Sign in to your account
or
By signing in you agree to our
Terms & conditions
 and 
Privacy policy
People Icon
229 लोग
हाल ही में देखे गए
Sku Image
Sku Image

ब्लेडोस्पास टैबलेट

फ्लेवोक्सेट (200mg)
असली
प्रामाणिकता सुनिश्चित
डॉक्टर की पर्ची
ज़रूरी है
ब्लेडोस्पास टैबलेट का इस्तेमाल मूत्र मार्ग की मांसपेशियों में ऐंठन (यूरिन पासिंग ट्यूब) के इलाज और उसकी रोकथाम के लिए किया जाता है. यह मूत्रमार्ग की मांसपेशियों को आराम पहुंचाता है जिससे पेशाब में दर्द, रात में ज्यादा पेशाब आना और पेशाब को नियंत्रित करने में असमर्थता जैसे लक्षणों से आराम दिलाता है.

लेखक डॉ. स्वाति मिश्रा, बीडीएस,
समीक्षक डॉ. राजीव शर्मा, एमबीए, एमबीबीएस,
लास्ट अपडेटेड on 12 Jul 2026 | 01:04 AM (IST)
₹127
₹140.63
10% की छूट
Get for
₹108
right chevron icon
न्यूनतम शॉपिंग वैल्यू ₹1200
Use Code 1MGNEWPLUS
Get for
₹117
right chevron icon
न्यूनतम शॉपिंग वैल्यू ₹300
Use Code 1MGNEW
1/2
वेलकम गिफ्ट | पहले ऑर्डर के लिए
15% EXTRA OFF
10 tablets
डिलीवरी का समय शुक्रवार, 17 जुलाई
Delivery Icon
Location Icon
Gurgaon
कैश ऑन डिलीवरी

कैश ऑन डिलीवरी

उपलब्ध है

मुफ्त रिटर्न

मुफ्त रिटर्न

7 दिनों के भीतर शिकायत दर्ज कर सकते हैं

समाप्ति के बाद

समाप्ति के बाद

जुलाई, 2026

 
 
0
footer-icon

अतिरिक्त ऑफ़र के साथ अधिक बचत करें

offer icon
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
Mobikwik UPI के साथ न्यूनतम ₹599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं.
Mobikwik UPI के साथ न्यूनतम ₹599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
₹30 का सीधा कैशबैक. शर्तें लागू*
₹30 का सीधा कैशबैक. शर्तें लागू*
chevron icon
offer icon
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
Mobikwik UPI के साथ न्यूनतम ₹599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं.
Mobikwik UPI के साथ न्यूनतम ₹599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
₹30 का सीधा कैशबैक. शर्तें लागू*
₹30 का सीधा कैशबैक. शर्तें लागू*
chevron icon

सामान्य जानकारी

शामिल है

फ्लेवोक्सेट (200mg)

मार्केटर

Theia Healthcare

स्टोरेज के निर्देश

30°c से कम तापमान पर स्टोर करें
अपनी भाषा चुनें हिंदी
ब्लेडोस्पास टैबलेट image
ब्लेडोस्पास टैबलेट image

परिचय

ब्लेडोस्पास टैबलेट को भोजन के साथ लेना सबसे अच्छा है. यह आपको पेट की गड़बड़ी से बचाएगा. दवा को बिना कुचले या चबाए पूरा निगलें. आपको डॉक्टर से परामर्श किए बिना इस दवा का सेवन बंद नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे आपके लक्षण और भी बिगड़ सकते हैं.

ब्लेडोस्पास टैबलेट से कुछ लोगों में मिचली आना हो सकता है, विशेष रूप से इलाज की शुरुआत में. यह साइड इफेक्ट आमतौर पर हल्का होता है और शरीर दवा में एडजस्ट होने के कारण सुधार होता है. इसे खाने के साथ लेने से पेट में परेशानी कम हो सकती है.


अगर आप कोई अन्य दवा ले रहे हैं या किसी अन्य स्वास्थ्य स्थिति से पीड़ित हैं तो इलाज प्राप्त करने से पहले अपने डॉक्टर को इस बारे में सूचना दें. अगर आप गर्भवती हैं या स्तनपान करवा रही हैं, तो इलाज से पहले अपने डॉक्टर को बताएं. ग्लॉकोमा (आंखों में दबाव बढ़ने से जुड़ी एक बीमारी) के मरीज़ों को इलाज करवाते समय अधिक सावधान होना चाहिए, और उन्हें इसकी शुरुआत करने से पहले डॉक्टर को यह बात बतानी चाहिए.

ब्लेडोस्पास टैबलेट के मुख्य इस्तेमाल

  • मूत्र मार्ग की मांसपेशियों में ऐंठन का इलाज

ब्लेडोस्पास टैबलेट के फायदे

मूत्र मार्ग की मांसपेशियों में ऐंठन का इलाज
ब्लेडोस्पास टैबलेट से, ब्लैडर की मांसपेशियों के उस अनियंत्रित संकुचन (ऐंठन) का इलाज करने में मदद मिलती है, जिसकी वजह से बार-बार पेशाब आती है, तुरंत पेशाब के लिए जाना होता है और पेशाब को रोक नहीं पाते हैं. यह पेशाब करते समय दर्द होने, बार-बार पेशाब आने या रात को अधिक पेशाब आने की समस्या से राहत देता है साथ ही यह पेशाब करने की तीव्र इच्छा को मूत्र मार्ग के किसी इन्फेक्शन के कारण हो सकती है, से भी राहत देता है. यह दवा 2 से 3 घंटों के अंदर तेज़ी से काम करना शुरू कर देती है और आपको बेहतर जीवन जीने में मदद करती है. इसे बिल्कुल वैसे ही लें जैसे कि डॉक्टर द्वारा पर्ची में लिखा गया है.

ब्लेडोस्पास टैबलेट के साइड इफेक्ट

इस दवा से होने वाले अधिकांश साइड इफेक्ट में डॉक्टर की सलाह लेने की ज़रूरत नहीं पड़ती है और नियमित रूप से दवा का सेवन करने से साइट इफेक्ट अपने आप समाप्त हो जाते हैं. अगर साइड इफ़ेक्ट बने रहते हैं या लक्षण बिगड़ने लगते हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह लें
ब्लेडोस्पास के सामान्य साइड इफेक्ट
  • मिचली आना

ब्लेडोस्पास टैबलेट का इस्तेमाल कैसे करें

इस दवा की सही खुराक और इसे कितने समय तक लेना है, यह जानने के लिए अपने डॉक्टर से सलाह लें. इसे साबुत निगल लें. इसे चबाएं, कुचलें या तोड़ें नहीं. आमतौर पर ब्लेडोस्पास टैबलेट को खाने के साथ या खाने के बाद लेना चाहिए.

ब्लेडोस्पास टैबलेट किस प्रकार काम करता है

ब्लेडोस्पास टैबलेट एंटी-स्पैसमोडिक है. यह ब्लैडर की मांसपेशियों को आराम देकर काम करता है और अक्सर, तात्कालिक या अनियंत्रित पेशाब को रोकता है और संबंधित दर्द से राहत देता है.

ख़ास टिप्स

  • ब्लेडोस्पास टैबलेट मूत्र मार्ग की मांसपेशियों में ऐंठन के इलाज और रोकथाम में मदद करता है.
  • इसका इस्तेमाल पेशाब करते समय दर्द होना, रात के समय बहुत अधिक पेशाब आना और पेशाब के प्रवाह को रोक पाने में असफलता आदि जैसे लक्षणों से राहत देने के लिए भी किया जा सकता है.
  • पेट ख़राब होने से बचने के लिए इसे भोजन के साथ लें.
  • कैफीन, शराब या कार्बोनेटेड पेय लेने से बचें क्योंकि इससे आपके लक्षण और अधिक बिगड़ सकते हैं.
  • इससे चक्कर और नज़र में धुंधलेपन की समस्या हो सकती है. गाड़ी चलाना या ऐसा कोई काम न करें जिसमें दिमागी एकाग्रता की ज़रूरत होती है जब तक आप ये न जान लें कि यह आप पर कैसे असर डालता है.
  • सूखा मुंह साइड इफेक्ट के रूप में हो सकता है. बिना शुगर वाला गम चबाने और खूब पानी पीने से मदद मिल सकती है.
  • अगर आपको ग्लूकोमा (एक बीमारी जिसमें आंखों में दबाव में वृद्धि हो जाती है) है तो अपने डॉक्टर को सूचित करें.

सुरक्षा संबंधी सलाह

अल्कोहल

अल्कोहल

डॉक्टर की सलाह लें
इसकी जानकारी नहीं है कि ब्लेडोस्पास टैबलेट के साथ एल्‍कोहल का सेवन करना सुरक्षित है या नहीं. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
गर्भावस्था

गर्भावस्था

डॉक्टर की सलाह लें
गर्भावस्था के दौरान ब्लेडोस्पास टैबलेट का उपयोग कितना सुरक्षित है, यह अभी पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है. गर्भवती महिलाओं पर इस दवा के पर्याप्त और सटीक शोध उपलब्ध नहीं हैं, और जानवरों पर किए गए परीक्षणों के आंकड़े भी प्रजनन सुरक्षा (Reproductive toxicity) के बारे में जानकारी देने के लिए काफी नहीं हैं. आपके डॉक्टर इस दवा को पर्चे पर लिखने से पहले, इसके फायदों और इससे होने वाले संभावित खतरों की अच्छी तरह जाँच करेंगे.
स्तनपान

स्तनपान

डॉक्टर की सलाह लें
स्तनपान के दौरान ब्लेडोस्पास टैबलेट के इस्तेमाल से संबंधित जानकारी उपलब्ध नहीं है. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
ड्राइविंग

ड्राइविंग

असुरक्षित
ब्लेडोस्पास टैबलेट के कारण सतर्कता या एकाग्रता में कमी आ सकती है, नजर धुंधली हो सकती है और आपको नींद या चक्कर आ सकते हैं. इन लक्षणों के महसूस होने पर वाहन न चलाएं.
किडनी

किडनी

सावधानी बरतें
किडनी की बीमारियों से पीड़ित मरीजों में ब्लेडोस्पास टैबलेट का इस्तेमाल सावधानी के साथ किया जाना चाहिए. खुराक बदलने की ज़रूरत पड़ सकती है.
लिवर

लिवर

डॉक्टर की सलाह लें
लीवर की बीमारी से पीड़ित मरीजों में ब्लेडोस्पास टैबलेट के इस्तेमाल पर सीमित डेटा उपलब्ध है.
All

अन्य दवाओं के साथ पारस्परिक प्रभाव (इंटरैक्शन)

ब्लेडोस्पास को निम्नलिखित में से किसी भी दवा के साथ लेने पर उनमें से किसी का प्रभाव बदल सकता है और इससे कुछ अनचाहे साइड इफेक्ट हो सकते हैं
मध्यम

ट्राइहेक्सीफेनिडील (इंजेक्शन रूट)

अगर आपको कोई असामान्य लक्षण दिखाई देते हैं तो अपने डॉक्टर से बात करें.
मध्यम

क्लोजापाइन (ओरल रूट)

मुंह सूखना, दिल की धड़कन बढ़ना, पेशाब में कठिनाइयां, कब्ज, भूख न लगना या मिचली आना जैसे लक्षणों के बारे में जानें और अगर आप उन्हें अनुभव करते हैं तो अपने डॉक्टर से परामर्श करें.
मध्यम

ट्राइहेक्सीफेनिडील (ओरल रूट)

अगर आपको कोई असामान्य लक्षण दिखाई देते हैं तो अपने डॉक्टर से बात करें.
मध्यम

प्रोसायक्लीडाइन (ओरल रूट)

अगर आपको कोई असामान्य लक्षण दिखाई देते हैं तो अपने डॉक्टर से बात करें.

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

ब्लेडोस्पास टैबलेट एक एंटी-स्पैसमोडिक है, ऐसी दवाएं जो मांसपेशियों की अकड़न से बचाव करती हैं और उसमें आराम देती हैं
ब्लेडोस्पास टैबलेट दवाओं के उस ग्रुप से संबंधित है, जो मांसपेशियों की ऐंठन से आराम पहुंचाता है और उनकी रोकथाम करता है. ब्लेडोस्पास टैबलेट का इस्तेमाल मूत्र मार्ग की मांसपेशियों में ऐंठन के इलाज के लिए किया जाता है जो ब्लैडर, प्रोस्टेट ग्रंथि या यूरेथ्रा की सूजन का परिणाम हो सकता है. इसका इस्तेमाल सर्जरी, सिस्टोस्कोपी या कैथेटराइज़ेशन जैसे दर्दनाक पेशाब, रात में अत्यधिक पेशाब आना और मूत्र के प्रवाह को नियंत्रित करने में असमर्थता के कारण होने वाले लक्षणों से राहत देने के लिए भी किया जा सकता है. ब्लेडोस्पास टैबलेट एक एंटी-स्पैसमोडिक है, ऐसी दवाएं जो मांसपेशियों की अकड़न से बचाव करती हैं और उसमें आराम देती हैं. यह आपके ब्लैडर की मांसपेशियों के संकुचन को कम करके और मूत्र की मात्रा को बढ़ाकर काम करता है जिसे आपका ब्लैडर होल्ड कर सकता है. इससे अचानक और बार-बार पेशाब करने के लक्षणों को कम करने में मदद मिलेगी.

फैक्ट बॉक्स

रासायनिक वर्ग

फ्लैवोनेस

लत लगने की संभावना

नहीं

चिकित्सीय वर्ग

यूरोलोजी

एक्शन क्लास

डायरेक्ट एन्टीस्पासमोडिक (ब्लैडर)

संदर्भ

  1. Brown JH, Laiken N. Muscarinic Receptor Agonists and Antagonists. In: Brunton LL, Chabner BA, Knollmann BC, editors. Goodman & Gilman’s: The Pharmacological Basis of Therapeutics. 12th ed. New York, New York: McGraw-Hill Medical; 2011. p. 232.
  2. Briggs GG, Freeman RK, editors. A Reference Guide to Fetal and Neonatal Risk: Drugs in Pregnancy and Lactation. 10th ed. Philadelphia, PA: Wolters Kluwer Health; 2015. pp. 547-48.
  3. Central Drugs Standard Control Organisation (CDSCO). [Accessed 04 Apr. 2019] (online) Available from:
  4. Flavoxate hydrochloride. Hemel Hempstead, UK: Recordati Industria; 2024 [Accessed 07 Jan 2026] (online). Available from:
100% असली प्रोडक्ट
100% असली प्रोडक्ट
सुरक्षित भुगतान
सुरक्षित भुगतान
संपर्क रहित डिलीवरी
संपर्क रहित डिलीवरी
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं

यूजर का फीडबैक

दिन में दो बार
60%
दिन में तीन बार
20%
दिन में एक बार
20%
अतिसक्रिय ब्लैडर के लक्षण
67%
अन्य
33%
खराब
89%
औसत
11%
ड्राइनेस इन माउथ
67%
कोई दुष्प्रभाव नहीं
33%
खाने के साथ
100%
महंगा नहीं
100%
<h3 class=titleMediumExtraBold>और अधिक जानना चाहते हैं</h3>

और अधिक जानना चाहते हैं

हम आपको प्रमाणिक, भरोसेमंद और प्रासंगिक जानकारी प्रदान करते हैं
<h3 class=titleMediumExtraBold>क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?</h3>

क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?

डिस्क्लेमर

टाटा 1mg's का एकमात्र उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उसके उपभोक्ताओं को एक्सपर्ट द्वारा जांच की गई, सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिले. हालांकि, यहां निहित जानकारी का उपयोग एक योग्य चिकित्सक की सलाह के लिए विकल्प के रूप में नहीं किया जाना चाहिए. यहां दिए गए विवरण सिर्फ़ आपकी जानकारी के लिए हैं. यह संभव है कि इसमें स्वास्थ्य संबधी किसी विशेष समस्या, लैब टेस्ट, दवाओं और उनके सभी संभावित दुष्प्रभावों, पारस्परिक प्रभाव और उनसे जुड़ी सावधानियां एवं चेतावनियों के बारे में सारी जानकारी सम्मिलित ना हो। किसी भी दवा या बीमारी से जुड़े अपने सभी सवालों के लिए डॉक्टर से संपर्क करें. हमारा उद्देश्य डॉक्टर और मरीज के बीच के संबंध को मजबूत बनाना है, उसका विकल्प बनना नहीं.

मार्केटर की जानकारी

Name: Theia Healthcare
Address: थीया हेल्थ केयर, #75/67, ऑफिसर्स कॉलोनी, 4th स्ट्रीट, मेहता नगर, चेन्नई, TN-600 029, इंडिया.

विक्रेता विवरण

मूल देश: भारत
A लाइसेंस वेंडर पार्टनरआपकी सबसे नज़दीकी लोकेशन से ब्लेडोस्पास टैबलेट डिलीवर करेगा. जैसे ही फार्मेसी आपका ऑर्डर स्वीकार कर लेती है, फार्मेसी का विवरण आपके साथ शेयर किया जाएगा. आपके ऑर्डर की स्वीकृति आपके डॉक्टर की ℞ की वैधता और इस दवा की उपलब्धता पर आधारित है.

किसी भी समस्या के मामले में, हमसे संपर्क करें

ईमेल आईडी: [email protected]
फोन नंबर: 0124-4166666
पता: 5th फ्लोर, प्रेसीडेंसी बिल्डिंग टावर-बी, 46/4 महरौली गुडगाँव रोड, सेक्टर-14, गुरुग्राम, हरियाणा -122001, भारत

हमारे पास उपलब्ध टेस्ट

हमें डॉक्टर के पर्चे की आवश्यकता क्यों है?
close sheet