

टफसिड इन्जेक्शन को गंभीर रूप से बीमार रोगियों में स्ट्रेस अल्सर की रोकथाम करने के लिए भी किया जाता है और इसे एस्पिरेशन-संबंधी जटिलताओं की रोकथाम करने में मदद करने के लिए एनेस्थेटिक दवा से पहले एडमिनिस्टर किया जाता है. यह प्रोटोन पंप इंहिबिटर (पीपीआई) के नाम से जानी जाने वाली दवाओं की श्रेणी से संबंधित है. यह दवा पेशेवर स्वास्थ्यकर्मी द्वारा नस में दी जाती है और अगर आपके डॉक्टर को लगता है कि गोली की तुलना में इन्जेक्शन आपके लिए उपयुक्त है, तभी यह दी जाती है. डोज़ आपकी अंडरलाइंग कंडीशन और दवा के प्रति आपके रिस्पॉन्स पर निर्भर करेगी. आपका डॉक्टर इलाज की अवधि निर्धारित करेगा लेकिन आपको इसे वैसे ही लेना चाहिए जैसा निर्धारित है, भले ही आपके लक्षण जल्दी से गायब हो जाएं. आप समय समय पर काम मात्रा में भोजन करके इलाज की कुशलता बढ़ा सकते हैं और जैसे चाय और कॉफी जैसे कैफीन युक्त ड्रिंक्स, और मसालेदार या फैटी खाना खाने से बच सकते हैं.
इस दवा के सबसे सामान्य साइड इफेक्ट में मिचली आना, उल्टी, सिरदर्द, चक्कर आना, पेट की गैस, डायरिया, पेट दर्द और थ्रोम्बोफ्लेबिटिस (दर्द, लालिमा और नसों में सूजन) शामिल हैं. ये लक्षण आमतौर पर हल्के होते हैं, लेकिन अगर वे आपको परेशान करते हैं या नहीं जाते, तो अपने डॉक्टर से परामर्श करें. लंबे समय तक इस दवा के इस्तेमाल से साइड इफेक्ट का जोखिम बढ़ सकता है. उदाहरण के लिए, 1 वर्ष से अधिक समय तक इस दवा का इस्तेमाल आपके हड्डी के फ्रैक्चर का जोखिम बढ़ा सकता है, विशेष रूप से हाई डोज़ के साथ. हड्डियों की क्षति (ऑस्टियोपोरोसिस) को रोकने के तरीकों जैसे कैल्शियम और विटामिन डी सप्लीमेंट लेने के बारे में अपने डॉक्टर से बात करें.
टफसिड इन्जेक्शन कुछ लोगों के लिए उपयुक्त नहीं है. इस दवा को लेने से पहले, अगर आपको लिवर संबंधी गंभीर समस्याएं हैं, एचआईवी के लिए दवाएं ले रहे हैं, और अतीत में इसी तरह की दवाओं से कभी एलर्जिक रिएक्शन हुए, या हड्डी के नुकसान (ऑस्टियोपोरोसिस) से पीड़ित है तो आपको अपने डॉक्टर को बताने की जरूरत है. गर्भवती या स्तनपान कराने वाली महिलाओं को इसे लेने से पहले डॉक्टर से भी परामर्श करना चाहिए. शराब पीने से बचें क्योंकि इससे आपके पेट में अत्यधिक एसिड बनता है और आपके लक्षण और अधिक बिगड़ सकते हैं. अपनी बंद आंखों पर गर्म या ठंडा पैक रखने की कोशिश करें.






















पहले अपना प्रोडक्ट प्राप्त करें, फिर अपने ऑर्डर से संतुष्ट होने के बाद ही भुगतान करें
इस तरह के प्रोडक्ट्स वापस नहीं किए जाते हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि अगले व्यक्ति को इस्तेमाल की गई वस्तु न मिले
समाप्ति तिथि बैच के अनुसार अलग-अलग हो सकती है. सभी बैच में डिस्पैच की तिथि से 3-महीने की शेल्फ लाइफ होती है.
MRP बैच के अनुसार अलग-अलग हो सकता है. पैकेजिंग, हैंडलिंग, शिपिंग या डिलीवरी शुल्क सहित कोई भी अतिरिक्त शुल्क खरीदने से पहले स्पष्ट रूप से प्रकट किया जाएगा.
