


टेनलीविन एम 1000mg/20mg टैबलेट
लेखक डॉ. लिपिका खुराना, पीजीडीएचएचएम, बीडीएस,
समीक्षक डॉ. मेखला चंद्रा, MD, MBBS,
लास्ट अपडेटेड on 22 Aug 2026 | 01:04 AM (IST)

अतिरिक्त ऑफ़र के साथ अधिक बचत करें







सामान्य जानकारी
शामिल है
मार्केटर
स्टोरेज के निर्देश



परिचय
टेनलीविन एम 1000mg/20mg टैबलेट को अकेले या डायबिटीज की अन्य दवाओं के साथ दिया जा सकता है. सभी डायबिटीज दवाएं स्वस्थ आहार और नियमित व्यायाम के साथ इस्तेमाल करने पर अच्छी तरह से काम करती हैं. आपको जो डोज़ दी जाएगी वह आपकी कंडीशन, ब्लड शुगर लेवल और आपके द्वारा ली जाने वाली अन्य दवाओं पर निर्भर करेगी. इसे भोजन के साथ लेने से पेट की खराबी की संभावना कम होती है.
अधिकतम लाभ पाने के लिए आपको इसे नियमित रूप से हर दिन एक तय समय पर ही लेना चाहिए और जब तक डॉक्टर सलाह न दे तब तक इसे लेना बंद नहीं करना चाहिए. यह आपके ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करता है और भविष्य में होने वाली गंभीर समस्याओं को रोकने में मदद करता है. इस दवा के सेवन के दौरान डॉक्टर द्वारा बताए गए डाइट और व्यायाम से जुड़े दिशानिर्देशों का गंभीरता से पालन करें. आपकी जीवनशैली डायबिटीज को नियंत्रित करने में एक बड़ी भूमिका निभाती है.
इस दवा को लेने के सबसे सामान्य साइड इफेक्ट में डायरिया, मिचली आना, उल्टी, पेट खराब होना और सिरदर्द शामिल हैं. अगर आप इंसुलिन या सल्फोनिल्यूरिया जैसी डायबिटीज की अन्य दवाएं भी ले रहे हैं, तो संभव है कि साइड इफेक्ट के रूप में ब्लड शुगर लेवल लो (हाइपोग्लाइसीमिया) हो जाए, इसलिए आपको जानना होगा कि इसे कैसे पहचानना है और इससे कैसे निपटना है.
यह दवा सभी के लिए उपयुक्त नहीं है. यदि आपको किडनी, लीवर या हृदय रोग, या अग्न्याशय की समस्या है, या यदि आप बहुत अधिक शराब पीते हैं तो इसे लेने से पहले डॉक्टर को बताएं. गर्भवती या स्तनपान कराने वाली महिलाओं को भी इस दवा को लेने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए. कुछ अन्य दवाएं इस दवा के असर को प्रभावित कर सकती हैं इसलिए आप जो भी दवाएं पहले से ले रहे हैं उसके बारे में डॉक्टर को बताएं जिससे आप सुनिश्चित हो सकें कि यह दवा आपके लिए सुरक्षित है. आपको शराब पीने से परहेज करना चाहिए क्योंकि यह ब्लड ग्लूकोज को कम करता है. आपके डॉक्टर इलाज शुरू करने से पहले और इलाज के दौरान आपके किडनी फंक्शन और ब्लड शुगर के लेवल की जांच करेंगे.
टेनलीविन एम टैबलेट के मुख्य इस्तेमाल
टेनलीविन एम टैबलेट के फायदे
टेनलीविन एम 1000mg/20mg टैबलेट दो दवाओं का एक मिश्रण है जो ब्लड शुगर के स्तर को कम करने के विभिन्न तरीकों से एक साथ काम करता है. ब्लड ग्लूकोज के लेवल को कम करना डायबिटीज को नियंत्रित करने का प्रमुख हिस्सा है. अगर आप अपने ब्लड ग्लूकोज के लेवल को नियंत्रित कर लेते हैं, तो डायबिटीज से होने वाली गंभीर समस्याओं जैसे कि किडनी ख़राब होना, आँखें ख़राब होना, नसों से जुड़ी समस्याएं और अंगों की क्षति के जोखिम को भी कम किया जा सकता है. इसके अलावा, डायबिटीज़ पर उचित नियंत्रण से हृदय रोग और स्ट्रोक का जोखिम भी कम हो सकता है. उचित आहार और व्यायाम के साथ इस दवा का नियमित सेवन आपको स्वस्थ और सामान्य जीवन जीने में मदद करेगा. निर्धारित अवधि तक इस दवा का इस्तेमाल जारी रखें क्योंकि इससे आपके भावी स्वास्थ्य की सुरक्षा हो रही है.
टेनलीविन एम टैबलेट के साइड इफेक्ट
- मिचली आना
- उल्टी
- डायरिया
- खून में कैल्शियम का लेवल घट जाना
- कब्ज
- जोड़ों का दर्द
टेनलीविन एम टैबलेट का इस्तेमाल कैसे करें
टेनलीविन एम टैबलेट किस प्रकार काम करता है
All substitutes for Tenliwin M 1000mg/20mg Tablet
Glyceliptin M Forte 1000mg/20mg Tablet
Glucowise M Plus 20/1000mg Tablet
Glytrin-Met 1000 Tablet
Tenelivio MF 1000mg/20mg Tablet
Tensorin M Forte 1000mg/20mg Tablet
ख़ास टिप्स
- आपको यह कॉम्बिनेशन दवा लेने की सलाह दी गई है क्योंकि यह ब्लड शुगर को अकेले मेटफॉर्मिनलेने से बेहतर नियंत्रित कर सकता है.
- नियमित एक्सरसाइज और स्वस्थ आहार के अलावा इसे ब्लड शुगर के स्तर को कम करने के लिए लें.
- पेट खराब होने की संभावना कम करने के लिए इसे भोजन के साथ लें.
- डायबिटीज की अन्य दवाओं की तुलना में इससे वजन बढ़ने और ब्लड शुगर लेवल कम होने की संभावना कम रहती है.
- जब आप इस दवा का सेवन कर रहे हों तो अपने ब्लड शुगर लेवल की नियमित जांच करें.
- अगर आप कोई सर्जरी कराने जा रहे हैं जिसमें जनरल एनेस्थेटिक का प्रयोग होगा, तो डॉक्टर को अपने डायबिटीज के इलाज के बारे में बताएं.
- यदि आपको गहरी सांसें आ रही है, सांस तेजी से चल रही है, लगातार मिचली आना, उल्टी और पेट दर्द का अनुभव हो रहा है तो इस बारे में तुरंत अपने डॉक्टर को बताएं क्योंकि टेनलीविन एम 1000mg/20mg टैबलेट लैक्टिक एसिडोसिस नामक एक दुर्लभ पर गंभीर स्थिति का कारण बन सकता है, जिसमें ब्लड में लैक्टिक एसिड की मात्रा बढ़ जाती है.
सुरक्षा संबंधी सलाह

अल्कोहल

गर्भावस्था

स्तनपान

ड्राइविंग

किडनी
गंभीर किडनी की बीमारी से पीड़ित मरीजों को टेनलीविन एम 1000mg/20mg टैबलेट का इस्तेमाल करने की सलाह नहीं दी जाती है. इस दवा का सेवन करते समय किडनी फंक्शन टेस्ट की नियमित निगरानी की सलाह दी जाती है.

लिवर
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
फैक्ट बॉक्स
लत लगने की संभावना
चिकित्सीय वर्ग
संदर्भ
- Metformin hydrochloride. Princeton, New Jersey: Bristol-Myers Squibb Company. [Accessed 08 Apr. 2019] (online) Available from:
- Kishimoto M. Teneligliptin: A DPP-4 inhibitor for the treatment of type 2 diabetes. Diabetes Metab Syndr Obes. 2013;6:187-95. [Accessed 08 Apr. 2019] (online) Available from:
- Metformin hydrochloride oral solution. Gloversville, New York: Ranbaxy Pharmaceuticals Inc.; 2003. [Accessed 08 Apr. 2019] (online) Available from:
- Teneligliptin and Metformin hydrochloride [Product Monograph] Mumbai, Maharashtra: Panacea Biotec Limited; 2019. [Accessed 20 Oct. 2021] (online) Available from:
- Teneligliptin and Metformin hydrochloride [Product information] Pune, India: Centaur Pharma Ltd.; 2018. [Accessed 20 Oct. 2021] (online) Available from:
- Teneligliptin and Metformin hydrochloride [Packaging information] Pune, India: Centaur Pharma Ltd. [Accessed 20 Oct. 2021] (online) Available from:
- Teneligliptin and Metformin Hydrochloride ER [Patient Information Sheet]. Ahmedabad, Gujarat: TORRENT PHARMACEUTICALS LTD.; 2016. [Accessed 28th Sept. 2023] (online) Available from:




और अधिक जानना चाहते हैं
हम आपको प्रमाणिक, भरोसेमंद और प्रासंगिक जानकारी प्रदान करते हैंक्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?
डिस्क्लेमर
मार्केटर की जानकारी
Address: 351, 2nd फ्लोर, इंडस्ट्रियल एरिया, फेज-2, पंचकुला-134113
विक्रेता विवरण
हमारे पास उपलब्ध टेस्ट
- सीबीसी (कम्पलीट ब्लड काउंट)
- एफबीएस (फास्टिंग ब्लड शुगर)
- थायरॉइड प्रोफाइल टोटल (T3, T4 और TSH)
- HbA1c (ग्लायकोसिलेटेड हीमोग्लोबिन)
- पीपीबीएस (पोस्टप्रैन्डियल ब्लड शुगर)
- लिपिड प्रोफाइल
- विटामिन डी (25-हाइड्रॉक्सी)
- यूरिन आर/एम (यूरिन रूटीन और माइक्रोस्कोपी)
- कोरोनावायरस कोविड -19 टेस्ट- RT PCR
- एलएफटी (लिवर फंक्शन टेस्ट)
- केएफटी (किडनी फंक्शन टेस्ट)
- टीएसएच (थायरॉयड स्टिमुलेटिंग हार्मोन) अल्ट्रासेंसिटिव
- ईएसआर (एरिथ्रोसाइट सेडिमेंटेशन रेट)
- यूरिक एसिड, सीरम
- विटामिन B12
- सीआरपी (सी-रिएक्टिव प्रोटीन), क्वांटिटेटिव
- यूरिन सी/एस (यूरीन कल्चर और सेन्सिटिविटी)
- सीरम इलेक्ट्रोलाइट्स
- सीरम कैल्शियम
- सीरम क्रिएटिनिन
- डायबिटीज स्क्रीनिंग (HbA1C और फास्टिंग शुगर)
- इलेक्ट्रोलाइट्स के साथ केएफटी (इलेक्ट्रोलाइट्स के साथ किडनी फंक्शन टेस्ट)
- कोलेस्टेरॉल - टोटल
- एचबीए (हेमोग्लोबिन)
- कम्प्लीट हीमोग्राम (सीबीसी और ईएसआर)













