Sign in to your account
or
By signing in you agree to our
Terms & conditions
 and 
Privacy policy
Sku Image
Sku Image
sold out tag

बसुलमैक्स 2mg टैबलेट

Busulfan (2mg)
असली
प्रामाणिकता सुनिश्चित
डॉक्टर की पर्ची
ज़रूरी है
बसुलमैक्स 2mg टैबलेट का उपयोग क्रोनिक माइलॉयड ल्यूकेमिया जैसे रक्त के कुछ कैंसर के इलाज में किया जाता है. इसका इस्तेमाल हेमेटोपोइटिक प्रोजेनिटर सेल ट्रांसप्लांटेशन (एचपीसीटी) के दौरान अन्य कैंसर दवाओं के साथ किया जाता है. इसका इस्तेमाल कुछ अन्य प्रकार के कैंसर के इलाज के लिए भी किया जा सकता है.

लेखक डॉ. लिपिका खुराना, पीजीडीएचएचएम, बीडीएस,
समीक्षक डॉ. मेखला चंद्रा, MD, MBBS,
लास्ट अपडेटेड on 23 Jul 2026 | 01:03 AM (IST)
₹146 एमआरपी₹16210% की छूट 
 
 
0
footer-icon

अतिरिक्त ऑफ़र के साथ अधिक बचत करें

offer icon
₹300 तक का सुनिश्चित कैशबैक. शर्तें लागू*
₹300 तक का सुनिश्चित कैशबैक. शर्तें लागू*
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
₹300 तक का सुनिश्चित कैशबैक. शर्तें लागू*
₹300 तक का सुनिश्चित कैशबैक. शर्तें लागू*
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
Mobikwik UPI के साथ न्यूनतम ₹599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं.
Mobikwik UPI के साथ न्यूनतम ₹599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon

सामान्य जानकारी

शामिल है

Busulfan (2mg)

मार्केटर

GLS Pharma Ltd.

स्टोरेज के निर्देश

30°c से कम तापमान पर स्टोर करें
अपनी भाषा चुनें हिंदी
बसुलमैक्स 2mg टैबलेट image
बसुलमैक्स 2mg टैबलेट image

परिचय

बसुलमैक्स 2mg टैबलेट को भोजन के साथ या बिना भोजन के लिया जा सकता है लेकिन इसे हर दिन एक ही समय पर लेना चाहिए. आपका डॉक्टर निर्णय लेगा कि आवश्यक खुराक क्या है और आपको कितनी बार इसे लेने की जरूरत है. यह इस बात पर निर्भर करेगा कि आपका इलाज किस स्थिति के लिए चल रहा है और यह समय-समय पर बदल सकता है. आपको इसे ठीक वैसे लेना चाहिए जैसा आपके डॉक्टर ने बताया हो. इसे गलत तरीके से या अधिक मात्रा में लेने से बहुत गंभीर साइड इफेक्ट हो सकते हैं. आपको दवा के फायदे दिखने या महसूस होने में कई हफ्ते या महीने लग सकते हैं लेकिन जब तक आपका डॉक्टर न कहे इसे लेना बंद न करें.

इस दवा के सबसे आम साइड इफेक्ट में रक्त कोशिकाओं में कमी (लाल कोशिकाएं, सफ़ेद कोशिकाएं और प्लेटलेट्स), मिचली आना, उल्टी, और भूख में कमी शामिल हैं. अगर आप इनसे परेशान हैं या स्थिति गंभीर होती जा रही है, तो अपने डॉक्टर को बताएं. आपके डॉक्टर के पास इन्हें कम करने या रोकने के कुछ उपाय हो सकते हैं.

अगर आपका, ब्लीडिंग डिसऑर्डर, हृदय या लिवर की बीमारियों, रेडिएशन से इलाज या किसी संक्रमण का मेडिकल इतिहास है तो इस बारे में अपने डॉक्टर को सूचित करें. कई अन्य दवाएं इस दवा को प्रभावित कर सकती हैं, या इससे प्रभावित हो सकती हैं, इसलिए अपने डॉक्टर को उन सभी अन्य दवाओं के बारे में बताएं जो आप इस्‍तेमाल कर रहे हैं. अगर आपको असामान्य खरोंच या ब्लीडिंग दिखाई देती है या अगर आपको गहरा, अनियमित या खूनी मल या गले में खराश होती है तो अपने डॉक्टर को तुरंत सूचित करें.. यह दवा आपके रक्त में रक्त कोशिकाओं की संख्या को कम करने के लिए जानी जाती है, जिससे इन्फेक्शन की संभावना बढ़ जाती है. इस दवा से इलाज के दौरान किडनी, लिवर और हार्ट फंक्शन के साथ रेगुलर ब्लड टेस्ट की आवश्यकता होती है. प्रेगनेंसी से बचने के लिए इलाज के दौरान पुरुषों और महिलाओं दोनों द्वारा प्रभावी गर्भनिरोधक का इस्तेमाल करना ज़रूरी है.

बेसुलमैक्स टैबलेट के मुख्य इस्तेमाल

बेसुलमैक्स टैबलेट के फायदे

ब्लड कैंसर (क्रोनिक मेलोइड ल्यूकेमिया)
रक्त कैंसर, को ल्यूकीमिया भी कहा जाता है. यह रक्त निर्माण ऊतकों का कैंसर है, जो इन्फेक्शन से लड़ने की शरीर की क्षमता को कम करता है. बसुलमैक्स 2mg टैबलेट कैंसर कोशिकाओं को मारने और उन्हें बढ़ने से रोकने का काम करता है और कैंसर कोशिकाओं के फैलने से रोकता है. यह एक बहुत ही असरदार और जहरीली दवा है और इसके जोखिमों और फायदों के बारे में आपको अपने डॉक्टर से बात करनी चाहिए. आपको इस उपचार के दौरान शराब पीने से बचना चाहिए और हाइड्रेटेड रहने के लिए बहुत सारा पानी पीना चाहिए.

बेसुलमैक्स टैबलेट के साइड इफेक्ट

इस दवा से होने वाले अधिकांश साइड इफेक्ट में डॉक्टर की सलाह लेने की ज़रूरत नहीं पड़ती है और नियमित रूप से दवा का सेवन करने से साइट इफेक्ट अपने आप समाप्त हो जाते हैं. अगर साइड इफ़ेक्ट बने रहते हैं या लक्षण बिगड़ने लगते हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह लें
बेसुलमैक्स के सामान्य साइड इफेक्ट
  • रक्त कोशिकाओं में कमी (लाल कोशिकाएं, सफ़ेद कोशिकाएं और प्लेटलेट्स)
  • पेट में दर्द
  • एंग्जायटी
  • मिचली आना
  • उल्टी
  • भूख में कमी
  • खून में मैग्नीशियम का लेवल घट जाना
  • खून में पोटेशियम का लेवल घट जाना
  • डायरिया
  • बुखार
  • सिरदर्द
  • खून में ग्लूकोज लेवल बढ़ जाना
  • अनिद्रा (नींद में कठिनाई)
  • स्टोमेटाइटिस (मुंह की सूजन)

बेसुलमैक्स टैबलेट का इस्तेमाल कैसे करें

इस दवा की सही खुराक और इसे कितने समय तक लेना है, यह जानने के लिए अपने डॉक्टर से सलाह लें. इसे साबुत निगल लें. इसे चबाएं, कुचलें या तोड़ें नहीं. बसुलमैक्स 2mg टैबलेट खाने के साथ या बिना खाना खाए भी लिया जा सकता है.

बेसुलमैक्स टैबलेट किस प्रकार काम करता है

बसुलमैक्स 2mg टैबलेट एक एंटी-कैंसर (कैंसर रोधी) दवा है. यह कैंसर कोशिकाओं के आनुवंशिक पदार्थ (डीएनए और आरएनए) को नष्ट करके काम करता है. यह उनके विकार और संख्या बढ़ाने की प्रक्रिया को रोकता है.

All substitutes for Busulmax 2mg Tablet

For information purposes only. Consult a doctor before taking any medicine.

ख़ास टिप्स

  • इसे हर दिन खाने के साथ या खाने के बिना एक ही समय पर लें.
  • कोई खुराक न छोड़ें और जैसा आपके डॉक्टर ने सुझाया है, कोर्स को पूरा करें.
  • इस दवा का सेवन करते समय प्रेगनेंसी से बचने के लिए किसी प्रभावी गर्भ‍निरोधक विधि का इस्तेमाल करें.
  • आपके खून में ब्लड सेल के लेवल की निगरानी करने के लिए आपका डॉक्टर नियमित रूप से ब्लड टेस्ट करवा सकता है.
  • अगर आपको असामान्य खरोंच या ब्लीडिंग दिखाई देती है या अगर आपको गहरा, अनियमित या खूनी मल या गले में खराश होती है तो अपने डॉक्टर को तुरंत सूचित करें.
     

सुरक्षा संबंधी सलाह

अल्कोहल

अल्कोहल

डॉक्टर की सलाह लें
इसकी जानकारी नहीं है कि बसुलमैक्स 2mg टैबलेट के साथ एल्‍कोहल का सेवन करना सुरक्षित है या नहीं. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
गर्भावस्था

गर्भावस्था

डॉक्टर की सलाह लें
गर्भावस्था के दौरान बसुलमैक्स 2mg टैबलेट लेने की सलाह नहीं दी जाती , क्योंकि जानवरों पर किए गए अध्ययनों में यह गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए नुकसानदायक पाया गया है. हालांकि, कुछ गंभीर स्थितियों में डॉक्टर इसे तब दे सकते हैं जब इसके फायदे संभावित जोखिमों से ज्यादा हों.
स्तनपान

स्तनपान

असुरक्षित
बसुलमैक्स 2mg टैबलेट का स्तनपान के दौरान इस्तेमाल असुरक्षित है. स्टडीज़ से पता चलता है कि यह दवा बच्चे के लिए नुकसानदायक हो सकती है.
ड्राइविंग

ड्राइविंग

डॉक्टर की सलाह लें
इसके बारे में जानकारी नहीं है कि बसुलमैक्स 2mg टैबलेट का ड्राइविंग की क्षमता पर असर पड़ता है या नहीं. अगर आपको ऐसे लक्षण महसूस हों जो आपका ध्यान या जल्दी प्रतिक्रिया देने की क्षमता को प्रभावित करते हों, तो गाड़ी न चलाएं. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
किडनी

किडनी

डॉक्टर की सलाह लें
किडनी की बीमारी से पीड़ित मरीजों में बसुलमैक्स 2mg टैबलेट के इस्तेमाल पर सीमित डेटा उपलब्ध है. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
लिवर

लिवर

सावधानी बरतें
लिवर की बीमारियों से पीड़ित मरीजों में बसुलमैक्स 2mg टैबलेट का इस्तेमाल सावधानी से किया जाना चाहिए. खुराक बदलने की ज़रूरत पड़ सकती है.

अन्य दवाओं के साथ पारस्परिक प्रभाव (इंटरैक्शन)

बेसुलमैक्स को निम्नलिखित में से किसी भी दवा के साथ लेने पर उनमें से किसी का प्रभाव बदल सकता है और इससे कुछ अनचाहे साइड इफेक्ट हो सकते हैं
गंभीर

पेग्फिलग्रास्टिम (इंजेक्शन रूट)

पेगफिलग्रास्टिम लेने के 14 दिन पहले से 24 दिन बाद तक बुसल्फैन का सेवन न करें. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
गंभीर

सैर्ग्रामोस्टिम (इंजेक्शन रूट)

सरग्रैमोस्टिम लेने के 1 दिन पहले से 1 दिन तक बुसल्फैन का सेवन न करें. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
गंभीर

लेनोग्रेसटिम (इंजेक्शन रूट)

साइटोटॉक्सिक कीमोथेरेपी लेने के 24 घंटे पहले से 24 घंटे बाद तक लेनोग्रास्टिम का सेवन न करें.
गंभीर

मोल्ग्रेमोस्टिम (इंजेक्शन रूट)

मोल्ग्रामोस्टिम लेने के 1 दिन पहले से 1 दिन तक बुसल्फैन का सेवन न करें. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
गंभीर

नैटैलिज़मैब (इंजेक्शन रूट)

बुसल्फैन के साथ नैटालिजुमैब का सेवन न करें.

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

हां, बसुलमैक्स 2mg टैबलेट से बाल झड़ने की समस्या हो सकती है.
हां. बसुलमैक्स 2mg टैबलेट एक वेसिकेंट (इरिटेंट) है.

फैक्ट बॉक्स

रासायनिक वर्ग

Organosulfonic acid esters

लत लगने की संभावना

नहीं

चिकित्सीय वर्ग

एंटी निओप्लैस्टिक्स

एक्शन क्लास

Alkylating Agents

संदर्भ

  1. Chabner BA, Bertino J, Cleary J, et al. Cytotoxic Agents. In: Brunton LL, Chabner BA, Knollmann BC, editors. Goodman & Gilman’s: The Pharmacological Basis of Therapeutics. 12th ed. New York, New York: McGraw-Hill Medical; 2011. pp. 1685-86.
  2. Briggs GG, Freeman RK, editors. A Reference Guide to Fetal and Neonatal Risk: Drugs in Pregnancy and Lactation. 10th ed. Philadelphia, PA: Wolters Kluwer Health; 2015. pp. 171-72.
  3. Busulfan. Ireland: Aspen Pharma Trading Limited; 13 Jan. 1986 [revised Sep. 2017]. [Accessed 26 Mar. 2019] (online) Available from:
  4. Drugs and Lactation Database (LactMed) [Internet]. Bethesda (MD): National Library of Medicine (US); 2006. Busulfan. [Updated 2018 Oct 31]. [Accessed 18 Feb. 2020] (online) Available from:
100% असली प्रोडक्ट
100% असली प्रोडक्ट
सुरक्षित भुगतान
सुरक्षित भुगतान
संपर्क रहित डिलीवरी
संपर्क रहित डिलीवरी
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
<h3 class=titleMediumExtraBold>और अधिक जानना चाहते हैं</h3>

और अधिक जानना चाहते हैं

हम आपको प्रमाणिक, भरोसेमंद और प्रासंगिक जानकारी प्रदान करते हैं
<h3 class=titleMediumExtraBold>क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?</h3>

क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?

डिस्क्लेमर

टाटा 1mg's का एकमात्र उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उसके उपभोक्ताओं को एक्सपर्ट द्वारा जांच की गई, सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिले. हालांकि, यहां निहित जानकारी का उपयोग एक योग्य चिकित्सक की सलाह के लिए विकल्प के रूप में नहीं किया जाना चाहिए. यहां दिए गए विवरण सिर्फ़ आपकी जानकारी के लिए हैं. यह संभव है कि इसमें स्वास्थ्य संबधी किसी विशेष समस्या, लैब टेस्ट, दवाओं और उनके सभी संभावित दुष्प्रभावों, पारस्परिक प्रभाव और उनसे जुड़ी सावधानियां एवं चेतावनियों के बारे में सारी जानकारी सम्मिलित ना हो। किसी भी दवा या बीमारी से जुड़े अपने सभी सवालों के लिए डॉक्टर से संपर्क करें. हमारा उद्देश्य डॉक्टर और मरीज के बीच के संबंध को मजबूत बनाना है, उसका विकल्प बनना नहीं.

मार्केटर की जानकारी

Name: GLS Pharma Ltd.
Address: आर-4, खिड़की मेन रोड, मालवीया नगर नई दिल्ली- 110 017, (इंडिया)

विक्रेता विवरण

मूल देश: भारत

हमारे पास उपलब्ध टेस्ट

हमें डॉक्टर के पर्चे की आवश्यकता क्यों है?
close sheet