terms & conditions
 and 
Privacy policy
Sku Image
Sku Image
Sku Image
sold out tag

मिलरिसेन इंजेक्शन

मिलरिनोन (1mg/ml)
असली
प्रामाणिकता सुनिश्चित
डॉक्टर की पर्ची
ज़रूरी है
मिलरिसेन इंजेक्शन एक दवा है जो हार्ट फेल के अल्पकालिक इलाज के लिए इस्तेमाल की जाती है. इसका इस्तेमाल हार्ट सर्जरी के बाद सही तरीके से काम न करने वाले दिल के इलाज के लिए भी किया जाता है. यह हृदय को और अधिक कुशलता से रक्त पंप करने में सक्षम करता है.

लेखक डॉ. साक्षी जैन, एमएस, बीडीएस,
समीक्षक डॉ. राजीव शर्मा, एमबीए, एमबीबीएस,
लास्ट अपडेटेड on 25 नवंबर 2025 | 03:05 पीएम (Ist)
₹1943 एमआरपी₹2109.388% की छूट 
 
 
0
footer-icon

अतिरिक्त ऑफ़र के साथ अधिक बचत करें

offer icon
अमेज़ॅन पे बैलेंस के साथ भुगतान करें और न्यूनतम कैशबैक 15 रु.के साथ 75 रुपये तक कैशबैक प्राप्त करें
अमेज़ॅन पे बैलेंस के साथ भुगतान करें और न्यूनतम कैशबैक 15 रु.के साथ 75 रुपये तक कैशबैक प्राप्त करें
chevron icon
offer icon
अमेज़न पे लेटर के साथ ₹75 तक का कैशबैक पाएं
अमेज़न पे लेटर के साथ ₹75 तक का कैशबैक पाएं
chevron icon
offer icon
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
अमेज़ॅन पे बैलेंस के साथ भुगतान करें और न्यूनतम कैशबैक 15 रु.के साथ 75 रुपये तक कैशबैक प्राप्त करें
अमेज़ॅन पे बैलेंस के साथ भुगतान करें और न्यूनतम कैशबैक 15 रु.के साथ 75 रुपये तक कैशबैक प्राप्त करें
chevron icon
offer icon
अमेज़न पे लेटर के साथ ₹75 तक का कैशबैक पाएं
अमेज़न पे लेटर के साथ ₹75 तक का कैशबैक पाएं
chevron icon
offer icon
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
Mobikwik UPI के साथ न्यूनतम ₹599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं.
Mobikwik UPI के साथ न्यूनतम ₹599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
पेटीएम UPI का उपयोग करके न्यूनतम ₹300 के भुगतान पर ₹300 तक का सुनिश्चित कैशबैक*
पेटीएम UPI का उपयोग करके न्यूनतम ₹300 के भुगतान पर ₹300 तक का सुनिश्चित कैशबैक*
chevron icon

सामान्य जानकारी

शामिल है

मिलरिनोन (1mg/ml)

मार्केटर

Neilsen Biological Private Limited

स्टोरेज के निर्देश

30°c से कम तापमान पर स्टोर करें
अपनी भाषा चुनें हिंदी
मिलरिसेन इंजेक्शन image
मिलरिसेन इंजेक्शन image
मिलरिसेन इंजेक्शन image

परिचय

इसे किसी डॉक्टर की निगरानी में लगाया जाता है. आपका डॉक्टर आपके लिए दवा की खुराक और अवधि निर्धारित करेगा. जब तक आप स्थिर नहीं हो जाते, तब तक डॉक्टर आपके ब्लड प्रेशर, हार्ट रेट और ई.सी.जी. की निगरानी कर सकता है. आपको इस इंजेक्शन के बाद भी दीर्घकालीन इलाज के लिए डॉक्टर द्वारा दी गई सलाह अनुसार अपनी अन्य सभी दवाएं जारी रखनी चाहिए.

इस दवा के सामान्य साइड इफेक्ट में हाइपोटेंशन, सिरदर्द, एरिदमिया और तेज धड़कन शामिल हैं. अगर ये प्रभाव आपको परेशान कर रहे हैं तो डॉक्टर से परामर्श करें. इस दवा का इस्तेमाल कुछ लोगों के लिए सावधानीपूर्वक किया जाता है. इसलिए, अगर आप किडनी से जुड़ी किसी बीमारी से पीड़ित हैं तो आपको डॉक्टर को सूचित करना चाहिए. इसके अलावा, अगर आप गर्भवती हैं या स्तनपान करा रही हैं और आप नियमित रूप से जो दवा ले रही है, उन सभी अन्य दवाओं के बारे में भी अपने डॉक्टर को बताएं.

मिलरिसेन इंजेक्शन के मुख्य इस्तेमाल

मिलरिसेन इंजेक्शन के फायदे

हार्ट फेल
हार्ट फेल एक ऐसी स्थिति है जहां हृदय रक्त को प्रभावी रूप से पंप नहीं कर सकता है, जिससे सांस फूलना, थकान और पैरों या टखने में सूजन जैसे लक्षण होते हैं. मिलरिसेन इंजेक्शन हृदय की पंपिंग क्षमता में सुधार करने में मदद करता है और पूरे शरीर में बेहतर ब्लड फ्लो को सपोर्ट करता है. यह लक्षणों से राहत प्रदान करता है, शारीरिक गतिविधि को बढ़ाता है, और गंभीर चरणों के दौरान रोगियों को स्थिर करता है, विशेष रूप से हार्ट सर्जरी के बाद या गंभीर एपिसोड के दौरान, समग्र आराम और रिकवरी की संभावनाओं में सुधार करता है.

मिलरिसेन इंजेक्शन के साइड इफेक्ट

इस दवा से होने वाले अधिकांश साइड इफेक्ट में डॉक्टर की सलाह लेने की ज़रूरत नहीं पड़ती है और नियमित रूप से दवा का सेवन करने से साइट इफेक्ट अपने आप समाप्त हो जाते हैं. अगर साइड इफ़ेक्ट बने रहते हैं या लक्षण बिगड़ने लगते हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह लें
मिलरिसेन के सामान्य साइड इफेक्ट
  • हाइपोटेंशन (निम्न रक्तचाप)
  • सिरदर्द
  • एरिथमिया (ह्रदय की धड़कन में अनियमितता)
  • तेज धड़कन

मिलरिसेन इंजेक्शन का इस्तेमाल कैसे करें

आपका डॉक्टर या नर्स आपको यह दवा देगा. कृपया स्वयं उपयोग ना करें.

मिलरिसेन इंजेक्शन किस प्रकार काम करता है

मिलरिसेन इंजेक्शन एक वैसोडिलेटर है. यह केमिकल मैसेंजर (कैंप) का स्तर बढ़ाता है, जो कोमल मांसपेशियों को आराम देने में मदद करता है. इस प्रकार, रक्त वाहिकाओं को चौड़ा करता है जिससे हृदय में रक्त का प्रवाह बेहतर होता है. इसमें रक्त को पतला करने वाले गुण होते हैं.

ख़ास टिप्स

  • अगर इंजेक्शन की जगह पर हल्की जलन या दर्द हो तो डॉक्टर से परामर्श करें.
  • अगर आप गर्भवती है, प्रेगनेंसी प्‍लान कर रही है या स्तनपान करा रही हैं, तो अपने डॉक्टर को बताएं.

सुरक्षा संबंधी सलाह

अल्कोहल

अल्कोहल

डॉक्टर की सलाह लें
इसकी जानकारी नहीं है कि मिलरिसेन इंजेक्शन के साथ एल्‍कोहल का सेवन करना सुरक्षित है या नहीं. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
गर्भावस्था

गर्भावस्था

डॉक्टर की सलाह लें
गर्भावस्था के दौरान मिलरिसेन इंजेक्शन का उपयोग कितना सुरक्षित है, यह अभी पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है. गर्भवती महिलाओं पर इस दवा के पर्याप्त और सटीक शोध उपलब्ध नहीं हैं, और जानवरों पर किए गए परीक्षणों के आंकड़े भी प्रजनन सुरक्षा (Reproductive toxicity) के बारे में जानकारी देने के लिए काफी नहीं हैं. आपके डॉक्टर इस दवा को पर्चे पर लिखने से पहले, इसके फायदों और इससे होने वाले संभावित खतरों की अच्छी तरह जाँच करेंगे.
स्तनपान

स्तनपान

डॉक्टर की सलाह पर सुरक्षित
स्तनपान के दौरान मिलरिसेन इंजेक्शन का इस्तेमाल सुरक्षित हो सकता है. जानवरों पर किए अध्ययनों में पाया गया कि विकसित हो रहे शिशु पर इसका कम या कोई प्रभाव नहीं पड़ता है ; हालाँकि इससे संबंधित अध्ययन सीमित हैं.
ड्राइविंग

ड्राइविंग

डॉक्टर की सलाह लें
इसके बारे में जानकारी नहीं है कि मिलरिसेन इंजेक्शन का गाड़ी चलाने की क्षमता पर असर पड़ता है या नहीं. यदि ऐसा कुछ भी मसहूस होता है तो गाड़ी ना चलाएं. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
किडनी

किडनी

सावधानी बरतें
किडनी की बीमारियों से पीड़ित मरीजों में मिलरिसेन इंजेक्शन का इस्तेमाल सावधानी के साथ किया जाना चाहिए. खुराक बदलने की ज़रूरत पड़ सकती है.
लिवर

लिवर

डॉक्टर की सलाह पर सुरक्षित
लिवर की बीमारी वाले मरीजों के लिए मिलरिसेन इंजेक्शन का इस्तेमाल संभवतः सुरक्षित है. अभी जो जानकारी उपलब्ध है उसके अनुसार दवा की खुराक बदलने की जरूरत नहीं लगती.

अन्य दवाओं के साथ दुष्प्रभाव

मिलरिसेन को निम्नलिखित में से किसी भी दवा के साथ लेने पर उनमें से किसी का प्रभाव बदल सकता है और इससे कुछ अनचाहे साइड इफेक्ट हो सकते हैं
मध्यम

रियोसिगॉट (ओरल रूट)

अगर समय पर इस्तेमाल करना आवश्यक है, तो आपका डॉक्टर आपके ब्लड प्रेशर की बारीकी से निगरानी कर सकता है.
हल्का

अमीनोफाइलीन (ओरल रूट)

अगर आपको कोई असामान्य लक्षण दिखाई देते हैं तो अपने डॉक्टर से बात करें.
हल्का

अमीनोफाइलीन (इंजेक्शन रूट)

अगर आपको कोई असामान्य लक्षण दिखाई देते हैं तो अपने डॉक्टर से बात करें.

फैक्ट बॉक्स

रासायनिक वर्ग

बिपीरिडाइनस एंड ओलिगोपीरिडाइनस

लत लगने की संभावना

नहीं

चिकित्सीय वर्ग

कार्डिएक

एक्शन क्लास

Phosphodiesterase-III Inhibitors

संदर्भ

  1. Maron BA, Rocco TP. Pharmacotherapy of Congestive Heart Failure. In: Brunton LL, Chabner BA, Knollmann BC, editors. Goodman & Gilman’s: The Pharmacological Basis of Therapeutics. 12th ed. New York, New York: McGraw-Hill Medical; 2011. p. 805.
  2. Teerlink JR, Sliwa K, Opie LH. Heart Failure. In: Opie LH, Gersh BJ, editors. Drugs for the Heart. 8th ed. Philadelphia, Pennsylvania: Elsevier Saunders; 2013. pp. 181-83.
  3. Briggs GG, Freeman RK, editors. A Reference Guide to Fetal and Neonatal Risk: Drugs in Pregnancy and Lactation. 10th ed. Philadelphia, PA: Wolters Kluwer Health; 2015. pp. 921-22.
  4. Milrinone. Guildford, Surrey: SANOFI; 1989 [revised 19 Jun. 2018]. [Accessed 19 Mar. 2019] (online) Available from:
  5. Central Drugs Standard Control Organisation (CDSCO). [Accessed 19 Mar. 2019] (online) Available from:
संबंधित आयुर्वेदिक सामग्रियां
100% असली प्रोडक्ट
100% असली प्रोडक्ट
सुरक्षित भुगतान
सुरक्षित भुगतान
संपर्क रहित डिलीवरी
संपर्क रहित डिलीवरी
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
<h3 class=titleMediumExtraBold>और अधिक जानना चाहते हैं</h3>

और अधिक जानना चाहते हैं

हम आपको प्रमाणिक, भरोसेमंद और प्रासंगिक जानकारी प्रदान करते हैं
<h3 class=titleMediumExtraBold>क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?</h3>

क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?

डिस्क्लेमर

टाटा 1mg's का एकमात्र उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उसके उपभोक्ताओं को एक्सपर्ट द्वारा जांच की गई, सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिले. हालांकि, यहां निहित जानकारी का उपयोग एक योग्य चिकित्सक की सलाह के लिए विकल्प के रूप में नहीं किया जाना चाहिए. यहां दिए गए विवरण सिर्फ़ आपकी जानकारी के लिए हैं. यह संभव है कि इसमें स्वास्थ्य संबधी किसी विशेष समस्या, लैब टेस्ट, दवाओं और उनके सभी संभावित दुष्प्रभावों, पारस्परिक प्रभाव और उनसे जुड़ी सावधानियां एवं चेतावनियों के बारे में सारी जानकारी सम्मिलित ना हो। किसी भी दवा या बीमारी से जुड़े अपने सभी सवालों के लिए डॉक्टर से संपर्क करें. हमारा उद्देश्य डॉक्टर और मरीज के बीच के संबंध को मजबूत बनाना है, उसका विकल्प बनना नहीं.

मार्केटर की जानकारी

Name: Neilsen Biological Private Limited
Address: सी-228, ईस्टर्न बिज़नेस डिस्ट्रिक्ट एल.बी.एस. रोड, भांडुप वेस्ट, मुंबई, महाराष्ट्र, भारत - 400078

विक्रेता विवरण

मूल देश: भारत

हमारे पास उपलब्ध टेस्ट

हमें डॉक्टर के पर्चे की आवश्यकता क्यों है?
close sheet