Sign in to your account
or
By signing in you agree to our
Terms & conditions
 and 
Privacy policy
Sku Image
Sku Image
sold out tag

क्लिंटॉप 1% क्रीम

क्लिंडामायसिन (1% w/w)
असली
प्रामाणिकता सुनिश्चित
डॉक्टर की पर्ची
ज़रूरी है
क्लिंटॉप 1% क्रीम एक टॉपिकल एंटीबायोटिक है जिसे आमतौर पर मुहांसे के इलाज के लिए दिया जाता है, विशेष रूप से जब चेहरे, छाती या पीठ पर इसका ब्रेकआउट होता है. यह त्वचा पर मुहांसे-पैदा करने वाले बैक्टीरिया की संख्या को कम करता है, जिससे सूजन कम होती है और नए मुंहासों को बनने से रोका जाता है.

लेखक डॉ. सुबिता अलघ, बीडीएस,
समीक्षक डॉ. राजीव शर्मा, एमबीए, एमबीबीएस,
लास्ट अपडेटेड on 12 Jul 2026 | 01:01 AM (IST)
₹36.2 एमआरपी₹4112% की छूट 
 
 
0
footer-icon

अतिरिक्त ऑफ़र के साथ अधिक बचत करें

offer icon
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
Mobikwik UPI के साथ न्यूनतम ₹599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं.
Mobikwik UPI के साथ न्यूनतम ₹599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
₹30 का सीधा कैशबैक. शर्तें लागू*
₹30 का सीधा कैशबैक. शर्तें लागू*
chevron icon
offer icon
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
Mobikwik UPI के साथ न्यूनतम ₹599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं.
Mobikwik UPI के साथ न्यूनतम ₹599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
₹30 का सीधा कैशबैक. शर्तें लागू*
₹30 का सीधा कैशबैक. शर्तें लागू*
chevron icon

सामान्य जानकारी

शामिल है

क्लिंडामायसिन (1% w/w)

मार्केटर

Daffohils Laboratories Pvt Ltd

स्टोरेज के निर्देश

30°c से कम तापमान पर स्टोर करें
अपनी भाषा चुनें हिंदी
क्लिंटॉप 1% क्रीम image
क्लिंटॉप 1% क्रीम image

परिचय

अपने डॉक्टर द्वारा निर्धारित सटीक खुराक और अवधि में क्लिंटॉप 1% क्रीम लगाएं. यह सुनिश्चित करें कि त्वचा साफ और सूखी हो. प्रभावित जगह पर एक पतली परत लगाएं. दवा लगाने से पहले और बाद में अपने हाथों को धोएं. भले ही आपको तुरंत परिणाम न दिखें, इसे नियमित रूप से उपयोग करें क्योंकि सुधार दिखने में कुछ हफ्ते लग सकते हैं. धूप के अधिक संपर्क में आने से बचें और सनस्क्रीन का उपयोग करें, क्योंकि क्लिंटॉप 1% क्रीम आपकी त्वचा को धूप के प्रति अधिक संवेदनशील बना सकता है.


क्लिंटॉप 1% क्रीम के सबसे सामान्य साइड इफेक्ट रूखी त्वचा, त्वचा में जलन, डायरिया हैं. ये आमतौर पर हल्के होते हैं और जैसे-जैसे आपकी त्वचा इलाज के अनुकूल होती है, वैसे-वैसे चले जाते हैं. जलन को कम करने के लिए, एक सौम्य मॉइस्चराइज़र का उपयोग करें या अगर लक्षण बिगड़ जाएं तो अपने डॉक्टर से परामर्श करें. अगर आपको रैशेज, सूजन या सांस लेने में कठिनाई जैसे गंभीर रिएक्शन का अनुभव होता है, तो इसका इस्तेमाल बंद कर दें और तुरंत मेडिकल सहायता प्राप्त करें.


क्लिंटॉप 1% क्रीम का उपयोग करते समय, इसे कटी फटी त्वचा पर लगाने से बचें, और इसे अपनी आंखों, नाक और मुंह से दूर रखें. अन्य मुहांसे के इलाज से सावधान रहें, क्योंकि कई प्रोडक्ट एक साथ उपयोग करने से त्वचा में जलन हो सकती है. अगर आपको कोलाइटिस जैसी पाचन संबंधी समस्याओं का इतिहास है, तो इलाज शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर को बताएं, क्योंकि क्लिंटॉप 1% क्रीम कुछ साइड इफेक्ट के जोखिम को बढ़ा सकता है. गर्भवती या स्तनपान कराने वाली महिलाओं को इस दवा का इस्तेमाल करने से पहले, डॉक्टर से भी परामर्श करना चाहिए.

क्लिंटॉप क्रीम के मुख्य इस्तेमाल

क्लिंटॉप क्रीम के फायदे

मुहांसे का इलाज
क्लिंटॉप 1% क्रीम एक एंटीबायोटिक है जो आपकी त्वचा पर मुहांसे पैदा करने वाले बैक्टीरिया के विकास को रोककर काम करता है. आपके लक्षणों में सुधार होने में कुछ हफ्ते लग सकते हैं, इसलिए आपको इस दवा को लगातार लेना होगा भले ही ऐसा लगे कि यह काम नहीं कर रही हैै. कभी-कभी मुहांसे ठीक होने से पहले और अधिक खराब हो सकता है, हालांकि, इसके उचित इस्तेमाल से आपकी त्वचा साफ हो जाएगी. जितना जल्दी आप इसे लेना शुरू करते हैं, दाग बनने की उतनी ही कम संभावना होती है.

क्लिंटॉप क्रीम के साइड इफेक्ट

इस दवा से होने वाले अधिकांश साइड इफेक्ट में डॉक्टर की सलाह लेने की ज़रूरत नहीं पड़ती है और नियमित रूप से दवा का सेवन करने से साइट इफेक्ट अपने आप समाप्त हो जाते हैं. अगर साइड इफ़ेक्ट बने रहते हैं या लक्षण बिगड़ने लगते हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह लें
क्लिंटॉप के सामान्य साइड इफेक्ट
  • त्वचा में जलन
  • रूखी त्वचा
  • स्किन सेंसेशन (बर्निंग ऑर इचिंग, लोकल पैरसथीसिया)
  • ऑयली त्वचा
  • त्वचा पर पपड़ी बनना

क्लिंटॉप क्रीम का इस्तेमाल कैसे करें

यह दवाई केवल बाहरी इस्तेमाल के लिए है. इसे डॉक्टर द्वारा बताई गई खुराक और अवधि के अनुसार लें. इस्तेमाल करने के पहले लेवल की जांच कर लें. प्रभावित हिस्से को साफ़ करें और सूखने के बाद वहां क्रीम लगाएं. इसे लगाने के बाद अपने हाथों को धो लें, अगर प्रभावित हिस्सा हाथ पर ही हो तो हाथ ना धोएं.

क्लिंटॉप क्रीम किस प्रकार काम करता है

क्लिंटॉप 1% क्रीम एक एंटीबायोटिक है. यह महत्वपूर्ण कार्यों को करने के लिए आवश्यक बैक्टीरिया द्वारा जरुरी प्रोटीन के संश्लेषण को रोकता है. इस तरह, यह बैक्टीरिया को बढ़ने से रोकता है और इंफेक्शन को फैलने से बचाता है.

ख़ास टिप्स

  • आपको मुहांसे के इलाज के लिए क्लिंटॉप 1% क्रीम लेने की सलाह दी गई है.
  • आपके मुंहासों में सुधार देखने से पहले आपको लंबे समय तक इसका इस्तेमाल करना पड़ सकता है. धैर्य रखें और हर दिन इसका इस्तेमाल करते रहें.
  • क्लिंटॉप 1% क्रीम लगाने से पहले अपनी त्वचा को हल्के क्लींजर से धोएं और उसे सुखाएं.
  • इसे मुहांसों से प्रभावित साफ, सूखी, स्वस्थ त्वचा पर एक पतली परत में लगाएं.
  • लगाए जाने पर यह मामूली जलन, चुभन या खुजली का कारण बन सकता है. अगर यह दूर नहीं होता है तो अपने डॉक्टर को सूचित करें.
  • अपनी आंखों, नाक या मुंह के संपर्क से बचें. अगर गलती से इन जगहों पर क्रीम लग जाए, तो इसे पानी से धो लें.
  • अगर आपको लगता है कि आप त्वचा के जिस हिस्से का इलाज कर रहे हैं उसमें संक्रमण हो गया है तथा जलन बढ़ गई है तो आपको क्लिंटॉप 1% क्रीम का इस्तेमाल बंद कर देना चाहिए और अपने डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए.

सुरक्षा संबंधी सलाह

अल्कोहल

अल्कोहल

किसी प्रभाव की जानकारी प्राप्त/उपलब्ध नहीं है
गर्भावस्था

गर्भावस्था

डॉक्टर की सलाह लें
गर्भावस्था के दौरान क्लिंटॉप 1% क्रीम के इस्तेमाल से संबंधित जानकारी उपलब्ध नहीं है. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
स्तनपान

स्तनपान

डॉक्टर की सलाह लें
स्तनपान के दौरान क्लिंटॉप 1% क्रीम के इस्तेमाल से संबंधित जानकारी उपलब्ध नहीं है. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
ड्राइविंग

ड्राइविंग

किसी प्रभाव की जानकारी प्राप्त/उपलब्ध नहीं है
किडनी

किडनी

किसी प्रभाव की जानकारी प्राप्त/उपलब्ध नहीं है
लिवर

लिवर

किसी प्रभाव की जानकारी प्राप्त/उपलब्ध नहीं है
All

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्लिंटॉप 1% क्रीम का इस्‍तेमाल करने से पहले, प्रभावित क्षेत्र को साफ करें और सुखाएं. इसे धीरे-धीरे और अच्छी तरह से त्वचा में मसाज करें. अपनी आंखों या मुंह में दवा न लेने के लिए सावधानी बरतें. अगर क्लिंटॉप 1% क्रीम गलती से आपकी आंखों में चला जाए तो आंखों को बहुत सारे पानी से धोएं और अगर आपकी आंखों में जलन हो तो डॉक्टर को कॉल करें.
क्लिंटॉप 1% क्रीम का इस्तेमाल अपने डॉक्टर द्वारा बताई गई अवधि के अनुसार करें. आपको अपना मुहांसे पूरी तरह से खत्म करने के लिए, इसका उपयोग कई महीनों के लिए करना पड़ सकता है. शुरुआती लाभ भी दिखाई देने में कई हफ्ते लग सकते हैं, जिसके बाद आप धीरे-धीरे लेकिन निश्चित सुधार को ध्यान में रख पाएंगे. आमतौर पर, क्लिंटॉप 1% क्रीम का इस्तेमाल अधिकतम 12 हफ्तों के लिए किया जाना चाहिए. इलाज के प्रत्येक कोर्स के दौरान आपको क्लिंटॉप 1% क्रीम की एक ट्यूब से अधिक का इस्तेमाल करना पड़ सकता है.
क्लिंटॉप 1% क्रीम, मुहांसे कारक बैक्टीरिया (प्रोपियोनिबैक्टीरियम एक्नी) की वृद्धि को रोककर इसका इलाज करता है. मुहांसे त्वचा की एक बहुत सामान्य स्थिति है. किशोरावस्था के दौरान, त्वचा में ग्रीस ग्रंथि शरीर में सेक्स हार्मोन की सामान्य मात्रा के जवाब में अतिरिक्त ग्रीस उत्पन्न करती हैं, जिससे बंद छिद्र (यानी ब्लैकहेड्स) हो सकते हैं. जब ऐसा होता है, तो बैक्टीरिया द्वारा छिद्रों पर आक्रमण किया जाता है. इसके परिणामस्वरूप, कुछ रसायन उत्‍पन्‍न होते हैं जो त्‍वचा के गहरे भागों में चले जाते हैं जिससे पस से भरे हुए लाल स्पॉट बन जाते हैं, जिन्‍हें मुहांसे कहा जाता है.
क्लिंटॉप 1% क्रीम को डॉक्टर द्वारा निर्धारित खुराक और अवधि में लेने से यह प्रभावकारी होता है. अगर आप अपनी स्थिति में सुधार देखते हैं तो भी इसे लेना बंद न करें. अगर आप क्लिंटॉप 1% क्रीम का इस्तेमाल करना बंद करते हैं, तो लक्षण वापस आ सकते हैं या बिगड़ सकते हैं.
Be careful not to get Clintop 1% Cream into your eyes or mouth. If you happen to get it in your eyes, rinse off with plenty of water immediately and contact your doctor. You must not use Clintop 1% Cream if you are allergic to it or any of its ingredients. Tell your doctor if you notice any allergic reaction while using it for the first time. Inform your doctor if you are taking any medicines regularly, to prevent any allergic reaction with other medicines. Do not cover the area being treated with Clintop 1% Cream with a bandage, as this may increase absorption of this medicine and increase the side effects. Do not use more than what is recommended to relieve your symptoms faster. Using more than what is advised will only increase the side effects. Let your doctor know if you are planning to conceive. Pregnant and breastfeeding mothers should use Clintop 1% Cream only if prescribed by the doctor.
क्लिंटॉप 1% क्रीम को डॉक्टर द्वारा निर्धारित खुराक और अवधि में लेने से यह प्रभावकारी होता है. अगर आप अपनी स्थिति में सुधार देखते हैं तो भी इसे लेना बंद न करें. अगर आप क्लिंटॉप 1% क्रीम का इस्तेमाल करना बंद करते हैं, तो लक्षण वापस आ सकते हैं या बिगड़ सकते हैं.

फैक्ट बॉक्स

रासायनिक वर्ग

Lincosamide antibiotics

लत लगने की संभावना

नहीं

चिकित्सीय वर्ग

एंटी इनफेक्टाइव्स

एक्शन क्लास

Bacterial Protein Synthesis Inhibitor- Lincosamides

संदर्भ

  1. MacDougall C, Chambers HF. Protein Synthesis Inhibitors and Miscellaneous Antibacterial Agents. In: Brunton LL, Chabner BA, Knollmann BC, editors. Goodman & Gilman’s: The Pharmacological Basis of Therapeutics. 12th ed. New York, New York: McGraw-Hill Medical; 2011. pp. 1534-35.
  2. Chambers HF, Deck DH. Tetracyclines, Macrolides, Clindamycin, Chloramphenicol, Streptogramins, & Oxazolidiones. In: Katzung BG, Masters SB, Trevor AJ, editors. Basic and Clinical Pharmacology. 11th ed. New Delhi, India: Tata McGraw Hill Education Private Limited; 2009. pp. 801-802.
  3. Briggs GG, Freeman RK, editors. A Reference Guide to Fetal and Neonatal Risk: Drugs in Pregnancy and Lactation. 10th ed. Philadelphia, PA: Wolters Kluwer Health; 2015. pp. 292-93.
  4. Clindamycin phosphate [Package Leaflet]. Zaventem, Belgium: Pfizer Service Company BV; 2023. [Accessed 20 Feb. 2024] (online) Available from:
  5. Clindamycin [Product Monograph]. Mississauga, Ontario: Hikma Canada Limited; 2022. [Accessed 21 Oct. 2024] (online) Available from:
  6. Clindamycin Phosphate Gel [Prescribing Information]. Ponda, Goa: Encube Ethicals Pvt. Ltd.; 2021. [Accessed 21 Oct. 2024] (online) Available from:
  7. Clindamycin Phosphate Gel [Prescribing Information]. Bridgewater, NJ: Amneal Pharmaceuticals LLC; 2021. [Accessed 21 Oct. 2024] (online) Available from:
संबंधित आयुर्वेदिक सामग्रियां
100% असली प्रोडक्ट
100% असली प्रोडक्ट
सुरक्षित भुगतान
सुरक्षित भुगतान
संपर्क रहित डिलीवरी
संपर्क रहित डिलीवरी
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं

यूजर का फीडबैक

दिन में एक बार
86%
दिन में दो बार
14%
अन्य
67%
बैक्टीरिया से होने वाले संक्रमण
33%
खराब
67%
औसत
33%
<h3 class=titleMediumExtraBold>और अधिक जानना चाहते हैं</h3>

और अधिक जानना चाहते हैं

हम आपको प्रमाणिक, भरोसेमंद और प्रासंगिक जानकारी प्रदान करते हैं
<h3 class=titleMediumExtraBold>क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?</h3>

क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?

डिस्क्लेमर

टाटा 1mg's का एकमात्र उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उसके उपभोक्ताओं को एक्सपर्ट द्वारा जांच की गई, सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिले. हालांकि, यहां निहित जानकारी का उपयोग एक योग्य चिकित्सक की सलाह के लिए विकल्प के रूप में नहीं किया जाना चाहिए. यहां दिए गए विवरण सिर्फ़ आपकी जानकारी के लिए हैं. यह संभव है कि इसमें स्वास्थ्य संबधी किसी विशेष समस्या, लैब टेस्ट, दवाओं और उनके सभी संभावित दुष्प्रभावों, पारस्परिक प्रभाव और उनसे जुड़ी सावधानियां एवं चेतावनियों के बारे में सारी जानकारी सम्मिलित ना हो। किसी भी दवा या बीमारी से जुड़े अपने सभी सवालों के लिए डॉक्टर से संपर्क करें. हमारा उद्देश्य डॉक्टर और मरीज के बीच के संबंध को मजबूत बनाना है, उसका विकल्प बनना नहीं.

मार्केटर की जानकारी

Name: Daffohils Laboratories Pvt Ltd
Address: एफ-109,110, यूपीएसआईडीसी इंडस्ट्रियल एरिया, सेंट्रल होप टाउन, सेलाकी, देहरादून-248011 (उत्तराखंड)

विक्रेता विवरण

मूल देश: भारत

हमारे पास उपलब्ध टेस्ट

हमें डॉक्टर के पर्चे की आवश्यकता क्यों है?
close sheet