Sign in to your account
or
By signing in you agree to our
Terms & conditions
 and 
Privacy policy
Sku Image
Sku Image
sold out tag

बफैटैस आइवी इन्जेक्शन

Busulfan (60mg)
असली
प्रामाणिकता सुनिश्चित
डॉक्टर की पर्ची
ज़रूरी है
शीत भंडारित
2-8°C के बीच स्टोर किया गया
बफैटैस आइवी इन्जेक्शन का उपयोग क्रोनिक माइलॉयड ल्यूकेमिया जैसे रक्त के कुछ कैंसर के इलाज में किया जाता है. इसका इस्तेमाल हेमेटोपोइटिक प्रोजेनिटर सेल ट्रांसप्लांटेशन (एचपीसीटी) के दौरान अन्य कैंसर दवाओं के साथ किया जाता है. इसका इस्तेमाल कुछ अन्य प्रकार के कैंसर के इलाज के लिए भी किया जा सकता है.

लेखक डॉ. सुबिता अलघ, बीडीएस,
समीक्षक डॉ. राजीव शर्मा, एमबीए, एमबीबीएस,
लास्ट अपडेटेड on 07 Apr 2026 | 02:54 PM (IST)
₹8107 एमआरपी₹89009% की छूट 
वर्तमान में हम इस प्रोडक्ट की बिक्री की सुविधा नहीं दे रहे हैं
 
 
0
footer-icon

अतिरिक्त ऑफ़र के साथ अधिक बचत करें

offer icon
अमेज़ॅन पे बैलेंस के साथ भुगतान करें और न्यूनतम कैशबैक 15 रु.के साथ 75 रुपये तक कैशबैक प्राप्त करें
अमेज़ॅन पे बैलेंस के साथ भुगतान करें और न्यूनतम कैशबैक 15 रु.के साथ 75 रुपये तक कैशबैक प्राप्त करें
chevron icon
offer icon
अमेज़न पे लेटर के साथ ₹75 तक का कैशबैक पाएं
अमेज़न पे लेटर के साथ ₹75 तक का कैशबैक पाएं
chevron icon
offer icon
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
अमेज़ॅन पे बैलेंस के साथ भुगतान करें और न्यूनतम कैशबैक 15 रु.के साथ 75 रुपये तक कैशबैक प्राप्त करें
अमेज़ॅन पे बैलेंस के साथ भुगतान करें और न्यूनतम कैशबैक 15 रु.के साथ 75 रुपये तक कैशबैक प्राप्त करें
chevron icon
offer icon
अमेज़न पे लेटर के साथ ₹75 तक का कैशबैक पाएं
अमेज़न पे लेटर के साथ ₹75 तक का कैशबैक पाएं
chevron icon
offer icon
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
Mobikwik UPI के साथ न्यूनतम ₹599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं.
Mobikwik UPI के साथ न्यूनतम ₹599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
पेटीएम UPI का उपयोग करके न्यूनतम ₹300 के भुगतान पर ₹300 तक का सुनिश्चित कैशबैक*
पेटीएम UPI का उपयोग करके न्यूनतम ₹300 के भुगतान पर ₹300 तक का सुनिश्चित कैशबैक*
chevron icon

सामान्य जानकारी

शामिल है

Busulfan (60mg)

मार्केटर

Intas Pharmaceuticals Ltd

स्टोरेज के निर्देश

रेफ्रिजरेटर (2 - 8डिग्री सेल्सियस) में स्टोर करें. फ्रीज़ न करें.
अपनी भाषा चुनें हिंदी
बफैटैस आइवी इन्जेक्शन image
बफैटैस आइवी इन्जेक्शन image

परिचय

बफैटैस आइवी इन्जेक्शन को स्वास्थ्य देखभाल प्रदाता द्वारा नसों में इंजेक्शन के रूप में दिया जाता है. यह इस बात पर निर्भर करेगा कि आपका इलाज किस स्थिति के लिए चल रहा है और यह समय-समय पर बदल सकता है. आपको इसे ठीक वैसे लेना चाहिए जैसा आपके डॉक्टर ने बताया हो. इसे गलत तरीके से या अधिक मात्रा में लेने से बहुत गंभीर साइड इफेक्ट हो सकते हैं. आपको दवा के फायदे दिखने या महसूस होने में कई हफ्ते या महीने लग सकते हैं लेकिन जब तक आपका डॉक्टर न कहे इसे लेना बंद न करें.

इस दवा के सबसे आम साइड इफेक्ट में रक्त कोशिकाओं में कमी (लाल कोशिकाएं, सफ़ेद कोशिकाएं और प्लेटलेट्स), मिचली आना, उल्टी, और भूख में कमी शामिल हैं. अगर आप इनसे परेशान हैं या स्थिति गंभीर होती जा रही है, तो अपने डॉक्टर को बताएं. आपके डॉक्टर के पास इन्हें कम करने या रोकने के कुछ उपाय हो सकते हैं.

अगर आपका, ब्लीडिंग डिसऑर्डर, हृदय या लिवर की बीमारियों, रेडिएशन से इलाज या किसी संक्रमण का मेडिकल इतिहास है तो इस बारे में अपने डॉक्टर को सूचित करें. कई अन्य दवाएं इस दवा को प्रभावित कर सकती हैं, या इससे प्रभावित हो सकती हैं, इसलिए अपने डॉक्टर को उन सभी अन्य दवाओं के बारे में बताएं जो आप इस्‍तेमाल कर रहे हैं. अगर आपको असामान्य खरोंच या ब्लीडिंग दिखाई देती है या अगर आपको गहरा, अनियमित या खूनी मल या गले में खराश होती है तो अपने डॉक्टर को तुरंत सूचित करें.. यह दवा आपके रक्त में रक्त कोशिकाओं की संख्या को कम करने के लिए जानी जाती है, जिससे इन्फेक्शन की संभावना बढ़ जाती है. इस दवा से इलाज के दौरान किडनी, लिवर और हार्ट फंक्शन के साथ रेगुलर ब्लड टेस्ट की आवश्यकता होती है. प्रेगनेंसी से बचने के लिए इलाज के दौरान पुरुषों और महिलाओं दोनों द्वारा प्रभावी गर्भनिरोधक का इस्तेमाल करना ज़रूरी है.

बफैटैस इन्जेक्शन के मुख्य इस्तेमाल

बफैटैस इन्जेक्शन के फायदे

ब्लड कैंसर (क्रोनिक मेलोइड ल्यूकेमिया)
रक्त कैंसर, को ल्यूकीमिया भी कहा जाता है. यह रक्त निर्माण ऊतकों का कैंसर है, जो इन्फेक्शन से लड़ने की शरीर की क्षमता को कम करता है. बफैटैस आइवी इन्जेक्शन कैंसर कोशिकाओं को मारने और उन्हें बढ़ने से रोकने का काम करता है और कैंसर कोशिकाओं के फैलने से रोकता है. यह एक बहुत ही असरदार और जहरीली दवा है और इसके जोखिमों और फायदों के बारे में आपको अपने डॉक्टर से बात करनी चाहिए. आपको इस उपचार के दौरान शराब पीने से बचना चाहिए और हाइड्रेटेड रहने के लिए बहुत सारा पानी पीना चाहिए.

बफैटैस इन्जेक्शन के साइड इफेक्ट

इस दवा से होने वाले अधिकांश साइड इफेक्ट में डॉक्टर की सलाह लेने की ज़रूरत नहीं पड़ती है और नियमित रूप से दवा का सेवन करने से साइट इफेक्ट अपने आप समाप्त हो जाते हैं. अगर साइड इफ़ेक्ट बने रहते हैं या लक्षण बिगड़ने लगते हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह लें
बफैटैस के सामान्य साइड इफेक्ट
  • खून में मैग्नीशियम का लेवल घट जाना
  • रक्त कोशिकाओं में कमी (लाल कोशिकाएं, सफ़ेद कोशिकाएं और प्लेटलेट्स)
  • मिचली आना
  • पेट में दर्द
  • उल्टी
  • भूख में कमी
  • चिंता
  • खून में पोटेशियम का लेवल घट जाना
  • डायरिया
  • बुखार
  • सिरदर्द
  • खून में ग्लूकोज लेवल बढ़ जाना
  • अनिद्रा (नींद में कठिनाई)
  • स्टोमेटाइटिस (मुंह की सूजन)

बफैटैस इन्जेक्शन का इस्तेमाल कैसे करें

आपका डॉक्टर या नर्स आपको यह दवा देगा. कृपया स्वयं उपयोग ना करें.

बफैटैस इन्जेक्शन किस प्रकार काम करता है

बफैटैस आइवी इन्जेक्शन तेजी से विभाजित कोशिकाओं, विशेष रूप से बोन मैरो में कैंसर वाले रक्त कोशिकाओं के डीएनए को नुकसान पहुंचाकर काम करता है. यह इन असामान्य कोशिकाओं को बढ़ने और गुनने से रोकता है. यह बोन मैरो में उत्पन्न कैंसर कोशिकाओं की संख्या को कम करता है, यह दवा क्रॉनिक मायलॉइड ल्यूकेमिया को नियंत्रित करने और रोग की प्रगति को धीमा करने में मदद करती है.

All substitutes for Bufatas IV Injection

For information purposes only. Consult a doctor before taking any medicine.

ख़ास टिप्स

  • बफैटैस आइवी इन्जेक्शन को हेल्थकेयर प्रदाता द्वारा नस में एक इंजेक्शन के रूप में दिया जाता है.
  • कोई खुराक न छोड़ें और जैसा आपके डॉक्टर ने सुझाया है, कोर्स को पूरा करें.
  • इस दवा का सेवन करते समय प्रेगनेंसी से बचने के लिए किसी प्रभावी गर्भ‍निरोधक विधि का इस्तेमाल करें.
  • आपके खून में ब्लड सेल के लेवल की निगरानी करने के लिए आपका डॉक्टर नियमित रूप से ब्लड टेस्ट करवा सकता है.
  • अगर आपको असामान्य खरोंच या ब्लीडिंग दिखाई देती है या अगर आपको गहरा, अनियमित या खूनी मल या गले में खराश होती है तो अपने डॉक्टर को तुरंत सूचित करें.
     

सुरक्षा संबंधी सलाह

अल्कोहल

अल्कोहल

डॉक्टर की सलाह लें
इसकी जानकारी नहीं है कि बफैटैस आइवी इन्जेक्शन के साथ एल्‍कोहल का सेवन करना सुरक्षित है या नहीं. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
गर्भावस्था

गर्भावस्था

असुरक्षित
गर्भावस्था के दौरान बफैटैस आइवी इन्जेक्शन बहुत असुरक्षित है. इससे गर्भ में पल रहे बच्चे को गंभीर नुकसान हो सकता है, जिसमें जन्म दोष और गर्भपात का खतरा भी शामिल है. अगर आप गर्भवती हैं या गर्भधारण करने की योजना बना रही हैं, तो इस दवा का इस्तेमाल न करें.
स्तनपान

स्तनपान

असुरक्षित
बफैटैस आइवी इन्जेक्शन का स्तनपान के दौरान इस्तेमाल असुरक्षित है. स्टडीज़ से पता चलता है कि यह दवा बच्चे के लिए नुकसानदायक हो सकती है.
ड्राइविंग

ड्राइविंग

सेफ
बफैटैस आइवी इन्जेक्शन के सेवन से आपकी गाड़ी चलाने की क्षमता पर कोई असर नहीं पड़ता है.
किडनी

किडनी

डॉक्टर की सलाह लें
किडनी की बीमारी से पीड़ित मरीजों में बफैटैस आइवी इन्जेक्शन के इस्तेमाल पर सीमित डेटा उपलब्ध है. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
लिवर

लिवर

सावधानी बरतें
लिवर की गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों में बफैटैस आइवी इन्जेक्शन का इस्तेमाल सावधानी से किया जाना चाहिए. खुराक बदलने की ज़रूरत पड़ सकती है.

अन्य दवाओं के साथ दुष्प्रभाव

बफैटैस को निम्नलिखित में से किसी भी दवा के साथ लेने पर उनमें से किसी का प्रभाव बदल सकता है और इससे कुछ अनचाहे साइड इफेक्ट हो सकते हैं
गंभीर

फिल्ग्रैस्टिम (इंजेक्शन रूट)

बुसल्फैन लेने के 24 घंटे पहले या 24 घंटे बाद फिलग्रास्टिम का सेवन न करें. कृपया अपने डॉक्टर से परामर्श करें. बुसल्फैन फिलग्रास्टिम की प्रभावशीलता को कम कर सकता है.
गंभीर

पेग्फिलग्रास्टिम (इंजेक्शन रूट)

पेगफिलग्रास्टिम लेने के 14 दिन पहले से 24 दिन बाद तक बुसल्फैन का सेवन न करें. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
गंभीर

सैर्ग्रामोस्टिम (इंजेक्शन रूट)

सरग्रैमोस्टिम लेने के 1 दिन पहले से 1 दिन तक बुसल्फैन का सेवन न करें. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
गंभीर

लेनोग्रेसटिम (इंजेक्शन रूट)

साइटोटॉक्सिक कीमोथेरेपी लेने के 24 घंटे पहले से 24 घंटे बाद तक लेनोग्रास्टिम का सेवन न करें.
गंभीर

मोल्ग्रेमोस्टिम (इंजेक्शन रूट)

मोल्ग्रामोस्टिम लेने के 1 दिन पहले से 1 दिन तक बुसल्फैन का सेवन न करें. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

हां, बफैटैस आइवी इन्जेक्शन से बाल झड़ने की समस्या हो सकती है.
हां. बफैटैस आइवी इन्जेक्शन एक वेसिकेंट (इरिटेंट) है.

फैक्ट बॉक्स

रासायनिक वर्ग

Organosulfonic acid esters

लत लगने की संभावना

नहीं

चिकित्सीय वर्ग

एंटी निओप्लैस्टिक्स

एक्शन क्लास

Alkylating Agents

संदर्भ

  1. Chabner BA, Bertino J, Cleary J, et al. Cytotoxic Agents. In: Brunton LL, Chabner BA, Knollmann BC, editors. Goodman & Gilman’s: The Pharmacological Basis of Therapeutics. 12th ed. New York, New York: McGraw-Hill Medical; 2011. pp. 1685-86.
  2. Briggs GG, Freeman RK, editors. A Reference Guide to Fetal and Neonatal Risk: Drugs in Pregnancy and Lactation. 10th ed. Philadelphia, PA: Wolters Kluwer Health; 2015. pp. 171-72.
  3. Busulfan. Greenville, North Carolina: DSM Pharmaceuticals, Inc.; 1999 [revised Jan. 2015]. [Accessed 26 Mar. 2019] (online) Avaialble from:
  4. Drugs and Lactation Database (LactMed) [Internet]. Bethesda (MD): National Library of Medicine (US); 2006. Busulfan. [Updated 2018 Oct 31]. [Accessed 18 Feb. 2020] (online) Available from:
100% असली प्रोडक्ट
100% असली प्रोडक्ट
सुरक्षित भुगतान
सुरक्षित भुगतान
संपर्क रहित डिलीवरी
संपर्क रहित डिलीवरी
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
<h3 class=titleMediumExtraBold>और अधिक जानना चाहते हैं</h3>

और अधिक जानना चाहते हैं

हम आपको प्रमाणिक, भरोसेमंद और प्रासंगिक जानकारी प्रदान करते हैं
<h3 class=titleMediumExtraBold>क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?</h3>

क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?

डिस्क्लेमर

टाटा 1mg's का एकमात्र उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उसके उपभोक्ताओं को एक्सपर्ट द्वारा जांच की गई, सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिले. हालांकि, यहां निहित जानकारी का उपयोग एक योग्य चिकित्सक की सलाह के लिए विकल्प के रूप में नहीं किया जाना चाहिए. यहां दिए गए विवरण सिर्फ़ आपकी जानकारी के लिए हैं. यह संभव है कि इसमें स्वास्थ्य संबधी किसी विशेष समस्या, लैब टेस्ट, दवाओं और उनके सभी संभावित दुष्प्रभावों, पारस्परिक प्रभाव और उनसे जुड़ी सावधानियां एवं चेतावनियों के बारे में सारी जानकारी सम्मिलित ना हो। किसी भी दवा या बीमारी से जुड़े अपने सभी सवालों के लिए डॉक्टर से संपर्क करें. हमारा उद्देश्य डॉक्टर और मरीज के बीच के संबंध को मजबूत बनाना है, उसका विकल्प बनना नहीं.

मार्केटर की जानकारी

Name: Intas Pharmaceuticals Ltd
Address: चिनुभाई सेंटर, ऑफ. नेहरू ब्रिज, आश्रम रोड, अहमदाबाद - 380009. गुजरात. भारत.

विक्रेता विवरण

मूल देश: भारत

हमारे पास उपलब्ध टेस्ट

हमें डॉक्टर के पर्चे की आवश्यकता क्यों है?
Cold chain description image
close sheet