Sign in to your account
or
By signing in you agree to our
Terms & conditions
 and 
Privacy policy
Sku Image
Sku Image

एकलोक्सा 500mg टैबलेट

Levofloxacin (500mg)
असली
प्रामाणिकता सुनिश्चित
डॉक्टर की पर्ची
ज़रूरी है
NPPA द्वारा विनियमित
विवरण देखें
एकलोक्सा 500mg टैबलेट एक एंटीबायोटिक है, जिसे बैक्टीरिया से होने वाले संक्रमण के इलाज में इस्तेमाल किया जाता है. इसका इस्तेमाल मूत्रमार्ग, नाक, गले, त्वचा और फेफड़ों (न्यूमोनिया) के संक्रमण के इलाज में भी किया जाता है. यह काजाटिव सूक्ष्मजीवों की अधिक वृद्धि को रोककर इंफेक्शन का इलाज करता है.

लेखक डॉ. लिपिका खुराना, पीजीडीएचएचएम, बीडीएस,
समीक्षक डॉ. मेखला चंद्रा, MD, MBBS,
लास्ट अपडेटेड on 12 Jun 2026 | 04:30 PM (IST)
विकल्प के साथ 23% अधिक बचाएं
Chevron Icon
₹76.5
₹85
10% की छूट
Get for
₹65
right chevron icon
न्यूनतम शॉपिंग वैल्यू ₹1200
Use Code 1MGNEWPLUS
Get for
₹70.4
right chevron icon
न्यूनतम शॉपिंग वैल्यू ₹300
Use Code 1MGNEW
1/2
वेलकम गिफ्ट | पहले ऑर्डर के लिए
15% EXTRA OFF
divider
care plan
Get Extra 4% off + Free Delivery
at ₹165 (3 months)
Add Care Plan
Are you sure you want to remove Care Plan?
10 tablets
डिलीवरी का समय सोमवार, 10 अगस्त
Delivery Icon
Location Icon
Gurgaon
कैश ऑन डिलीवरी

कैश ऑन डिलीवरी

उपलब्ध है

मुफ्त रिटर्न

मुफ्त रिटर्न

7 दिनों के भीतर शिकायत दर्ज कर सकते हैं

समाप्ति के बाद

समाप्ति के बाद

नवंबर, 2026

 
 
0
footer-icon
Header Image
Substitute Savings
23% कम भुगतान करें यहां से सामान्य विकल्प के साथ सिप्ला लिमिटेड!
इसमें वही घटक (कॉम्पोजिशन) मौजूद हैं
अभी आप देख रहे हैं
एकलोक्सा 500mg टैबलेट
एकलोक्सा 500mg टैबलेट
10 टेबलेट्स की स्ट्रिप
₹6.5 प्रति टैबलेट
₹76.5
₹85

₹65

के लिए ऑर्डर
₹1200
सोमवार, 10 अगस्त तक पाएं
एक्मेड बायोटेक द्वारा
23% कम कीमत
tag icon
लिक्विन 500 टैबलेट
लिक्विन 500 टैबलेट
10 टेबलेट्स की स्ट्रिप
₹5.0 प्रति टैबलेट
कैसे?
₹58.8
₹96.08
39% off

₹50

के लिए ऑर्डर
₹1200
शाम 10 बजे तक पाएं, कल
सिप्ला लिमिटेड द्वारा
40K+ यूज़र इस महीने जेनेरिक्स पर स्विच हो गए हैं

अतिरिक्त ऑफ़र के साथ अधिक बचत करें

offer icon
₹300 तक का सुनिश्चित कैशबैक. शर्तें लागू*
₹300 तक का सुनिश्चित कैशबैक. शर्तें लागू*
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
₹300 तक का सुनिश्चित कैशबैक. शर्तें लागू*
₹300 तक का सुनिश्चित कैशबैक. शर्तें लागू*
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
Mobikwik UPI के साथ न्यूनतम ₹599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं.
Mobikwik UPI के साथ न्यूनतम ₹599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon

सामान्य जानकारी

शामिल है

Levofloxacin (500mg)

मार्केटर

Akmed Biotech

स्टोरेज के निर्देश

30°c से कम तापमान पर स्टोर करें
अपनी भाषा चुनें हिंदी
एकलोक्सा 500mg टैबलेट image
एकलोक्सा 500mg टैबलेट image

परिचय

एकलोक्सा 500mg टैबलेट का इस्तेमाल आपके डॉक्टर द्वारा बताई गई खुराक और अवधि के अनुसार किया जाना चाहिए. इसे खाने के साथ या उसके बिना लिया जा सकता है, अच्छा होगा कि एक तय समय पर इसे लें. किसी भी खुराक को छोड़ने से बचें और इलाज का पूरा कोर्स पूरा करें, भले ही आपको बेहतर महसूस हो रहा हो. छूट गई डोज़ की भरपाई के लिए दो डोज़ साथ में न लें. योजना के अनुसार अगली खुराक लें.


इस दवा से आपको सिरदर्द, चक्कर आना, मिचली आना और कब्ज साइड इफेक्ट हो सकते हैं. ये आमतौर पर अस्थायी होते हैं और अपने आप ठीक हो जाते हैं, लेकिन अगर यह आपको परेशान करता है या लंबे समय तक बने रहता है, तो कृपया अपने डॉक्टर से परामर्श करें. डायरिया साइड इफेक्ट के रूप में भी हो सकता है, लेकिन जब आपका कोर्स पूरा हो जाता है तो यह बंद हो जाना चाहिए. अगर यह बंद नहीं होता या अगर आपके मल में ब्‍लड आता है, तो अपने डॉक्टर को बताएं.


अगर आपको इस दवा की किसी सामग्री से कोई एलर्जी है तो आपको इसका सेवन नहीं करना चाहिए. यह दवा लेते समय किडनी संबंधी समस्याओं वाले लोगों को विशेष ध्यान रखना चाहिए.

एकलोक्सा टैबलेट के मुख्य इस्तेमाल

एकलोक्सा टैबलेट के फायदे

बैक्टीरिया से होने वाले संक्रमण का इलाज
एकलोक्सा 500mg टैबलेट एक एंटीबायोटिक दवा है जिसे बैक्टीरिया के कारण होने वाले अलग-अलग संक्रमण का इलाज करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. इनमें कान, नाक, गले, फेफड़ों, मूत्र मार्ग, त्वचा, और सॉफ्ट टिशूज के संक्रमण शामिल हैं. यह संक्रमण फैलाने वाले बैक्टीरिया को मारकर और उन्हें बढ़ने से रोककर काम करता है.

यह दवा आमतौर पर आपको जल्द ही बेहतर महसूस कराती है. हालांकि, आपको यह दवा डॉक्टर द्वारा बताई गई पूरी अवधि तक लेनी चाहिए, भले ही आप बेहतर महसूस करने लगें, इससे सभी बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं और दवा का असर कम होने (एंटीबायोटिक रेजिस्टेंस) का खतरा भी घटता है.

एकलोक्सा टैबलेट के साइड इफेक्ट

इस दवा से होने वाले अधिकांश साइड इफेक्ट में डॉक्टर की सलाह लेने की ज़रूरत नहीं पड़ती है और नियमित रूप से दवा का सेवन करने से साइट इफेक्ट अपने आप समाप्त हो जाते हैं. अगर साइड इफ़ेक्ट बने रहते हैं या लक्षण बिगड़ने लगते हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह लें
एकलोक्सा के सामान्य साइड इफेक्ट
  • सिरदर्द
  • चक्कर आना
  • मिचली आना
  • कब्ज
  • डायरिया

एकलोक्सा टैबलेट का इस्तेमाल कैसे करें

इस दवा की सही खुराक और इसे कितने समय तक लेना है, यह जानने के लिए अपने डॉक्टर से सलाह लें. इसे साबुत निगल लें. इसे चबाएं, कुचलें या तोड़ें नहीं. एकलोक्सा 500mg टैबलेट खाने के साथ या बिना खाना खाए भी लिया जा सकता है.
दूध, चीज, कर्ड, बटर, पनीर और आइस क्रीम जैसे डेयरी प्रोडक्ट के साथ एकलोक्सा 500mg टैबलेट लेने से बचें.

एकलोक्सा टैबलेट किस प्रकार काम करता है

एकलोक्सा 500mg टैबलेट एक एंटीबायोटिक है. यह डीएनए-गायरेज़ नामक बैक्टीरियल एंजाइम की क्रिया को रोककर काम करता है. यह बैक्टीरियल कोशिकाओं को विभाजन और मरम्मत से रोकता है, जिससे उन्हें मार देता है.

ख़ास टिप्स

  • डॉक्टर ने आपको एकलोक्सा 500mg टैबलेट लेने की सलाह संक्रमण के इलाज और लक्षणों में सुधार के लिए दी है.
  • बेहतर महसूस होने के बावजूद भी दवा की कोई खुराक ना छोड़ें और इलाज का कोर्स पूरा खत्म करें.
  • अगर आपको रैश, त्वचा में खुजली, चेहरे और मुंह पर सूजन, या सांस लेने में कठिनाई हो, तो एकलोक्सा 500mg टैबलेट का सेवन बंद करें और अपने डॉक्टर को तुरंत सूचित करें.
  • डायरिया साइड इफेक्ट के रूप में हो सकता है लेकिन जब आपका कोर्स पूरा हो जाता है तो इसे बंद करना चाहिए. अगर यह बंद नहीं होता है या अगर आपको मल में रक्त मिलता है तो अपने डॉक्टर को सूचित करें.
  • अगर आपको सूजन, सुन्न होने, या झनझनाहट जैसी संवेदनाएं महसूस हो रही है तो डॉक्टर को तुरन्त सूचित करें.
  • अगर आप गर्भवती हैं या गर्भ धारण की योजना बना रही हैं या स्तनपान कराती हैं तो अपने डॉक्टर को सूचित करें.

सुरक्षा संबंधी सलाह

अल्कोहल

अल्कोहल

डॉक्टर की सलाह लें
इसकी जानकारी नहीं है कि एकलोक्सा 500mg टैबलेट के साथ एल्‍कोहल का सेवन करना सुरक्षित है या नहीं. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
गर्भावस्था

गर्भावस्था

डॉक्टर की सलाह लें
गर्भावस्था के दौरान एकलोक्सा 500mg टैबलेट का उपयोग कितना सुरक्षित है, यह अभी पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है. गर्भवती महिलाओं पर इस दवा के पर्याप्त और सटीक शोध उपलब्ध नहीं हैं, और जानवरों पर किए गए परीक्षणों के आंकड़े भी प्रजनन सुरक्षा (Reproductive toxicity) के बारे में जानकारी देने के लिए काफी नहीं हैं. आपके डॉक्टर इस दवा को पर्चे पर लिखने से पहले, इसके फायदों और इससे होने वाले संभावित खतरों की अच्छी तरह जाँच करेंगे.
स्तनपान

स्तनपान

असुरक्षित
एकलोक्सा 500mg टैबलेट का स्तनपान के दौरान इस्तेमाल असुरक्षित है. स्टडीज़ से पता चलता है कि यह दवा बच्चे के लिए नुकसानदायक हो सकती है.
ड्राइविंग

ड्राइविंग

असुरक्षित
एकलोक्सा 500mg टैबलेट के कारण सतर्कता या एकाग्रता में कमी आ सकती है, नजर धुंधली हो सकती है और आपको नींद या चक्कर आ सकते हैं. इन लक्षणों के महसूस होने पर वाहन न चलाएं.
किडनी

किडनी

सावधानी बरतें
किडनी की गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों में एकलोक्सा 500mg टैबलेट का इस्तेमाल सावधानी के साथ किया जाना चाहिए. खुराक बदलने की ज़रूरत पड़ सकती है.
लिवर

लिवर

सावधानी बरतें
लिवर की बीमारियों से पीड़ित मरीजों में एकलोक्सा 500mg टैबलेट का इस्तेमाल सावधानी से किया जाना चाहिए. खुराक बदलने की ज़रूरत पड़ सकती है.
हालांकि, अगर इस दवा को लेने के दौरान आप में पीलिया के लक्षण या संकेत दिखें तो दवा बंद कर दें और अपने डॉक्टर को जानकारी दें.
All

अन्य दवाओं के साथ पारस्परिक प्रभाव (इंटरैक्शन)

एकलोक्सा को निम्नलिखित में से किसी भी दवा के साथ लेने पर उनमें से किसी का प्रभाव बदल सकता है और इससे कुछ अनचाहे साइड इफेक्ट हो सकते हैं
जानलेवा

डोम्पेरिडन (ओरल रूट)

डोम्पेरिडोन के साथ लेवोफ्लॉक्सासिन का सेवन न करें.
गंभीर

एमियोडैरोन (ओरल रूट)

वृद्धावस्था, क्रॉनिक हार्ट समस्या या कम पोटैशियम लेवल जैसे कारक अक्सर हार्ट रिदम में गड़बड़ी का कारण बन सकते हैं, और आपका डॉक्टर उनकी मौजूदगी में ईसीजी मॉनिटरिंग पर विचार कर सकता है.
गंभीर

एमियोडैरोन (इंजेक्शन रूट)

वृद्धावस्था, क्रॉनिक हार्ट समस्या या कम पोटैशियम लेवल जैसे कारक अक्सर हार्ट रिदम में गड़बड़ी का कारण बन सकते हैं, और आपका डॉक्टर उनकी मौजूदगी में ईसीजी मॉनिटरिंग पर विचार कर सकता है.
गंभीर

आर्टेमेथर (इंजेक्शन रूट)

वृद्धावस्था, क्रॉनिक हार्ट समस्या या कम पोटैशियम लेवल जैसे कारक अक्सर हार्ट रिदम में गड़बड़ी का कारण बन सकते हैं, और आपका डॉक्टर उनकी मौजूदगी में ईसीजी मॉनिटरिंग पर विचार कर सकता है.
गंभीर

आर्टेमेथर (ओरल रूट)

वृद्धावस्था, क्रॉनिक हार्ट समस्या या कम पोटैशियम लेवल जैसे कारक अक्सर हार्ट रिदम में गड़बड़ी का कारण बन सकते हैं, और आपका डॉक्टर उनकी मौजूदगी में ईसीजी मॉनिटरिंग पर विचार कर सकता है.

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

डॉक्टर द्वारा निर्धारित खुराक और अवधि में एकलोक्सा 500mg टैबलेट का इस्तेमाल सुरक्षित है. इसे ठीक वैसे लें जैसा डॉक्टर ने बताया हो और कोई भी खुराक न छोड़ें. अपने डॉक्टर के निर्देशों का ध्यान से पालन करें और अगर आपको कोई साइड इफेक्ट महसूस हो या उससे परेशानी हो तो डॉक्टर को बताएं.
अगर आप एकलोक्सा 500mg टैबलेट की खुराक लेना भूल जाते हैं, तो याद आते ही इसे ले लें. हालांकि, अगर आपकी अगली खुराक का समय लग गया है, तो छूटी हुई खुराक को छोड़ दें और निर्धारित समय में अगली निर्धारित खुराक लें. कोई खुराक छूट जाने पर, उसकी भरपाई के लिए डबल खुराक ना लें क्योंकि इससे साइड इफेक्ट होने की संभावना बढ़ सकती है.
हां, एकलोक्सा 500mg टैबलेट का इस्तेमाल डायरिया का कारण बन सकता है. यह एक एंटीबायोटिक है जो हानिकारक बैक्टीरिया को मारता है. हालांकि, यह आपके पेट या आंत में सहायक बैक्टीरिया को भी प्रभावित करता है और डायरिया का कारण बनता है. अगर आपको गंभीर डायरिया हो रहा है, तो इसके बारे में अपने डॉक्टर से बात करें.
नहीं, अगर आपको बेहतर महसूस होने लगा है तो भी एकलोक्सा 500mg टैबलेट लेना बंद न करें और इलाज का कोर्स पूरा करें. इंफेक्शन पूरी तरह ठीक होने से पहले ही आपके लक्षणों में सुधार दिख सकता है. अगर आप एकलोक्सा 500mg टैबलेट का इस्तेमाल करना बंद करते हैं, तो लक्षण वापस आ सकते हैं या बिगड़ सकते हैं. डॉक्टर द्वारा निर्धारित खुराक और अवधि में एकलोक्सा 500mg टैबलेट का सेवन जारी रखें.
हां, एकलोक्सा 500mg टैबलेट का इस्तेमाल मांसपेशियों के नुकसान के जोखिम को बढ़ाने के लिए जाना जाता है, आमतौर पर टखने में. एकलोक्सा 500mg टैबलेट लेने वाले सभी आयु के लोगों में मांसपेशियों को नुकसान हो सकता है, लेकिन यह 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों में अधिक महत्वपूर्ण हो सकता है. अगर आपको इस दवा का उपयोग करते समय किसी भी प्रकार का मांसपेशियों में दर्द महसूस होता है तो अपने डॉक्टर को सूचित करें.

फैक्ट बॉक्स

रासायनिक वर्ग

क्विनोलाइन कैर्बोक्साय्लिक एसिड्स

लत लगने की संभावना

नहीं

चिकित्सीय वर्ग

एंटी इनफेक्टाइव्स

एक्शन क्लास

बैक्टीरियल DNA रेप्लिकेशैन इन्हिबिटर्स- क्विनोलोनेस/ फ्लरोक्विनोलोनेस

संदर्भ

  1. Chambers HF, Deck DH. Sulfonamides, Trimethoprim, & Quinolons. In: Katzung BG, Masters SB, Trevor AJ, editors. Basic and Clinical Pharmacology. 11th ed. New Delhi, India: Tata McGraw Hill Education Private Limited; 2009. p. 820.
  2. Briggs GG, Freeman RK, editors. A Reference Guide to Fetal and Neonatal Risk: Drugs in Pregnancy and Lactation. 10th ed. Philadelphia, PA: Wolters Kluwer Health; 2015. pp. 794-95.
  3. Levofloxacin. Puerto Rico: Janssen Ortho LLC; 1996 [revised Sep. 2008]. [Accessed 01 Apr. 2019] (online) Available from:
  4. Chaves RG, Lamounier JA. Breastfeeding and maternal medications. J Pediatr (Rio J). 2004;80(5 Suppl):S189-98. [Accessed 08 Apr. 2019] (online) Available from:
  5. Central Drugs Standard Control Organisation (CDSCO). [Accessed 01 Apr. 2019] (online) Available from:
  6. Levofloxacin. Piscataway, NJ: Camber Pharmaceuticals, Inc.; 2025 [Accessed 04 Jan. 2026] (online). Available from:
100% असली प्रोडक्ट
100% असली प्रोडक्ट
सुरक्षित भुगतान
सुरक्षित भुगतान
संपर्क रहित डिलीवरी
संपर्क रहित डिलीवरी
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
<h3 class=titleMediumExtraBold>और अधिक जानना चाहते हैं</h3>

और अधिक जानना चाहते हैं

हम आपको प्रमाणिक, भरोसेमंद और प्रासंगिक जानकारी प्रदान करते हैं
<h3 class=titleMediumExtraBold>क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?</h3>

क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?

डिस्क्लेमर

टाटा 1mg's का एकमात्र उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उसके उपभोक्ताओं को एक्सपर्ट द्वारा जांच की गई, सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिले. हालांकि, यहां निहित जानकारी का उपयोग एक योग्य चिकित्सक की सलाह के लिए विकल्प के रूप में नहीं किया जाना चाहिए. यहां दिए गए विवरण सिर्फ़ आपकी जानकारी के लिए हैं. यह संभव है कि इसमें स्वास्थ्य संबधी किसी विशेष समस्या, लैब टेस्ट, दवाओं और उनके सभी संभावित दुष्प्रभावों, पारस्परिक प्रभाव और उनसे जुड़ी सावधानियां एवं चेतावनियों के बारे में सारी जानकारी सम्मिलित ना हो। किसी भी दवा या बीमारी से जुड़े अपने सभी सवालों के लिए डॉक्टर से संपर्क करें. हमारा उद्देश्य डॉक्टर और मरीज के बीच के संबंध को मजबूत बनाना है, उसका विकल्प बनना नहीं.

मार्केटर की जानकारी

Name: Akmed Biotech
Address: प्लॉट नं. 1139, 1st फ्लोर, गोविंदपुरा, मणिमाजरा, चंडीगढ़, हरियाणा 160101

विक्रेता विवरण

मूल देश: भारत
A लाइसेंस वेंडर पार्टनरआपकी सबसे नज़दीकी लोकेशन से एकलोक्सा 500mg टैबलेट डिलीवर करेगा. जैसे ही फार्मेसी आपका ऑर्डर स्वीकार कर लेती है, फार्मेसी का विवरण आपके साथ शेयर किया जाएगा. आपके ऑर्डर की स्वीकृति आपके डॉक्टर की ℞ की वैधता और इस दवा की उपलब्धता पर आधारित है.

किसी भी समस्या के मामले में, हमसे संपर्क करें

ईमेल आईडी: [email protected]
फोन नंबर: 0124-4166666
पता: 5th फ्लोर, प्रेसीडेंसी बिल्डिंग टावर-बी, 46/4 महरौली गुडगाँव रोड, सेक्टर-14, गुरुग्राम, हरियाणा -122001, भारत

हमारे पास उपलब्ध टेस्ट

हमें डॉक्टर के पर्चे की आवश्यकता क्यों है?
close sheet