Sign in to your account
or
By signing in you agree to our
Terms & conditions
 and 
Privacy policy
People Icon
21 लोग
हाल ही में इसे खरीदा है
टेनेज़ा-एम 1000 टैबलेट एर 1
टेनेज़ा-एम 1000 टैबलेट एर 2
टेनेज़ा-एम 1000 टैबलेट एर 3
टेनेज़ा-एम 1000 टैबलेट एर 4

टेनेज़ा-एम 1000 टैबलेट एर

मेटफॉर्मिन (1000mg)+ Teneligliptin (20mg)
असली
प्रामाणिकता सुनिश्चित
डॉक्टर की पर्ची
ज़रूरी है
टेनेजा-एम 1000 टैबलेट ईआर दो दवाओं का मिश्रण है जो टाइप 2 डायबिटीज मेलिटस के लोगों में हाई शुगर लेवल के स्तर को नियंत्रित करता है. यह डायबिटीज की गंभीर जटिलताओं जैसे कि किडनी खराब होना और अंधापन को रोकने में मदद करता है और दिल का दौरा या स्ट्रोक होने की संभावना को भी कम कर सकता है.

लेखक डॉ. लिपिका खुराना, पीजीडीएचएचएम, बीडीएस,
समीक्षक डॉ. मेखला चंद्रा, एमडी, एमबीबीएस,
लास्ट अपडेटेड on 01 सितंबर 2026 | 01:02 AM (Ist)
विकल्प के साथ 11% अधिक बचाएं
Chevron Icon
₹299
एमआरपी₹331.75
10% की छूट
(सभी टैक्स सहित)
Get for
₹254
right chevron icon
न्यूनतम शॉपिंग वैल्यू ₹1200
Use Code 1MGNEWPLUS
Get for
₹275
right chevron icon
न्यूनतम शॉपिंग वैल्यू ₹300
Use Code 1MGNEW
1/2
वेलकम गिफ्ट | पहले ऑर्डर के लिए
15% EXTRA OFF
divider
care plan
Get Extra 4% off + Free Delivery
at ₹165 (3 months)
Add Care Plan
Are you sure you want to remove Care Plan?
15 tablet er
डिलीवरी का समय 10pm, आज
Delivery Icon
Location Icon
Gurgaon
 
 
0
footer-icon

भुगतान, रिटर्न और एक्सपायरी

कैश ऑन डिलीवरी

उपलब्ध है

मुफ्त रिटर्न

7 दिनों के भीतर शिकायत दर्ज कर सकते हैं

समाप्ति के बाद

फरवरी, 2028

कीमत की जानकारी

प्रदर्शित कीमत MRP है (लागू टैक्स सहित). आपकी खरीद पूरी करने से पहले कोई भी अतिरिक्त शुल्क (शिपिंग, हैंडलिंग और/या प्लेटफॉर्म शुल्क आदि) प्रकट किया जाएगा.

Header Image
Substitute Savings
11% कम भुगतान करें इसके साथ एक सामान्य विकल्प के साथ समान सॉल्ट कॉम्बिनेशन
इसमें वही घटक (कॉम्पोजिशन) मौजूद हैं
अभी आप देख रहे हैं
टेनेज़ा-एम 1000 टैबलेट एर
टेनेज़ा-एम 1000 टैबलेट एर
15 टैबलेट एर की स्ट्रिप
₹16.93 प्रति यूनिट
₹299
₹331.75

₹254

के लिए ऑर्डर
₹1200
आज 10pm तक पाएं
टोरेंट फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड द्वारा
11% कम कीमत
tag icon
टेनाली एम 1000mg/20mg टैबलेट ईआर
टेनाली एम 1000mg/20mg टैबलेट ईआर
10 टैबलेट एर की स्ट्रिप
₹15.0 प्रति यूनिट
कैसे?
₹177
₹177.66
None% off

₹150

के लिए ऑर्डर
₹1200
डिलीवरी का समय 60 मिनट
कैडिला फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड द्वारा
5K+ यूज़र इस महीने जेनेरिक्स पर स्विच हो गए हैं

सामान्य जानकारी

शामिल है

मेटफॉर्मिन (1000mg)+ Teneligliptin (20mg)

मार्केटर

Torrent Pharmaceuticals Ltd

स्टोरेज के निर्देश

25°c से कम तापमान पर स्टोर करें
अपनी भाषा चुनें हिंदी
टेनेज़ा-एम 1000 टैबलेट एर 1
टेनेज़ा-एम 1000 टैबलेट एर 2
टेनेज़ा-एम 1000 टैबलेट एर 3
टेनेज़ा-एम 1000 टैबलेट एर 4

परिचय

टेनेजा-एम 1000 टैबलेट ईआर को अकेले या डायबिटीज की अन्य दवाओं के साथ दिया जा सकता है. सभी डायबिटीज दवाएं स्वस्थ आहार और नियमित व्यायाम के साथ इस्तेमाल करने पर अच्छी तरह से काम करती हैं. आपको जो डोज़ दी जाएगी वह आपकी कंडीशन, ब्लड शुगर लेवल और आपके द्वारा ली जाने वाली अन्य दवाओं पर निर्भर करेगी. इसे भोजन के साथ लेने से पेट की खराबी की संभावना कम होती है.

अधिकतम लाभ पाने के लिए आपको इसे नियमित रूप से हर दिन एक तय समय पर ही लेना चाहिए और जब तक डॉक्टर सलाह न दे तब तक इसे लेना बंद नहीं करना चाहिए. यह आपके ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करता है और भविष्य में होने वाली गंभीर समस्याओं को रोकने में मदद करता है. इस दवा के सेवन के दौरान डॉक्टर द्वारा बताए गए डाइट और व्यायाम से जुड़े दिशानिर्देशों का गंभीरता से पालन करें. आपकी जीवनशैली डायबिटीज को नियंत्रित करने में एक बड़ी भूमिका निभाती है.

इस दवा को लेने के सबसे सामान्य साइड इफेक्ट में डायरिया, मिचली आना, उल्टी, पेट खराब होना और सिरदर्द शामिल हैं. अगर आप इंसुलिन या सल्फोनिल्यूरिया जैसी डायबिटीज की अन्य दवाएं भी ले रहे हैं, तो संभव है कि साइड इफेक्ट के रूप में ब्लड शुगर लेवल लो (हाइपोग्लाइसीमिया) हो जाए, इसलिए आपको जानना होगा कि इसे कैसे पहचानना है और इससे कैसे निपटना है.

यह दवा सभी के लिए उपयुक्त नहीं है. यदि आपको किडनी, लीवर या हृदय रोग, या अग्न्याशय की समस्या है, या यदि आप बहुत अधिक शराब पीते हैं तो इसे लेने से पहले डॉक्टर को बताएं. गर्भवती या स्तनपान कराने वाली महिलाओं को भी इस दवा को लेने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए. कुछ अन्य दवाएं इस दवा के असर को प्रभावित कर सकती हैं इसलिए आप जो भी दवाएं पहले से ले रहे हैं उसके बारे में डॉक्टर को बताएं जिससे आप सुनिश्चित हो सकें कि यह दवा आपके लिए सुरक्षित है. आपको शराब पीने से परहेज करना चाहिए क्योंकि यह ब्लड ग्लूकोज को कम करता है. आपके डॉक्टर इलाज शुरू करने से पहले और इलाज के दौरान आपके किडनी फंक्शन और ब्लड शुगर के लेवल की जांच करेंगे.

टेनेजा-एम टैबलेट ईआर के मुख्य इस्तेमाल

टेनेजा-एम टैबलेट ईआर के फायदे

टाइप 2 डायबिटीज मेलिटस का इलाज
टेनेजा-एम 1000 टैबलेट ईआर दो दवाओं का एक मिश्रण है जो ब्लड शुगर के स्तर को कम करने के विभिन्न तरीकों से एक साथ काम करता है. ब्लड ग्लूकोज के लेवल को कम करना डायबिटीज को नियंत्रित करने का प्रमुख हिस्सा है. अगर आप अपने ब्लड ग्लूकोज के लेवल को नियंत्रित कर लेते हैं, तो डायबिटीज से होने वाली गंभीर समस्याओं जैसे कि किडनी ख़राब होना, आँखें ख़राब होना, नसों से जुड़ी समस्याएं और अंगों की क्षति के जोखिम को भी कम किया जा सकता है. इसके अलावा, डायबिटीज़ पर उचित नियंत्रण से हृदय रोग और स्ट्रोक का जोखिम भी कम हो सकता है. उचित आहार और व्यायाम के साथ इस दवा का नियमित सेवन आपको स्वस्थ और सामान्य जीवन जीने में मदद करेगा. निर्धारित अवधि तक इस दवा का इस्तेमाल जारी रखें क्योंकि इससे आपके भावी स्वास्थ्य की सुरक्षा हो रही है.

टेनेजा-एम टैबलेट ईआर के साइड इफेक्ट

इस दवा से होने वाले अधिकांश साइड इफेक्ट में डॉक्टर की सलाह लेने की ज़रूरत नहीं पड़ती है और नियमित रूप से दवा का सेवन करने से साइट इफेक्ट अपने आप समाप्त हो जाते हैं. अगर साइड इफ़ेक्ट बने रहते हैं या लक्षण बिगड़ने लगते हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह लें
टेनेज़ा-एम के सामान्य साइड इफेक्ट
  • मिचली आना
  • उल्टी
  • डायरिया
  • खून में कैल्शियम का लेवल घट जाना
  • कब्ज
  • जोड़ों का दर्द

टेनेजा-एम टैबलेट ईआर का इस्तेमाल कैसे करें

इस दवा की सही खुराक और इसे कितने समय तक लेना है, यह जानने के लिए अपने डॉक्टर से सलाह लें. इसे साबुत निगल लें. इसे चबाएं, कुचलें या तोड़ें नहीं. आमतौर पर टेनेजा-एम 1000 टैबलेट ईआर को खाने के साथ या खाने के बाद लेना चाहिए.

टेनेजा-एम टैबलेट ईआर किस प्रकार काम करता है

टेनेजा-एम 1000 टैबलेट ईआर दो एंटीडायबेटिक दवाओं का मिश्रण है:

ख़ास टिप्स

  • आपको यह कॉम्बिनेशन दवा लेने की सलाह दी गई है क्योंकि यह ब्लड शुगर को अकेले मेटफॉर्मिनलेने से बेहतर नियंत्रित कर सकता है.
  • नियमित एक्सरसाइज और स्वस्थ आहार के अलावा इसे ब्लड शुगर के स्तर को कम करने के लिए लें.
  • पेट खराब होने की संभावना कम करने के लिए इसे भोजन के साथ लें.
  • डायबिटीज की अन्य दवाओं की तुलना में इससे वजन बढ़ने और ब्लड शुगर लेवल कम होने की संभावना कम रहती है.
  • जब आप इस दवा का सेवन कर रहे हों तो अपने ब्लड शुगर लेवल की नियमित जांच करें.
  • अगर आप कोई सर्जरी कराने जा रहे हैं जिसमें जनरल एनेस्थेटिक का प्रयोग होगा, तो डॉक्टर को अपने डायबिटीज के इलाज के बारे में बताएं.
  • यदि आपको गहरी सांसें आ रही है, सांस तेजी से चल रही है, लगातार मिचली आना, उल्टी और पेट दर्द का अनुभव हो रहा है तो इस बारे में तुरंत अपने डॉक्टर को बताएं क्योंकि टेनेजा-एम 1000 टैबलेट ईआर लैक्टिक एसिडोसिस नामक एक दुर्लभ पर गंभीर स्थिति का कारण बन सकता है, जिसमें ब्लड में लैक्टिक एसिड की मात्रा बढ़ जाती है.

सुरक्षा संबंधी सलाह

अल्कोहल

अल्कोहल

असुरक्षित
टेनेजा-एम 1000 टैबलेट ईआर के साथ शराब पीना सुरक्षित नहीं है
गर्भावस्था

गर्भावस्था

असुरक्षित
गर्भावस्था के दौरान टेनेजा-एम 1000 टैबलेट ईआर बहुत असुरक्षित है. इससे गर्भ में पल रहे बच्चे को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है और बच्चे में जन्म से जुड़ी समस्याएं या गर्भपात का खतरा बढ़ सकता है. अगर आप गर्भवती हैं या गर्भधारण करने की योजना बना रही हैं, तो इस दवा का इस्तेमाल न करें.
स्तनपान

स्तनपान

असुरक्षित
टेनेजा-एम 1000 टैबलेट ईआर का स्तनपान के दौरान इस्तेमाल असुरक्षित है. स्टडीज़ से पता चलता है कि यह दवा बच्चे के लिए नुकसानदायक हो सकती है.
ड्राइविंग

ड्राइविंग

सावधानी बरतें
अगर आपका ब्लड शुगर बहुत कम या बहुत अधिक हो जाता है, तो टेनेजा-एम 1000 टैबलेट ईआर आपकी ड्राइविंग क्षमता को प्रभावित कर सकता है. अपने ब्लड ग्लूकोज की निगरानी करें और अगर प्रभावित हो तो ड्राइविंग से बचें.
किडनी

किडनी

सावधानी बरतें
किडनी की गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों में टेनेजा-एम 1000 टैबलेट ईआर का इस्तेमाल सावधानी के साथ किया जाना चाहिए. खुराक बदलने की ज़रूरत पड़ सकती है.
गंभीर किडनी की बीमारी से पीड़ित मरीजों को टेनेजा-एम 1000 टैबलेट ईआर का इस्तेमाल करने की सलाह नहीं दी जाती है. इस दवा का सेवन करते समय किडनी फंक्शन टेस्ट की नियमित निगरानी की सलाह दी जाती है.
लिवर

लिवर

असुरक्षित
लिवर की बीमारी वाले मरीजों को टेनेजा-एम 1000 टैबलेट ईआर का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह उनके लिए नुकसानदायक हो सकती है.
All

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

हां, यदि आप डॉक्टर द्वारा बताई गई खुराक और अवधि के अनुसार टेनेजा-एम 1000 टैबलेट ईआर लेते हैं, तो इसका इस्तेमाल करना सुरक्षित होता है. हालांकि, निर्धारित खुराक लेने के बावजूद आपको मिचली आना, डायरिया, उल्टी, पेट में गड़बड़ी, सिरदर्द, नाक बंद होना, गले में खराश, रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन और हाइपोग्लाइसीमिया (लो ब्लड शुगर लेवल) जैसे सामान्य साइड इफेक्ट का अनुभव हो सकता है. हाइपोग्लाइसेमिया अपेक्षाकृत उन मरीजों में सामान्य है जो इंसुलिन या सल्फोनिलयूरिया के साथ टेनेजा-एम 1000 टैबलेट ईआर ले रहे हैं. अगर इस दवा को लेते समय आपको कोई परेशानी लगातार बनी रहती है, तो अपने डॉक्टर को इसके बारे में बताएं.
टेनेजा-एम 1000 टैबलेट ईआर के इस्तेमाल से आमतौर पर हाइपोग्लाइसेमिया (ब्लड शुगर लेवल का कम होना) नहीं होता है. लेकिन, अगर इस दवा को लेते समय कैलोरी का पर्याप्त सप्लीमेंट नहीं है, तो यह हो सकता है. हाइपोग्लाइसीमिया के लक्षणों में मिचली, सिरदर्द, चिड़चिड़ापन, भूख, पसीना, चक्कर आना, हृदय गति तेज़ होना और चिंता या कंपकंपी महसूस करना शामिल हैं. अगर आप अपने भोजन को भूल जाते हैं या देरी करते हैं, शराब पीते हैं, अधिक व्यायाम करते हैं या इसके साथ कोई अन्य एंटीडायबिटिक दवा लेते हैं, तो लक्षण दिखाई देने की संभावना अधिक होती है. इसलिए, ब्लड शुगर लेवल की नियमित निगरानी महत्वपूर्ण है. हमेशा अपने साथ ग्लूकोज टैबलेट, शहद या फलों का जूस ले जाने की सलाह दी जाती है.
हां, टेनेजा-एम 1000 टैबलेट ईआर के इस्तेमाल से मिचली आना और उल्टी हो सकता है. उल्टी के मामले में, पानी या अन्य तरल पदार्थों को थोड़ी-थोड़ी मात्रा में कई बार लें. अगर उल्टी की समस्या लगातार बनी हुई है और आपको डिहाइड्रेशन के संकेत दिखते हैं जैसे कि गाढ़े रंग का तेज बदबूदार मूत्र या कम पेशाब लगना आदि तो इस बारे में अपने डॉक्टर से बात करें. डॉक्टर से परामर्श किए बिना किसी अन्य दवा का सेवन ना करें.
अगर पहले से पता हो कि इस दवा के किसी भी कम्पोनेंट या घटक से मरीज को एलर्जी है, तो ऐसे मरीजों के लिए टेनेजा-एम 1000 टैबलेट ईआर का इस्तेमाल हानिकारक माना जाता है. गंभीर गुर्दे की खराबी, लिवर की खराबी, कंजेस्टिव हार्ट फेलियर, लैक्टिक एसिडोसिस या डायबिटिक कीटोएसिडोसिस वाले मरीजों के लिए भी इस दवा का इस्तेमाल हानिकारक माना जाता है.
हां, टेनेजा-एम 1000 टैबलेट ईआर का इस्तेमाल लैक्टिक एसिडोसिस का कारण बन सकता है, जिसे माला (मेटफॉर्मिन-असोसिएटिड लैक्टिक एसिडोसिस) भी कहा जाता है. यह रक्त में लैक्टिक एसिड के बढ़ते स्तर के कारण होता है. यह मेटफॉर्मिन के इस्तेमाल से जुड़ा एक बहुत ही दुर्लभ साइड इफेक्ट है और इसलिए इसे किडनी की बीमारी वाले मरीजों, वयोवृद्ध मरीजों और बहुत अधिक शराब पीने वाले मरीजों को नहीं दिया जाता है. लैक्टिक एसिडोसिस के लक्षणों में मांसपेशियों में दर्द या कमजोरी, चक्कर आना, थकान, हाथों और पैरों में सर्दी महसूस होना, सांस लेने में कठिनाई, मिचली आना, उल्टी, पेट दर्द या दिल की धड़कन धीमी होना शामिल हो सकते हैं. अगर आपको ये लक्षण हैं, तो टेनेजा-एम 1000 टैबलेट ईआर लेना बंद करें और तुरंत अपने डॉक्टर से परामर्श करें.
हां, टेनेजा-एम 1000 टैबलेट ईआर का लंबे समय तक इस्तेमाल करने से विटामिन बी-12 की कमी हो सकती है. यह पेट में विटामिन बी12 के अवशोषण में हस्तक्षेप करता है. B12 की कमी से एनीमिया और तंत्रिका की समस्या हो सकती है. इनसे हाथों और पैरों में झुनझुनी और सुन्नता, कमजोरी, मूत्र की समस्याएं, मानसिक स्थिति में बदलाव और संतुलन बनाए रखने में कठिनाई हो सकती है (एटेक्सिया). अगर आपको इन लक्षणों का अनुभव होता है तो अपने डॉक्टर से परामर्श करें. आपका डॉक्टर B12 लेवल की निगरानी करने की सलाह दे सकता है और अगर आवश्यक हो तो विटामिन B12 सप्लीमेंट लेने की सलाह दे सकता है.
इस दवा को कंटेनर में रखें या उसके पैक को कसकर बंद करके रखें. पैक या लेबल पर दिए गए निर्देशों के अनुसार इसे स्टोर करें. इस्तेमाल न की गई दवा को नष्ट कर दें. यह ध्यान रखें कि इसे बच्चे, पालतू जानवर या कोई और गलती से न खा ले.

फैक्ट बॉक्स

लत लगने की संभावना

नहीं

चिकित्सीय वर्ग

एंटी डायबेटिक
100% असली प्रोडक्ट
100% असली प्रोडक्ट
सुरक्षित भुगतान
सुरक्षित भुगतान
संपर्क रहित डिलीवरी
संपर्क रहित डिलीवरी
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
<h3 class=titleMediumExtraBold>और अधिक जानना चाहते हैं</h3>

और अधिक जानना चाहते हैं

हम आपको प्रमाणिक, भरोसेमंद और प्रासंगिक जानकारी प्रदान करते हैं
<h3 class=titleMediumExtraBold>क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?</h3>

क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?

डिस्क्लेमर

टाटा 1mg's का एकमात्र उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उसके उपभोक्ताओं को एक्सपर्ट द्वारा जांच की गई, सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिले. हालांकि, यहां निहित जानकारी का उपयोग एक योग्य चिकित्सक की सलाह के लिए विकल्प के रूप में नहीं किया जाना चाहिए. यहां दिए गए विवरण सिर्फ़ आपकी जानकारी के लिए हैं. यह संभव है कि इसमें स्वास्थ्य संबधी किसी विशेष समस्या, लैब टेस्ट, दवाओं और उनके सभी संभावित दुष्प्रभावों, पारस्परिक प्रभाव और उनसे जुड़ी सावधानियां एवं चेतावनियों के बारे में सारी जानकारी सम्मिलित ना हो। किसी भी दवा या बीमारी से जुड़े अपने सभी सवालों के लिए डॉक्टर से संपर्क करें. हमारा उद्देश्य डॉक्टर और मरीज के बीच के संबंध को मजबूत बनाना है, उसका विकल्प बनना नहीं.

मार्केटर की जानकारी

Name: Torrent Pharmaceuticals Ltd
Address: ऑफ. आश्रम रोड, अहमदाबाद - 380 009, गुजरात, इंडिया

विक्रेता विवरण

मूल देश: भारत
A लाइसेंस वेंडर पार्टनरआपकी सबसे नज़दीकी लोकेशन से टेनेज़ा-एम 1000 टैबलेट एर डिलीवर करेगा. फार्मेसी द्वारा आपका ऑर्डर स्वीकार किए जाने के बाद, आपके साथ फार्मेसी की डिटेल शेयर की जाएंगी. आपके ऑर्डर की स्वीकृति आपके डॉक्टर की ℞ की वैधता और इस दवा की उपलब्धता पर आधारित है.

किसी भी समस्या के मामले में, हमसे संपर्क करें

ईमेल आईडी: [email protected]
फोन नंबर: 0124-4166666
पता: 5th फ्लोर, प्रेसीडेंसी बिल्डिंग टावर-बी, 46/4 महरौली गुडगाँव रोड, सेक्टर-14, गुरुग्राम, हरियाणा -122001, भारत

हमारे पास उपलब्ध टेस्ट

हमें डॉक्टर के पर्चे की आवश्यकता क्यों है?
close sheet