Sign in to your account
or
By signing in you agree to our
Terms & conditions
 and 
Privacy policy
एमग्रासस्ट एम 500mcg इन्जेक्शन 1
एमग्रासस्ट एम 500mcg इन्जेक्शन 2
Sold out, We're noting the medicine down to get it from the manufacturer.

एमग्रासस्ट एम 500mcg इन्जेक्शन

Sargramostim (500mcg)
असली
प्रामाणिकता सुनिश्चित
डॉक्टर की पर्ची
ज़रूरी है
एमग्रासस्ट एम 500mcg इन्जेक्शन का इस्तेमाल कीमोथेरेपी के बाद होने वाला संक्रमण की रोकथाम के लिए किया जाता है. यह एक ग्रोथ फैक्टर है जो बोन मैरो को सफेद रक्त कोशिकाओं का उत्पादन करने के लिए प्रेरित करता है. ये कोशिकाएं शरीर को इन्फेक्शन से सुरक्षित रखती हैं.

लेखक डॉ. लिपिका खुराना, पीजीडीएचएचएम, बीडीएस,
समीक्षक डॉ. राजीव शर्मा, एमबीए, एमबीबीएस,
लास्ट अपडेटेड on 25 सितंबर 2026 | 01:03 AM (Ist)
₹2991 एमआरपी₹3358.1311% की छूट 
(लागू टैक्स सहित)
 
 
0
footer-icon

अतिरिक्त ऑफ़र के साथ अधिक बचत करें

offer icon
एयरटेल पेमेंट्स बैंक के पहली बार उपयोग करने वाले यूज़र के लिए न्यूनतम ₹1000 के ट्रांज़ैक्शन पर 200 तक का 10% कैशबैक.
एयरटेल पेमेंट्स बैंक के पहली बार उपयोग करने वाले यूज़र के लिए न्यूनतम ₹1000 के ट्रांज़ैक्शन पर 200 तक का 10% कैशबैक.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
एयरटेल पेमेंट्स बैंक के पहली बार उपयोग करने वाले यूज़र के लिए न्यूनतम ₹1000 के ट्रांज़ैक्शन पर 200 तक का 10% कैशबैक.
एयरटेल पेमेंट्स बैंक के पहली बार उपयोग करने वाले यूज़र के लिए न्यूनतम ₹1000 के ट्रांज़ैक्शन पर 200 तक का 10% कैशबैक.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
₹300 तक का सुनिश्चित कैशबैक. शर्तें लागू*
₹300 तक का सुनिश्चित कैशबैक. शर्तें लागू*
chevron icon

सामान्य जानकारी

शामिल है

Sargramostim (500mcg)

मार्केटर

Emcure Pharmaceuticals Ltd

स्टोरेज के निर्देश

30°c से कम तापमान पर स्टोर करें
अपनी भाषा चुनें हिंदी
एमग्रासस्ट एम 500mcg इन्जेक्शन 1
एमग्रासस्ट एम 500mcg इन्जेक्शन 2

परिचय

एमग्रासस्ट एम 500mcg इन्जेक्शन एक योग्य चिकित्सा पेशेवर द्वारा एक इंजेक्शन के रूप में दिया जाता है. आपका डॉक्टर निर्णय लेगा कि आवश्यक खुराक क्या है और आपको कितनी बार इसे लेने की जरूरत है. यह इस बात पर निर्भर करेगा कि आपका इलाज किस स्थिति के लिए चल रहा है और यह समय-समय पर बदल सकता है. आपको इसे ठीक वैसे लेना चाहिए जैसा आपके डॉक्टर ने बताया हो. इसे गलत तरीके से या अधिक मात्रा में लेने से बहुत गंभीर साइड इफेक्ट हो सकते हैं. आपको दवा के फायदे दिखने या महसूस होने में कई हफ्ते या महीने लग सकते हैं लेकिन जब तक आपका डॉक्टर न कहे इसे लेना बंद न करें.

इस दवा के सबसे आम साइड इफेक्ट में हड्डी में दर्द, ब्लड प्रेशर घट जाना, बुखार, और सांस फूलना शामिल हैं. इसके अलावा, इंजेक्शन लगने के स्थान पर दर्द या लालपन होना सामान्य है. लेकिन, अगर आपको एक गांठ, सूजन, या चोट लगने का आभास हो तो अपने डॉक्टर को सूचित करें. यह सभी प्रकार के इन्फेक्शन की रोकथाम नहीं कर सकता है, इसलिए अगर आप बुखार, ठंड लगना, सांस लेने में परेशानी, गले में दर्द और चेहरे या गले के आस पास सूजन महसूस करते हैं तो अपने डॉक्टर को यह बात बताएं.

कई अन्य दवाएं इस दवा को प्रभावित कर सकती हैं, या इससे प्रभावित हो सकती हैं, इसलिए अपनी हेल्थकेयर टीम को उन सभी दवाओं के बारे में बताएं जो आप इस्‍तेमाल कर रहे हैं. गर्भावस्था या स्तनपान कराने के दौरान इस दवा को लेने का सुझाव नहीं दिया जाता है. प्रेगनेंसी से बचने के लिए इलाज के दौरान पुरुषों और महिलाओं दोनों द्वारा प्रभावी गर्भनिरोधक का इस्तेमाल करना ज़रूरी है.

एमग्रासस्ट एम इन्जेक्शन के मुख्य इस्तेमाल

  • कीमोथेरेपी के बाद होने वाला संक्रमण की रोकथाम

एमग्रासस्ट एम इन्जेक्शन के फायदे

कीमोथेरेपी के बाद होने वाला संक्रमण की रोकथाम
एमग्रासस्ट एम 500mcg इन्जेक्शन, हमारे शरीर में इम्यून सिस्टम को संतुलित करके, सफेद रक्त कोशिकाओं का उत्पादन बढ़ाता है. सफेद रक्त कोशिकाएं वे कोशिकाएं हैं जो इन्फेक्शन से लड़ने में हमारी मदद करती हैं. यह दवा वाकई असरदार है और मेडिकल देखरेख में इसका इस्तेमाल किया जाना चाहिए. संक्रमण की रोकथाम के लिए भीड़ में जाने से बचें और अपने हाथों को बार-बार धोएं. जब तक डॉक्टर द्वारा सलाह न दी जाए, तब तक बहुत सारे तरल पदार्थ लें.

एमग्रासस्ट एम इन्जेक्शन के साइड इफेक्ट

इस दवा से होने वाले अधिकांश साइड इफेक्ट में डॉक्टर की सलाह लेने की ज़रूरत नहीं पड़ती है और नियमित रूप से दवा का सेवन करने से साइट इफेक्ट अपने आप समाप्त हो जाते हैं. अगर साइड इफ़ेक्ट बने रहते हैं या लक्षण बिगड़ने लगते हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह लें
एमग्रासस्ट एम के सामान्य साइड इफेक्ट
  • हड्डी में दर्द
  • ब्लड प्रेशर घट जाना
  • रैश
  • डायरिया
  • बुखार
  • सांस फूलना
  • असहज महसूस करना
  • उल्टी
  • फ्लशिंग (चेहरे, कान, गर्दन और शरीर में गर्मी महसूस होना)
  • मिचली आना
  • फ्लू जैसे लक्षण

एमग्रासस्ट एम इन्जेक्शन का इस्तेमाल कैसे करें

आपका डॉक्टर या नर्स आपको यह दवा देगा. कृपया स्वयं उपयोग ना करें.

एमग्रासस्ट एम इन्जेक्शन किस प्रकार काम करता है

एमग्रासस्ट एम 500mcg इन्जेक्शन एक ग्रोथ फैक्टर होता है जो अस्थि मज्जा या बोन मैरो को सफेद रक्त कोशिकाओं के उत्पादन के लिए उत्तेजित करता है. ये कोशिकाएं शरीर को इन्फेक्शन से सुरक्षित रखती हैं.

ख़ास टिप्स

  • एमग्रासस्ट एम 500mcg इन्जेक्शन केवल हेल्थकेयर प्रोवाइडर द्वारा नस में या त्वचा के नीचे इंजेक्शन के रूप में दिया जाता है.
  • कोई खुराक न छोड़ें और जैसा आपके डॉक्टर ने सुझाया है, कोर्स को पूरा करें.
  • इस दवा का सेवन करते समय प्रेगनेंसी से बचने के लिए किसी प्रभावी गर्भ‍निरोधक विधि का इस्तेमाल करें.
  • आपके ब्लड सेल काउंट और लिवर फंक्शन की निगरानी करने के लिए आपका डॉक्टर नियमित रूप से ब्लड टेस्ट करवा सकता है.
  • अगर आपको इलाज के दौरान बुखार, ठंड, गला खराब होना और सांस फूलने का अनुभव होता है तो अपने डॉक्टर को बताएं.
  • एमग्रासस्ट एम 500mcg इन्जेक्शन केवल हेल्थकेयर प्रोवाइडर द्वारा नस में या त्वचा के नीचे इंजेक्शन के रूप में दिया जाता है.
  • कोई खुराक न छोड़ें और जैसा आपके डॉक्टर ने सुझाया है, कोर्स को पूरा करें.
  • इस दवा का सेवन करते समय प्रेगनेंसी से बचने के लिए किसी प्रभावी गर्भ‍निरोधक विधि का इस्तेमाल करें.
  • आपके ब्लड सेल काउंट और लिवर फंक्शन की निगरानी करने के लिए आपका डॉक्टर नियमित रूप से ब्लड टेस्ट करवा सकता है.
  • अगर आपको इलाज के दौरान बुखार, ठंड, गला खराब होना और सांस फूलने का अनुभव होता है तो अपने डॉक्टर को बताएं.

सुरक्षा संबंधी सलाह

अल्कोहल

अल्कोहल

डॉक्टर की सलाह लें
इसकी जानकारी नहीं है कि एमग्रासस्ट एम 500mcg इन्जेक्शन के साथ एल्‍कोहल का सेवन करना सुरक्षित है या नहीं. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
गर्भावस्था

गर्भावस्था

डॉक्टर की सलाह लें
गर्भावस्था के दौरान एमग्रासस्ट एम 500mcg इन्जेक्शन लेने की सलाह नहीं दी जाती , क्योंकि जानवरों पर किए गए अध्ययनों में यह गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए नुकसानदायक पाया गया है. हालांकि, कुछ गंभीर स्थितियों में डॉक्टर इसे तब दे सकते हैं जब इसके फायदे संभावित जोखिमों से ज्यादा हों.
स्तनपान

स्तनपान

डॉक्टर की सलाह लें
स्तनपान के दौरान एमग्रासस्ट एम 500mcg इन्जेक्शन के इस्तेमाल से संबंधित जानकारी उपलब्ध नहीं है. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
ड्राइविंग

ड्राइविंग

सावधानी बरतें
एमग्रासस्ट एम 500mcg इन्जेक्शन से ब्लड प्रेशर में बदलाव के कारण चक्कर या कमजोरी हो सकती है. इन लक्षणों के महसूस होने पर वाहन न चलाएं.
किडनी

किडनी

सावधानी बरतें
किडनी की बीमारियों से पीड़ित मरीजों में एमग्रासस्ट एम 500mcg इन्जेक्शन का इस्तेमाल सावधानी के साथ किया जाना चाहिए. खुराक बदलने की ज़रूरत पड़ सकती है.
इस दवा का सेवन करते समय किडनी फंक्शन टेस्ट की नियमित निगरानी की सलाह दी जाती है.
लिवर

लिवर

सावधानी बरतें
लिवर की बीमारियों से पीड़ित मरीजों में एमग्रासस्ट एम 500mcg इन्जेक्शन का इस्तेमाल सावधानी से किया जाना चाहिए. खुराक बदलने की ज़रूरत पड़ सकती है.
आपको यह दवा लेते समय लिवर फंक्शन टेस्ट्स की नियमित जांच की सलाह दी जाती है.

अन्य दवाओं के साथ पारस्परिक प्रभाव (इंटरैक्शन)

एमग्रासस्ट एम को निम्नलिखित में से किसी भी दवा के साथ लेने पर उनमें से किसी का प्रभाव बदल सकता है और इससे कुछ अनचाहे साइड इफेक्ट हो सकते हैं
जानलेवा

एजेथियोप्राइन (ओरल रूट)

सैर्ग्रामोस्टिम लेने के 1 दिन पहले से 1 दिन बाद तक एज़ाथियोप्रिन का सेवन न करें. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
जानलेवा

बेन्डाम्यूसटीन (इंजेक्शन रूट)

सैर्ग्रामोस्टिम लेने के 1 दिन पहले से 1 दिन बाद तक बेंडामस्टीन का सेवन न करें. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
जानलेवा

केपेसिटेबाइन (ओरल रूट)

सैर्ग्रामोस्टिम लेने के 1 दिन पहले से 1 दिन बाद तक कैपेसिटाबाइन का सेवन न करें. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
जानलेवा

कार्बोप्लेनटिन (इंजेक्शन रूट)

सैर्ग्रामोस्टिम लेने के 1 दिन पहले से 1 दिन बाद तक कार्बोप्लैटिन का सेवन न करें. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
जानलेवा

क्लेड्रीबाइन (इंजेक्शन रूट)

सैर्ग्रामोस्टिम लेने के 1 दिन पहले से 1 दिन तक क्लैड्रिबाइन का सेवन न करें. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.

फैक्ट बॉक्स

रासायनिक वर्ग

पेप्टाइड्स

लत लगने की संभावना

नहीं

चिकित्सीय वर्ग

एंटी निओप्लैस्टिक्स

एक्शन क्लास

Granulocyte-Macrophage Colony Stimulating Factor (GM-CSF)

संदर्भ

  1. Masters SB. Agents Used in Anemias; Hematopoetic Growth Factors. In: Katzung BG, Masters SB, Trevor AJ, editors. Basic and Clinical Pharmacology. 11th ed. New Delhi, India: Tata McGraw Hill Education Private Limited; 2009. pp. 581-82.
  2. Briggs GG, Freeman RK, editors. A Reference Guide to Fetal and Neonatal Risk: Drugs in Pregnancy and Lactation. 10th ed. Philadelphia, PA: Wolters Kluwer Health; 2015. pp. 1247-48.
100% असली प्रोडक्ट
100% असली प्रोडक्ट
सुरक्षित भुगतान
सुरक्षित भुगतान
संपर्क रहित डिलीवरी
संपर्क रहित डिलीवरी
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं

यूजर का फीडबैक

महीने में एक बार
43%
दिन में एक बार
29%
एक दिन छोड़कर
14%
सप्ताह में दो बार
14%
अन्य
50%
कीमोथेरेपी के लिए संक्रमण से बचाव
50%
<h3 class=titleMediumExtraBold>और अधिक जानना चाहते हैं</h3>

और अधिक जानना चाहते हैं

हम आपको प्रमाणिक, भरोसेमंद और प्रासंगिक जानकारी प्रदान करते हैं
<h3 class=titleMediumExtraBold>क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?</h3>

क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?

डिस्क्लेमर

टाटा 1mg's का एकमात्र उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उसके उपभोक्ताओं को एक्सपर्ट द्वारा जांच की गई, सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिले. हालांकि, यहां निहित जानकारी का उपयोग एक योग्य चिकित्सक की सलाह के लिए विकल्प के रूप में नहीं किया जाना चाहिए. यहां दिए गए विवरण सिर्फ़ आपकी जानकारी के लिए हैं. यह संभव है कि इसमें स्वास्थ्य संबधी किसी विशेष समस्या, लैब टेस्ट, दवाओं और उनके सभी संभावित दुष्प्रभावों, पारस्परिक प्रभाव और उनसे जुड़ी सावधानियां एवं चेतावनियों के बारे में सारी जानकारी सम्मिलित ना हो। किसी भी दवा या बीमारी से जुड़े अपने सभी सवालों के लिए डॉक्टर से संपर्क करें. हमारा उद्देश्य डॉक्टर और मरीज के बीच के संबंध को मजबूत बनाना है, उसका विकल्प बनना नहीं.

मार्केटर की जानकारी

Name: Emcure Pharmaceuticals Ltd
Address: 255/2, हिंजावाड़ी, पुणे - 411057, इंडिया/गोडाउन ए, गेट नं. 408 और 410, गांव: उरसे, ताल: मावल, पुणे-410 506, महाराष्ट्र, भारत.

विक्रेता विवरण

मूल देश: भारत

हमारे पास उपलब्ध टेस्ट

हमें डॉक्टर के पर्चे की आवश्यकता क्यों है?
close sheet